284002
विकास भवन सभागार में प्रधानाध्यापक/व्यवस्थापकों के साथ बैठक करते: जिलाधिकारी झांसी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन सभागार में प्रधानाध्यापक/व्यवस्थापकों के साथ बैठक करते हुए जनपद के बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को समस्त शिक्षण संस्थानों के भवनों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शिक्षा एवं उससे जुड़े गैर-शिक्षण गुणात्मक क्रिया-कलापों का अहम् योगदान है। बच्चों को
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुजानगढ़ नगर परिषद के सभापति मदन गुलेरिया की जीत, जलभराव समस्या प्राथमिकता
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। सुजानगढ़ नगरपरिषद में सभापति का चुनाव भाजपा के मदन गुलेरिया हुए निर्वाचित भाजपा के मदन गुलेरिया को 46 और कांग्रेस के अमित मारोठिया को मिले 14 मत 32 मतों से दर्ज की जीत रिटर्निंग अधिकारी एडीएम संतोष कुमार ने दी जानकारी नवनिर्वाचित सभापति ने कहा- 'जलभराव से मुक्ति पहली प्राथमिकता' सुजानगढ़। सुजानगढ़ नगर परिषद सभापति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मदन गुलेरिया ने जीत दर्ज की है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी मदन गुलेरिया को कुल 46 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अमित मारोठिया मात्र 14 मतों पर ही सिमट गए। 32 मतों के बड़े अंतर से मदन गुलेरिया को विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम संतोष कुमार ने परिणाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए मदन गुलेरिया के निर्वाचित होने की जानकारी दी। सभापति चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली सीआई मुकेश कुमार एवं सदर सीआई मुकुट बिहारी के नेतृत्व में नगर परिषद परिसर के बाहर और भीतर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतदान के पश्चात और परिणाम आने से पहले भाजपाई पार्षदों ने नगर परिषद के बाहर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। निर्वाचित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित सभापति मदन गुलेरिया ने सुजानगढ़ की जनता एवं पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 5 साल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहूँगा। शहर के विकास की रूपरेखा पर बात करते हुए नवनिर्वाचित सभापति ने स्पष्ट किया कि सुजानगढ़ को जलभराव की विकट समस्या से मुक्ति दिलाना उनका सबसे पहला संकल्प है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और अब भी दोहराता हूँ कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता शहर की जलभराव की समस्या का समाधान करना है। आगामी मानसून सत्र आने से पहले-पहले सुजानगढ़ को इस जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात दिला दी जाएगी। बाइट संतोष कुमार रिटर्निग अधिकारी एडीएम (सफेद शर्ट ) बाइट मदन गुलेरिया, नवनिर्वाचित सभापति (भगवा शर्ट)0
0
Report
नोएडा डूब क्षेत्र के लोगों को बिजली कनेक्शन कराने की मांग पर भूख हड़ताल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा । हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल जारी भूख हड़ताल पर बैठी 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया 35 लोग भूख हड़ताल पर पर हैं । भूख हड़ताल पर बैठे लोगों में महिलाओं की संख्या ज़्यादा है 14 दिनों से भारतीय किसान परिषद के बैनर तले आंदोलन जारी है बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में निष्कर्ष नहीं निकला धरना और भूख हड़ताल जारी रखने का एलान किया गया । डूब क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोग रहते है । बिजली कनेक्शन ना होने से प्राइवेट सिंडिकेट वसूली करता है0
0
Report
दांग में किराने की दुकान से चोरी: तीन आरोपी गिरफ्तार, नकद 1,35,000 और सिगरेट बरामद
ડાંગ બ્રેકિંગ ડાંગમાં કરિયાણાની દુકાનમાં તાળું તોડી ચોરી કરનાર ત્રણ આરોપીઓ ઝડપાયા, ત્રણ આરોપίνη વઘઈoprધઈ ને અંકલેશ્વરથી ઝડપી પાડ્યા, પોલીસે સીસીટીવીફૂટેજ અને ટેકનિકલ 트ેકિંગના આધારે આરોપીઓને ઝડપી પાડ્યા, પકડાયેલા આરોપી આદિલ પઠાણ પહેલા આ જ દુકાનમાં નોકરી કરતો હતો, જાણભેદુ હોવાથી પોતાના સહઆરોપીઓ સાથે મળીને ચોરીને અંજામ આપ્યો હતો, પોલીસે આરોપીઓ પાસેથી રોકડ, સિગારેટ મળી રૂપિયા ૧,૩૫,૦૦૦ નો મુદ્દામાલ કબજે કર્યું.0
0
Report
Advertisement
निर्दलीय मंजू रिणवा ने हनुमानगढ़ सभापति चुनाव 60 में से 35 मत से जीतीं
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ : नगरपरिषद हनुमानगढ़ सभापति चुनाव का आया परिणाम, निर्भलीय का बना बोर्ड,निर्दलीय मंजू रिणवा बनी सभापति,मंजू को मिले 60 में से 35 मत,मंजू ने भाजपा की विनीता बत्तरा को 19 मतों से हराया,भाजपा की विनीता को मिले 16 मत,कांग्रेस की सुशीला खीचड़ को मिले 9 मत,कांग्रेस के 10 पार्षदों में से एक ने की क्रॉस वोटिंग0
0
Report
भाजपा के सुनील शर्मा ने रतनगढ़ पालिकाध्यक्ष पद जीता
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ भाजपा के सुनील बने रतनगढ़ पालिकाध्यक्ष, रतनगढ़। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय को 15 मतों से हराकर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाया है। भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा को 30 एवं कांग्रेस प्रत्याशी अजय को 15 मत मिले है। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया करीब 12 बजे तक चली और उसके बाद मतगणना शुरू हुई। उल्लेखनीय रहे कि भाजपा के 21, कांग्रेस के 16 एवं आठ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर नगरपालिका पहुंचे थे। भाजपा को पूर्ण बहुमत के लिए 23 मत चाहिए थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने 30 मत प्राप्त किए हैं, जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान किया है। वहीं आठ निर्दलीय प्रत्याशियों में से भाजपा के पक्ष में किस-किस ने मतदान किया है, यह तो बताना स्पष्ट नहीं है, लेकिन कांग्रेस द्वारा किए गए भीतरघात के चलते भाजपा को 30 मत मिले और सुनील शर्मा रतनगढ़ के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष बने है। शर्मा के निर्वाचित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा तथा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, तहसीलदार अंकित मैमानी, डीवाईएसपी इन्सार अली, सीआई संदीप कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे。0
0
Report
दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना का रजिस्ट्रेशन पोर्टल आज दोपहर शुरू
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू होगा दिल्ली सरकार ने “दिल्ली पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना” के रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत आज दोपहर 2:30pm पर करेगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहेगी. ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगे योजना के तहत लोग सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में राहत पा सकते हैं. इच्छुक लोग solar.delhi.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 लिए आजाद समाज पार्टी ने प्रभारियों की सूची जारी
Noida, Uttar Pradesh:Aazad Samaj Party - Kanshi Ram AzadSamajParty माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है। 31 जुलाई को विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद अब संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत करते हुए यह दूसरी सूची जारी की जा रही है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे।0
0
Report
जमुई वीडियो: मां के नाम पर नौटंकी, रेप के आरोप पर सरकार पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जमुई से वीडियो आया है वह देखचुल्लू भर पानी में डूब मरो BJP सरकार कल से मां के नाम पर नौटंकी करने वालों उस बेटी से रेप करने की कोशिश करने वालों से इस सरकार का क्या रिश्ता है? कौन ऐसे तत्वों को संरक्षण देता है, शरीफों का एनकाउंटर करने वाली सरकार और पुलिस इन सबकी संरक्षक है!0
0
Report
नरसिंहपुर में एक माह तक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, रेडक्रॉस का आयोजन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में एक माह तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने शिविर की जानकारी दी और आमजनों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। रेडक्रॉस सोसाइटी, नरसिंहपुर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में मरीजों की जांच और बेसिक स्क्रीनिंग की जा रही है। बाइट- रजनी सिंह ( कलेक्टर नरसिंहपुर)0
0
Report
Advertisement
JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा—निशांत कुमार बिहार का भविष्य
Patna, Bihar:JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान निशांत कुमार के नेतृत्व में इतिहास रचेगा बिहार निशांत कुमार हमारे पार्टी के नेता हैं हमारे पार्टी के भविष्य में निशान्त कुमार बिहार के भविष्य हैं जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने लकीर खींची है इससे पहले कोई भी स्वास्थ्य विभाग में ऐसा काम किया है इतनी बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं करोड़ों के दिल में जगह बनाए हुए है निशांत कुमार पार्टी को देख रहे हैं आगे पार्टी को देखेंगे पार्टी के नेता ही निशांत कुमार है जो लोग कुछ लोग बोलते हैं हम बता देना चाहते हैं जो हमारे नेता के बारे में बोलते थे पार्टी समाप्त हो गई बिहार में विकल्प नीतीश कुमार 2025 में नीतीश कुमार को सभी ने देख लिया और आने वाले 20-25 साल जो हैं निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी काम करेगी कोई हमारे पार्टी को नहीं हिला सकता पार्टी के नेता निशांत कुमार है पार्टी में नेता निशांत कुमार के नेतृत्व में बिहार इतिहास रचेगा0
0
Report
UGC रोलबैक के विरोध में सामान्य समाज का अनोखा पिंडदान-प्रदर्शन
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर सामान्य समाज के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विवेकानंद पार्क से शुरू हुई यह आर्थिक यात्रा कॉलेज चौराहा होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में पिंडदान की सामग्री लेकर चल रहे थे और रास्ते भर ‘कहां मर गए सामान्य समाज के नेता’ जैसे नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने सामान्य समाज के बड़े नेताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के नाम की प्रतीकात्मक अर्थी भी तैयार की है। सामान्य समाज के लोगों का कहना है कि UGC रोलबैक के मुद्दे पर जिन नेताओं को उनकी आवाज उठानी चाहिए थी, उनकी निष्क्रियता के विरोध में यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जा रहा है। आर्थिक यात्रा अब बड़ी पुल की ओर बढ़ रही है, जहां प्रदर्शनकारियों द्वारा इन प्रतीकात्मक अर्थियों का पिंडदान और अंतिम संस्कार करने की बात कही गई है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, बड़ी पुल के समीप पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और प्रतीकात्मक चिता बनाकर अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए सामान्य समाज के लोग UGC रोलबैक के मुद्दे पर अपनी नाराजगी दर्ज करा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद सामान्य समाज के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.0
0
Report
रियाँबड़ी नगरपालिका चुनाव: भाजपा से बागी सुनील कुमार चौहान बने चेयरमेन
Nagaur, Rajasthan:रियाँबड़ी नागौर कुल 20 भाजपा 7 निर्दलीय 13 भाजपा से बागी निर्दलीय सुनील कुमार चौहान विजय घोषित। सुनील कुमार बने रियांबड़ी नगरपालिका चैयरमेन0
0
Report
Advertisement
जमुई में नाबालिगों के साथ छेड़छाड़: तीन गिरफ्तार, एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
Jamui, Bihar:जमुई: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास इस वक्त मौजूद हैं, जहां बीते 19 सितंबर की शाम दो नाबालिग युवक-युवती स्कूटी से घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, मिथिलेश्वर और गोलू के नाम सामने आए हैं। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल दोपहर 1:45 बजे अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी पूरे मामले, घटना के क्रम और पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। फिलहाल मामले में तीन गिरफ्तारियां सामने आ चुकी हैं, जबकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों ने भी मन की जो हुआ है वह जखनी अपराध है ऐसा नहीं होना चाहिए था। जिसने भी किया गलत किया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
राहुल गांधी टिप्पणी के बीच CM साय ने मां की महत्ता पर भावुक वीडियो पोस्ट
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान की गई मां पर टिप्पणी के मामले में देशभर में आ रही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ की महत्ता बताते सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया पोस्ट. पोस्ट में लिखा- माँ है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है, माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है। माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा, माँ का करे तिरस्कार वो कहीं ठौर न पायेगा। रायपुर ब्रेकिंग- माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए दी नसीहत माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो ‘माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है, माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलाएगा’0
0
Report
रामनगर हत्या मामला: क्या पुलिस सच उजागर करेगी?
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के सांवल्दे क्षेत्र में एक युवक की मौत को लेकर परिजनों ने इसे सड़क हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है, मृतक के भाई सोनू सिंह ने रामनगर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मृतक की पहचान काशीपुर निवासी मोहन पाल के रूप में हुई है, परिजनों के अनुसार मोहन पाल शटरिंग का काम करता था और रामनगर, पीरूमदारा तथा आसपास के क्षेत्रों में काम के सिलसिले में आता-जाता था. मृतक के भाई सोनू सिंह का आरोप है कि 20 अगस्त को करीब 50 हजार रुपये के हिसाब को लेकर मोहन पाल और उसके साथ काम करने वाले पवन कुमार उर्फ सोहन सिंह के बीच विवाद और मारपीट हुई थी, परिजनों का कहना है कि इस दौरान मोहन पाल के सिर में चोट लगी थी, परिवार के मुताबिक उस समय इलाज कराने के बाद मामला आगे नहीं बढ़ाया गया. तहरीर के अनुसार, 8 सितंबर को मोहन पाल शटरिंग के काम की शेष रकम लेने की बात कहकर घर से निकला था, शाम करीब साढ़े चार बजे उसने अपनी बेटी आयुषी को फोन किया और बताया कि वह रामनगर की ओर है तथा वहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या है. परिजनों का दावा है कि फोन पर मोहन पाल के अलावा कुछ अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं, इसके बाद शाम करीब छह बजे परिवार को सूचना मिली कि मोहन पाल रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है, परिजन अस्पताल पहुंचे तो मोहन पाल की मौत हो चुकी थी. भाजपा नेता सोनू सिंह के मुताबिक अस्पताल में मौजूद पवन कुमार ने बताया कि मोहन उसके साथ था और सांवल्दे के पास उनकी मोटरसाइकाइल डिवाइडर से टकरा गई थी, वहीं मृतक के परिजनों ने हादसे की इस कहानी पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है. सोनू सिंह का आरोप है कि जिस वाहन से हादसा बताया जा रहा है, उसमें पीछे की तरफ अधिक नुकसान दिखाई दे रहा है, जबकि आगे का हिस्सा अपेक्षाकृत सुरक्षित है. उनका कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां भी उन्हें संदिग्ध लग रही हैं. परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में पवन कुमार उर्फ सोहन सिंह समेत अन्य लोगों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है, सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद उन्हें एफआईआर की प्रति नहीं दी गई और मामले को दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है, उन्होंने कहा कि परिवार को निष्पक्ष जांच चाहिए और यदि हत्या हुई है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं मृतक की पत्नी सोनम ने भी पति की मौत को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति के साथ मोहन आखिरी समय में था, उसकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। परिवार ने यह भी आशंका जताई है कि उन्हें सुरक्षा का खतरा हो सकता है. इधर रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, उन्होंने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मोहन पाल की मौत सड़क दुर्घटना में हुई या परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों में कोई तथ्य सामने आता है.0
0
Report
Advertisement
