icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow12 Nov 2024, 03:53 pm

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुंदेलखंड कॉलेज, झांसी में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:

झांसी के समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुंदेलखंड महाविद्यालय में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया और सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी। अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं निराश्रित महिलाओं की शादी में मदद कर रही है। इस कार्यक्रम में 81 जोड़े शामिल हुए जिन्होंने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को चुनौती दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो में 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 22 वर्षीय युवक की हत्या से इलाके में मची सनसनी। माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी की है घटना। डोम पाड़ा में नाले के पास मिला शव। दो को पुलिस ने लिया हिरासत में जांच में जुटी। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ी कॉलोनी में रहनेवाले 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। उसका शव डोमपाड़ा में नाले के पास मिला है। जानकारी के अनुसार अमित कैडबरी कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात भर फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि अमित के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है। सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड का सहारा लिया और मृतक के गमछे को सुंघाकर खोजी कुत्ते को छोड़ा। हत्या की वजह और हत्या किसने की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं बोकारो के मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार की माने तो इस मामले में दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी का कहना है कि मारकर फेक दिया गया था जहां जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गुमला के भरनो में हाथी के बच्चे का रेस्क्यू, झुंड से मिलाने की कोशिश जारी

Gumla, Jharkhand:*भरनो में झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे का रेस्क्यू, बसिया वन विभाग की देखरेख में रखा गया* *करीब 22 हाथियों के झुंड से मिलाने की कोशिश जारी, बच्चे के हमले में दो बुजुर्ग घायल होने की भी सूचना* गुमला। गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत मरासिली क्षेत्र में शनिवार देर शाम झुंड से बिछड़े करीब आठ से नौ महीने के हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बसिया वन विभाग कार्यालय पहुंचाया। फिलहाल वन विभाग की टीम उसकी देखभाल कर रही है। वहीं, करीब 22 जंगली हाथियों के झुंड की लोकेशन का पता लगाकर बच्चे को उसके परिवार से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 22 जंगली हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान हाथी का बच्चा झुंड से अलग हो गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। बसिया के प्रभारी वनपाल शेखर सिंह और गुमला के राकेश कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे बसिया स्थित वन विभाग कार्यालय लाया गया। दूध और केला खिलाकर की जा रही देखभाल रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी के बच्चे की देखभाल शुरू कर दी है। रात में उसे दूध, केला और अन्य फल खिलाए गए, ताकि उसे आवश्यक पोषण मिल सके। विभागीय टीम उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। वन विभाग की प्राथमिकता हाथी के बच्चे को सुरक्षित रखते हुए उसके झुंड से मिलाना है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड बसिया की ओर विचरण कर रहा है। ऐसे में टीम उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। झुंड की लोकेशन मिलने के बाद बच्चे को प्राकृतिक वातावरण में उसके Family से मिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हाथी के बच्चे को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ हाथी के बच्चे के रेस्क्यू की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसे देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी के बच्चे से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों के नजदीक जाने, उन्हें घेरने या परेशान करने से खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही लोगों के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है। प्रभारी वनपाल शेखर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगली हाथियों या अन्य वन्यजीवों के दिखाई देने पर उनके नजदीक जाने अथवा उन्हें घेरने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की। हाथी के हमले में दो बुजुर्गों के घायल होने की भी सूचना गौरतलब है कि इसी हाथी के बच्चे के संबंध में जानकारी सामने आई है कि शनिवार को भरनो प्रखंड के खरतंगा अम्बाटोली गांव में उसने दो बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। दोनों घायलों का रांची के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना के संबंध में वन विभाग की आधिकारिक पुष्टि और हमले की परिस्थितियों की जानकारी सामने आना बाकी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग के सामने हाथी के बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उसे उसके झुंड से मिलाने की चुनौती है। विभागीय टीम लगातार झुंड की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, हाथियों के पास जाने से बचें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विभागीय टीम को तत्काल सूचना दें。
0
0
Report

तालाब के गहरे पानी में डूबकर ढाई साल की बच्ची की मौत, गांव में मातम

Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा थाना क्षेत्र के नदोखर गांव में तालाब के गहरे पानी में डूबने से एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक बच्ची की पहचान नदोखर गांव निवासी दीपक कुमार शर्मा की ढाई वर्षीय पुत्री प्रियांशी कुमारी के रूप में की गई है। भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दी। मृतक बच्ची के बड़े पिता गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि गांव से उत्तर दिशा में दुर्गा पूजा की मूर्ति रखी हुई थी। प्रियांशी गांव के अन्य बच्चों के साथ वहीं पास में खेल-कूद रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह अनजाने में तालाब के पास चली गई और अचानक पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में गिरकर डूब गई। जब तक आसपास के लोगों को हादसे का पता चला और बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल लेकर भागे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिवार ने इस हादसे के बाद जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है
0
0
Report

खूँटी के मुरहू में कुपोषित बच्चों के लिए खेल-क्रीड़ा भवन का उद्घाटन

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - कुपोषित बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए खुला क्रीड़ा भवन। जहाँ गरीबि और अशिक्षा के कारण है रहे कुपोषण और अस्वस्थ मां व बच्चे को अच्छी देखरेख होगा । साथ ही वहां आवासित बच्चों को साफ व सुंदर वातावरण में खेलने का मौका मिलेगा । इस दौरान सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उपप्रमुख अरुण साबू, अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी समेत अनेक लोग उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने हरित वातावरण का संदेश दिया। उपायुक्त ने बताया कि खूंटी के मुरहू प्रखंड अंतर्गत अनेक कुपोषित बच्चे हैं जिनका कुशल देखरेख नहीं होने से बच्चे बड़े होकर शारिरिक परिश्रम की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए बच्चे निरोग और मजबूत हों इसलिए कुपोषण उपचार केंद्र मुरहू में खोदा गया है जिसमें बच्चों को खुशियां मिले और बच्चे खेलकर खुशियाँ पा सके इसलिए क्रीड़ा केंद्र बनाया गया है। जिसका आज उद्घाटन किया गया। साथ ही हर्बल गार्डन में पौधारोपण भी किया गया । वहीं अस्पताल में एक अच्छी व्यवस्था के साथ संचालन हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई: शादी के दबाव में युवक 180 फीट टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां शादी का दबाव बनाने के लिए एक युवक लगभग 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।युवक को टावर पर चढ़ा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। मिली जानकारी के अनुसार,मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी अजय राठौर पुत्र रामकुमार राठौर शटरिंग का काम करता है बताया जा रहा है कि उसका क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।आरोप है कि अजय युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के शादी से इनकार करने के बाद वह नाराज हो गया और अपनी बात मनवाने के लिए सुभाष पार्क के पास स्थित बंद पड़े डोकोमो मोबाइल टावर पर चढ़ गया।वहां से वह कूदने की धमकी देने लगा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक,युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

महाष्टमी पर मां गौरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब; पैगम्बरपुर का पंडाल आकर्षण

Chapra, Bihar:महाष्टमी पर मां गौरी की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पैगمبرपुर का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र सारण जिले में महाष्टमी के अवसर पर मां गौरी की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाओं की लंबी कतारें मां के दर्शन और पूजन के लिए लगी हुई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस अवसर पर महिलाएं नारियल और सफेद रंग की मिठाइयों सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ मां की आराधना कर रही हैं। पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। अग्निशमन व्यवस्था के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, स्थानीय वॉलंटियर भी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। पैगंम्बरपुर का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र इधर, बनियापुर प्रखंड के पैगंम्बरपुर में बना भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में एक विशालकाय दैत्य की आकृति के साथ पांच हाथियों का भव्य चित्रण किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल की अनूठी सजावट और भव्य स्वरूप लोगों का ध्यान खींच रहा है। महाष्टमी के अवसर पर पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। मां के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
0
0
Report

बगहा में पागल कुत्ते ने एक दिन में 50 लोगों को काटा, दहशत फैल गई

Bagaha, Bihar:बगहा शहर से बड़ी खबर है। बगहा शहर में एक पागल कुत्ते ने करीब 50 लोगों को काटकर पूरे इलाके में आतंक मचा दिया है। महज़ 24 घंटे में इस हमले में छोटे बच्चों और बुजुर्गों, नौजवानों समेत महिलाएं भी घायल हुईं जिन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया और सभी को एंटी रेबीज डोज देकर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पुष्पराज ने बताया कि इनमें 4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए GMCH बेतिया रेफर किया गया है। दरअसल इन दिनों शारदीय नवरात्रों को लेकर शहर में काफी भीड़भाड़ चल रहा है; इसी दौरान आवारा पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है क्योंकि 24 घंटे के भीतर लगभग 50 लोग कुत्ते के काटने से घायल हो गए हैं; लिहाजा शहर वासियों समेत श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। हालाँकि सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ते के हमले में घायल अधिकांश लोग पास के मोहल्ले के रहने वाले हैं; सभी को एक ही कुत्ते ने काटा है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। स्थानीय लोग नगर परिषद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि अब तक ऐसे आवारा कुत्तों को पकड़ने या उन्हें एंटी डोज देने की कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में प्रशासन को समय रहते इन आवारा कुत्तों की पहचान कर उन्हें पकड़कर एंटी-रेबीज डोज देने और काटे की घटनाओं पर रोक के लिए कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। बगहा शहर में ऐसे सैकड़ों आवारा कुत्ते दर्जनों मोहल्लों और चौक-चौराहों समेत बाजारों में घूम रहे हैं; कई पागल और जख्मी कुत्ते खौखहार हो गए हैं; इन्हीं में से कुछ को समय रहते पकड़ने की जरूरत है।
0
0
Report
Advertisement

जदयू विधायक बोले- दो दिनों में एसपी का ट्रांसफर, वीडियो वायरल

Makhdun pur Kabir, Bihar:वीडियो वायरल: जदयू विधायक पप्पू वर्मा बोले- दो दिन में करा दिया एसपी का ट्रांसफर अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पप्पू वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे दावा कर रहे हैं कि तत्कालीन एसपी डॉ. नवजोत सिमी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने दो दिनों के अंदर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका स्थानांतरण करा दिया. विधायक ने एसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल रील बनाती थीं. 10 अक्टूबर को अरवल एसपी डॉक्टर नवजोत सिमी का ट्रांसफर आर्थिक अपराध इकाई पटना में किया गया है हालांकि अभी तक नए एसपी किरण कुमार गोरख जादव योगदान नहीं किए हैं. वायरल वीडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं कि जिले की डीएम के खिलाफ उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और वे ईमानदार हैं. वहीं, एसपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. विधायक के इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण और उसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
0
0
Report

बोकारो स्टील प्लांट के द्वार 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मुख्य द्वार के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है. अनुमंडल प्रशासन ने बोकारो इस्पात संयंत्र के द्वारों पर आवागमन बाधित न करने की अपील की. विस्थापितों की भूख हड़ताल नौवें दिन जारी है, जिसमें कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. विस्थापित apprentices संघ एवं अन्य संगठनों ने बीएसएल के मुख्य द्वार समेत अन्य द्वारों को बंद करके धरना-प्रदर्शन किया. जिला प्रशासन के अनुसार इससे संयंत्र में कर्मियों, अधिकारियों, संविदा श्रमिकों व आवश्यक सेवाओं के आवागमन में बाधा आई और औद्योगिक गतिविधियाँ प्रभावित रहीं. इस संदर्भ में अनुमंडल दंडाधिकारी, चास, प्रांजल ढांडा ने धारा 163 (1) के तहत 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश 18.10.2026 पूर्वाह्न 5:00 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी है. निषेधाज्ञा के अनुसार पाँच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होना, भ्रमण करना तथा भीड़ लगाना रोक दी गई है. इसके अलावा आग्नेयास्त्र या लाठी-डंडा-तलवार आदि जैसे हथियार और खुदाई के उपकरण लेकर जाना या प्रदर्शन करना निषेध है. इस क्षेत्र के भीतर जुलूस, रैली, सभा, धरना और प्रदर्शन का आयोजन भी प्रतिबंधित रहेगा. 200 मीटर दायरे में ऐसी कोई गतिविधि जिससे औद्योगिक कार्य या सार्वजनिक आवागमन प्रभावित होने की संभावना हो, रोक रहेगी.
0
0
Report

अमरपुर पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Banka, Bihar:Anchor-अमरपुर के राय पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाँका के अमरपुर प्रखंड स्थित राय पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका अमीनपुर गांव की रहने वाली थी और दो बच्चों की मां थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर वह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार पोखर में शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची अमरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

कान्हा टाइगर रिजर्व में मौतों का सिलसिला, सीडीवी ने बढ़ाई चिंता

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ की मौत! एक साल में दसवें बाघ की मौत से मचा हड़कंप! सीडीवी का जानलेवा कहर… आखिर कब थमेगा बाघों की मौत का सिलसिला? मध्यप्रदेश के विश्वप्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है… यहां एक और बाघ की मौत हो गई है! दावा है कि केनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी सीडीवी ने एक बार फिर बाघ की जान ले ली। इसके साथ ही एक साल के भीतर मरने वाले बाघों की संख्या दस हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कान्हा में बाघों की जान पर बन आई है, तो उन्हें बचाने के लिए पार्क प्रबंधन क्या कर रहा है? लगातार हो रही मौतों ने वन्यजीव संरक्षण के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कान्हा के जंगलों में बाघों पर मंडरा रहा मौत का खतरा… एक बार फिर सामने आई प्रबंधन की चुनौती! जिस टाइगर रिजर्व की पहचान बाघों की दहाड़ से है, वहां अब बाघों की लगातार मौत चिंता बढ़ा रही है। ताजा मामला एक और बाघ की मौत का है, जिसका पार्क के क्वारंटीन सेंटर में उपचार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, बाघ की मौत की वजह केनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी सीडीवी बताई जा रही है। सवाल यह है कि आखिर यह जानलेवा वायरस कान्हा के बाघों तक पहुंच कैसे रहा है? आशंका जताई जा रही है कि संक्रमित कुत्तों के जरिए वायरस वन्यजीवों तक पहुंचा। अगर यही वजह है, तो संक्रमण की रोकथाम और बाघों को सुरक्षित रखने के इंतजामों पर गंभीरता से सवाल उठना लाजिमी है। एक साल… दस बाघों की मौत! बाघों की मौत का यह आंकड़ा किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। लगातार हो रही मौतों के बीच अब पार्क प्रबंधन की निगरानी, संक्रमण की रोकथाम और उपचार व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि तमाम प्रयासों के बावजूद बाघों की जान नहीं बच पा रही है? दो दिन पहले जी मीडिया ने उठाया था मुद्दा! गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जी मीडिया ने कान्हा टाइगर रिजर्व में सीडीवी के खतरे और प्रबंधन की कथित नाकामियों को प्रमुखता से उजागर किया था। उस रिपोर्ट में बाघ की मौत की आशंका भी जताई गई थी। अब एक और बाघ की मौत की खबर सामने आने के बाद वन्यजीव संरक्षण को लेकर उठाए गए सवाल और गंभीर हो गए हैं। कान्हा के जंगलों में बाघों की सुरक्षा अब सबसे बड़ा सवाल है। क्या पार्क प्रबंधन संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण लगा पाएगा? क्या भविष्य में बाघों की जान बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे? या फिर बाघों की मौत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा? फिलहाल, हर किसी की नजर पार्क प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर है। जरूरत है ठोस कदमों की, ताकि कान्हा की पहचान बने बाघ सुरक्षित रह सकें।
0
0
Report

रींगस के भैरु बाबा मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़, व्यवस्थाओं पर सवाल

Sikar, Rajasthan:शारदीय नवरात्र के अवसर पर रींगस स्थित भैरु बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा के दर्शन के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को गोद में लेकर बाबा के दरबार में शीश नवा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर में उमड़ रही भीड़ के बीच व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। घंटों कतारों में खड़े रहकर दर्शन करने को मजबूर श्रद्धालु स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए बनाए गए जिगजैग में श्रद्धालुओं को लंबे समय तक कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीड़ और गर्मी के बीच यहां कूलर-पंखों तथा पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु बच्चों को गोद में लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्र जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर भक्तों की संख्या को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। इससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारू रखने के लिए प्रभावी इंतजामों की कमी भी सामने आ रही है। दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि नवरात्र में हर साल बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, गर्मी से राहत और भीड़ प्रबंधन जैसे जरूरी इंतजामों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जिगजैग में कूलर-पंखे और पेयजल की व्यवस्था की जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाए, ताकि भक्तों को परेशानी के बिना बाबा के दर्शन हो सकें।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में किसान के बाड़े में मक्का आग, कारण अज्ञात

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगरपालिका क्षेत्र के जयनगर में किसान के बाड़े में रखी मक्के की फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पृथ्वीराज धाकड़ पिता कन्हैयालाल धाकड़ के बाड़े में मक्के की फसल रखी हुई थी। इसी दौरान अचानक फसल में आग लग गई। बाड़े से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के ग्राम\ियों मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी प्रयास किए, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top