284003
झांसी रेलवे स्टेशन से शराब तस्कर गिरफ्तार, 70 बोतल शराब बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे, प्रयागराज के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी की देखरेख में चल रहे मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत 7 नवंबर 2024 को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से ललित शाक्य और शिवाजी उर्फ बुस्सा को गिरफ्तार किया। उनके पास से 70 बोतल नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सर्पदंश से मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Jalaun, Uttar Pradesh:सर्पदंश से मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में औरैया के मोहल्ला बीदीचंद निवासी 40 वर्षीय मजदूर शहीद मंसुरी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहीद की मौत से उनके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, शहीद मंसुरी जालौन जिले के उरई में मजदूरी का काम करते थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे उन्हें एक सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद शहीद मंसूरी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद की मौत से उनके चार बच्चों की परवरिश और परिवार के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। घटना के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।0
0
Report
रायबरेली में कांग्रेस प्रदर्शन: टूटी सड़कों के मुद्दे पर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली टूटी खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पैदल march करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय Reach तक पहुँच कर सौपा ज्ञापन खराब सड़के बनाने की मांग मैंनूपुर मार्ग को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने खड़े किए सवाल0
0
Report
काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: युवाओं के लिए टैबलेट योजना जल्द लागू
Jaspur, Uttarakhand:슬ग - काशीपुर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में कुंडश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रदेश का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बाजपुर रोड स्थित आईजीएल में बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 10 अगस्त से अभी तक लगातार सभी छात्रों के साथ 11वीं और 12वीं के छात्रों के साथ मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा होगा इस पर संवाद चर्चा और बातचीत शुरू की है। पूरे प्रदेश में इस विषय पर 2 लाख 67 हजार 744 छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखें, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ लिखने वाले छात्र-छात्राओं को कल संवाद के लिए बुलाया था। उनको पुरस्कृत भी किया गया। हमारे जो छात्र-छात्राएं हैं उनके अंदर बहुत ज्ञान है उनको हम आगे बढ़ा रहे हैं। अच्छी दिशा उनको मिलनी चाहिए इसके लिए हम प्रयासरत हैं। कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देहरादून में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि जल्दी ही टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे ऐसे हैं जो गरीब हैं और आजकल की तेज दौड़ भाग वाली दुनिया में कहीं वह पीछे ना रह जाए इसके लिए सरकार उन्हें टैबलेट प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा सही दिशा में जा रहे हैं उनकी मांग सुननी चाहिए और उनकी मांगे माननी चाहिए तथा तार्किक रूप से चर्चा करनी चाहिए। युवाओं के लिए हम काम कर रहे हैं और उनके लिए अवसर बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पहले तारों में दिखाई देता था लेकिन अब हमारे राज्य में युवा हर जगह दिखाई देता है, चाहे वह स्टार्टअप हो या सरकारी नौकरियां हो या स्वरोजगार की दिशा में हो हर जगह युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। उत्तराखंड का जो तेजी से विकास हुआ है उसमें युवाओं को बहुत योगदान है। बाइट - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
धनबाद हत्याकांड: अदालत ने हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह को बरी किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया अदालत का फैसला साक्ष्य के आभाव में हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ़ मामा केस से बरी रंजय हत्याकांड में अदालत के आनेवाले फैसले पर सबकी निगाहेँ टिकी थी नौ वर्ष तक चली लंबी सुनवाई के बाद आज आया कोर्ट का फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने सुनाया फैसला कोर्ट ने फैसले की तारीख आज 19 सितंबर को मुकर्र की थी पहले पांच सितंबर को ही आना था फैसला,लेकिन कानूनी बिंदुओं पर बहस के लिए समय मांगे जाने के कारण 19 सितंबर को फैसला सुनाने की नई तारीख निर्धारित की गई थी अदालत के आदेश पर आरोपी हर्ष सिंह सशरीर न्यायालय में हुए थे उपस्थित,वहीं, दूसरे आरोपी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद है.वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया गया था हाजिर फैसला को लेकर कोर्ट परिसर में सुबह से ही गहमा गहमी रही, इधर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये गए थे. बता दें कि रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 की शाम धनबाद में बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ के समीप गोली मारकर कर दी गयी थी.0
0
Report
Hanumangarh में माकपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट के बाहर विरोध-उन्माद
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh नगर परिषद के सभापति चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी शनिवार को उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आए। माकपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित पार्षदों को पुलिस की ओर से डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इससे पहले जिलेभर से माकपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। यहां नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने धरना देकर सभा की। हाथों में लाल झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट गेट पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रशासन पर सत्ता के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने विधायक गणेश राज बंसल के समर्थकों के व्यावसायिक ठिकानों पर प्रशासनिक कार्रवाई का भी विरोध किया।0
0
Report
बार एसोसिएशन की मध्यस्थता से बाड़मेर कोर्ट परिसर विवाद सुलझा
Barmer, Rajasthan:जमानत याचिका दाखिल करने को लेकर आपत्ति, बार एसोसिएशन ने कराई मध्यस्थता बाड़मेर। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को एक प्रकरण में पैरवी को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में बाड़मेर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई। जानकारी के अनुसार विवाद एक परिवादी की जमानत याचिका दाखिल करने को लेकर शुरू हुआ। बाड़मेर निवासी अधिवक्ता पवनगिरी सोडियार ने जोधपुर से आए अधिवक्ता द्वारा कथित तौर पर बिना NOC जमानत याचिका दाखिल किए जाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि संबंधित प्रकरण में वे वर्ष 2022 से पैरवी कर रहे हैं। विवाद के दौरान पवनगिरी सोडियार की ओर से वर्ष 2022 से संबंधित प्रकरण में पैरवी किए जाने के समर्थन में दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य बार अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात सामने आई है। मामला बढ़ने के बाद बार एसोसिएशन ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत शुरू की। घटनाक्रम को अधिवक्ताओं के बीच अनुशासन एवं बार के नियमों से जोड़ते हुए जोधपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से भी बातचीत की गई। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक चर्चा और मध्यस्थता का दौर चला। बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और मामले का पटाक्षेप कराया गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अधिवक्ताओं और अन्य लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा बनी रही। बार एसोसिएशन की मध्यस्थता के बाद स्थिति सामान्य हो गई। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और जानकारी प्राप्त की.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में मनोज मुंतशिर, UP महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन अपर्णा यादव के घर पहुंचे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन अपर्णा यादव के घर गए.0
0
Report
बोकारो में गणेश पूजा जुलूस के समय हथियार दिखाने की कोशिश, दो गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड सिक्सर और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल। बोकारो में वर्चस्व को लेकर गणेश पूजा विसर्जन के जुलूस के दौरान हथियार लहराने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा। बताते चले कि बोकारो में गणेश पूजा विसर्जन के जुलूस में हथियार लहराने की तैयारी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लोडेड देसी सिक्सर और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बोकारो पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर की गई छापेमारी जहां टीम ने 39 वर्षीय अभियुक्त मंगल पासवान को गिरफ्तार किया जो बी०एस०सिटी थाना क्षेत्र के दुन्दीबाग माड़ी पट्टी का रहनेवाला है, जिसके पास से एक लोडेड देशी सिक्सर बरामद किया गया। पूछताछ में एक अन्य अभियुक्त शिवम कुमार जो बी०एस०सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1सी० आयर खटाल का रहनेवाला है कि संलिप्तता भी सामने आई। इस मामले में छापामारी दल के द्वारा उसे भी गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बोकारो सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि बरामद हथियार को वे लोग गणेश पूजा जुलूस में अपने वर्चस्व को लेकर दिखाने आए थे, जिसे पुलिस के द्वारा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पूजा को लेकर बोकारो पुलिस पहले से अलर्ट मोड में थी। जिसके चलते कोई बड़ी घटना घटने से पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। अब पुलिस इन आरोपी का इतिहास खंगाल रही है साथ ही हथियार का सप्लाई कहां से हुआ है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
झारखंड में एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आज राज्य भर के सभी 260 प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है। उसी कड़ी में धनबाद प्रखंड मुख्यालय पर भी झामुमो के द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही कीर्तन के माध्यम से भगवान से केंद्र सरकार को सदबुद्धि देने की कामना की गई। भारी बारिश के बीच झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस विरोध धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। धरना में झामुमो वरिष्ठ नेता सह पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, रमेश टुडू मौजूद हुए। झामुमो ने विधेयक को वापस लेने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक से झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के आर्थिक हितों पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि विधेयक पर पुनर्विचार हो। झामुमो वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएमडी आर बिल लाकर झारखण्ड के साथ ना इंसाफ़ी की है। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा की केंद्र सरकार पर झारखंड के रेवेन्यू को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाते आ रही है जिसके फ्लस्वरूप यह सरकार दोबारा बहुमत से जीत कर सत्ता में आयी पर भाजपा को यह रास नहीं आ रही है.0
0
Report
Advertisement
एमएमडीआर कानून के खिलाफ झारखंड में झामुमो का राज्यव्यापी प्रदर्शन
Hazaribagh, Jharkhand:एमएमडीआर कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत हजारीबाग प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन किया है। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून को झारखंड के हितों के विपरीत बताया हजारीबाग में आयोजित प्रदर्शन के दौरान झामुमो जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि एमएमडीआर कानून औपनिवेशिक दौर की याद ताजा करता है। जिस तरह अंग्रेजी हुकूमत देश की प्राकृतिक संपदाओं का दोहन कर उन्हें बाहर ले जाती थी, उसी तरह केंद्र सरकार झारखंड की भूगर्भीय संपदाओं पर नियंत्रण और दोहन की कोशिश कर रही है कुणाल यादव ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से समृद्ध राज्य है और इन संसाधनों से मिलने वाले राजस्व का सीधा प्रभाव राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ता है। उन्होंने आशंका जताई कि नए कानून के कारण राज्य की विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, झामुमो नेता ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर पार्टी के आह्वान पर राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों में सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस कानून का पुरजोर विरोध करेगी और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप देने की चेतावनी दी。 फिलहाल हजारीबाग में झामुमो का यह प्रदर्शन एमएमडआर कानून के खिलाफ पार्टी के राज्यव्यापी विरोध का हिस्सा रहा। पार्टी ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं。0
0
Report
हनुमानगढ़ के विधायक के खिलाफ एफआईआर—समर्थकों ने जंक्शन थाना घेराव किया
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) एफआईआर के विरोध में विधायक समर्थकों का थाना घेराव,अग्रसेन भवन में सभा के बाद जंक्शन थाने पहुंचे समर्थक, निष्पक्ष जांच की मांग. एसडीएम-डीएसपी के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन Hanumangarh निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ पट्टों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज होने के विरोध में शनिवार को उनके समर्थकों ने आक्रोश जताते हुए जंक्शन पुलिस थाने का घेराव किया। इससे पहले बड़ी संख्या में समर्थक अग्रसेन भवन में एकत्र हुए, जहां सभा आयोजित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने विधायक के खिलाफ दर्ज मामलों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन का दुरुपयोग कर विधायक समर्थकों और पार्षदों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग विभागों से कार्रवाई कर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
461 करोड़ के अनुदान से वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान लागू करने की पहल
Patna, Bihar:वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लंबे संघर्ष के बाद वेतनमान को लेकर सरकार की ओर से बड़ी पहल की गई है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये के सहायक अनुदान जारी करने की घोषणा की है। इसके बाद वित्त रहित शिक्षकों और कर्मियों में खुशी का माहौल है और वे मुख्यमंत्री का आभार जता रहे हैं। शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतनमान की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की गई थी,शिक्षक प्रतिनिधियों के मुताबिक 5 सितंबर को मुख्यमंत्री ने वेतनमान को लेकर घोषणा की थी जिसके बाद अब सरकार की ओर से इस दिशा में पहल हुई है। उनका कहना है कि अनुदान की मांग अब उनके लिए पीछे छूट चुकी है और उनकी मुख्य मांग वेतनमान है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के खातों में सीधे राशि भेजने की प्रक्रिया की शुरुआत भी उनकी पुरानी मांगों में से एक थी,इसके लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर उनकी मांगों पर पहल की जाएगी और अब उस वादे की दिशा में कदम उठाया गया है। इसी के सम्मान में कल पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, इसमें बिहारभर के वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल होंगे। शिक्षक प्रतिनिधियों ने विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर नवल किशोर यादव को भी उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है, शिक्षकों का कहना है कि यह पहल उनके लंबे संघर्ष की दिशा में पहली बड़ी सीढ़ी है और अब उनकी नजर वेतनमान को पूरी तरह लागू किए जाने पर है。0
0
Report
Advertisement
लोकदल-आखिलेश मुलाकात: 2027 में मुख्यमंत्री बनने की शुरुआत, किसान-युवा मुद्दे प्रमुख
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह लखनऊ में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। 2027 विधानसभा चुनाव, किसान, युवा, रोजगार, महंगाई और गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सुनील सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने लोकदल को पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया है। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और किसानों, गरीबों व युवाओं की आवाज को मजबूत करना है।0
0
Report
कानपुर के महाराजपुर में रेलवे लाइन किनारे युवक-युवती के शव: प्रेम-प्रसंग की आशंका
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर –महाराजपुर में रेलवे लाइन किनारे पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी –पेड़ से लटके मिले दो शव –प्रेम-प्रसंग की जताई जा रही आशंका थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत सुभौली गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे लाइन किनारे एक साथ युवक और युवती के शव लटके मिले। एक ही पेड़ से दोनों के शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक आईडी और 25 रुपये बरामद हुए हैं। आईडी में युवती का नाम मालती और पता उन्नाव जनपद का दर्ज है, जिसके आधार पर युवती की पहचान की पुष्टि करने के साथ-साथ पुलिस युवक की शिनाख्त कराने की कोशिशों में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि शिनाख्त और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजहें साफ हो सकेंगी। पुलिस ने मौके से मिले सामान को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
हरदोई में रजनी तिवारी ने अखिलेश-राहुल पर निशाना, सवाल डिग्री पर भी
Hardoi, Uttar Pradesh:‘चुनाव आते ही सक्रिय होता है विपक्ष हरदोई में रजनी तिवारी ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना हरदोई जिले में गन्ना समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विपक्ष,खासकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। किसानों को समृद्ध बनाने, युवाओं को आगे बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त करने के लिए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार लगातार योजनाओं और नीतियों पर काम कर रही है। अखिलेश यादव के बयानों को लेकर रजनी तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास अब धरातल पर कुछ नहीं बचा है। लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस तरह की बातें करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान जनता और पूरे प्रदेश के हित में काम करने के बजाय परिवार और कुछ खास लोगों के हितों को प्राथमिकता दी गई। कांग्रेस के ‘मेरी डिग्री’ अभियान और राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को अपनी डिग्री दिखानी है तो वह दिखाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनता और राष्ट्र की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहा है। विपक्ष की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि विपक्ष चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय दिखाई देता है। पिछले पांच वर्षों में युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर उन्होंने कोई ठोस आवाज नहीं उठाई, जबकि मोदी सरकार और योगी सरकार युवाओं को मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। बाइट -- रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्यमंत्री यूपी सरकार0
0
Report
Advertisement
