284001
झांसी में राष्ट्रभक्ति वीरांगना रानी के लिए निकाली गई ज्योति यात्रा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा 14वीं वीरांगना रानी झांसी बलिदान ज्योति यात्रा 17 जून को झांसी किले से निकाली गई थी। आपको बता दें कि यात्रा में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। सूचना के अनुसार अंग्रेजों से लड़ने वाली रानी लक्ष्मीबाई की याद में यह यात्रा झांसी से ग्वालियर तक निकाली गई थी। साथ ही बाइक और कार के काफिले भी यात्रा में शामिल हुए थे और ग्वालियर में शहीद स्थल पर ज्योति व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर खाद्यान्न घोटाला: पति-पत्नी रवि व मंजू मिश्रा गिरफ्तार, इनाम घोषित
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में खाद्यान्न घोटाले के मामले में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खाद्यान्न घोटाले के मुख्य आरोपी और 20-20 हजार के इनामी रवि मिश्रा और उसकी पत्नी मंजू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि मिड डे मील में हुए घोटाले को लेकर खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई थी और करीब 3 माह का मिड डे मिल का राशन चोरी किया गया था। वहीं जब यह इस खाद्यान्न घोटाले की जानकारी प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडे को हुई तो उन्होंने पुलिस को FIR दर्ज करने के लिए निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीएम राजा गणपति आर ने एक्शन लेते हुए कई थानों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे । तभी से लेकर यह दोनों आरोपी फरार थे पुलिस की कई टीमें खाद्यान्न के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी इसके अलावा एसपी अंकुर अग्रवाल ने दोनों ही पति-पत्नी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद रामकोट थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस ने दोनों ही आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि खाद्यान्न की चोरी हुई थी जिसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी दोनों ही पति-पत्नी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इन पर गैंगस्टर की भी कार्यवाही की जाएगी और इनकी संपत्तियों की जांच कर कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा: CM विष्णुदेव साय ने दूर किया भ्रम, कहा—स्वरूप निखरेगा, नाम वही रहे
Raipur, Chhattisgarh:Telibandha Chowk will not be renamed: CM Vishnu Deo Sai clears confusion, says original name remains unchanged रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक का नाम बदलने को लेकर चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौक का नाम नहीं बदला जा रहा और यह यथावत 'तेलीबांधा चौक' ही रहेगा। सीएम ने कहा कि लोगों को किसी गलतफहमी या भ्रम में नहीं रहना चाहिए। हालांकि, इसे 'सेवा ज्योति संकल्प चौक' की अवधारणा के तहत भव्य स्वरूप में विकसित और सुसज्जित जरूर किया जाएगा। नाम बदलने की भ्रामक खबरों के बीच इस बयान से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
अनस साजिद उस्मानी बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, मिशन-2027 की रणनीति स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने लखनऊ में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली मौजूद रहे और उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी थे। अनस उस्मानी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे और उनका जोरदार स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मिशन-2027 को लेकर स्पष्ट रणनीति बताई कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा गया कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और PDA अल्पसंख्यक समाज का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं। अनस उस्मानी ने कहा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को समाज के बीच लेकर जाएगा। दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए लगातार काम किया जा रहा है और भीड़ साफ बताती है कि मुसलमान भाजपा की तरफ है। कुंवर बासित अली ने कहा कि बूथ स्तर पर काम जारी है और अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान नेत्रियों के बीच भिड़ंत, थप्पड़बाजी से हंगामा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग। एक्सक्लूसिव कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेत्रियों के बीच हुई थप्पड़बाजी, मौके पर मचा हंगामा फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रदर्शन में शामिल दो कांग्रेसी नेत्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पराग शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान гजना लांबा को पीछे हटने का इशारा किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई。 बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को संभाला。 घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया।0
0
Report
ADM के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल में ड्रेसकोड और सुरक्षा के कड़े निर्देश
Noida, Uttar Pradesh: बूंदी- जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर ADM एचडी सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया..........इस दौरान उन्होंने चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ को ड्रेसकोड में आने और मरीजों व उनके तीमारदारों से सद्व्यवहार करने के निर्देश दिए.... ADM ने ट्रॉमा वार्ड में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए....अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.... निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जहानाबाद में विपक्षी गठबंधन का चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जोरदार विरोध
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में विपक्षी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और वाम दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालकर गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के अरवल मोड़ से लेकर अंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार समेत चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। शहर के अरवल मोड़ से शुरू हुआ यह मार्च अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां सैकड़ों की तादाद में आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के नेता-कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। वही प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान वाम दलों और राजद के नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार हैं, वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की पवित्रता और स्वायत्तता को बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को पहले की तरह निष्पक्ष बनाया जाए। मांग की गई कि चयन समिति में प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और देश के मुख्य न्यायाधीश को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। नेताओं ने मांग उठाई कि कथित गड़बड़ियों से पहले बिहार और बंगाल के चुनावों को रद्द कर वहां नए सिरे से निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं। साथ ही आगामी पांच राज्यों के चुनावों को 2025 की अद्यतन मतदाता सूची के आधार पर कराने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देशभर में करीब 13 करोड़, बिहार में 60 लाख से अधिक और अकेले जहानाबाद में 50 हजार से अधिक जीवित मतदाताओं और रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए कामगारों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। गठबंधन ने इन सभी नामों को तुरंत मतदाता सूची में पुनः शामिल करने की मांग उठाई। गठबंधन नेताओं ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बहाल नहीं होती और उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक लोकतंत्र को बचाने के लिए यह आंदोलन जहानाबाद से लेकर पूरे देश में जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा नदी किनारे कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, जांच जारी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में महामाया मंदिर के समीप शिवनाथ नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कंकाल नदी में बहकर यहां पहुंचा है। कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही बेमেতरा सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम कंकाल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के साथ ही व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता लगाने में जुटी है। मामले में जांच जारी है। वही थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने कहा है कि शिवनाथ नदी के पास एक सब मिला है गांव टेमरी तत्काल उसमें सूचना पाकर मर्ग कायम किया गया है शिवनाथ नदी में पिछले समय कुछ बाढ़ आई थी संभवत है कि उसमें बहकर शव यहां तक पहुंचा है0
0
Report
संभल।साइबर ठगो ने आतंकी कनेक्शन का डर दिखा रिटायर्ड दरोगा को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी थे पेंशन के 16 लाख
Chandausi, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल । रिटायर्ड बुजुर्ग दारोगा को डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख की ठगी । साइबर ठगो ने रिटायर्ड दारोगा नरेंद्र कुमार को आतंकी कनेक्शन और ATM कार्ड से फ्रॉड का डर दिखाकर किया था डिजिटल अरेस्ट । बैंक खाते की जांच का झांसा देकर पेंशन की 16 लाख की रकम खाते में ट्रांसफर कराई । पीड़ित दारोगा की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच कर मध्यप्रदेश के शख्श के बैंक खाते से 6 लाख की रकम वापस कराई । चंदौसी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
टीकमगढ़ के शराब कलारी के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में शराब कलारी के पास शराब पीने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी को लेकर हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बताया जा रहा है की शराब दुकान कलारी के पास शराब पीने के दौरान दो पक्ष बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जहां एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मारपीट कर वहां से चले गए, इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को फोन कर बतख चौराहे पर बुला लिया, जिन्होंने मिलकर दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मोटरसाइकिल के शॉकर की रॉड़ो व लात घूंसों से बीच सड़क पर लिटाकर जमकर पीटा, घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है, वही इस पूरे मामले को टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई की है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर अरेस्ट, चुनाव आयोग पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को प्रदर्शन में जाने से पहले उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सुमन के घर के बाहर दर्जनों की संख्या में पुलिस बल तैनात है और उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। हाउस अरेस्ट किए जाने पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि उनकी समझ में नहीं आता कि किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले उन्हें घर में ही क्यों रोक दिया जाता है। सुमन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी जगह जेल में है और उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में जितने चुनाव हुए हैं, उन्हें रद्द किया जाना चाहिए। रामजीलाल सुमन ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब मोदी आयोग हो गया है और भाजपा आयोग हो गया है। सुमन के इन बयानों के बीच उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती से आगरा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है और इस्तीफे की मांग भी उठ रही है। वहीं आगरा में इससे पहले ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस कार्रवाई भी हो चुकी है।0
0
Report
दंतेश्वरी मंदिर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का दर्शन
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता。 छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत पहुंचे दंतेश्वरी मंदिर。 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक लखेश्वर बघेल, फूलोदेवी नेताम और हरीश कवासी भी मौजूद。 मंदिर में मां दंतेश्वरी कर रहे है दर्शन。 मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद。0
0
Report
हमीरपुर में संविदा कर्मचारियों का धरना: समान वेतन और नियुक्ति की मांग तेज
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों का धरना, सीएमओ कार्यालय परिसर में 3 दिवसीय धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी, समान कार्य समान वेतन और नियमित किये जाने की माँग, दोनों प्रमुख माँगे न माने जाने तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा,महंगाई भत्ता,रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थांतरण नीति,अनुकम्पा नियुक्ति सहित अन्य मांगों को पूरा करने की माँग, मांगे न माने जाने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ कुच कर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी, जिला मुख्यालय के सीएमओ कार्यालय परिसर का मामला।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में गोमती समेत नदियाँ उफान पर, 30 से अधिक गाँव जलमग्न, राहत किट वितरित
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में नदियों का जलस्तर बढ़ा,30 से अधिक गांव में भरा पानी,सड़के कटी,एमएलसी ने किया निरीक्षण,सांसद एमएलसी ने बाटी राहत किट\n\nउत्तर प्रदेश के हरदोई के तहसील संडीला के विकास खण्ड भरावन और कछौना में गोमती नदी व अन्य नदियों प्रकोप जारी है।गोमती नदी का पानी पूरी तरह से 30 से अधिक गाँवों में पहुंच चुका है। 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त है। सांसद अशोक रावत एमएलसी अशोक अग्रवाल ने अतरौली में राहत किट का वितरण किया है वही एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कछौना में गांव का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।\n\nभरावन के भटपुर के पास देवरी, कटका कला कटका खुрд़, कूड़ा लक्ष्मणपुरवा, तुलसीपुर, सिकरी धना खेड़ा कटका कटकी,बंभुआ, महिठा, नगखेड़ा, मन्दौली सहित 30 अधिक गांव में जलस्तर इतना अधिक हो चुका है लोग अपने घर की छतो पर रहने को मजबूर हो रहे है।गोमती का जलस्तर इतना अधिक बाढ़ गया है गाँवों में सड़क के दोनों तरफ पानी पहुंचने से 40 हजार बीघे से अधिक फसले खराब हो गई है। सांसद अशोक रावत व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने राहत किट का वितरण किया अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ एमएलसी अशोक अग्रवाल कछौना के मोहाई गांव पहुंचे गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है एमएलसी ने हालातो का जायजा लिया इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।एमएलसी ने कहा कि यहां सत प्रतिशत फसले खराब हो गई है जिनके मुआवजे के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए नहर के पानी रुकवाने की बात की गई है।फिलहाल गांव के हालात बदतर है और ग्रामीण परेशान है।0
0
Report
झुंझुनूं में शेखावाटी साहित्य संगम: महिला सशक्तिकरण की चर्चा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — शेखावाटी साहित्य संगम के उद्घाटन सत्र में महिला सशक्तिकरण पर मंथन — भारतीय नारी की गौरवशाली परंपरा समझने का दिया महत्वपूर्ण संदेश — वक्ताओं ने भारतीय चिंतन से वर्तमान महिला विमर्श जोड़ने पर चर्चा की — डॉ. शुचि चौहान ने वर्तमान नरेटिव्स को समझने पर जोर दिया — डॉ. रोहित जैन ने स्थानीय संस्कृति को वैश्विक मंच से जोड़ने पर जोर — झुंझुनूं में साहित्य संगम के तहत दो सत्र आयोजित हुए — डीईओ दुर्गा चौधरी, डॉ. जीएल कालेर, परमेंद्र कुल्हार आदि मौजूद रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के सानिध्य में आयोजित सातवें शेखावाटी साहित्य संगम-2026 का झुंझुनूं सत्र गुरुवार को न्यू राजस्थान गर्ल्स पीजी कॉलेज में हुआ। आयोजन के पहले एवं उद्घाटन सत्र में ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर वक्ताओं ने भारतीय चिंतन, नारी की गौरवशाली परंपरा और वर्तमान दौर में महिलाओं से जुड़े विमर्श पर विचार रखे। सत्र में लेखिका डॉ. शुचि चौहान और शिक्षाविद् डॉ. रोहित कुमार जैन ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को समझने के लिए केवल वर्तमान परिस्थितियों को देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भारतीय समाज में नारी को लेकर रहे मूल चिंतन, उसकी परंपरा और गौरवशाली इतिहास को भी समझना जरूरी है। लेखिका डॉ. शुचि चौहान ने कहा कि सत्र में यह समझने का प्रयास किया गया कि पुराने समय में भारतीय चिंतन में महिलाओं को लेकर क्या दृष्टिकोण था और समय के साथ यह विचार किस तरह आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं से जुड़े विभिन्न नारे और विमर्श सामने आ रहे हैं, ऐसे में उनके पीछे के कारणों को समझना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने मूल और अपने चिंतन को समझना तथा वर्तमान समय में फैलाए जा रहे विभिन्न नरेटिव्स को समझना इस सत्र का प्रमुख उद्देश्य रहा। उनके अनुसार महिला सशक्तिकरण की चर्चा अपनी जड़ों और भारतीय चिंतन को समझे बिना अधूरी है। शिक्षाविद् डॉ. रोहित कुमार जैन ने कहा कि शेखावाटी साहित्य संगम का उद्देश्य केवल साहित्यिक आयोजन तक सीमित नहीं है। जिस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, वहां की भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं की विशेषताओं को रेखांकित कर जनमानस को उनसे जोड़ना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की इन विशेषताओं और एकत्व को आधार बनाकर उसे वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के सत्र में भारतीय नारी के गौरवशाली इतिहास से लेकर वर्तमान स्थिति तक पर चिंतन किया गया और भारतीय नारी की परंपरा को सामने रखा गया। शेखावाटी साहित्य संगम का झुंझुनूं पड़ाव पांच दिवसीय आयोजन की कड़ी का हिस्सा है। यहां पहले सत्र में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डीईओ एलीमेंट्री दुर्गा चौधरी, शिक्षाविद् डॉ. गुलजारीलाल कालेर, डाइट के प्रभागाध्यक्ष परमेन्द्र कुल्हार सहित शिक्षाविद्, साहित्यप्रेमी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शेखावाटी साहित्य संगम का आयोजन 7 से 11 अक्टूबर तक किया जा रहा है। नीमकाथाना के बाद झुंझुनूं में कार्यक्रम हुआ, जबकि आगामी सत्र सीकर में आयोजित होंगे। 9 अक्टूबर को सीकर में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के शामिल होने का कार्यक्रम है। बाइट 01 : डॉ. शुचि चौहान, प्रसिद्ध लेखिका बाइट 02 : डॉ. रोहित कुमार जैन, लेखक0
0
Report
Advertisement
