284001
झांसी में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े हरसोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इंटीरियर डेकोरेटिव के तत्वावधान में इलाईट चौराहे पर पंडाल लगाकर भगवान विश्वकर्मा का विधिपूर्वक पूजन किया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस समारोह में राजेश ओझा, संतोष पेंटर, सिकंदर, गोपाल कोमावत और सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तरौली SBI शाखा में भीषण आग, समय रहते काबू, बड़ा हादसा टला
Mathura, Uttar Pradesh:SBI कीशाखा में तड़के लगी आग, समय रहते पाया काबू; टला बड़ा हादसा तरौली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरौली शाखा में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने की घटना सामने आई। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। कैसे हुआ हादसा? घटना तड़के करीब तीन बजे की है। बैंक के बिजली के पैनलों में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। गनीमत यह रही कि आग की सूचना समय रहते मिल गई। तत्परता से टला बड़ा नुकसान घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवा (112) को कॉल कर पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के क्षेत्र और बैंक को भारी नुकसान हो सकता था। शॉर्ट सर्किट की आशंका शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, तकनीकी टीम की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का आधिकारिक रूप से पता चल सकेगा। वित्तीय नुकसान का आकलन भी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नए भवन में शिफ्ट होने के कुछ ही दिन बाद घटना गौरतलब है कि SBI की यह शाखा महज पांच दिन पहले ही तरौली बाजार से स्थानांतरित होकर अकबरपुर-शेरगढ़ रोड स्थित एक नए भवन में शिफ्ट हुई थी। नई जगह पर बैंक शुरू होने के कुछ ही दिनों के भीतर हुई इस दुर्घटना ने बैंक परिसर की सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
इलाहाबाद-झांसी स्नातक MLC चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने की सुरक्षा तैयारियाँ
Prayagraj, Uttar Pradesh:इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, कल संगम नगरी प्रयागराज के 152 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, मतदान से पहले पुलिस और प्रशासन ने की संयुक्त बैठक, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए गए जरूरी दिशा निर्देश, 2 लाख 64 हजार 230 मतदाता इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी के भाग्य का कल करेंगे फैसला, बीजेपी ने राकेश सिंह राठौर और सपा ने डॉ मान सिंह यादव को बनाया है प्रत्याशी। इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए प्रयागराज में 152 बूथ बनाए गए हैं, जिन्हें अलग अलग सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी पोलिंग स्टेशनों पर लगाई गई है। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रयागराज में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव में लगभग 2 लाख 64 हजार मतदाता हैं। जिसमें 1 लाख 15 हजार के लगभग मतदाता प्रयागराज में हैं। समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान एमएलसी डॉ मान सिंह यादव को दुबारा प्रत्याशी बनाया है। डॉ मान सिंह यादव का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी राकेश Singh राठौर से है। पिछली बार सपा के डॉ मान सिंह यादव ने बीजेपी के डॉ यज्ञ दत्ता शर्मा को करीब तीन हजार मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार डॉ मान सिंह यादव का सामना जालौन के राकेश सिंह राठौर से होने वाला है। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र में कुल 2 लाख 64 हजार मतदाता हैं। जिसमें बांदा जनपद में 19 हजार 794 मतदाता हैं, चित्रकूट 11619, फतेहपुर 17596, हमीरपुर 15480, जालौन 20999, झांसी 25220, कौशांबी 20140, ललितपुर 11330, महोबा 7033 और प्रयागराज में 1 लाख 15 हजार 19 मतदाता हैं।0
0
Report
आजम खान से मुलाकात के बहाने मुस्लिम वोट बटोरने का आरोप: राजभर का बड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "उनके वहां जाने का उद्देश्य केवल चुनावी जुमला पैदा करना है। आज़म खान के सहारे उनकी केवल मुस्लिम वोट हासिल करने की तैयारी है। अब मुस्लिम समाज के लोग चाहते हैं कि अखिलेश यादव मुस्लिम मुख्यमंत्री घोषित करें। तब उन्हें वोट मिलेंगे। आज़म खान को जेल अखिलेश यादव ने भिजवाया था..."0
0
Report
Advertisement
भाजपा का हरियाणा दो दिवसीय दौरा: संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर फोकस
Panchkula, Haryana:22 और 23 अक्टूबर को संगठन की मजबूती और सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगी बैठकें पंचकूला, 22 अक्टूबर। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला औपचारिक दौरा है। इस दौरान पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार, दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन करना और सरकार के कामकाज की समीक्षा करना है। बैठकों में आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। 42 सीटों पर हार के कारणों की होगी समीक्षा वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि 42 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति ईरानी इन क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, स्थानीय नेतृत्व की भूमिका और चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगी। पार्टी का प्रयास होगा कि पिछली कमजोरियों की पहचान कर आगामी चुनावों के लिए अभी से ठोस रणनीति तैयार की जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधायकों को दिए गए संगठन की स्थिति, सरकार के कामकाज और जनकल्याण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़े निर्देशों के आधार पर भी नेताओं के कार्यों का आकलन किया जाएगा। पुराने नेताओं से भी लिया जाएगा फीडबैक बैठकों में वर्ष 2009, 2014 और 2019 के पूर्व विधायकों, तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी रहे नेताओं तथा बोर्ड-निगमों के मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों व उपाध्यक्षों से संवाद किया जाएगा। उनके अनुभवों और सुझावों के आधार पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति तैयार की जाएगी। पहले दिन संगठन पर मंथन, दूसरे दिन सरकार के कामकाज पर चर्चा 22 अक्टूबर: दौरे के पहले दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठकें होंगी। इसके अलावा पूर्व विधायकों, पुराने पदाधिकारियों तथा बोर्ड-निगमों के मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों व उपाध्यक्षों से भी संवाद किया जाएगा। 23 अक्टूबर: दूसरे दिन सुबह भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। दोपहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। शाम को मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संयुक्त बैठक प्रस्तावित है। दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक भी होगी। भाजपा के इस दो दिवसीय दौरे को प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती, सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।0
0
Report
गिरिडीह में बगोदर-सरिया रोड हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया रोड स्थित आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बगोदर-सरिया रोड को जाम कर दिया। सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक लोग शव के साथ सड़क पर डटे रहे। बाद में देर रात सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और जाम समाप्त हुआ। इस دوران मुखिया प्रमिला देवी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के महासचिव ललित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
कर्जमाफी नहीं मिलने पर किसान ने आत्महत्या कर ली, बैंक-प्रशासन के बीच भिड़ंत
Nanded-Waghala, Maharashtra:व्हिडीओद्वारे व्यथा मांडून आत्महत्या करणाऱ्या शेतकऱ्याचे नाव कर्जमाफीत आले होते पण बॅंकेने माहिती न दिल्याने शेतकऱ्याने आत्महत्या केल्याचा आरोप भाजपच्या कार्यकर्त्यांनी करत ग्रामीण बँकेच्या अधिकाऱ्यांना धारेवर धरले. याबाबत माहिती मिळाल्यानंतर जिल्हाधिकारी राहुल कर्डीले बँकेत पोहोचले होते. नांदेड मधील बोरगाव शंकर क्षीरसागर या शेतकऱ्याने तीन दिवसापूर्वी आत्महत्या केली होती. त्यांच्यावर ग्रामीण बँकेचे 2 लाख 8 हजाराचे कर्ज होते. कर्जमाफी योजनेत नाव न आल्याने आणि दुष्काळ जाहीर होऊनही मुलीची फीस माफ न झाल्याने आत्महत्या करत असल्याचा व्हिडिओ क्षीरसागर यांनी आत्महत्येपूर्वी केला होता. या व्हिडीओमुळे एकच खळबळ उडाली. दरम्यान काल सायंकाळी भाजप किसान सेलचे कार्यकर्ते ग्रामीण बँकेत धडकले. मयत शेतकरी क्षीरसागर हे कर्जमाफीसाठी पात्र होते पण बँकेने त्यांना माहिती दिली नाही असा आरोप करत कार्यकर्त्यांनी बँकेच्या अधिकाऱ्यांना धारेवर धरले. बँकेत आल्यावर माहिती दिली जात नाही, गावात पात्र लाभार्थ्यांची यादी लावली जात नाही म्हणून शेतकरी आत्महत्या होत असल्याचे कार्यकर्त्यांनी सांगितले. दरम्यान याबाबत माहिती मिळाल्यानंतर जिल्हाधिकारी राहुल कर्डीले बँकेत पोहोचले. त्यानंतर तणाव निवळला. पात्र लाभार्थ्यांच्या याद्याबाबत जिल्हाधिकाऱ्यांनी बँकेला सूचना दिल्या.0
0
Report
Advertisement
अखिलेश यादव हार मान रहे हैं; यूपी की 11 सीटों पर भाजपा जीत की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पहले से MLC के चुनाव में आशंका हो रही है या चुनाव आयोग को वो कोई लिखित शिकायत कर रहे हैं तो यूपी के लोगों को और सियासी लोगों को समझ जाना चाहिए कि अखिलेश यादव ने अपनी हार स्वीकार कर लिया है। अखिलेश यादव के बयान को हमेशा हमने देखा है कि जहां भी उनको लगता है कि वो हारेंगे तो चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर देते हैं। इसका मतलब साफ है कि उत्तर प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगा यानी भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी।"0
0
Report
शाहजहांपुर पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक घायल, दूसरे गिरफ्तार
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लगा लगातार जारी है। आज पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी हुई है। जबकि दूसरे बदमाश को दबोच लिया गया। दोनों बदमाश भाजपा विधायक के प्लांट से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करके फरार चल रहे थे। पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। दरअसल निगोही थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर 2026 को भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के इंटरलॉकिंग प्लांट से ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गया था। जिसमें एक मुकदमा भी दर्ज था। पुलिस का कहना है कि उन्हें सुबह 4 बजे सूचना मिली कि चोरी की ट्रैक्टर ट्राली लेकर चोर उसकी बिक्री करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश ट्रैक्टर ट्राली लेकर कच्चे रास्ते की तरफ फरार हो गए। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश बिंदु के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश रोहित सरोज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश और पुलिस की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस के मौके से चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर ली है। इसके अलावा बदमाशोबसे तमंचा और कारतूस की बरामद हुआ है। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा से बदमाशों में दहशत कायम है।0
0
Report
बाराबंकी-गोंडा-बहराइच हाईवे पर कार-रोडवेज बस भिड़ंत, तीन घायल, लखनऊ रेफर
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- गोंडा-बहराइच हाईवे पर कार-रोडवेज बस की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर बाराबंकी में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह मसौली थाना क्षेत्र के शाहवपुर नहर के पास कार और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बहराइच निवासी राकेश वैश्य, अंकित वैश्य और सक्ति वैश्य इलेक्ट्रिक कार से लखनऊ से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान शाहवपुर नहर के पास सामने से आ रही बाराबंकी रोडवेज की बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके कर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस के वाहन से सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। अंकित वैश्य के मुंह और नाक से काफी खून बहने के चलते और गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, रोडवेज बस में यात्री सवार थे, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला; 4 जवान घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत पर आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया हैँ । ग्राम नागझिरी में आरोपियों के घर दबिश देने पहुंची पुलिस पर परिजनों ने कथित तौर हमला कर दिया। इस घटना में एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मारपीट की शिकायत आठ दिन पहले दर्ज कराई गई थी।0
0
Report
अंब साहिब कॉलोनी में पुलिस ने दो युवकों को पिस्तौल और देसी कट्टा गिरफ्तार
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਅੰਬ ਸਾਹਿਬ ਕਲੋਨੀ ’ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਐਕਸ਼ਨ! 2 ਨੌਜਵਾਨ ਪਿਸਤੌਲ ਤੇ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ, ਜਦੋਂ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਅੰਬ ਸਾਹਿਬ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ。 ਮੁਲਜ਼ਮ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀਐੱਸਪੀ ਹਰਸਿਮਰਨ ਬੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਮੁਲਜ਼ਮ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਫਿਰਾਕ ਵਿੱਚ ਸਨ। ਪਰ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮਨਦੀਪ ਬੈਦਵਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ。 ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
वाराणसी में 21–25 अक्टूबर एयर शो; ट्रैफिक प्लान और पार्किंग घोषित
Varanasi, Uttar Pradesh:22, 24, 25 अक्टूबर को एयर शो, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी वाराणसी, 20 अक्टूबर। जनपद में 21, 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री और अन्य VVIP के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मुख्य ट्रैफिक प्लान: 1. जनपद स्तरीय: सभी मालवाहक, रोडवेज/प्राइवेट बसें और टेम्पो ट्रैवलर / अबेलनिया बसों का संचालन रिंग रोड और NH-19 से होगा। मिर्जापुर की तरफ से बड़े वाहन औराई-भदोही होकर चलेंगे। एम्बुलेंस और चार पहिया वाहनों का संचालन जारी रहेगा。 2. गंगापुल: - राजघाट पुल - वाहन व पैदल दोनों प्रतिबंधित (नमो घाट से पड़ाव के बीच) - सामने घाट पुल - दो पहिया व पैदल अनुमति (लंका से रामनगर) - रिंग रोड व विश्वसुंदरी पुल - सभी वाहन अनुमति 3. पार्किंग व्यवस्था (56 स्थान): - भैंसासुर/शहर: मछोदरी मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, काशी डिपो, टाउनहॉल मैदान, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज, क्वींस कॉलेज, ITI कॉलेज आदि। - अस्सी/सामने घाट: BHU कैम्पस, रविदास पार्क VIP पार्किंग, गढ़वा घाट, काशी विद्यापीठ मैदान। - रामनगर क्षेत्र: पीएससी ग्राउंड (5000 दो पहिया), दुर्गा मंदिर मैदान (15000 चार पहिया, 38000 दो पहिया), लंका मैदान। 4. पैदल संचालन क्षेत्र (10): मैदागिन से बुलानाला-गोदौलिया, लक्सा से रामापुरा, अग्रवाल तिराहा से अस्सी-रविदास घाट, लहुराबीर से कबीर चौरा, बहादुरपुर रोड से पड़ाव-रामनगर चौराहा आदि पैदल जोन घोषित。 5. होल्डिंग एरिया: दुर्गामंदिर, लंका मैदान, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय, BHU कैम्पस, यूपी कॉलेज。 यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और एयर शो क्षेत्र में अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, हेल्पलाइन: 73172020200
0
Report
Advertisement
गोंडिया में घरफोड़ि पर पुलिस ने 40 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जप्त, आरोपी फरार
Bhandara, Maharashtra:चोरी गेलेल्या सोन्याची दागिने पोलिसांनी केली हस्तगत.... आरोपी फरार.... गोंदिया शहरातील घरफोडीचा छडा लावण्यात स्थानिक गुन्हे शाखेला यश आलं आहे. फिंगरप्रिंट्स, सीसीटीव्ही फुटेज आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे पोलिसांनी मध्य प्रदेशातील इंदूर येथे धडक कारवाई करत तब्बल ४० लाख रुपये किमतीचे २६ तोळे सोन्याचे दागिने आणि चांदीचं नाणं जप्त केलं आहे. मात्र, पोलिसांची चाहूल लागताच संशयित आरोपीने घटनास्थळावरून पळ काढला. त्यामुळे चोरीचा मुद्देमाल हस्तगत झाला असला, तरी आरोपी अद्याप पोलिसांच्या हाती लागलेला नाही. या प्रकरणात आणखी आरोपी सहभागी असल्याची शक्यता असून, गोंदिया पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
मथुरा: जवाहर इंटर कॉलेज के दो चौकीदार गिरफ्तार, रात युवती बुलाने के आरोप
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: जवाहर इंटर कॉलेज में रात को युवती को बुलाने के आरोप में दो चौकीदार गिरफ्तार, कॉलेज के बाहर हंगामा और मारपीट मथुरा: थाना गोविंद नगर क्षेत्र के पीछे महाविद्या कॉलोनी स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में रात के समय युवती को बुलाने के आरोप में कॉलेज के दो कर्मचारियों (चौकीदारों) को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। मंगलवार देर शाम हुए इस हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई。 पिछले 6 महीने से युवतियों को बुलाने का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों कर्मचारी पिछले करीब 6 महीने से रात के समय कॉलेज के अंदर युवतियों को बुलाते थे। मंगलवार को जब स्थानीय लोगों को कॉलेज के भीतर एक युवती की मौजूदगी की जानकारी मिली, कॉलेज के बाहर लाकर मारपीट और गेट पर ताला सूचना मिलने पर अमन पंडित अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जब दोनों युवकों से युवती की मौजूदगी के संबंध में सवाल किए गए, तो वे जवाब देने से बचने लगे। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों को पकड़कर कॉलेज परिसर से बाहर निकाला और कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस बीच युवती वहां से निकल गई। मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट भी की。 CCTV कैमरे बंद होने का आरोप और वीडियो वायरल घटना का एक वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में लोग दोनों युवकों को घेरे नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति उनसे ₹2,000 लेने को लेकर सवाल करता दिख रहा है, वहीं एक युवती दोनों युवकों को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है。 अमन पंडित ने आरोप लगाया कि घटना के समय कॉलेज के CCTV कैमरे बंद पड़े थे, जिसे उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताया। वहीं कॉलेज स्टाफ की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है。 पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
झांसी नवाबाद में टेलर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों रुपये नुकसान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर बाजार में एक टेलर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का कपड़ा और सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित बाजार की है। जहाँ आशंका जताई जा रही है कि टेलर की दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकान में रखे कपड़े और सामान जलने लगे और तेजी से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का कपड़ा और सामान जलकर नष्ट हो चुका था。0
0
Report
Advertisement
