icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चांदनी चौक में अतिक्रमण हटाने के दौरान रेडी पटरी और निगम अधिकारियों में तीखी नोकझोंक

New Delhi, Delhi:चांदनी चौक में दिल्ली नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर रेडी पटरी बालों और दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोक चांदनी चौक से बीजेपी के स्थानीय निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता भी अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे पटरी वालो ओर निगम पार्षद के बीच भी हुई तीखी नोक जोख पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में आज सुबह दिल्ली नगर निगम का अतिक्रमण हटाने को लेकर दस्ता पहुंचा जैसे ही दिल्ली नगर निगम का रास्ता पहुंच वैसे ही रेडी पटरी वालों इसका विरोध किया और एमडी अधिकारी और रेहड़ी पटरी वालो के बीच तीखी नोक झोक हुई वही यहां से स्थल निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता पहुंचे उनके बीच भी नोक झोक देखने को मिली निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता के मुताबिक अवैध अतिक्रमण है उसको हटाया जा रहा है वहीं पर पटरी वालों ने अपने अलग तर्क दिए साथी दिल्ली नगर निगम पर भ्रष्टाचार का बड़ा आप भी लगाया
0
0
Report

सुजौली थाना क्षेत्र के आनंद नगर गांव में तेंदुए के हमले में नव वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत।

MLMadan lalFollowJust now
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग रेंज स्थित आनंद नगर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है सोमवार रात लगभग 9:00 बजे बालक राजवीर पर तेंदुए ने उस समय हमला कर दिया जब वह सड़क किनारे हैंडपंप से पानी लेने गया था बालक के घर के पीछे गन्ने के खेत फैले हुए हैं जहां से अचानक आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया हमले में राजवीर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया परिजन उसे तत्काल निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे किंतु रास्ते में है उसने दम तोड़ दिया फिलहाल पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गय है। वन विभाग की तरफ से तत्काल ₹10000 की सहायता प्रदान की गई है शेष मुवाआजे राशि की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है तेंदुए के पग चिन्ह घटनास्थल पर पाए गए हैं वन विभाग की तरफ से कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं वर्तमान में यह क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है जिसके कारण वन्य जीव उचे स्थान और आसपास के ग्रामीण इलाकों की ओर आश्रय लेने के लिए आ रहे। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
0
0
Report

छात्राओं से छेड़खानी मामले में गेंदाटोला थाना प्रभारी और SI निलंबित

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले में छात्रों के साथ छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करना थाना प्रभारी और एक उप निरीक्षक को भारी पड़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने गेंदाटोला थाना प्रभारी और थाने में पदस्थ एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन गंभीर और संवेदनशील अपराध की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं किए जाने पर यह बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. मामला राजनांदगांव जिले के गेंदाटोला थाना क्षेत्र का है। यहाँ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षक तिलक राम यादव के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत गेंदाटोला थाने में दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. महिला संबंधी और छात्राओं से जुड़े इस गंभीर एवं संवेदनशील मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद राजनांदगांव एसपी ने सख्त रुख अपनाया। शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने को गंभीर कर्तव्यहीनता मानते हुए गेंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू और उप निरीक्षक मेघनाथ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मुताबिक, महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को ध्यान में नहीं रखा गया और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मामले में शिक्षक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर जांच जारी है
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अनाचार: 24 साल का आरोपी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, फिर अनाचार का आरोप। पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 साल का आरोपी गिरफ्तार। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर अनाचार किया था आरोपी। जांच के दौरान आरोपी पुनीराम वर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही। आरोपी बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम कोलिहा का निवासी है। पॉक्सो एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
0
0
Report

NIA फैसले पर भूपेश बघेल के सवाल, भाजपा ने किया तीखा हमला

Raipur, Chhattisgarh:झीरम घाटी को लेकर NIA कोर्ट के निर्णय पर भूपेश बघेल ने सवाल उठाए तो बीजेपी हमलावर हो गई…. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं होती.... 5 साल तक सबूत भूपेश बघेल की पॉकेट से नहीं निकला....भूपेश बघेल बस झूठ का पुलिंदा बनाकर प्रदेश को गुमराह कर रहे है... उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं है..... कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं के कार्य कभी सही नहीं लगते.... श्याम बिहारी जायसवाल ने यूथ कांग्रेस के चुनाव में युवाओं को पैसा देकर सदस्य बनाने के मामले में कहा कि पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप कांग्रेस में लगते रहते हैं..... लोकतंत्र को कांग्रेस पॉकेट में रखती है.....इसके बाद प्रदेश में लोकतंत्र की दुहाई देती रहती है
0
0
Report

रुद्रप्रयाग के सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के अभियान में अब तेजी लाई जाएगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को स्पष्ट समयसीमा देते हुए 15 सितंबर तक सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और 15 अक्टूबर तक जनपद की चिन्हित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिले की सड़कों की वर्तमान स्थिति और चिन्हित गड्ढों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के सुधारीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और सभी टेंडर प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक पूरी कर ली जाए। वहीं 15 अक्टूबर तक सभी चिन्हित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने नियमित स्थलीय निरीक्षण, कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी और प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

यमुना जलस्तर प्रभावितों के लिए शरणालय का स्थलीय निरीक्षण, राहत वितरण

Noida, Uttar Pradesh:डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों हेतु बनाए गए शरणालय का किया स्थलीय निरीक्षण प्रभावित परिवारों से वार्ता कर मिल रही सुविधाओं के लिए फीडबैक, जोकि संतोषजना हुई प्राप्त प्रभावित परिवारों के बच्चों को पठन-पाठन हेतु पुस्तक की वितरित करते हुए प्रोत्साहित किया गया मा० मंत्री जी ने प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गौतम बुद्ध नगर 09 सितम्बर, 2025 जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह जी ने आज तहसील सदर के सेक्टर-135 ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों हेतु बनाए गए शरणालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर रह रहे लोगों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, आवासीय व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने वहां पर रह रहे लोगों से मिल रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त की जोकि संतोषजनक मिली। इस अवसर पर माननीय विधायक दादरी तेजपाल सिंह नगर, माननीय जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, माननीय जिला अध्यक्ष महानगर नोएडा महेश चौहान, माननीय जनप्रतिनिधि गण, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा संजय खत्री, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन, तहसीलदार सदर प्रतीक चौहान एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने शरणालय व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर बताया कि यहाँ भोजन की गुणवत्ता और मात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों में है, तब तक किसी गरीब को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार हर संकट की घड़ी में आपके साथ खड़ी है। उन्होंने शरणालय में ठहरे प्रभावित परिवारों से कहा कि प्रशासन की अनुमति मिलने तक कोई भी व्यक्ति जोखिम उठाकर अपने घर न लौटे। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए लेखपाल उन्हें पढ़ा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जलस्तर घटने की संभावना है, तब तक आप शरणालय में आराम से रहें, यहां सभी आवश्यक सुविधाएं आपको इसी प्रकार उपलब्ध कराई जाती रहेगी। मा० मंत्री जी ने प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने शरणालय में प्रभावित परिवारों के बच्चों हेतु संचालित अस्थायी पाठशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपालों एवं संबंधित अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस व्यवस्था को नियमित रखा जाए, ताकि बच्चे पढ़ाई से वंचित न हों। इस अवसर पर मंत्री जी ने बच्चों को चप्पलें, पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया, जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए पशुओं को सुरक्षित रखा गया है। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा गाय को फूल माला पहनकर गुड का सेवन कराया। उन्होंने वहां चारा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सकीय देखभाल एवं आश्रय की व्यवस्था को देखा तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद माननीय मंत्री जी ने सेक्टर-150 स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वहां टेंट लगाकर रह रहे परिवारों से संवाद कर अपील की कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए शरणालयों में रहना कहीं अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है। शरणालयों में रहने, भोजन, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री जी ने टेंट में रह रहे लोगों को प्रेरित किया कि वे शीघ्र ही शरणालयों में स्थानांतरित हो जाएं, ताकि उन्हें बेहतर देखभाल और सुविधाएं मिल सक सकें। निरीक्षण के उपरांत श्री बृजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि प्रभावित नागरिकों और पशुधन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बचाव एवं राहत कार्यों की नियमित निगरानी करें。 सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर。
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया में गंगा-गंडक की बाढ़ से लाखों प्रभावित, राहत शिविर खुल गए

Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा और गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके कारण जिले के चार प्रखंड के 1 लाख 60 हजार से ज्यादा की आबादी बाद प्रभावित है। वहीं,खगड़िया के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 में बूढ़ी गंडक नदी से पानी आने के कारण एक सौ से अधिक घरो में पानी प्रवेश कर गया है, जिसके बाद बाढ़ पीड़ित को काफी परेशानी हो रही है। सभी बाढ़ पीड़ित घर से समान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से बापु मध्य विद्यालय में राहत शिविर खोला गया। इस राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित को रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। सभी बाढ़ पीड़ित को खाना खिलाया जा रहा है। स्थानीय वार्ड पार्षद ने जिला प्रशासन से मांग किया है की राहत शिविर में छोटे-छोटे बच्चों भी हैं उनके लिए दूध की व्यवस्था की जाए जिससे बच्चे भूखे न रहे।
0
0
Report
Advertisement

नागौर में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता रैली, मतदान का आह्वान

Nagaur, Rajasthan:नागौर जिला मुख्यालय पर आज स्वीप के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस दौरान नागौर जिला कलेक्ट्रेट से गांधी चौक तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर नागौर के बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं, राजकीय विद्यालयों के छात्र छात्राएं,एनसीसी कैडेट्स के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे और शहर के मतदाताओं से निकाय चुनाव में मतदान करने की अपील की । जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने भी मतदाताओ से मतदान के दिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की अपील की । साथ ही मतदाता से मतदान करने की शपथ दिलाई ।
0
0
Report

संभल: भाई के पक्ष पर बेटी की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 15 हजार जुर्माने की सजा

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। भाई का पक्ष लेने पर बेटी की हत्या के मामले के अभियुक्त को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा का फैसला सुनाया ... कोर्ट ने अभियुक्त पर 15000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। स्पेशल जज (एस सी एस टी एक्ट) रागिनी की कोर्ट ने सुनाया फैसला। गुन्नौर थाना इलाके के गांव के रहने वाले अभियुक्त नेम सिंह ने 7 वर्ष पूर्व रात्रि में देर से आने पर बेटे से कहासुनी के दौरान भाई का पक्ष लेने पर अभियुक्त नेम सिंह ने 18 साल की बेटी नितेश कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त नेम सिंह को जेल भेजा। संभल जिला न्यायालय चन्दौसी का मामला。
0
0
Report

कश्मीर में पहला इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल शुरू, स्थानीय टैलेंट को मिला मंच

Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर: क Kashmir में पहले इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का उद्घाटन श्रीनगर में हुआ, जो इस इलाके की उभरती फ़िल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक अहम पल है। चार दिन तक चलने वाले इस फ़ेस्टिवल की शुरुआत एक शानदार स्टेज शो के साथ हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर और फ़िल्म इंडस्ट्री के सीनियर सरकारी अधिकारियों, नेताओं, फ़िल्ममेकर्स, एक्टर्स और दूसरी जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में इस इवेंट का उद्घाटन किया। फ़ेस्टिवल के दौरान अलग-अलग जगहों पर 40 देशों की 130 फ़िल्में दिखाई जाएंगी। आयोजकों का कहना है कि यह इवेंट फ़िल्ममेकर्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए नए मौके देगा, साथ ही घाटी में रोज़गार और एंटरप्रेन्योरशिप के दरवाज़े भी खोलेगा। कश्मीर के जाने-माने एक्टर्स और फ़िल्ममेकर्स ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट्स लोकल टैलेंट, खासकर युवा फ़िल्ममेकर्स, एक्टर्स और छोटे एंटरप्रेन्योर्स को फ़िल्म इंडस्ट्री में आने और अपनी पहचान बनाने का प्लेटफ़ॉर्म दे सकते हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह फ़िल्म फ़ेस्टिवल जम्मू-कश्मीर को एक नई दिशा दे सकता है। उन्होंने सिनेमा के साथ इस इलाके के पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कश्मीरी संस्कृति को दिखाने वाली मशहूर फ़िल्मों, जैसे 'कश्मीर की कली', का ज़िक्र किया। उन्होंने 1980 के दशक के उन लोकप्रिय गानों को भी याद किया जो आज भी लोगों को याद हैं, जैसे 'कोई मुझको जंगली कहे' और 'ये कश्मीर है'। बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी कश्मीर में इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल आयोजित करने की अहमियत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे फ़ेस्टिवल फ़िल्ममेकर्स की नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और लोकल युवाओं को फ़िल्ममेकिंग और कहानी कहने की कला को आज़माने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सना शेख ने कहा कि कश्मीर में रीजनल सिनेमा को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने और अपनी संस्कृति और इलाके से जुड़ी कहानियाँ सुनाने के मौके मिल सकें। उद्घाटन के दिन लोकल लोगों के साथ-साथ नेताओं और फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में दर्शकों की मौजूदगी ने जम्मू-कश्मीर में सिनेमा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को दिखाया। यह फ़ेस्टिवल चार दिन तक चलेगा और इस दौरान दुनिया भर की फ़िल्में यहाँ दिखाई जाएँगी। आयोजकों और हिस्सा लेने वालों को उम्मीद है कि यह इवेंट जम्मू-कश्मीर को फ़िल्ममेकर्स के लिए एक नई जगह के तौर पर स्थापित करने और लोकल टैलेंट के लिए ज़्यादा मौके पैदा करने में मदद करेगा। उद्घाटन समारोह में लोगों की भारी भागीदारी ने आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के बदलते सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल को भी दिखाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top