icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा में ईमेल धमकी से हड़कंप, धार्मिक स्थल और मेयर कार्यालय के लिए अलर्ट

Mathura, Uttar Pradesh:नगर आयुक्त के मिली मेल पर धमकी मथुरा: धार्मिक स्थलों और महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर मथुरा। नगर निगम के नगर आयुक्त की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बेहद संवेदनशील और धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। इस ई-मेल में दिवाली के अवसर पर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मेयर (महापौर) कार्यालय को बम से उड़ाने की सीधी चेतावनी दी गई है। 8 से 27 नवंबर के बीच धमाकों का दावा प्राप्त ई-मेल में धमकी देने वाले ने 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच शृंखलाबद्ध धमाके करने की बात कही है। इस ई-मेल में न सिर्फ मथुरा, बल्कि अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक शहरों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों को भी निशाना बनाने का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त, संदेश में कुछ खालिस्तान समर्थक नामों और संगठनों के नाम भी दर्ज हैं। प्रशासनिक हलचल और जांच शुरू धमकी भरा ई-मेल मिलते ही नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर सेल, सर्विलांस और आईटी टीमों को तुरंत काम पर लगा दिया गया है ताकि ई-मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और मुख्य सूत्रधार का पता लगाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सघन चेकिंग अभियान जारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नगर निगम कार्यालय, प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप, होटल, गेस्ट हाउस और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शहरभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है।
0
0
Report

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow1m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त नसरुद्दीन उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे खजुरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर 3 नवंबर 2026 को थाना चौक में मु0अ0सं0-207/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज किया गया और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इसी क्रम में 5 नवंबर को रात 12:19 बजे पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश पर उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया।
0
0
Report

अवैध रेत परिवहन पर छत्तीसगढ़: खनिज विभाग ने 5 वाहनों को किया जब्त

कोरिया ब्रेकिंग कोरिया जिले के बैकुंठपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने बिना वैध पारपत्र के रेत परिवहन करते एक मिनी हाईवा और चार ट्रैक्टर समेत कुल पांच वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहनों को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में रखा गया है। वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है。
0
0
Report
Advertisement

आगामी त्योहारों के मद्देनजर डूंगरपुर में क्राइम मीटिंग, एसपी ने सुरक्षा कड़े निर्देश दिए

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर बैठक- आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में थानाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की | इसके साथ ही अपराधी गतिविधियों की रोकथाम करने, असामाजिक व आपराधिक तत्वों पर निरंतर नजर रखने तथा एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च निकालने के कड़े निर्देश दिए गए | एसपी ने बैठक में थानेवार दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए थानों में लम्बित मामलों का जल्द से जल्द और अधिकतम निस्तारण करने के लिए सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है | त्योहारों के दौरान रात के अंधेरे में लूट, छेड़खानी या बाइकर्स द्वारा की जाने वाली बदमाशी जैसी वारदातों से निपटने के लिए सघन नाकाबंदी और गश्त बढाने के भी निर्देश एसपी ने दिए है | साथ में पूर्व में ऐसी घटनाएं घटित होने वाले मार्गों पर पुलिस की गश्त को दोगुना करने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्डिंग कर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश सभी थानाधिकारियों को दिए गए है
0
0
Report
Advertisement

एटा ब्रेकिंग... एटा के शहर के बीचों-बीच वी मार्ट मॉल में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप।

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow13m ago
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा के शहर के बीचों-बीच वी मार्ट मॉल में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप। बीती रात अज्ञात चोरों ने इमरजेंसी खिड़की तोड़कर मॉल में किया प्रवेश। कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, मैनेजर ने लाखों की चोरी का किया दावा। सुबह मॉल खुलने पर बिखरा मिला सामान, कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना। सीओ सिटी कृतिका सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं, किया घटनास्थल का निरीक्षण। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए अहम साक्ष्य। मॉल का सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने की बात आई सामने, पुलिस कर्मचारियों से कर रही पूछताछ। पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटीं, अभी तहरीर नहीं मिली, जल्द खुलासे का पुलिस ने किया दावा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू
0
0
Report

जेडीयू समीक्षा बैठक से भाजपा में बड़े फैसलों की अटकले तेज

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- आज जेडीयू की समीक्षा बैठक बुले गई हैं, यह बैठक बेहद महत्वपूर्व बताई जा रहीं हैं。 MLC चुनाव के आए नतीजों के बाद यह बैठक हो रहीं हैं, जिसमें पिछले दिनों हुए चुनाव के नतीजों पर भी समीक्षा होगी。 इस बैठक की अध्यक्षता संजय झा और निशांत कुमार करेंगे। इस बैठक में जेडीयू के पदाधिकारियों को बुलाया गया हैं。 पिछले MLC चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवारों की हार की भी समीक्षा होगी。 दो निर्दलीय उम्मीदवार जो चुनाव जीते थे, उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार को हरा कर चुनाव जीता था。 जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की बात सामने आई, इस मामले को लेकर भी पार्टी आज कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं।
0
0
Report

हरदोई में कफ सिरप ओवरडोज से चार वर्षीय बच्ची की मौत, निगरानी चूक सामने

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बच्चों की निगरानी में चूक बनी जानलेवा,चुपके से ओवरडोज़ कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, थम गईं साँसे घर में बच्चों की छोटी सी लापरवाही और बड़ों की जरा सी चूक कितनी भारी पड़ सकती है,इसकी दर्दनाक तस्वीर हरदोई में सामने आई है। टड़ियावां क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी चार वर्षीय अल्काफिया की कफ सिरप पीने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां रेहाना के साथ सांडी थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में रिश्तेदारी में गई थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को दो दिन से खांसी थी। इसी दौरान घर में रखी एक बुजुर्ग की कफ सिरप की शीशी उसके हाथ लग गई और उसने चुपके से पूरी शीशी पी ली। कुछ देर बाद उसने दादी को बताया कि वह खांसी की दवा पी चुकी है। शाम तक बच्ची सामान्य रूप से खेलती रही, लेकिन रात में उसका शरीर ढीला पड़ने लगा। परिजन इसे दवा का नशा समझते रहे। सुबह हालत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाया गया। अलग-अलग चिकित्सकों को दिखाने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हरदोई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद के अनुसार, बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। परिजनों की जानकारी के मुताबिक, कफ सिरप की पूरी शीशी पीने से गंभीर ओवरडोज हुआ, जिससे सांस और हृदय गति रुक गई।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम में पहली बार मोतियाबिंद सर्जरी और दृष्टि सुधार के लिए नई लेजर तकनीक की शुरुआत

Prahlad KumarPrahlad KumarFollow20m ago
New Delhi, Delhi:गुरुग्राम, 5 नवंबर 2026: आंखों की बीमारियों के इलाज और चश्मे से छुटकारा पाने के लिए अब गुरुग्राम में आधुनिक लेजर तकनीक की सुविधा मिलेगी। सेक्टर 51 गुरुग्राम के M2K कॉर्पोरेट पार्क सेंटर फॉर साइट में स्विट्जरलैंड में विकसित फेम्टो एलडीवी जेड-8 तकनीक की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही गुरुग्राम में पहली बार इस तकनीक के माध्यम से लेजर आधारित मोतियाबिंद सर्जरी और बिना फ्लैप बनाए चश्मे का नंबर कम करने वाली क्लियर प्रक्रिया का विकल्प उपलब्ध होगा। मोतियाबिंद होने पर आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है, जिससे देखने में परेशानी होती है। ऑपरेशन के दौरान इस लेंस को हटाकर उसकी जगह कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। नई लेजर तकनीक की मदद से ऑपरेशन के दौरान आंख पर सटीक चीरा लगाने, लेंस के आगे की झिल्ली को गोल आकार में खोलने और धुंधले लेंस को छोटे हिस्सों में बांटने जैसे काम किए जा सकते हैं। इससे डॉक्टर को ऑपरेशन के महत्वपूर्ण चरणों में अधिक सटीकता के साथ काम करने में मदद मिलती है। सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव ने कहा कि दुनिया में निकट दृष्टिदोष यानी पास की चीजें साफ और दूर की चीजें धुंधली दिखाई देने की समस्या बढ़ रही है। अनुमान है कि वर्ष 2050 तक दुनिया की लगभग आधी आबादी मायोपिया से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आधुनिक तकनीक और बेहतर नेत्र उपचार की सुविधाएं लोगों के नजदीक उपलब्ध कराना जरूरी है। गुरुग्राम में नई तकनीक की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हास्पिटल के सीईओ शंकर नारंग ने कहा “हमारा उद्देश्य बड़े शहरों के साथ-साथ अन्य शहरों में भी आंखों के बेहतर इलाज की सुविधा पहुंचाना है। गुरुग्राम में नई लेजर तकनीक की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन और बिना चीरा लगाए नजर सुधारने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अनुभवी डॉक्टरों और नई तकनीक की मदद से लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।“ मोतियाबिंद और एंटीरियर सेगमेंट सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ.) सतिंदर सिंह मान (रिटायर्ड) ने कहा “क्लियर आंखों का नंबर कम करने की एक आधुनिक लेजर प्रक्रिया है। इसमें आंख के सामने मौजूद पारदर्शी हिस्से यानी कॉर्निया के अंदर एक छोटा-सा ऊतक तैयार किया जाता है। इसे एक छोटे चीरे से बाहर निकाल दिया जाता है। इससे कॉर्निया का आकार बदलता है और रोशनी आंख के अंदर सही तरीके से केंद्रित होने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया से निकट दृष्टिदोष और दृष्टिवैषम्य जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है। इसमें आंख पर अलग से फ्लैप यानी पतली परत बनाकर उठाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, यह प्रक्रिया हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होती। इसके लिए आंखों की पूरी जांच जरूरी है।“ सीनियर कंसल्टेंट (मोतियाबिंद और रिफ्रैक्टिव सर्जरी) डॉ. (विंग कमांडर) सपना रैना (रिटायर्ड) ने कहा “नई तकनीक की मदद से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण काम लेजर से किए जा सकते हैं। ऑपरेशन के बाद आंख में लगाए जाने वाले कृत्रिम लेंस का चयन भी मरीज की जरूरत के अनुसार किया जाता है। कुछ मरीजों के लिए ऐसे लेंस उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग दूरी पर देखने में मदद कर सकते हैं, जबकि कुछ लेंस आंखों के विशेष प्रकार के नंबर को ठीक करने में सहायक होते हैं। कौन-सा लेंस बेहतर रहेगा, इसका निर्णय डॉक्टर जांच के बाद करते हैं।“
0
0
Report

पटवारी का विवादित बयान: पुलिस बच्चों की शिक्षा के खर्च से भ्रष्टाचार पर असर?

Dhar, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मियों के बच्चे पढ़ाई के लिए परेशान, करप्शन से जोड़कर जीतू पटवारी का विवादित बयान धार / बरमंडल कमल सोलंकी शहीद टीआई दिलीप पुरी के मामले में सरकार पर हमलावर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर सकते हैं। बरमंडल में शहीद टीआई के परिवार से मुलाकात के दौरान पटवारी ने पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए बच्चों की शिक्षा को भ्रष्टाचार से जोड़ दिया। पटवारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए तो विभाग में भ्रष्टाचार कम हो सकता है। उनके इस बयान ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करते हैं। महंगाई के दौर में उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी है कि बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। पटवारी ने कहा कि यही आर्थिक परेशानियां कई बार कर्मचारियों को अपराध और भ्रष्टाचार की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुलिस विभाग के सवा लाख कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा का पूरा जिम्मा सरकार उठाए। पटवारी के मुताबिक, अगर सरकार पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाती है, तो इससे पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार कम करने में मदद मिल सकती है। शहीद टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पटवारी का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। पुलिसकर्मियों की आर्थिक परेशानियों को भ्रष्टाचार से जोड़ने वाले इस बयान पर सियासी प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

शामली: राशन कार्ड में जीवित महिला को मृत दिखाकर नाम हटाने का मामला

Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जिंदा महिला को घोषित किया म्रतक शामली जनपद में सरकारी राशन व्यवस्था से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पूर्ति विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी जीवित है, लेकिन राशन कार्ड में उसे मृतक दर्शाकर उसका नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि राशन कार्ड में पत्नी का नाम हटाकर उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित राशिद ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके राशन कार्ड संख्या 1754200087309 में उसकी पत्नी को मृतक दर्शा दिया गया है। जबकि उसकी पत्नी पूरी तरह जीवित है। पीड़ित का आरोप है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के उसकी पत्नी को मृत घोषित कर राशन कार्ड में नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है पीड़ित के मुताबिक, वह मेहनत-मजूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। राशन कार्ड में पत्नी का नाम गलत तरीके से हटाए जाने से उसके परिवार के सामने सरकारी राशन मिलने का संकट खड़ा हो सकता है। आरोप है कि उसकी पत्नी का नाम हटाकर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों से सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बिना सत्यापन किसी जीवित महिला को मृतक कैसे घोषित कर दिया गया? क्या विभाग में राशन कार्ड से संबंधित कार्रवाई करने से पहले कोई जांच नहीं की जाती? बाइट – पीड़ित राशिद पीड़ित ने पूर्ति निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्नी को मृतक दर्शाने की प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने और राशन कार्ड में उसका नाम दोबारा बहाल कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी इस गंभीर लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। byte .... पीड़ित महिला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top