284001
फसल अवशेष प्रबंधन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद में किसान सेवा रथ को हरी झंडी दिखाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीइयू योजनान्तर्गत (फसल अवशेष प्रबंधन) आयोजित किसान सेवा रथ भ्रमण कार्यक्रम वर्ष 2024-25 जनपद झांसी को कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रथ के माध्यम से किसानों को दी जाएगी जानकारी पराली जलाएं नहीं बल्कि आय का जरिया बनाएं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ करती महिला किसान एवं अन्य कृषकों से अपील करते हुए कहा कि खेत में आग ना लगाएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रुद्रप्रयाग में कूड़ा नियंत्रण के कठोर निर्देश, कैरी मी बैक पहल तेज
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग, 9 सितंबर रुद्रप्रयाग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान व्यवस्था के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। वहीं केदारनाथ धाम से कूड़ा नीचे लाने के लिए संचालित ‘कैरी मी बैक’ पहल में घोड़ा-खच्चर संचालकों से सहयोग की अपील की गई है। स्थिति सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिर्फ कूड़ा उठाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका वैज्ञानिक और व्यवस्थित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान केंद्रों के नियमित निरीक्षण के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खुले में कूड़ा फेंकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई में तेजी लाने को भी कहा गया। वहीं केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धाम में जमा होने वाले कूड़े को वापस नीचे लाना जरूरी है। इसी क्रम में ‘कैरी मी बैक’ पहल को प्रभावी बनाने के लिए घोड़ा-खच्चर संचालकों और उनकी एसोसिएशनों से सहयोग की अपील की गई। प्रशासन की योजना है कि वापसी के दौरान घोड़ा-खच्चरों के जरिए छोटे बैगों में कूड़ा नीचे लाया जाए। अभियान में बेहतर सहयोग करने वाले संचालक को प्रशासन सम्मानित भी करेगा। इसके अलावा सोनप्रयाग में एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए जल्द भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
आगरा में पाकिस्तान के बयान पर हिंदू महासभा का भारी विरोध
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: सैयद शकील आगरा सहारनपुर की मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की एंट्री के बाद आगरा में सियासत गरमा गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आपत्ति के खिलाफ हिंदू महासभा सड़क पर उतर आई आगरा में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया पाकिस्तान के झंडे और पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया गया।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मामला सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध मस्जिद को लेकर हुई कार्रवाई से जुड़ा है。 कार्रवाई पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आपत्ति के बाद आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया।हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्रालय के बयान की निंदा की।कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और झंडे और पोस्टर जलाकर विरोध जताया。 हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के नारोवाल इलाके में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था। जिस पर भारत की ओर से आपत्ति जताई गई थी。 हिंदू महासभा नेताओं का दावा है कि इसी के जवाब में पाकिस्तान सहारनपुर की कार्रवाई को लेकर बयानबाजी कर रहा है。 प्रदर्शन के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई。 मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की स्थिति न बिगड़े。0
0
Report
आगरा के सिकंदरा में युवती पर चाकू हमला, दोस्ती से इनकार पर खौफनाक वार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के सिकंदरा इलाके में युवती पर जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई।जेसीबी चौराहा शास्त्रीपुरम के पास एक युवक ने युवती के गले पर चाकू से वार कर दिया।हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि शास्त्रीपुरम की एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में काम करने वाली युवती पर पड़ोस में रहने वाला युवक दोस्ती का दबाव बना रहा था।युवती ने दोस्ती से इनकार किया तो आरोप है कि युवक अपने एक साथी के साथ पहुंचा और मौका मिलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया।वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस ने घायल युवती के बयान और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि दोस्ती से इनकार पर आखिर इतना खूनी खेल क्यों खेला गया और हमले में शामिल दूसरा युवक कौन था।पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और वारदात के पीछे की पूरी कहानी खंगाली जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में हनुमान अंश के पोस्टर नहीं दिखे, दर्शक थिएटर के बाहर परेशान
Kota, Rajasthan:कोटा में फिल्म हनुमान अंश देखने पहुंचे दर्शकों के सामने कंफ्यूजन की स्थिति बन गई। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन कई थिएटरों के बाहर फिल्म के पोस्टर और बैनर नहीं लगे होने से दर्शक परेशान नजर आए। फिल्म देखने पहुंचे लोग एक थिएटर से दूसरे थिएटर के चक्कर लगाते रहे, क्योंकि बाहर कहीं भी हनुमान अंश का पोस्टर दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं थिएटर मैनेजर का कहना है कि फिल्म के पोस्टर और बैनर अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसी वजह से सिनेमाघर के बाहर उनका प्रदर्शन नहीं किया जा सका है।0
0
Report
झारखंड में 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री करने लिए रक्षा राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र
Ranchi, Jharkhand:फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है। करीब 15 दिन पहले उन्होंने नैनीताल स्थित कैंची धाम जाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। संजय सेठ ने कहा कि इस फिल्म के जरिए देशवासियों को एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फिल्म को झारखंड में टैक्स फ्री करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अगर फिल्म को टैक्स फ्री किया जाता है तो इससे पूरे झारखंड में एक अच्छा संदेश जाएगा।0
0
Report
राजस्थान में लम्पी स्किन डिजीज: 10 जिलों में बीमारी, 15 गौवंश की मौत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में एक बार फिर लम्पी स्किन डिजीज का प्रकोप बढ़ रहा है। राजस्थान में अब तक 10 जिलों में लम्पी स्किन डिजीज के मामले सामने आ चुके हैं। गौवंश में इस बीमारी के मामले सबसे पहले डीग जिले में सामने आए थे। इसके बाद पूर्वी राजस्थान के अन्य जिलों में भी गौवंश में बीमारी का प्रकोप बढ़ा है। लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम और बेहतर उपचार को लेकर पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने बैठक ली। बैठक में बीमारी से प्रभावित जिलों के संयुक्त निदेशकों को बीमारी से बचाव के लिए गौवंश का एक से दूसरे स्थान पर मूवमेंट रोकने के निर्देश दिए गए। पशु मेलों के आयोजन पर रोक लगाने और पशुपालकों को जागरूक करने के लिए कहा गया। आपको बता दें कि राज्य में अब तक 10 जिलों में 10 हजार से अधिक पशुओं में यह बीमारी फैल चुकी है। अब तक कुल 15 गौवंश की मौत हुई है। राज्य सरकार ने बीमारी से बचाव की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। जिन जिलों में अब तक लम्पी स्किन डिजीज के मामले सामने आ चुके हैं, उनमें पशुपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने कहा कि किसी भी जिले में यदि दवाईयों की कमी हो तो वे तुरंत खरीद कर सकते हैं। इसके लिए निदेशालय स्तर से अलग से भी फंड जारी किया गया है。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 13 सितम्बर तक बढ़ी, किसान समर्थन बढ़ा
Hisar, Haryana:हरियाणा में पिछले 35 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को नगरपालिका कर्मचारी संघ ने फिलहाल 13 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में एक बड़ी महापंचायत का ऐलान भी किया गया है। हिसार में नगरपालिका कर्मचारी संघ का आरोप है कि प्रशासन द्वारा हड़ताली कर्मचारियों पर जबरन केस बनाए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी बिना मांगें पूरी हुए पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं अब इस आंदोलन को किसान संगठनों का भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। किसानों ने पिछले तीन दिनों से हिसार में हड़ताली कर्मचारियों के लिए दोपहर के लंगर की व्यवस्था शुरू कर दी है। किसान नेता शमशेर नंबरदार के अनुसार, जन संगठनों और किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया है कि अगर सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो किसान पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। किसान संगठनों के उतरने से आंदोलन के और तेज होने के आसार हैं। दूसरी ओर, पूरे हरियाणा में सफाई का काम ठप पड़ा है और प्रशासन अब पुलिस सुरक्षा के बीच घरों से कचरा उठवाने की कोशिश कर रहा है。0
0
Report
अमेठी में SDM के छापेमारी अभियान, खाद्य दुकानों पर कड़ी चेतावनी और सख्त निर्देश
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जगदीशपुर कस्बे में एसडीएम नितेश राज ने फूड विभाग के अधिकारियों के साथ खाद्य सामग्री दुकानों का किया निरीक्षण, एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान होटलों पर छापेमारी अभियान के दौरान दुकान दारों को दी सख्त हिदायत, खुले में न रखें कोई खाने पीने वाले खाद्य सामग्री, फूड विभाग की टीम ने कई मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, छापेमारी की खबर से कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया, जगदीशपुर चौराहे पर खुले में बिक रही मिठाइयों एवं खाद्य सामग्री को लेकर भी अधिकारियों ने सख्त दिशा-निर्देश दिए, खुले में मुर्गी एवं अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दी हिदायत, जिले में लगातार बिक रही रंग बिरंगी मिठाइयां व डुप्लीकेट पनीर को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, एसडीएम नितेश राज़ ने जिले की सबसे प्रसिद्ध राजू लस्सी के होटल में भी की छापेमारी लिए गये कई सैंपल,0
0
Report
झांसी: ओवरब्रिज के नीचे लोहे के पाइप से युवक पर बेरहमी हमला—वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे स्टार बेकरी के सामने एक युवक को लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के नीचे दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों नशे की हालत में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने पास पड़ा लोहे का पाइप उठा लिया और उसने दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक जमीन पर गिर गया, फिर भी आरोपी उसे पीटता रहा और वो छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माना और उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: दुगौरा प्राथमिक विद्यालय की जर्जर संरचना से बच्चे खतरे में
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव ब्रेकिंग जर्जर परिषदीय विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे。 जर्जर विद्यालय में पढ़ने को मजबूर छात्र。 कमरों की छतो से गिर चुका है प्लास्टर。 यदि कोई हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार? सिलेप से गिर रहा प्लास्टर व टपकता है पानी。 सफीपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दुगौरा का मामला।0
0
Report
रेवाड़ी के निजी स्कूल में 9वीं के छात्र की होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका ने बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में 9वीं कक्षा के छात्र की होमवर्क न करने पर महिला शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है. पिटाई के चलते छात्र के हाथ और पैरों पर नीले निशान पड़ गए हैं. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन छात्र के शरीर पर पिटाई के बाद बने करीब 10 गहरे चोट के निशान दिखाते नजर आ रहे हैं. परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है. छात्र की मां कोसली क्षेत्र के एक गांव की सरपंच हैं. परिजनों ने कोसली थाने में स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वायरल बुखार से पीड़ित होने के चलते पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहा था. बीमारी के कारण उसका करीब 4 किलो वजन भी कम हो गया था और वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सका था. सोमवार को जब वह ठीक होकर स्कूल पहुंचा, तो क्लास में आते ही महिला शिक्षिका ने उससे होमवर्क दिखाने को कहा. छात्र ने जब बताया कि बीमारी के चलते उसका काम पूरा नहीं हो Ska, तो आरोप है कि शिक्षिका ने आव देखा न ताव और उसकी डंडों से जमकर पिटाई कर दी.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसान धरना: 10 प्रतिशत प्लॉट और भूमि अधिग्रहण कानून
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानो का हल्ला बोल दस परसेंट का प्लॉट और आबादी का पूर्ण निस्तारण और नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग तीन किसान संगठनों का सयुक्त धरना प्रदर्शन भारी पुलिस बल तैनात किसानों ने जमकर बोला हल्ला किसान नेता सुखबीर ख़लीफ़ा और किसान नेता रूपेश वर्मा धरना स्थल पर मौजूद किसान नेताओं की माँग THREEों प्राधिकरण किसानो की मांगों पर दे ध्यान किसानो की समस्याओं के समाधान के बाद ही होगा धरना ख़त्म किसानों के साथ काफ़ी सख्या में महिला भी पहुची, धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान अपनी माँगो को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
मेरठ में हिरासत में युवक ने टॉयलेट में तेजाब पी लिया, सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक ने टॉयलेट में तेजाब पी लिया... युवक की हालत बिगड़ी तो पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे... फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है... लेकिन इस पूरे मामले ने पुलिस कस्टडी में सुरक्षा और पूछताछ की प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं...0
0
Report
हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक: मंत्रियों-विधायकों ने SIR और सेवा संकल्प पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:*पंचकूला ब्रेकिंग*\n\n*हरियाणा बीजेपी की हुई अहम बैठक* \n\n*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और संगठन मंत्री फनीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक* \n\nबीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचमकल में करीब तीन घण्टे चली बैठक\n\nबैठक में कैबिनेट मंत्री महीपाल सिंह ढांडा, कृष्ण बेदी , अरविंद शर्मा, राव नरबीर सिंह ,रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, अनिल विज , आरती सिंह राव ,खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नगर और खेल मंत्री गौरव समेत तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहे\n\nइसके अलावा बैठक में\n2024 चुनाव में पार्टी से उम्मीदवार रहे वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्ष , जिला प्रभारी और विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी भी शामिल थे\n\nइस बैठक में सेवा संकल्प अभियान और प्रदेश में जारी SIR को लेकर हुई चर्चा0
0
Report
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की तैयारी तेज, प्रमुख नेतृत्व संभावित प्रत्याशी चर्चा में
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी भी की गई। इस दौरान मंत्री नागर सिंह चौहान ने चुनाव को छोटा, लेकिन पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। वीओ- सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद लता वानखेड़े, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, मधु गेहलोत, बीजेपी नेता जयदीप पटेल और रवि सोलंकी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमार की गई। वीओ- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि नगर परिषद का चुनाव भले ही छोटा है, लेकिन इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो इसका संदेश अच्छा जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है, ऐसे में सुसनेर नगर परिषद का चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है। बाइट- नागर सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री0
0
Report
Advertisement
