284001
झांसी के बबीना रोड पर इलेक्ट्रॉनिक बस और पाइपलाइन कार्य के कारण लंबा जाम
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना रोड पर जल निगम की टूटी पाइपलाइन डालने और नगर निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस फंसने के कारण दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। शहर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल निगम द्वारा सड़क किनारे खुदाई करके हसारी में पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई जिससे आज नगर निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस फंस गई। काफी मेहनत के बाद बस को बाहर निकाला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AIIMS में Rotary Center of Excellence बना, एसिड अटैक व बर्न्स पीड़ितों को बेहतर इलाज
New Delhi, Delhi:AIIMS दिल्ली में बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी पहल शुरू करने जा रहा है। AIIMS दिल्ली के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एंड बर्न्स सर्जरी विभाग और Rotary International District 3011 मिलकर ‘Rotary Center of Excellence in Burns and Reconstructive Surgery’ विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आग से झुलसे, एसिड अटैक पीड़ितों और गंभीर चोटों से प्रभावित मरीजों को बेहतर इलाज और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस सहयोग के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की विशेष सर्जरी में मदद की जाएगी, साथ ही ऑपरेशन के बाद देखभाल, काउंसलिंग, फिजिकल और सोशल रीहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ट्रेनिंग, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का ज्ञान और शोध को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें 워्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल होंगे। इस साझेदारी में AIIMS के क्लिनिकल और मेडिकल एक्सपर्टीज के साथ Rotary के सामाजिक नेटवर्क और संसाधन जुटाने की क्षमता का उपयोग होगा; Rotary अपने क्लबों, सदस्यों और दानदाताओं के जरिए आर्थिक संसाधन जुटाने की योजना रखता है जबकि AIIMS से वित्तीय योगदान मांगना नहीं होगा। इस कार्यक्रम में AIIMS के Plastic, Reconstructive and Burns Surgery विभाग के प्रमुख डॉ. मनिष सिंघल और Rotary International की पूर्व अध्यक्ष Jennifer Jones आदि प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सेंटर का लक्ष्य मरीजों को बेहतर इलाज देना ही नहीं, बल्कि गंभीर रूप से झुलसे और एसिड अटैक पीड़ित लोगों को दोबारा सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है।0
0
Report
इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस ने शराब सप्लाई के एक आरोपी गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस की कार्रवाई गुजरात में शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार。 पूर्व में तीन आरोपियों को 121 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था。 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत दर्ज हुआ था केस。 पूछताछ में कंचनबाग की दुकान से शराब सप्लाई होने का हुआ खुलासा。 शराब सप्लाई करने वाला बंटी उर्फ सिद्धार्थ यादव पुलिस की गिरफ्त में。 आरोपी बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला, पूर्व में दर्ज हैं तीन आपराधिक रिकॉर्ड。 पुलिस अब आरोपी से शराब सप्लाई नेटवर्क को लेकर कर रही पूछताछ।0
0
Report
मंडला के जंगलों में चार हाथी, वन विभाग अलर्ट और ग्रामीण सतर्कता
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में चार हाथियों का दल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के फेन अभ्यारण्य पहुंचा था। इसके बाद हाथियों ने मवई, मोतीनाला और गढ़ी के जंगलों में विचरण किया। वन विभाग की टीमें लगातार हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर रही हैं, आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सावधान किया जा रहा है। 27 नवंबर को मुख्य वन संरक्षक एम.आर. बघेल, कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी और पूर्व सामान्य वनमंडलाधिकारी प्रीता एस.एम. ने बिछिया और सिझोरा में समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 28 नवंबर को हाथियों के दल की लोकेशन कान्हा टाइगर रिजर्व के गढ़ी बफर परिक्षेत्र में मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। राजस्व, पुलिस, विद्युत और कृषि विभाग के साथ समन्वय बनाकर संभावित खतरे से निपटने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें छेड़ने या उत्तेजित करने की कोशिश न करें। हाथियों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। फिलहाल मंडला के जंगलों में चार हाथियों का दल वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। निगरानी और सतर्कता के बीच इंसान और हाथी, दोनों सुरक्षित रहें और यह वन्य मेहमान बिना किसी नुकसान के अपने प्राकृतिक रास्ते पर आगे बढ़ सकें।0
0
Report
Advertisement
सलमान खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आयोग की कार्रवाई रोक दी गई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की एकलपीठ ने राजश्री पान मसाला के विज्ञापन से जुड़े विवाद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जोधपुर (द्वितीय) में चल रही समस्त कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।चौपासनी, जोधपुर निवासी गजेंद्र कुमार ने जिला उपभोक्ता आयोग में राजश्री पान मसाला और इसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान के खिलाफ परिवाद पेश किया था। इस प्रकरण में आयोग ने 16 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर सलमान खान का नाम पक्षकारों की सूची से हटाने और परिवाद के क्षेत्राधिकार पर उठाई गई प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया था। आयोग का मानना था कि इन कानूनी बिंदुओं पर फैसला अंतिम सुनवाई के दौरान किया जाएगा। उपभोक्ता आयोग के इस निर्णय को चुनौती देते हुए सलमान खान ने अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी धारक एवं माता सलमा खान के जरिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता विकास बालिया ने याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने तर्क दिया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(7) के तहत परिवादी ''उपभोक्ता'' की श्रेणी में ही नहीं आता है। इसके अतिरिक्त, भ्रामक विज्ञापनों के आरोपों की सुनवाई का वैधानिक अधिकार उपभोक्ता आयोग के पास नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल ब्रांड एंबेमडर होने के नाते अभिनेता पर व्यक्तिगत जानकारी या लापरवाही का कोई आधार नहीं बनता, इसलिए इस कानूनी प्रश्न का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही किया जाना आवश्यक था। सुनवाई के दौरान जयपुर पीठ द्वारा पूर्व में दिए गए ऐसे ही अंतरिम आदेशों का भी संदर्भ दिया गया। इन दलीलों पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने प्रतिवादी गजेंद्र कुमार को नोटिस जारी किया है और आगामी तारीख तक उपभोक्ता आयोग की कार्यवाही को स्थगित रखने के आदेश दिए हैं।0
0
Report
झारखण्ड के साहिबगंज में मुख्यमंत्री ने दिये कई सौगात; नए पुलिस भवनों का उद्घाटन
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन पर साहिबगंज जिला पुलिस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई सौगात दिया हैँ. जिससे साहिबगंज पुलिस प्रशासन को जिले कि विधि व्यवस्था में काफ़ी सोहलियत होंगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची से साहिबगंज जिले के एस टी / एस सी थाना भवन, महिला थाना भवन, सदर सर्कल इंस्पेक्टर भवन और पुलिस क्वार्टर का ऑनलाइन उदघाटन किया. जिसके बाद साहिबगंज के सभी नए भवन में पूजा पाठ कर नए भवन में थाना का कार्य संचालन शुरू हुआ. इस मौके पर महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी, नगर इंस्पेक्टर अमित कुमार, मेजर सर्जेन्ट संदीप दुबे ने अपना कार्यालय में कार्यभार संभाला. इस उद्घाटन अवसर पर साहिबगंज एस पी अमित कुमार सिंह ने कहा कि आज साहिबगंज जिला को सरकार से कई सौगात मिला हैँ। जिससे संसाधन में इजाफा हुआ हैँ. अब सभी नए भावनो में आज से काम काज शरू हो गया. जो मुख्य सडक पर सभी के पहुंच में हैँ.अब लोग सम्बंधित थानो के मामले नए भवन में लेकर आये.0
0
Report
खंडोली डैम के पास दो साइबर अपराधी गिरफ्तार; सोनू और सौरभ मंडल जेल
Giridih, Jharkhand:एभीबी : साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरिडीह पुलिस ने खंडोली डैम के पास से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी सोनू मंडल और सौरभ मंडल के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एपीके फाइल भेजकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। आरोप है कि इनके द्वारा कई जिलों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ठगी की रकम भी काफी अधिक बताई जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी। एसपी डॉ. बिमल कुमार को साइबर अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके आधार पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को खंडोली डैम के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर इनके नेटवर्क तथा ठगी की अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
खजराना गणेश मंदिर में गर्भगृह प्रवेश पर रोक, सुरक्षा चूक पर 51 हजार जुर्माना
Indore, Madhya Pradesh:पापा विधायक तो नियम क्यो माने बेटा,महाकाल मंदिर के बाद इंदौर के खजराना में रील बाजी,प्रशासन सख्त लगाया जुर्माना खजराना गणेश मंदिर में लापरवाही पर कार्रवाई... रुद्राक्ष शुक्ला का गर्भगृह में प्रवेश वाला वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार का जुर्माना... इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के गर्भगृह में प्रवेश का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने कार्रवाई की है... सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है... ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है... वहीं मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं... पुजारियों, मंदिर प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को भी नोटिस जारी किया गया है... दरअसल, खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में रुद्राक्ष शुक्ला के प्रवेश और पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था... आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित गर्भगृह में प्रवेश को लेकर सवाल उठने के बाद प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की... जांच में सीसीटीवी कैमरे बंद होने और लाइव मॉनिटरिंग नहीं किए जाने जैसी खामियां सामने आईं... जिसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है... सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है... मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का सात दिन का वेतन काटने के साथ पुजारियों, मंदिर प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है... अब गर्भगृह के प्रवेश मार्ग पर पांच सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे... हालांकि आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश अब भी प्रतिबंधित रहेगा...0
0
Report
गाजियाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण; चाय पर चर्चा कर लोगों को किया जागरूक एसएसआर-2027 के विशेष अभियान में बीएलओ के कार्यों की समीक्षा, पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील; ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड कर नाम जांचने के दिए निर्देश गाजियाबाद। जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 28 और 29 नवंबर को संचालित विशेष अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।0
0
Report
अवैध रूप से निजी जमीन पर बनाए जा रहे धार्मिक स्थल को प्रशासन ने कराया ध्वस्त
Bareilly, Uttar Pradesh:भोजीपुरा।एक गांव में रातों रात बगैर परमीशन के धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों व अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेताओं की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने जांच के निर्माण का ध्वस्तीकरण करा दिया। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर में हिंदू मुस्लिम मिश्रित आबादी है।इस गांव के समुदाय विशेष के लोगों द्वारा निजी जमीन पर रातों रात धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा था।तभी गांव के हिंदू समुदाय के लोग अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भोजीपुरा थाने पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के समुदाय विशेष के लोगों द्वारा धार्मिक स्थल का बगैर परमीशन के रातों रात निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्ष 2016 में भी धार्मिक स्थल के निर्माण की कोशिश की गई थी।उस समय पुलिस प्रशासन निर्माण को रुकवाकर ध्वस्त कराकर बगैर परमीशन के निर्माण न करने की बात तय हुई थी। फैसला नामा पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए थे।इधर ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस अलर्ट हो गई और प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भोजीपुरा प्रभात कुमार मिश्र व राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की टीम को लेकर पहुंच गए।सीओ हाइवे देवेश सिंह व भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। जांच में पाया गया कि निजी जमीन में बगैर परमीशन के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जिन लोगों निर्माण कराया उन्हीं लोगों निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल का निर्माण बगैर परमीशन के निजी जमीन पर कराया जा रहा था। निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। गांव में शान्ति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
रेउसा में सोशल मीडिया पर हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, अखंड हिन्दू वाहिनी के लोगों ने
Kharoha, Uttar Pradesh:रेउसा में सोशल मीडिया पर हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, अखंड हिन्दू वाहिनी के लोगों ने कार्रवाई के लिए थाने में दिया प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर हिंदू संगठन के खिलाफ कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अखंड हिंदू वाहिनी ने रेउसा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अखंड हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से शनिवार शाम को रेउसा थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गुरनाम वर्मा नाम से संचालित फेसबुक आईडी के माध्यम से हिंदू संगठन के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणियों और धमकियों से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। संगठन ने पुलिस से फेसबुक आईडी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र रेउसा थाना अध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने प्राप्त कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
गाजियाबाद पहुंची उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। शनिवार को अपर्णा यादव संजय नगर स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर भी अपनी बात रखी। अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन में सबसे पहले नारी शक्ति अधिनियम से जुड़ा विधेयक पेश कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बिना वजह महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार में पुलिस और सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। आजम खान की जेल से रिहाई और चुनाव प्रचार शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और उनके आने-जाने से चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।0
0
Report
हरदोई के मल्लावां में राशन वितरण के विवाद से मारपीट, वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में राशन विवाद से मारपीट तक पहुंचा मामला,दो पक्ष भिड़े,वीडियो वायरल, दोनों ओर से गंभीर आरोप हरदोई में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आयुष मिश्रा ने कोटेदार सुरेश श्रीवास्तव और गुड्डू तिवारी समेत अन्य लोगों पर राशन वितरण में अनियमितता का विरोध करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने और रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आयुष के मुताबिक, दो दिन पहले ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने कोटेदार से सही तरीके से राशन वितरण करने की बात कही थी। इसी रंजिश में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आयुष का आरोप है कि बहन की शादी की चौथी से लौटते समय उनके साथ अभद्रता की गई। अगली सुबह पिता और भाइयों के साथ अधिकारियों से मिलने जाते समय रास्ते में घेरकर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो में जमीन पर बेसुध पड़े दो लोग उनके परिवार के हैं। इनमें एक भाई का कान फट गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, दूसरे पक्ष ने आयुष मिश्रा और उनके भाई पीयूष मिश्रा पर कोटेदार सुरेश श्रीवास्तव और बीच-बचाव करने पहुंचे गुड्डू तिवारी को लोहे की रॉड और पाइप से पीटने का आरोप लगाया है। हमले में दोनों घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया गया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।एक पक्ष की तहरीर पर गुड्डू, सागर तिवारी, अखिलेश, अरुण तिवारी, राज तिवारी और दूसरे पक्ष की तहरीर पर मिथिलेश मिश्रा,आयुष मिश्रा और पीयूष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के बेलौरी में विवाद के बाद मारपीट, तीन घायल; पीएमसीएच रेफर
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय: जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी गांव में पूर्व विवाद को लेकर हिंसक मारपीट की घटना सामने आई है। आटा चक्की मिल और नाले को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाओं की पहचान ब्रह्मदेव यादव की पत्नी संजू देवी और उनके दो पुत्र राजीव कुमार एवं पंकज यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में तीनों घायलों का उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि आटा चक्की मिल और नाले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद बेलौरी गांव में चर्चा का माहौल है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना के विस्तृत कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
राजगीर में शक्ति संवाद: महिलाओं के अधिकार और 33% आरक्षण पर जोर
Pariaunna, Bihar:एंकर: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में आयोजित शक्ति संवाद का पांचवां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय बैठक में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और sashaktikaran से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि बैठक में घरेलू हिंसा कानून, प्रोटेक्शन ऑफिसर की भूमिका, रेस्क्यू होम में रहने वाली महिलाओं के अधिकार, मातृत्व अवकाश कानून के क्रियान्वयन और CC(L) से जुड़े मामलों के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संवाद सभी राज्य महिला आयोगों को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। वहीं महिला आरक्षण पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि अब शक्ति वंदन कानून को जमीन पर उतारने का समय आ गया है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उन्हें नेतृत्व का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दलों की सहमति से कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।0
0
Report
सिरोही: चार पंचायत समितियों में निर्विरोध जीत से भाजपा–कांग्रेस का उत्साह
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले में पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। रेवदर में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि मंडार, शिवगंज और आबूरोड में कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। रेवदर पंचायत समिति में भाजपा के प्रकाशराज रावल जीरावल निर्विरोध उप प्रधान चुने गए। यहां कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं मंडार में कांग्रेस के कृष्णवीर सिंह रोहुआ निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए। शिवगंज में कांग्रेस की पूनम मीणा ने निर्विरोध जीत दर्ज की। आबूरोड पंचायत समिति में भी कांग्रेस के प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन के साथ पार्टी ने उप प्रधान पद हासिल किया। इस तरह जिले की चार पंचायत समितियों में निर्विरोध निर्वाचन के जरिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने खाते में जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
