284001
झांसी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 बच्चों गई जान, 57 घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मेडिकल कॉलेज में एक भीषण आग लगने से 10 बच्चों की जान चली गई जबकि 57 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक झांसी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब; भोलेनाथ से बारिश-खुशहाली की मांगी
Pali, Rajasthan:श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक कर अच्छी बारिश और खुशहाली की मांगी कामना श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सुमेरपुर,तखतगढ़ शहर सहित पूरे उपखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल, चंदन, पुष्प, फल एवं नारियल अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।0
0
Report
बगहा अस्पतालों का मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, गंभीर कमियाँ उजागर
Bagaha, Bihar:इस वक़्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चंपारण ज़िला के बगहा से आ रहीं है जहां पशु अस्पताल औऱ अनुमंडलीय अस्पताल का बिहार सरकार के मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है। अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि हर हाल में दोषी अधिकारीयों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। दरअसल नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा अनुमंडल अस्पताल औऱ मवेशी अस्पताल का बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम ने सोमवार को औचक निरिक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में कई गंभीर खामीयाँ मिलने पर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। सावन की पहली सोमवारी को अस्पतालों में अतिक्रमण, जर्जर भवन और साफ-सफ़ाई की बदहाली पर नाराजगी जाहिर की गई। अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये गए। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक बेतिया में रहते हैं, जबकि अस्पताल संचालित होता है; निरीक्षण के दौरान प्रबंधक और चिकित्सक अनुपस्थित मिले। बाद में अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, Ward की गंदगी और बेडशीटों की कमी जैसी खामियाँ पाई गईं। मंत्री ने शिशु अस्पताल के संचालन को भी स्पष्ट करने को कहा ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। कबीना मंत्री नंद किशोर राम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने को कहा। राज्य सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।0
0
Report
बनियापुर संत जलेसर अकादमी में शिक्षा मंत्री का निरीक्षण: बिहार में शिक्षा की दिशा
Chapra, Bihar:बनियापुर के संत जलेसर एकेडमी पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, स्कूल की व्यवस्था देख हुए भावविभोर. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी आज बनियापुर प्रखंड के बड़ा लौवा स्थित संत जलेसर एकेडमी पहुंचे। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं और छात्राओं के लिए किए गए विशेष इंतजामों को देखकर शिक्षा मंत्री काफी प्रभावित नजर आए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, खेलकूद से जुड़ी सुविधाओं सहित विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि सरकार अपने स्तर से बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन जब निजी क्षेत्र के लोग भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आते हैं और बेहतर व्यवस्था खड़ी करते हैं, तो इससे बिहार के विकास को नई गति मिलती है। बताएं कि संत जलेसर एकेडमी की स्थापना करीब दो दशक पूर्व सारण के विधायक एवं ईडन रियल्टी ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर सचिनानंद राय द्वारा की गई थी। विद्यालय में छात्राओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और नवाचार भी किए जाते हैं। विद्यालय की विशेषताओं को जानने और यहां की शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री आज विद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इंजीनियर सचिनानंद राय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास विकसित बिहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे एक नया कीर्तिमान स्थापित हो सकता है। मंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र के विद्यालयों में छात्राओं और महिलाओं के लिए इस तरह की विशेष सुविधाएं देखकर काफी संतोष होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं अभी भी बहुत कम विद्यालयों में देखने को मिलती हैं। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बिहार में शिक्षा को लेकर सरकार की योजनाओं पर क्या कहा, खुद सुनिए…0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गोवंश से हादसे रोकने के लिए अस्थाई गौशालाएं शुरू, निरीक्षण कराया
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गोवंश से हादसे रोकने के लिए अस्थाई गौशालाएं शुरू, निरीक्षण कराया बटवाड़ी और पेच की बावड़ी में अस्थाई गौशालाएं शुरू की गई हैं। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने दोनों गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हाईवे पर बैठे गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं में शिफ्ट करने, चारा, पानी और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। 'पशु मुक्त सड़क अभियान' के तहत प्रशासन, पशुपालन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यह पहल शुरू की गई है।0
0
Report
नावां के क्षतिग्रस्त रेलवे ओवरब्रिज जल्द मरम्मत कर यातायात फिर से खोलने की मांग तेज
Didwana, Rajasthan:जिले के नावां शहर के गर्ल्स स्कूल चौराहा और सांभर चौराहा के बीच स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे ओवरब्रिज की शीघ्र मरम्मत कर उसे यातायात के लिए पुनः खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि करीब दो माह से ओवरब्रिज बंद होने के कारण रोडवेज और निजी बसें बाईपास मार्ग से गुजर रही हैं, जिससे शहर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। इसके चलते सैकड़ों दुकानदारों, व्यापारियों और हजारों श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हो रही है तथा नमक व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। ज्ञापन में प्रशासन से युद्ध स्तर पर तकनीकी जांच एवं मरम्मत कार्य शुरू कर जल्द ओवरब्रिज खोलने तथा मरम्मत पूरी होने तक वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस दौरान व्यापारी, दुकानदार, शाहरवाशी मोजूद रहे।0
0
Report
बेंगलुरू चैप्टर ने कर्नाटक सोसाइटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन कर पहली मिसाल कायम की
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान फाउंडेशन के बेंगलुरू चैप्टर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बेंगलुरू चैप्टर कर्नाटक सोसाइटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन कराने वाला पहला कार्यालय बन गया है। फाउंडेशन ने देश दुनियाँ के तमाम चैप्टर कार्यालयों के सामने पारदर्शिता और प्रदेश के प्रति जुड़ाव की मिसाल कायम की है। नौ अगस्त को होने वाले प्रवासी राजस्थान संगम से पहले कार्यालय के रजिस्ट्रेशन से कर्नाटक में रहने वाले प्रवासियों में खुशी की लहर है। बेंगलुरू चैप्टर के अध्यक्ष सचिन पांडिया ने कहा कि इससे राजस्थान सरकार के साथ बेहतर समन्वय के साथ काम करने में मदद मिलेगी। राज.फाउंडेशन के कार्यालय का रजिसेशन कर्नाटक सोसाइटी एक्ट में हुआ पहला पंजीकरण। दूसरे फाउंडेशन चैप्टर्स के लिए की मिसाल कायम। अध्यक्ष सचिन पांडिया ने इसे बताया बड़ी उपलब्धि। कहा,इससे फाउंडेशन के कार्य में रहेगी पारदर्शिता। सरकार के साथ मिलकर फाउंडेशन को देंगे उंचाईयां।0
0
Report
Advertisement
बूंदी में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: DIG ममता गुप्ता ने जागरूकता संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय सुरक्षा, जयपुर की डीआईजी ममता गुप्ता ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। Nagar परिषद टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बूंदी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा जागरूकता रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं व महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया और पुलिस के फील्ड कार्यों का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। एडीएम एच.डी. सिंह, कार्यवाहक सीईओ रमेश देव, एएसपी अदिति चौधरी व सीमा पोद्दार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बड़ी राहत: ब्रजभूषण शरण सिंह को अदालत ने बरी किया, समर्थकों में खुशी
New Delhi, Delhi:महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोप में घिरे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को आज बड़ी राहत मिली है कोर्ट ने ब्रिज भूषण शरण सिंह को इस मामले से बरी कर दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने खास बातचीत में कहा कि मैं पहले दिन से जानता था मैं निर्दोष हूं मेरे साथ मेरे मामले को लेकर राजनीति की गई विपक्ष के एक-दो दलों को छोड़कर सभी मेरे खिलाफ जंतर मंतर पर इकट्ठा थे मगर मैं पहले दिन से जानता था। आज न्यायालय ने वह स्थिति भी साफ कर दी कि यह पूरा विरोध सिर्फ राजनीतिकरणथा । वहीं दूसरी तरफ ब्रिज भुज शरण सिंह के समर्थन में भारी खुशी की लहर देखी जा रही है गोंडा से लेकर दिल्ली भर के तकरीबन सभी पहलवान और समर्थक ब्रिज पूजन शरण सिंह को बधाई देने के लिए दिल्ली उनके आवास पर पहुंचे हैं ढोल नगाड़ों के साथ बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया जा रहा है0
0
Report
4 किलोमीटर पैदल चलकर सावन के पहले सोमवार पर बच्चों ने कांवड़ यात्रा निकाली
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-सावन माह के पहले सोमवार पर आज पूरा देश भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर है। हर तरफ 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं। लेकिन इस बीच नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से आस्था की एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक तस्वीर सामने आई है। जहाँ 4 किलोमीटर पैदल चलकर सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक कांवड़ यात्रा निकाली। नन्हें-नन्हें हाथों में कांवड़ थामे ये बाल-कांवड़िए प्रसिद्ध शिव धाम डमरूघाटी पहुँचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बच्चों के इस उत्साह और भक्ति भाव को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।0
0
Report
Advertisement
सागर के राजघाट रोड पर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में मिला
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में युवक की हत्या, झाड़ियों के बीच मिला शव, गले और सिर पर मिले चोटों के निशान, 50 फीट दूर पड़ी थी स्कूटी.. युवक का शव मिला है। शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान महेंद्र अहिरवार उम्र 35 साल निवासी किशोर न्यायालय के पास बस्ती के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। जांच के दौरान मृतक के गले और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। वारदात स्थल से करीब 50 फीट दूर मृतक की स्कूटी पड़ी मिली। इसके अलावा शराब का क्वार्टर और पाउच भी बरामद हुए हैं। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मृतक कल शाम को घर से निकला था। आज सुबह उसका शव मिला है। मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है。0
0
Report
जयपुर में सावन के पहले सोमवार को मौसम सुहावना, मानसून कमजोर
Jaipur, Rajasthan:सावन के पहले सोमवार पर राजधानी जयपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से शहर में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। शिव मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी खुशनुमा मौसम کا आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मानसून का असर कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है, जिसके चलते जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हालांकि 3 से 5 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है。0
0
Report
बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में सेतु रेफरल ऐप से मरीजों की देखभाल तेज
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जिले में महात्मा गांधी अस्पताल में 'सेतु रेफरल इंफॉर्मेशन' ऐप की शुरुआत की गई है। सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर नई रेफरल व्यवस्था का निरीक्षण किया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऐप से जुड़े क्यूआर (बार) कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही रेफर मरीज का पूरा रिकॉर्ड आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के कंट्रोल रूम तक पहुंचेगा। मरीज की बीमारी, रेफरल का कारण, आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सक और उपचार की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबंधित डॉक्टरों से भी तत्काल समन्वय किया जाएगा, जिससे मरीज को समय पर इलाज मिल सके। जिला कलक्टर ने कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से मरीजों को अनावश्यक रूप से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल नहीं भटकना पड़ेगा। रेफरल प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनेगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर CMHO डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ सहित हॉस्पिटल का स्टाफ मोजूद रहा वीओ - शुभारंम बाइट - डॉ इंद्रजीत यादव - जिला कलेक्टर0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री धामी ने पप्पू यादव पर बड़ा हमला: सनातन विरोधी कहकर विपक्षी दलों को जमकर घेरा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि पप्पू यादव और पप्पू गैंग हमेशा से सनातन विरोधी रहा है। हमेशा से यह सनातन को बदनाम करते रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहां है कि अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले में साधु संतों की कहीं भी संदिग्ध भूमिका नहीं है लेकिन सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस के नेता साधु संतों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं。0
0
Report
खीरी: कक्षा 6 की छात्रा से बलात्कार, 20 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खीरी थाना इलाके एक गांव में कक्षा 6 की छात्रा से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। गांव में ही रहने वाले आरोपी ने बच्ची को अकेले पाकर गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। मामले में जब जैसे तैसे बच्ची अपने घर पहुंची और आप बीती परिजनों को बताई । तो परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने 10 साल की छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है आरोपी 20 साल के युवक पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
ग्लास्गो कॉमनवैल्थ में सीमा सांगवान ने डिस्कस थ्रो में कांस्य जीता, हरियाणा का गर्व
Chandigarh, Chandigarh:। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी हरियाणा की प्रतिभाशाली एथलीट सीमा सांगवान कालीरमन का सोमवार तड़के लगभग 3 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीमा को फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी गई। स्वागत समारोह के दौरान परिवार और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने सीमा की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और हरियाणा के लिए गौरव का क्षण बताया। सीमा ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों पर है, जहां वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेंगी। गौरतलब है कि सीमा सांगवान कालीरमन ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया और भारत को एथलेटिक्स में महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।0
0
Report
Advertisement
