icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Amir SohailAmir SohailFollow5 Sept 2024, 04:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति Parmelin का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निरीक्षण, कारोबार-तकनीकी सहयोग पर जोर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- जेवर में स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन का नोएडा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट दौरा, कुछ ही देर में दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे स्विस राष्ट्रपति, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी की, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को कार्गो टर्मिनल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया जाएगा, भारत-स्विट्ज़रलैंड के बढ़ते कारोबार और टेक्नोलॉजी सहयोग के लिहाज से दौरा अहम माना जा रहा है, ज्यूरिख एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की संभावनाओं पर भी नजर, भारी पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए.
0
0
Report

गड्ढे-ढलान के कारण बस पलटी: एक मौत, 10 घायल

Seoni, Madhya Pradesh:गड्ढे-ढलान के कारण अनियंत्रित हुई सूत्र सेवा बस एक यात्री की मौत बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास तड़के 4:45 बजे हुआ हादसा, 10 यात्री घायल; 5 की हालत गंभीर सिवनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस सड़क के गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूत्र सेवा बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3660 सिवनी पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि बस में कुल 32 यात्री सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद वह पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 के साथ कोतवाली, लखनवाड़ा और बंडोल थाना पुलिस का बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बालाघाट के सबसे ज्यादा यात्री जानकारी के अनुसार बस में 21 यात्री बालाघाट, 5 वारासिवनी और 4 यात्री सिवनी के बताए गए हैं। घायलों में विवेक पटेल (28), महेश गडेल (41), राहुल नागेश्वर (30), शैलेंद्र मरावी (30), बृजेश बिसेन (35), पियूस धुर्वे (30), प्रीति (27), आंचल मदलेकर (27) और संयोगिता श्रीवास्तव (48) सहित अन्य यात्री शामिल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है。
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग के सड़क पर करतब: डिंडोरी में वीडियो वायरल, यातायात प्रशासन क्या करेगा?

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में बीच सड़क पर साइकिल सवार नाबालिग का स्टंटबाजी करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बस स्टैंड के सामने एक युवक साइकिल पर ऐसे-ऐसे करतब करता नजर आया, जिसे देखकर राहगीर भी हैरान रह गए। सवाल ये कि आखिर व्यस्त सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी पर लगाम कौन लगाएग तस्वीरें डिंडोरी के बस स्टैंड के सामने की बताई जा रही हैं, जहां एक नाबालिग सड़क पर साइकिल दौड़ाते हुए स्टंट करता नजर आ रहा है। कभी साइकिल को एक पहिए पर उठाता है, तो कभी सड़क पर ही करतब दिखाता दिखाई देता है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग यातायात व्यवस्था और ऐसे स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

55 करोड़ खर्च RE-2 सड़क: 3 साल से अटके हिस्से उद्घाटन पर रहवासियों का विरोध

Indore, Madhya Pradesh:55 करोड़ खर्च, 3 साल से अटकी आरई-2 कार्रवाई से पहले छतों पर चढ़े रहवासी किया विरोध इंदौर की आरई-2 सड़क का तीन साल से अटका करीब एक किलोमीटर हिस्सा अब मिल रहा है खुलने वाला है। बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर की करीब 300 बाधाओं पर मंगलवार को निगम कार्रवाई करने की पहुंची। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही रहवासी विरोध में उतर आए हैं। कई लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर निगम की कार्रवाई का विरोध किया । मौके पर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए निगम ने भी पूरा अमला तैयार किया। कार्रवाई के लिए 3 जेसीबी, 3 पोकलेन, 10 वाहन, पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात । आरई-2 प्रोजेक्ट पर निगम अब तक करीब 55 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। साल 2022 में सड़क का करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया था, लेकिन तीन बस्तियों में मौजूद निर्माणों के कारण करीब एक किलोमीटर हिस्सा अटक गया। अब सड़क का रास्ता साफ करने के साथ प्रभावित परिवारों को सनावदिया के नीलगिरी परिसर में शिफ्ट किया जाना है। निगम का दावा है कि रहवासी शिफ्टिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन दूसरी ओर रहवासियों ने पुनर्वास को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पट्टाधारी परिवारों से पीएम आवास के लिए 2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं यानी एक तरफ तीन साल से अटकी सड़क को पूरा करने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ अपने आशियाने बचाने के लिए रहवासीयो का विरोध हैं।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर के नर्सिंग स्टाफ का सांकेतिक हड़ताल: ऑनलाइन ट्रांसफर नीति वापस लेने की मांग

Jhajjar, Haryana:नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप सरकार में नहीं है बेटियां सुरक्षित। नर्सिंग स्टाफ ने नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया कहां हमारी भूल कमल का फूल झज्जर में नर्सिंग स्टाफ की सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ दो घंटे तक जताया रोष, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पॉलिसी वापस लेने की फिर दोहराई मांग : नर्सिंग स्टाफ को अन्य विभागों की तुलना में बताया अलग, कहा: हमारे यहां है ज्यादातर फीमेल स्टाफ :  दिन, शाम और रातभर की रहती है ड्यूटी, ऑनलाइन ट्रांसफर   :पॉलिसी नर्सिंग स्टाफ के हित में नहीं  कहा: तीन दिवसीय है सांकेतिक हड़ताल, मांगे ना माने जाने की सूरत में बढ़ सकती है हड़ताल एंकर रीड झज्जर, हरियाणा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में झज्जर के नागरिक अस्पताल सहित जिला भर के सरकारी अस्पतालों का नर्सिंग स्टाफ लगातार दूसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल पर रहा। नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे तक काम से दूरी बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस लेने की मांग दोहराई। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी नर्सिंग कैडर की कार्यप्रणाली और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग विभाग अन्य विभागों से अलग है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में महिला کارکنीर्मी कार्यरत हैं और उन्हें दिन, शाम और रात—तीनों शिफ्टों में ड्यूटी करनी पड़ती है। प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि अस्पतालों में नर्सिंग सेवाएं 24 घंटे लगातार चलती हैं। ऐसे में कर्मचारियों की पारिवारिक परिस्थितियों, महिला कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और शिफ्ट ड्यूटी को ध्यान में रखे बिना ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना उनके हित में नहीं है। नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से मांग की कि पॉलिसी पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लिया जाए और नर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यह आंदोलन फिलहाल तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के रूप में किया जा रहा है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले समय में हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। नर्सिंग स्टाफ ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मरीजों को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि सरकार तक अपनी मांग और समस्याएं प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कैलाई गांव में चोरों ने घर के कमरे से 25 लाख गहने-नगद चुरा लिए

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा कैलाई गांव में चोरों की धमाचौकड़ी पूर्व उप सरपंच के घर को बनाया निशाना घर में रखे सोने चांदी के आभूषण किए साफ करीब पच्चीस लाख कीमत के बताए जा रहे आभूषण सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने किया मौका मुआयना पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य एएसपी शंकर लाल मीणा भी पहुंचे मौके पर सिकंदरा थाना क्षेत्र का घटनाक्रम दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर करीब पच्चीस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये से अधिक की नगदी पार कर ली। घटना के बाद से ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ​वारदात हंसराज गुर्जर के मकान में हुई। बीती रात परिवार के सभी सदस्य मकान के आगे बने अहाते (आंगन) में सो रहे थे। रात का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे और कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण तथा एक लाख रुपये से अधिक की नगदी चुरा ली। बदमाश चोरी के दौरान कमरे और आसपास के खेतों में सामान बिखेर कर फरार हो गए। यही नहीं, रास्ते में रुकावट न आए, इसके लिए बदमाशों ने पास के खेतों में मवेशियों के लिए की गई तारबंदी को भी काट दिया। ​सुबह जब परिवार के लोग जागे और कमरे में पहुंचे, तो टूटा हुआ सामान और खुली अलमारी देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत सिकंदरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस टीम और एफएसएल (FSL) की टीम ओर एएसपी शंकर लाल मीणा मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। ​गांव में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय निवासियों में पुलिस गश्त और सुरक्षा को लेकर गहरा असंतोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरा थाना पुलिस से मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top