झांसी मंडल में लोको पायलटों को कटिहार दुर्घटना के बाद रेल सुरक्षा पर जागरूक किया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:कटिहार मंडल में हुई रेल दुर्घटना के संदर्भ में, झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लॉबी, बीटीसी लोको एवं ग्वालियर लॉबी में के लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को जागरूक किया गया। सूचना के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, उन्हें ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ब्लॉक खंड में असामान्य परिस्थितियों में गाड़ियों के सुरक्षित संचालन के नियमों की जानकारी दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
