284001
झांसी के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक में लगा भीषण जाम 1 घंटे से जनता परेशान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक बड़ा बाजार में भीषण जाम लग गया। इस जाम के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे से अधिक समय से जाम लगा हुआ है और अभी तक इससे निजात नहीं मिल पाई है। जाम इतना भयानक था कि जिला हॉस्पिटल बगल में होने के बावजूद भी प्रशासन की नजर इस ओर नहीं पड़ी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो युवकों की मौत; NH-31 जाम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मामला लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी स्थित रेलवे गुमटी के पास का है। बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में शादी समारोह के लिए बारात लाने जा रहे थे। इसी दौरान देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रह रहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी रोशन कुमार और बमबम कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने खातोपुर के पास एनएच-31 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण घंटों यातायात बाधित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अयोध्याबाड़ी के पास बने इस गहरे गड्ढे में पहले भी कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने गड्ढे को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। इस गड्ढे में पहले भी कई लोग डूब चुके हैं। प्रशासन को कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज फिर दो युवकों की जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस और सदर सीओ राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सरकारी मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। ग्रामीण मुआवजा और गड्ढे को बंद करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जगडलपुर के पीजी कॉलेज में PET केंद्र: सुरक्षा और ड्रेस कोड के कड़े नियम लागू
Jagdalpur, Chhattisgarh:व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए जगदलपुर में पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, धरमपुरा स्थित गवर्मेंट काकतीय पीजी कॉलेज में कुल 269 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, आगामी गुरुवार 14 मई को होने वाली इस परीक्षा में इन विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला होगा, प्रशासन के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे के सत्र में इस परीक्षा का आयोजन होगा, धरमपुरा स्थित इस केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि निर्धारित संख्या में पहुँच रहे इन परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन जाँच की जाएगी, जिसके लिए उन्हें परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा, सभी परीक्षार्थियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है, परीक्षार्थी केवल हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट और चप्पल पहनकर ही परीक्षा हॉल में बैठ सकेंगे। घड़ी, मोबाइल, जूते-मोजे, बेल्ट और किसी भी तरह के आभूषण जैसे बाली या झुमके पहनकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।0
0
Report
हापुड़ - शादी समारोह में पहुंचे जेबकतरे की लोगों ने जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड - शादी समारोह में चाकू के साथ पहुंचा जेबकतरा, मोबाइल चुराते हुए रंगे हाथ बारातियों ने पकड़ा, जमकर की जेबकतरे की धुनाई, शादी समारोह में हुआ अनाउंसमेंट अपनी अपनी जेब संभाल कर रखे शादी में आ गए हैं जेबकतरे सिंभावली के बक्सर की घटना।0
0
Report
Advertisement
सेवराई तहसील के देवल गांव के लाल ने किया कमाल, बना नायब तहसीलदार
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल गांव के निवासी राहुल कुमार सिंह ने यूपीपीएससी 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। गांव पहुंचने पर राहुल का भव्य स्वागत हुआ। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया, और बधाई देने वालों का तांता लग गया। राहुल ने मां कामाख्या देवी और बाबा कीनाराम मठ में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। खास बात यह है कि राहुल पहले भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवा निवृत्ति के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से यूपीपीएससी की तैयारी की और यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता डॉ. लक्ष्मण सिंह एक बीएएमएस चिकित्सक हैं, और राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भाइयों सहित सभी शुभचिंतकों को देते हुए राहुल सिंह कहते हैं कि वे प्रशासनिक सेवा के जरिए समाज के विकास और जनहित में काम करेंगे। उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है—और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि अगर आप भी बड़े सपने देखते हैं, तो मेहनत से उन्हें सच कर सकते हैं!0
0
Report
बहराइच शहर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाये गए
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच शहर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट और EO के साथ CO सिटी व CO ट्रैफिक के नेतृत्व में चला बुलडोजर एक्शन, बीच बाजार व नाले के ऊपर सड़क तक अतिक्रमण करने वालों पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप, शहर के मुख्य बाजार में फैले सैकड़ों दुकानों के आगे से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण, बुलडोजर से कई दुकानों व अवैध निर्माण ध्वस्त, घंटाघर से टीकोनीबाग तक अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, दुकानदारों के सड़क पर बिखरे सामान जप्त, जाम के संकट को दूर करने को लेकर कार्रवाई, कोतवाली नगर इलाके का मामला0
0
Report
पूर्व मंत्री अजय यादव ने नगर निकाय लूट के मुद्दे पर कांग्रेस को वोट मांगा
Rewari, Haryana:निकाय चुनाव में प्रचार करने उतरे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने की zee मीडिया से बातचीत- बीते 5 वर्षों में फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, और एनडीसी के नाम पर नगर परिषद ने की लूट... उससे बचने के लिए निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करें वोट... भाजपा की पूर्व नगरपरिषद चेयरपर्सन और उनके पती को भ्रष्टाचार के आरोप से बचने के लिए किया निष्कासित... बोले इस बार भाजपा ने जिसे बनाया अपना उम्मीदवार उस पर दर्ज है बुढ़ापा पेंशन खाने की एफआईआर... आज पूरे शहर में एक ही बात छोटी सरकार बने स्वच्छ सरकार... बोले ;अगर कांग्रेस की बनी चेयरपर्सन तो अहीर कॉलेज प्रॉपर्टी करवाएंगे जांच.... वह राव इंदरजीत सिंह की नहीं बल्कि पूरे कोम की है जमीन... केंद्रीय राज्य मंत्री रविंदरजीत सिंह को नहीं अपने मुख्यमंत्री पर विश्वास.... इसलिए करते हैं काली और सफेद मूठ छोड़ने की बात... चौधरी भजनलाल पर रेखा शर्मा ने दिया बेशर्मी वाला बयान... कुलदीप बिश्नोई को नहीं मिल रहा भाजपा में कोई मान सम्मान अगर कांग्रेस में आते हैं तो उनका है स्वागत... हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर बोले; केरल में बनी हमारी सरकार... तमिलनाडु में टीवीके साथ कांग्रेस गठबंधन की चल रही है बात... 15 साल से बंगाल में थी टीएमसी की सरकार इसलिए भाजपा वहां जीती... भाजपा एक -आधे प्रदेश में नहीं छिड़वाती इवीएम.... एसआईआर के अंदर बंगाल में कांटे गए 91 लाख वोट... असम में भी हुई एसआईआर, हेरा फेरी से जीता चुनाव... राहुल गांधी की बात से मैं सहमत वहां हुई है गड़बड़....0
0
Report
Advertisement
छतरपुर के कड़वा में शादी समारोह के दौरान गोली चलने से बुजुर्ग घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़वा में शादी समारोह के दौरान गोली चलने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें पहले जिला अस्पताल रिफर किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब पटेल परिवार की बारात गंज स्थित निजी मैरिज गार्डन में आई हुई थी और वैवाहिक रस्म चल रही थी तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और देखा तो एक बुजुर्ग खून से लथपथ थे जिन्हें आनन-फनन में जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही घटना संबंधित पूछताछ के लिए जिला अस्पताल पहुंची, जहां वृद्ध द्वारा दिए गए बयानों पर विस्तृत जांच की जा रही है और इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं घटना के बाद थाना प्रभारी ने ANI से बात करते हुए बताया कि ग्राम गंज में शादी समारोह था जिसमें कदवा और नदगाय की शादी थी जिसमें कदवा बारात आई थी और मैरिज गार्डन में उसको गोली लगी है। दरबार निवासी गोली लगी है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूछताछ भी की जा रही है जो भी कारण होगा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बैतूल के मुलताई में पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर दी, गर्भवती महिला की मौत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई नगर से होकर गुजरने वाले छिंदवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिखली कला टोल नाके के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। हादसे में गर्भवती महिला नीता बेले की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पति सहित एक बालिका घटन में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने गर्भवती नीता को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार पिकअप वाहन की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।0
0
Report
चीका नगरपालिका सचिव जितेंद्र कुमार का निलंबन: भ्रष्टाचार के आरोप सामने
Kaithal, Haryana:अनियमितताओ के आरोप में चीका नगरपालिका के सचिव जितेंद्र कुमार सस्पेंड चीका नगरपालिका के सचिव जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जितेंद्र कुमार पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरते सहित कई दूसरे आरोप लगे हैं। सचिव को निलंबित किए जाने की डीएमसी कैथल कपिल कुमार ने पुष्टि तो की लेकिन उन्हें निलंबित क्यों किया गया इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच वार्ड नंबर 2 के पार्षद दलबीर सीड़ा ने सचिव जितेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है। दलबीर सीड़ा ने बताया कि पिछले लंबे समय से पालिका का रजिस्टर नंबर 35 गायब है। बार बार मांग करने के बावजूद सचिव उक्त रजिस्टर को उनके सामने नहीं ला रहा था। दलबीर सीड़ा ने कहा कि सचिव जानते थे कि इसी रजिस्टर में विकास कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार के राज छिपे है और यदि रजिस्टर सामने आया तो ये राज खुल जाएंगे। दलबीर सीड़ा ने कहा कि गत वर्ष वार्ड नंबर 2 व वार्ड नंबर 15 में गलियों के निर्माण के नाम पर नगरपालिका द्वारा ठेकेदारों को लाखों रुपए का भुगतान किया गया था, जबकि असल में वहां पर किसी भी गली का निर्माण नहीं किया गया था। दलबीर सीड़ा ने बताया कि इस मामले की उन्होंने विजिलेंस से जांच करवाई तो सचिव ने साइटों के साथ छेड़छाड़ कर सबूतों को मिटाने के प्रयास करने के साथ साथ जांच के लिए विजिलेंस को रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया। सीड़ा ने आरोप लगाया कि इसके अलावा सचिव जितेंद्र कुमार ने शहर में पौधे व उनके ऊपर ट्री गार्ड लगवाने के नाम लाखों रुपए के बिल पास करवाए है जबकि वास्तव में ना तो पौधे लगाए गए और ना ही ट्री गार्ड। दलबीर सीड़ा ने बताया कि इन्हीं मामलों की जांच के लिए उन्होंने अन्य पार्षदों के साथ गत 12 फरवरी को विभाग के मंत्री विपुल गोयल व एसीएस को शिकायत की थी। पार्षद दलबीर सीड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सचिव का निलंबन तो शुरूआत मात्र है, जब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी तो चीका नगरपालिका में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाले सामने आ सकते है। इस बारे में सचिव जितेंद्र कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास भी सिर्फ ईमेल आई है। सस्पेंशन का कोई कारण इसमें नहीं बताया गया है।0
0
Report
Advertisement
डायन के आरोप पर बाढ़ क्षेत्र में परिवार घायल, पुलिस जाँच शुरू
Barh, Bihar:बाढ अनुमंडल में भदौर थाना क्षेत्र के ललपुर गांव में मंजू देवी और उनके परिजनों को डायन बिसाही के आरोप में लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान मंजू देवी को बांधकर उनकी पिटाई की गई। मंजू देवी के पड़ोस में एक बच्ची की तबियत बिगड़ने पर झाड़ फूंक कराने के बाद उनपर साजिशन हमला किया गया। ग्रामीणों ने बच्ची की तबीयत खराब होने पर मंजू देवी पर उसके पीछे भूत प्रेत लगाने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर उसपर हमला बोल दिए। इस दौरान मंजू देवी को बचाने के लिए उनके पति और बेटे को भी ग्रामीणों ने लाठी डंडे और ईट पत्थर से मारा और उनका सर फोड़ दिया। मंजू देवी का आरोप है कि उनके पड़ोसी डायन का आरोप लगाकर कई बार उनकी पिटाई कर चुके हैं। मारपीट के बाद घायल परिजन इलाज के लिए बाढ अस्पताल पहुंचे, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मंजू देवी ने इसकी लिखित शिकायत बाढ़ थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।0
0
Report
हमीरपुर में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश, SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-एक बार फिर मौसम ने ली करवट तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, बेमौसम बरसात ने नाव हादसें में लापता हुए लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में बढ़ाई परेशानी, बारिश के बावजूद भी NDRF और SDRF टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम हुआ सर्द, हमीरपुर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों का मामला。0
0
Report
कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर दर्दनाक बस हादसा, नहर में गिरी बस, बचाव शुरू
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर हमीरपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा विधनू नहर में गिरी बस हाईवे पर लगा जबरदस्त जाम डंपर से टकराने के बाद बैरिकेडिंग तोड़ नहर में जा गिरी बस सुबह 8:00 बजे हुआ भीषण हादसा मौके पर पुलिस बल मौजूद क्रेन बुलवाकर बस को निकालने का किया जा रहा प्रयास0
0
Report
Advertisement
रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में 16 लाख नकद पार्सल पकड़ा; मालिक-स्रोत की जांच
Begun, Rajasthan:रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं.. जानकारी के मुताबिक अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स कार्यालय से कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध सामग्री होने की सूचना पुलिस को मिली थी.. डीआरआई के इनपुट पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी.. तलाशी के दौरान तीन सफेद बोरों में बड़ी मात्रा में नगदी मिली.. बरामद रकम में 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डी और 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डी शामिल है.. कुल रकम 16 लाख रुपये बताई जा रही है.. पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है. फिलहाल पुलिस नगदी के असली मालिक और रकम के स्रोत की जांच में जुटी हुई है..0
0
Report
Ghaziabad धर्मांतरण मामले में आरोपी खालिद हुसैन गिरफ्तार; पीड़िता के तीसरे पति पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जी न्यूज के खबर का एक ओर असर गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के नाम खालिद हुसैन है। खालिद पीड़िता का तीसरा पति है। खालिद लोनी के अशोक विहार में स्कूल चलाता है। आरोपी खालिद ने अपने जीजा के साथ पीड़िता का हलाला कराया था।0
0
Report
गुढ़ागौड़जी में कार पलटने से मौत, एक युवक समेत चार घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी से बड़ी खबर। कार अनियंत्रित होने से हादसा, एक की मौत। गुढ़ागौड़जी के चंवरा पुलिस चौकी के पास हादसा। मणकसास निवासी मुकेश की हुई मौत, जबकि गाड़ी चालक, दो युवतियां हुई हादसे में घायल। झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके की चंवरा पुलिस चौकी में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक घायल को सीकर तो दो घायलों को गुढ़ागौड़जी सीएचसी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से गुढ़ागौड़जी की तरफ से आ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। दुर्घटना के दौरान कार का एक टायर अलग होकर पास में बने तंबू तक जा पहुंचा। जिससे वहां रह रही लोहार समाज की एक युवती भी घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से गंभीर घायलों को सीकर रैफर किया गया। लेकिन एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी मणकसास के रूप में हुई है। घायल नेवरी निवासी 28 वर्षीय कोमल सैनी का सीकर अस्पताल में इलाज जारी है। जबकि चालक महिपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पिंकी नामक युवती को भी पैर में चोट आई है। सूचना मिलने पर एएसआई रामवतार सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
