icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Amir SohailAmir SohailFollow25 Aug 2024, 03:14 pm

बुंदेलखंड में ब्राह्मण समाज और संत समाज की बैठक, अंचल अरजरिया और डॉक्टर बाबूलाल तिवारी सम्मानित

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में अखिल भारतीय ब्राह्मण मंच के तहत ब्राह्मण समाज और संत समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बुंदेलखंड में आम जनता की समस्याओं को उठाने और उनके लिए संघर्ष करने पर चर्चा की गई। बुंदेलखंड के संत और ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता बनाए जाने पर अंचल अरजरिया को "शेरे बुंदेलखंड" और "बुंदेलखंड रत्न" की उपाधि से सम्मानित किया। इसी तरह, बुंदेलखंड की समस्याओं को उठाने वाले शिक्षक और एमएलसी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी को भी संत समाज और ब्राह्मण समाज ने सम्मानित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AMU छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण; नोमान अशरफ ने जमीन मुद्दे पर आंदोलन चेतावनी

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ अध्यक्ष नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष नसरा नईम और सचिव मोहम्मद हमदान समेत तमाम छात्रसंघ पदाधिकारियों की गाउन पहनाकर ताजपोशी की गई समारोह में एएमयू की वीसी नईमा खातून सहित विश्वविद्यालय इंतजामिया के तमाम अधिकारी मौजूद रहे ताजपोशी ग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हुए इस दौरान छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने छात्रों की समस्याएं उठाईं और जल्द समाधान की मांग की वहीं अध्यक्ष नोमान अशरफ ने हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन को लेकर आंदोलन का ऐलान किया साथ ही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के एएमयू को आतंकवादी अड्डा बताने वाले बयान पर भी तीखा पलटवार किया
0
0
Report
Advertisement

सरदारशहर में छठ महापर्व का भक्ति-उल्लास: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समापन

Churu, Rajasthan:सरदारशहर में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। बुच्चा गेस्ट हाउस के पास आयोजित छठ पूजा महोत्सव का शुक्रवार सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ विधिवत समापन हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस कठोर व्रत के अंतिम दिन बड़ी संख्या में बिहारी परिवारों के महिलाएं और पुरुष ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और पति की लंबी उम्र की कामना की। नहाय-खाय से शुरू हुए इस महापर्व के अंतिम दिन सुबह श्रद्धालु नए वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों ने घाट बनाकर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की तथा उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान भगवान भास्कर को नारियल, विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने करीब दो घंटे तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। पूरे पूजा स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था। छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। व्रतधारी महिलाओं ने चार दिनों तक नियम और निष्ठा के साथ उपवास रखकर छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना की। मान्यता है कि छठ पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है तथा संतान की उन्नति और परिवार के सदस्यों की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर बिहार निवासी युवती भवानी मंडल ने बताया कि छठ पूजा आस्था और भक्ति से जुड़ा खास पर्व है। घर में माताओं को यह कठिन व्रत करते देखकर उनका भी मन इस व्रत को करने का होता है। उन्होंने बताया कि परिवार की परंपरा के अनुसार कुंवारी कन्याएं यह व्रत नहीं करती हैं। कई महिलाएं अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर छठ व्रत करती हैं। विशेष रूप से संतान प्राप्ति और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं पूरे श्रद्धा के साथ यह अनुष्ठान करती हैं। पूजा के दौरान स्थानीय शहरवासियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। छठ पूजा के आयोजन ने सरदारशहर में सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाने वाला यह महापर्व अब सरदारशहर में भी पूरे उत्साह और परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया जाने लगा है। स्थानीय लोगों की भागीदारी ने आयोजन की रौनक और बढ़ा दी। बाइट- मिन्टूस मंडल, अध्यक्ष, छठ पूजा समिति बाइट- भवानी मंडल, युवती
0
0
Report

बारां में 133 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शुरू, पंचायत चुनाव की उत्साहपूर्ण सुबह

Baran, Rajasthan:बारां में आज गांव की सरकार के लिए मतदान, 133 पंचायतों में उमड़े मतदाता बारां पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही केंद्रों पर कतारें लग गईं। बुजुर्ग, युवा और महिलाएं उत्साह से मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान शाम छह बजे तक बैलेट पेपर से होगा। चौथे चरण में 1,281 वार्डों में कुल 4,22,145 मतदाता पंजीकृत हैं। नाम वापसी के बाद सरपंच पद के लिए 1,036 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1,512 नामांकन में से 6 निरस्त हुए और 470 ने नाम वापस लिए। किसी भी पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ। अटरू की 34 पंचायतों में 306, बारां की 26 में 234, छबड़ा की 35 में 236 और छीपाबड़ौद की 38 पंचायतों में 260 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुंडी में सबसे ज्यादा 22 और फतेहपुर में 16 प्रत्याशी हैं。 आज 468 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 2400 पुलिस जवान तैनात हैं। पंच-सरपंच के नतीजे आज रात तक आ जायेंगे वहीं उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर और पंचायत समिति-जिला परिषद की मतगणना 20 नवंबर को होगी。
0
0
Report
Advertisement

बस्सी-तुंगा पंचायत राज चुनाव चौथा चरण शुरू; सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान

Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी बस्सी (जयपुर ग्रामीण) बस्सी-तुंगा में पंचायत राज चुनाव चौथा चरण, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू बस्सी में 1 लाख 28 हजार 504 और तुंगा में 63 हजार 842 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला! बस्सी, पंचायत समिति में 42 ग्राम पंचायत, 412 वार्ड पंच, वही तुंगा पंचायत समिति में 24 ग्राम पंचायत 210 वार्ड पंच के चुनाव हो रहे हैं बस्सी की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 370 प्रत्याशी मैदान में है तुंगा की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 230 प्रत्याशी मैदान में है बस्सी में वार्ड पंच के लिए 573 प्रत्याशी मैदान में है वहीं तुंगा में वार्ड पंच 277 प्रत्याशी चुनावी मैदान में。 सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा तुगा रिटर्निंग अधिकारी ACM शिप्रा तुंगा , बस्सी SDM रिटर्निंग अधिकारी दिपक सिंह कर रहे हैं मॉनिटरिंग。
0
0
Report

सीकर में 4 चरण मतदान शुरू, सरपंच व वार्ड पंच के लिए भारी उत्साह

Sikar, Rajasthan:सीकर 123 ग्राम पंचायत में मतदान शुरू पंच सरपंच के लिए हो रही है वोटिंग शाम 6:00 तक होगा मतदान मतगणना के बाद होगी वोटो की गिनती panchayat राज चुनाव का आज है आखिरी चरण सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उमड़ रही भीड़ मतदान शुरू सीकर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव के तहत आज चौथे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के कतारें लगना शुरू हो गई हैं पांच पंचायत समितियों बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी की कुल 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। कुल 704 अभ्यर्थी की किस्मत आजमा रहे हैं। ग्रामीण मतदाताओं में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर खासा उत्साह है सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। मतदान के बात मतगणना होगी और आज ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से मतदान केंद्रों पर पुलिस जाप्ता तैनात है और पेट्रोलिंग पार्टियां पेट्रोलिंग कर रही हैं।
0
0
Report

छठ पूजा के दौरान महिला जवान को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं, भावुक तस्वीर आई

Nawada, Bihar:फर्ज निभाती महिला जवान को छठ व्रतियों ने लगाया सिंदूर, भावुक कर देने वाली तस्वीर आई सामने,ड्यूटी के बीच महिला जवान नीतू कुमारी को याद आया अपना परिवार, छठ व्रतियों ने सिंदूर लगाकर दी पर्व की शुभकामनाएं नवादा में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। इस दौरान नवादा से एक बेहद खूबसूरत और भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर छठ घाटों पर श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर महिला पुलिस जवान नीतू कुमारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात थीं। महापर्व के अवसर पर नीतू कुमारी अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही कुछ छठ व्रती महिलाओं की नजर उनकी मांग पर पड़ी। इसके बाद महिलाओं ने उनके पास पहुंचकर उन्हें सिंदूर लगाया और छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया। तस्वीर में एक तरफ महिला जवान का फर्ज के प्रति समर्पण दिखा, तो दूसरी तरफ महिलाओं का अपनापन और पर्व की सामाजिक एकता भी नजर आई। महिला जवान नीतू कुमारी ने बताया कि छठ बहुत बड़ा लोक आस्था का महापर्व है, लेकिन ड्यूटी उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रही महिलाओं ने जब उन्हें देखा तो अपने साथ खड़ा कर सिंदूर लगाया और छठ की बधाई दी। यह तस्वीर संदेश दे रही है कि त्योहारों पर जहां परिवार के साथ खुशियां मनाई जाती हैं, वहीं कुछ जवान अपने परिवार से दूर रहकर दूसरों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं।
0
0
Report
Advertisement

गंगरार में पंच-सरपंच चुनाव: मतदान केंद्रों पर भीड़, प्रशासन की कड़ी निगरानी

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौरगढ़ जिले के गंगरार से पंच-सरपंच चुनाव को लेकर मतदान की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं, जहाँ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महिला और पुरुष मतदाता लंबी कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वहीं मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संपन्न करवाने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने मतदान केंद्र पर करीब एक घंटे तक मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।
0
0
Report

ललितपुर में अवैध शराब के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई: 693 लीटर शराब समेत 60 गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब ठिकानो के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुये बुल्डोजर कार्यवाही की गई , इस दौरान जिले भर के विभिन्न ठिकानों पर पुलिस टीम का बुल्डोजर गरजा । जिसके द्वारा 8 भट्टियों को नष्ट करते हुये मौके से 693 लीटर कच्ची शराब 915 देशी शराब के क्वाटर सहित 60 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया । वहीं 43 हजार किलो लहन भी मौके पर नष्ट किया गया , गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । वहीं पुलिस टीम द्वारा जिले में व्याप्त अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार पुलिस कार्यवाही जारी रहने की बात पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement

गुमला में छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोग आस्था में डूबे

Gumla, Jharkhand:*उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, गुमला के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब* *36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने किया पारण, शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक छठी मैया के जयकारों से गूंजे घाट* गुमला।लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। गुमला शहर के सिसई रोड स्थित भट्ठी तालाब, मत्स्य विभाग परिसर के वन तालाब, मुरली बगीचा तालाब, चेटर तालाब तथा नागफेनी स्थित कोयल नदी सहित विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती पारंपरिक वेशभूषा में माथे पर पूजा का डाला और फल-फूल से सजी टोकरी लेकर छठ घाट पहुंचे। जैसे ही पूर्व दिशा में भगवान सूर्य की लालिमा दिखाई दी, पूरा वातावरण छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने जल में खड़े होकर दूध एवं पवित्र जल से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। छठ महापर्व का उत्साह केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि भरनो, सिसई, चैनपुर, पालकोट, डुमरी, रायडीह, घाघरा, बिशुनपुर, बसिया, कामडारा और जारी प्रखंड सहित जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ पूजा मनाई गई। विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने लोक आस्था और सामाजिक एकजुटता की अनुपम तस्वीर पेश की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं के बीच दूध, पेयजल और पूजन सामग्री का वितरण किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई。 उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ सहित अन्य महाप्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का पारण कर व्रतियों ने चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया। इस तरह गुमला में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। छठ के पावन अनुष्ठान ने एक बार फिर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, सामूहिक सहभागिता और लोक संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश की।
0
0
Report

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं में शुभकामनाएं

Kishanganj, Bihar:लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का आज उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही विधिवत समापन हो गया। इस पावन अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।साथ ही उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों और देशवासियों के कल्याण की कामना की। वही पूरे बिहार सहित देशभर में धूम धाम से छठ पर्व मनाये जाने और राष्ट्रीय स्तर पर इस पर्व को मनाये जाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी और पीएम मोदी को उन्होंने धन्यवाद दिया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top