284003
झांसी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह का हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 299वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल झांसी पहुंचे थे। सूचना के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार सहित पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली नगर परिषद वार्ड 27 की नवनिर्वाचित पार्षद ने ली शपथ
Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद वार्ड से जीत दर्ज किए प्रत्याशियों ने ली शपथ. करौली नगर परिषद आम चुनाव के तहत राजकीय महाविद्यालय में संपन्न हुई मतगणना के बाद निर्वाचन विभाग के नियमों के तहत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राकेश कुमार रावत ने वार्ड नंबर 27 की नवनिर्वाचित पार्षद जय श्री सहित अन्य निर्वाचित पार्षदों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद विजयी प्रत्याशी ने निर्वाचन से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।0
0
Report
गणेश चतुर्थी पर छप्पन भोग से सजे मंदिर, भक्तों की भीड़ और उमंग
Karauli, Rajasthan:गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह गणेश मंदिरों में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिरों में विशेष सजावट की गई। झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। भूडारा बाजार, गणेश गेट, हिण्डौन गेट, अनाज मंडी, बड़ी हटरिया आदि स्थानों पर गणेश मंदिरों में झांकी सजाई गई। गणेशजी के जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया。0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगरपालिका में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर में भाजपा का परचम, 35 में से 19 वार्डों में जीत,पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की शहरी सरकार,यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस को 9 वार्डों में मिली जीत,जबकि 7 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी,भाजपा में खुशी की लहर,समर्थकों में खुशी,पटाखे फोड़ मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार एंकर श्रीमाधोपुर नगरपालिका चुनाव की मतगणना में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। 35 वार्डों वाली श्रीमाधोपुर नगरपालिका में भाजपा ने 19 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस को 9 सीटों में जीत मिली, जबकि 7 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। पहले राउंड में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा, लेकिन इसके बाद भाजपा ने लगातार बढ़त मजबूत की। अंतिम परिणाम सामने आने तक भाजपा ने 19 वार्डों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा की जीत में वार्ड 9 से विष्णु कुमार मिश्रा ने 374 मतों की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वहीं वार्ड 18 का परिणाम बेहद रोचक रहा, जहां भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को बराबर मत मिलने के बाद पर्ची से फैसला हुआ और भाजपा की मंजू देवी विजयी घोषित हुईं। कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा, जबकि 7 निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब श्रीमाधोपुर नगरपालिका में बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा ने वार्ड 2, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 18, 21, 22, 23, 24, 28, 31, 32, 33 और 34 में जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस ने वार्ड 4, 5, 8, 12, 14, 17, 26, 27 और 29 में जीत दर्ज की। निर्दलीयों ने भी चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए वार्ड 1, 3, 19, 20, 25, 30 और 35 में जीत हासिल की। 35 वार्डों के परिणामों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही。0
0
Report
Advertisement
भारत में BRICS सम्मेलन: अशरफ मिर के अनुसार देश का मान बढ़ेगा
Srinagar, Uttarakhand:Apni Party Provisional President and former Minister Mohammad Ashruf Mir said that hosting the BRICS Summit in India is a matter of great achievement and pride for the country. Mir said the BRICS Summit is an important international platform that brings together major countries to discuss economic development, security, mutual cooperation, global stability and other issues of common concern. “Hosting such an important international summit in our country is a great achievement and a matter of pride. I believe such gatherings can bring positive change by creating opportunities for countries to strengthen their relations, enhance mutual understanding and expand cooperation,” he said. He added that the summit could also have a positive economic impact by promoting trade, investment and greater cooperation among participating nations. “Such platforms provide an opportunity to deliberate on important global challenges, including environmental issues and other matters on the international agenda,” Mir said. Mir welcomed the development and expressed hope that India would continue to strengthen its position on the global stage. “The coming together of BRICS countries is a positive development. Hosting such an important summit is a significant success for India. We hope this cooperation will contribute to peace, stronger international relations, economic growth and prosperity for all,” he said.0
0
Report
बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव 2026: सभी पद हटाकर आदेश जारी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा- AJAY बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव 2026 आपसी खींचतान पड़ी पदाधिकारियों को भारी बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अपने पदों से हटाया नगर निकाय चुनाव में करारी हार के बाद निकाला आदेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने जारी किया आदेश लेटर में लिखा चुनाव में आपसी खींचतान करने पर चुनाव हारे पार्टी को तीनों नगर निकाय में नहीं मिली एक भी जीत0
0
Report
OP Rajbhar के बयान से सपा-शिवपाल की जंग तेज, ट्रस्ट से बाहर किया गया
Noida, Uttar Pradesh:लोहिया ट्रस्ट विवाद पर बोले मंत्री ओपी राजभर अखिलेश यादव को शिवपाल यादव पर भरोसा नहीं है शिवपाल यादव पहले पार्टी छोड़कर चले गए थे फिर खुद की पार्टी बनाई और सपा को कर चोर उचक्कों और जमीन कब्जाने वालों की पार्टी बताया था ऐसे में अखिलेश यादव ने अब शिवपाल यादव को ट्रस्ट से बाहर निकाल दिया0
0
Report
Advertisement
भारत की धाकड़ एंटी-मैटेरियल स्नाइपर राइफल: कीमत और खासियतें
Noida, Uttar Pradesh:विध्वंसक' एंटी-मटेरियल स्नाइपर राइफल detail ऑर्डनेंस फैक्ट्री तिरुचिरापल्ली द्वारा निर्मित इस भारी-भरकम स्नाइपर राइफल की आधिकारिक कीमत लगभग 10 लाख रुपये तय की गई थी, जो टैक्स और अतिरिक्त एक्सेसरीज (जैसे हाई-एंड टेलिस्कोपिक साइट) के साथ मिलकर ₹10,76,000 के आसपास पहुंच जाती है विध्वंसक स्नाइपर राइफल की खासियतें दो प्रकार की होती है एंटी-मटेरियल राइफल लार्ज-कैलिबर स्नाइपर राइफल यह मल्टी-कैलिबर है— 12.7mm, 14.5mm और 20mm इसकी रेंज 1,300 मीटर से लेकर 2,300 मीटर तक (कैलिबर के आधार पर) लगभग 25 से 29 किलोग्राम वजन होता है इसका उपयोग बंकरों, हल्के बख्तरबंद वाहनों, रडार सिस्टम और दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने के लिए होता है0
0
Report
अवैध निर्माण पर एसडीएम सादर की कठोर कार्रवाई: अमरोहा में पांच दुकानों को सीज
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम सदर अपनी टीम के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास रोड पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना नक्शा पास कराए की गई अवैध प्लाटिंग पर निर्मित पांच दुकानों को एसडीएम के निर्देश पर सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम शशि भूषण पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीज की गई दुकानों के संबंध में जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। एसडीएम ने बताया कि शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता रहेगा।0
0
Report
बुलंदशहर में CM योगी का दौरा, दिवंगत विधायक के परिजनों से शोक संवेदना
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: आज बुलंदशहर के शिकारपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मिलेंगे सीएम। अनिल शर्मा के निधन पर परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करेंगे मुख्यमंत्री। रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम। फार्म हाउस के बराबर हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए बनाया गया हेलीपैड। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की तेज मुख्यमंत्री के आगमन से पहले डीएम और एसएसपी अधिकारियों को दे रहे दिशा निर्देश मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर भारी पुलिस बल किया गया तैनात0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के प्रमुख शहरों में गड्ढों की समस्या जारी, भारी बारिश से हालात बद्तर
Rohtak, Haryana:हरियाणा में सड़कों की खस्ता हालत और गड्ढे इस समय जनता के लिए एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। विशेष रूप से मानसून और भारी बारिश के बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और पानीपत जैसे बड़े शहरों की आंतरिक व मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हाल ही में हरियाणा मानवाधिकार आयोग (HHRC) ने भी गुरुग्राम में जलभराव और टूटी सड़कों को लेकर नाराजगी जताई है। वही रोहतक सोनीपत के बीच मुख्य सड़क भलोट गाँव चौक पर लगभग 15 सालों से टूटी हुई है जिसके चलते हादसे भी हो रहे और रोड जाम भी होता है। वहां के लोगों का कहना है कि बरसों से समस्या है कोई सुनने वाला नहीं है।0
0
Report
पलवल: गौरव गौतम बोले, दोषी कानून के अनुसार ही पकड़े जाएं
Noida, Uttar Pradesh:पलवल: हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम का कहना है, "पुलिस कानून के मुताबिक अपना काम कर रही है और ज़ाहिर है, अगर ऐसी घटना हुई है, तो दोषी पकड़े जाएंगे। अगर मेरे परिवार का कोई सदस्य भी हो, तो उसे भी पकड़ा जाएगा।"0
0
Report
ग्वालियर में नवविवाहित ने फांसी लगाकर खुदकुशी, दहेज़ प्रताड़ना के आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में नव विवाहिता ने फांसी पर लटककर ख़ुदकुशी कर ली. मायके पक्ष का आरोप है कि उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाता था जिससे वह आहत थीं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले मे एफआईआर नहीं कर रही है. मृतिका के भाई ने बताया कि उनकी बहन रजनी कुशवाह की शादी अप्रेल मे ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके मे स्थित चावड़ी बाजार मे रहने वाले लीला राम कुशवाह के साथ हुई थीं. वह मायके से कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आई थीं आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. CSP मनीष यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य साक्ष्य आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती 2025 का फिजिकल टेस्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा है。0
0
Report
फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, 3 नए संक्रमित मिले
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में लगातार बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामले जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण के 3 नए केस आए सामने 3 वर्षीय बच्चे सहित 2 महिलाएं मिली संक्रमित स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 9 गांव पिरथला में एक बच्चा, टोहाना और रतिया क्षेत्र में 2 महिलाएं मिली संक्रमित संक्रमित लोगों के संपर्क में।आए परिजनों की जांच ले लिए स्वास्थ्य विभाग ने भेजी टीमें स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को भीड़ वाले स्थानों पर एहतियात बरतने की दी सलाह0
0
Report
बिहार डायल 112 तेज होगी: 1200 नए वाहन, स्टेट डाटा सेंटर बनेगा
Patna, Bihar:बिहार में डायल 112 की आपातकालीन सेवा को और तेज करने की तैयारी है, नई व्यवस्था के तहत 112 की गाड़ियों को तीन से चार किलोमीटर की परिधि में तैनात किया जाएगा ताकि सूचना मिलने के छह से आठ मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचा जा सके इसके लिए 1200 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल खरीदने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। वर्तमान में राज्य में डायल 112 के पास 1833 वाहन हैं। वहीं, सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पटना के राजीव नगर में 27 कट्ठा जमीन पर सात मंजिल स्टेट डाटा सेंटर बनाया जाएगा,नए भवन में करीब 150 कर्मियों के एक साथ कॉल रिसीव करने की व्यवस्था होगी। डायल 112 पर कॉल आते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायतकर्ता की लोकेशन दिखाई देती है जिसके आधार पर सबसे नजदीकी वाहन को घटनास्थल पर भेजा जाता है।0
0
Report
Advertisement
