284001
धनतेरस/दिवाली पर रखें विशेष सतर्कता अभ्यस्त अपराधियों की खोलें हिस्ट्रीशीट, अभियान चलाएं DIG झांसी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा झांसी भ्रमण/वार्षिक निरीक्षण के क्रम में अपराध/कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक करी जिसमें झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसपी सिटी झांसी सभी पुलिस कर्मचार विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे l धनतेरस/दिवाली पर रखें विशेष सतर्कता अभ्यस्त अपराधियों की खोलें हिस्ट्रीशीट, अभियान चलाकर करें वांछितों की गिरफ्तारी भूमाफियाओं को चिन्हित कर संपत्ति करें जब्त सभी को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए l0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शामली रोडवेज बस स्टैंड पर चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में रोडवेज बस स्टैंड पर महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाशों के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पीड़िता की छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी चेन स्नैचिंग सहित कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता का इतिहास रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर संगीता नामक महिला अपने मायके से ससुराल करनाल जाने के लिए बस में सवार हो रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार और क्राइम टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अक्षय पुत्र चंद्रलाल उर्फ चंदू निवासी ग्राम गढ़ीदौलत, थाना कांधला, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बाइट: एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक शामली0
0
Report
मैनपुरी- 6 वर्षीय भांजे की जमीन पर पटककर हत्या, बहन ने अपनी मर्जी से की थी शादी, नाराज था मामा
Shikohabad, Uttar Pradesh:मैनपुरी। घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के आसरा आवास की है, यहां की रहने बाली महिला आसमी का आरोप है कि उसके 6 वर्षीय पुत्र अफ्फान की उसके ही सगे मामा बबलू ने जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला आसमी का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिसके कारण उसका भाई बबलू बेहद खफा था, इसी वजह से उसने मेरे पुत्र अफ्फान की जमीन पर पटक पटक कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी मामा बबलू को पकड़ लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।0
0
Report
शामली पुलिस ने 124 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, 25 लाख के मोबाइल बरामद
Silawar, Uttar Pradesh:शामली...... रिपोर्ट:- अमित तरार -सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन किए बरामद, मोबाइल स्वामियों को सौंपे उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में मोबाइल फोन गुम होने के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों पर संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने सर्विलांस सेल और जनपद के सभी थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को गुम और खोए हुए मोबाइल फोन जल्द बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सर्विलांस सेल और थानों पर पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए। रविवार 15 नवंबर को पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन उनके धारकों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल की टीम और सीईआईआर पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों की लगन की प्रशंसा की। बाईट:- एनपी सिह (पुलिस अधीक्षक शामली )0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में गोगुंदा पुलिस ने 92 किलो डोडा चूरा जब्त, दोनों आरोपी फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर जिले की गोगुंदा पुलिस को बड़ी कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दो अलग अलग कार्रवाई को दिया अंजाम पुलिस ने दो कार से 92 किलो अवैध डोडा चूरा किया जब्त दोनों ही कार्रवाई में कार सवार आरोपी हुए फरार एक कार्रवाई में ब्रेजा कार को कांटेदार स्टिक डालकर रोका दूसरी कार्रवाई में कार नाकाबंदी तोड़ भागी पुलिस ने 3 घंटे तक तस्करों की जंगल के कि तलाश कार नंबर के आधार और मुखबिर तंत्र से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
उदयपुर में ऋषभदेव के RS S पथ संचलन से राष्ट्रभक्ति गूंज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव से बड़ी खबर, ऋषभदेव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, खंड ऋषभदेव के तत्वावधान में नगर में निकाला विशाल और अनुशासित पथ संचलन, विद्याणिकेतन विद्यालय से हुई पथ संचलन की शुरुआत, बड़ी संख्या में स्वयंसेवक रहें उपस्थित, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा नगर, जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों क किया उत्साहवर्धन।0
0
Report
बालाघाट के खैरलांजी में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की हत्या, लूट के अंदेशा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र के समीप महाराष्ट्र के ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी तट पर 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमलावर ने महिला की पीठ पर चार वार किए। प्रारंभिक तौर पर लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा तुरकर पुणे में रहती है, जो दीपावली पर अपनी ढाई वर्षीय बेटी के साथ मायके बालाघाट के किन्हीं गांव आई हुई थी। 14 नवंबर की शाम वह अपने परिचित दोस्त रितेश अग्रवाल निवासी गोंदिया के साथ घूमने बोंडरानी पहुंची थी। लेकिन शाम करीब 6 बजे रितेश ने मृतिका वर्षा के बहनोई अश्विनी पटले को फोन करके वारदात की जानकारी दी। वह गंभीर रूप से घायल एयर होस्टेस वर्षा तुरकर को खैरलांजी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब मामले में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। वही मृतिका के मित्र से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भयंकर आग
Kandhla, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधला नगर के दिल्ली बस स्टैंड के समीप रविवार सुबह मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कांधला कस्बा निवासी साजिद सिद्दीकी की दिल्ली बस स्टैंड के समीप मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वह थोक विक्रेता भी हैं। रविवार सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटों ने पड़ोस की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। मौके पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गई और दुकान में लगी आग पर पानी डालकर काबू पाया गया।पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग लगने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।0
0
Report
लखीमपुर 108 रामचरित मानस पाठ से गूंजा हनुमान मंदिर।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के राजापुर स्थित प्राचीन वीर बाबा हनुमान मंदिर में पिछले चार माह से चल रहे 108 श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन 15 नवंबर को भव्य रूप से संपन्न हुआ । यह दिव्य अनुष्ठान 30 जुलाई से प्रारंभ हुआ था, जो हिन्दू समाज के कल्याण, गौ रक्षा एवं सभी के सुखी व स्वस्थ जीवन की मंगल कामना के भाव से किया जा रहा है इस महा आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व आई.ए.एस. श्री रुद्रप्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा सिंह उपस्थित रहे जिले के प्रमुख व्यापारी एवं श्रद्धालुजनों के साथ पच्चीस हवन कुंड के माध्यम से 108 लोगो ने हवन किया हवन प्रमुख रूप से सम्पन्न कराने वालों आचार्य महंत प्रमोद जी महाराज,देवकली आश्रम आचार्य अनूप जी महाराज, आचार्य सत्यम जी ,सत्यप्रकाश शुक्ला जी ,विकास त्रिवेदी , अरविंद जी , सच्चिदानंद जी रुपेश शर्मा जी , रजत बाजपेई , आदर्श , हरिओम जी , श्री गोपी गुप्ता एवं 108 जजमानों के सहयोग से यह अनुष्ठान विधि-विधान पूर्वक संपन्न होगा आचार्य संजय मिश्रा ने कहा यह यज्ञ जिले के उन्नति और हिन्दू जागरण में उपयोगी साबित होगी , सैकड़ों समाज सेवी वा पत्रकार गण उपस्थित रहे , सभी आए पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया गया । आचार्य संजय मिश्रा। चार माह तक चले इस पाठ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने मानस पाठ, में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में प्रतिदिन राम नाम की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। समापन के अवसर पर सामूहिक हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा , जिसमें हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे । इस अवसर पर संत-महात्माओं ने समाज में धर्म, संस्कार, एकता, गौ सेवा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देंगे । आयोजकों ने सभी सहयोगियों, जजमानों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हिन्दू समाज के कल्याण और गौ माता की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करेगा।0
0
Report
कुम्हारी ED कार्रवाई पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- ट्रिब्यूनल में पेशी से पहले दबाव बनाने की कोशिश
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग/रायपुर। कुम्हारी स्थित विठ्ठल कॉलोनी में ED द्वारा 355 प्लॉट कब्जे में लेने की कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपने पुत्र चैतन्य बघेल से जुड़ी बताई जा रही इन संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर बघेल ने कहा कि यह कदम पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और 'अध्यक्ष' को खुश करने के लिए दिखाया जा रहा है। उन्होंने तकनीकी पहलू उठाते हुए कहा कि संपत्तियां पहले से जब्त हैं और ट्रिब्यूनल में पेशी है, जहां ED के वकील खड़े नहीं हो पा रहे, इसलिए यह कार्रवाई की गई। Bhupesh Baghel Hits Back at ED Action in Kumhari, Calls It Political Drama Ahead of Tribunal Hearing0
0
Report
Advertisement
सतना में कुख्यात प्रिंस यादव गिरफ्तार, पुलिस ने खौफ मिटाने के लिए जुलूस निकाला
Satna, Madhya Pradesh:सतना। नागौद थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या के प्रयास की दो वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात आरोपी प्रिंस यादव (28) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में उसका पैदल जुलूस भी निकाला, ताकि आमजन से उसका खौफ खत्म हो सके। जानकारी के अनुसार, पहली घटना 8 नवंबर को ललचहा में हुई थी। यहां प्रिंस और उसके साथी अभिलाष लोधी ने विवाद के चलते घनश्याम कुशवाहा पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गया। सह-आरोपी अभिलाष पहले ही जेल जा चुका है। दूसरी वारदात 14 नवंबर को बारापत्थर में हुई, जहां प्रिंस ने राणा यादव की स्कूटी रोककर उस पर फायरिंग की। साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 नवंबर की रात ही आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक (कुल कीमत 75,600 रुपये) जब्त की गई है। आरोपी पर पहले से 17 संगीन मामले दर्ज हैं।0
0
Report
युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या, डूंगरपुर में जांच शुरू
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के करौली गांव में कल रात एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ASआई संतोष कुमार के अनुसार करौली निवासी अरुण ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि कल रात उसका भाई Kapil खाना खाने के बाद काका के घर सोने के लिए गया था, जो अगली सुबह नहीं लौटा। सुबह परिजनों ने उसकी तलाश की, तो घर के पीछे आम के पेड़ से साड़ी का फंदा लगाकर लटकता उसका शव मिला। परिजनों ने शव नीचे उतारा, तब तक मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद शव को जनरल हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।0
0
Report
बलरामपुर के पचपेड़वा में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, महिलाओं की भीड़ और व्यापक सुरक्षा इंतजाम
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पचपेड़वा में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, हजारों व्रती महिलाएं घाट पर जुटीं; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा नगर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। पर्व को लेकर नगर पंचायत पचपेड़वा और प्रशासन की ओर से घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों की साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है। छठ पूजा को लेकर हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं घाट पर पहुंचकर पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ और डीआरएफ की टीमें भी मुस्तैद हैं। नदी में नावों के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे घाट परिसर पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में छठ महापर्व संपन्न कर सकें।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा पर रेलवे ने बीकानेर में यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम कर दिए
Bikaner, Rajasthan:छठ पूजा के अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, स्वागत और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन से लेकर अतिरिक्त कोच और स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। बीकानेर मंडल में भी यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। रेलवे ने 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, वहीं बीकानेर मंडल की 15 Trेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर करीब 500 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। यात्रियों के ठहरने और व्यवस्थित तरीके से अपनी ट्रेन का इंतजार करने के लिए विशेष स्टैंड भी बनाए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क और रेल कर्मचारियों की तैनाती की गई है। छठ पूजा के दिन डिजिटल भुगतान, एटीएम मशीन और रेलविोन ऐप की सुविधा उपलब्ध है। सुरक्षा व्यवस्था में भी रेलवे सतर्क है; स्टेशन परिसर में 24 घंटे निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगे हैं और वार रूम से मॉनिटरिंग हो रही है। रेल मदद पोर्टल पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है और PA सिस्टम से ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की घोषणाएं निरंतर हो रही हैं।0
0
Report
CM विष्णु देव साय जशपुर पहुंचे, आरा नर्सिंग कॉलेज का शुभारम्भ, छठघाट शामिल
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - सीएम विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर, जशपुर के आरा में प्रचेत नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, कॉलेज के शुभारंभ के बाद कुनकुरी विधानसभा के तपकरा पहुंचेंगे सीएम साय, छठ महापर्व पर तपकरा के छठघाट में शामिल होंगे सीएम साय, रात्रि विश्राम अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे सीएम साय।0
0
Report
भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 6 घायल; जांच जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के इमिलिया पंचायत के ग्राम बनियन में जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फरसे चले। आरोप है कि एक पक्ष के 8 से 10 लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आज एक पक्ष द्वारा जमीन की जुताई की जा रही थी, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमें एक महिला भी शामिल है, पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन से अधिक लोगो पर घटना करने का आरोप लगाया है पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
