284001
झांसी में आयुर्वेद कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने तख्तियों के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे हड़ताल करेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि वर्तमान मानदेय में गुजारा मुश्किल है, इसलिए वेतन बढ़ाने की आवश्यकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर PTC में वृक्षारोपण महोत्सव, जवानों ने पौधे लगाए
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर PTC मे वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया। ADG PTC विजय सिंह मीना ने जवानों के साथ किया पौधारोपण। पीएम और सीएम के विजन एक पेड़ मां के नाम महायज्ञ के तहत PTC मैं जवानों ने किया पौधारोपण।ASP PTC भी रहे मौजूद।0
0
Report
फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल में चार घंटे स्ट्रेचर पर घायल, स्वास्थ्य व्यवस्था उजागर
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद से सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में एक गंभीर रूप से घायल मरीज चार घंटे तक स्ट्रेचर पर तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। मामला नगला मिर्जा का है, जहां छत से गिरकर घायल हुए 32 वर्षीय अरविंद को सुबह ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। डॉक्टर ने सुबह 10 बजे एक्स-रे लिखा, लेकिन दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल होने और मशीन लोड न लेने का बहाना बनाकर कर्मचारी जांच टालते रहे। दर्द से तड़पते भाई को देख बहन का सब्र टूट गया। उसने रोते हुए कहा कि गरीबी की मजबूरी के कारण उसे सरकारी अस्पताल आना पड़ा। घायल की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । हालांकि अभी मामले पर सरकारी अस्पताल प्रशासन कुछ भी नहीं कह रहा है।0
0
Report
पूर्णिया के GD गोयनका पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए शानदार सम्मान समारोह
Patna, Bihar:जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के अप्रत्याशित सम्मान समारोह ने जीता शिक्षकों एवं कर्मचारियों का दिल पूर्णिया, 11 जुलाई 2026। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शनिवार को शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं अथक परिश्रम के सम्मान में एक भव्य एवं अप्रत्याशित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह की जानकारी पूर्व में किसी को नहीं थी। जैसे ही सम्मान समारोह की घोषणा हुई, पूरे सभागार में उत्साह, जिज्ञासा और खुशी की लहर दौड़ गई। यह सुखद आश्चर्य सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री शैलेन्द्र गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) श्री प्रीतम दास, उप-प्रधानाचार्य श्री राज कुमार दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक श्री त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी समन्वयक, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय कार्यशैली, समर्पण, नवाचार तथा निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति विद्यालय की कृतज्ञता का प्रतीक था। सम्मान प्राप्त करते समय सभी के चेहरों पर गर्व, आत्मविश्वास और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी। तालियों की गूंज से पूरा सभागार उल्लास और उत्साह से भर उठा।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र शाहाबाद में ड्राइवर ने डीजल भरवाने के बाद ₹3500 लेकर भागा; CCTV कैद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में लाडवा रोड पर बने सरकारी पेट्रोल पंप से एक वरना कार चालक ₹3500 का डीजल डलवाकर हुआ फरार, पेट्रोल पंप भरने वाले व्यक्ति को लगभग 1 किलोमीटर तक गाड़ी में लेकर भागा। गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी आगे पीछे0
0
Report
O-Zone हटाओ: सोनिया विहार महापंचायत से संसद में कानून बनाने की मांग तेज
New Delhi, Delhi:O-Zone हटाओ, घर बचाओ महापंचायत सोनिया विहार यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली सोनिया विहार, सभापुर और श्रीराम कॉलोनी के निवासियों द्वारा आज 5वें पुश्ता, सोनिया विहार में "O-Zone हटाओ – घर बचाओ महापंचायत" का आयोजन किया गया। उनका कहना है कि यह महापंचायत वर्षों से आबाद कॉलोनियों के घरों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की गई है। ओ जोन से बाहर करने की मांग को लेकर सोनिया विहार में महापंचायत, संसद से कानून बनाने की उठी मांग यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार में रविवार शाम 'ओ जोन हटाओ, घर बचाओ के बैनर तले ओ जोन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से आबाद कॉलोनियों को अब भी ओ जोन के दायरे में रखा गया है, जिससे हजारों परिवार असमंजस और भय के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से संसद में कानून बनाकर इस समस्या का स्थायी समाधान करने और आबाद कॉलोनियों को ओ जोन से बाहर करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सोनिया विहार, सभापुर ओल्ड उस्मानपुर और श्री राम कॉलोनी सहित कई इलाके लंबे समय से आबाद हैं। यहां रहने वाले लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी से मकान बनाए हैं, लेकिन ध्वस्तीकरण की आशंका के कारण वे लगातार मानसिक तनाव में हैं। उनका कहना था कि भविष्य में क्या कार्रवाई होगी और किस आधार पर होगी, इसे लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है। महापंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि उनके घर उनकी मेहनत और खून-पसीने की कमाई का परिणाम हैं। उन्होंने मांग की कि संसद में कानून बनाकर सोनिया विहार, सभापुर और श्री राम कॉलोनी को ओ जोन से बाहर किया जाए। उनका कहना था कि वर्षों से बसे लोगों को बेघर करना किसी भी तरह उचित नहीं है। वक्ताओं ने सरकार से इस मुद्दे पर जल्द स्पष्ट नीति घोषित करने की अपील करते हुए कहा कि जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही आबाद कॉलोनियों को नियमित करने की मांग भी दोहराई गई। महापंचायत के अंत में लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।0
0
Report
ई-रिक्शा चालक के खाते में अचानक सात अरब रुपये, हड़कंप मच गया
Gaya, Bihar:गया जी शहर के एक ई रिक्शा चालक के अचानक अरबपति बन जाने की खबर आग की तरह फैल गई। चालक के बैंक के खाते में available balance ₹7,596,951,951.16 बता रहा है। यह जानकर खाताधारक के दिमाग हिल गया। मोहल्ले और घर में इतनी बड़ी रकम अचानक आ जाने की चर्चा जोर पकड़ लिया। बात बैंक के मैनेजर तक पहुंच गई तो उन्होंने खाताधारक को किसी तरह की लेनदेन करने से और मोबाइल फोन में छेड़छाड़ करने से रोक दिया है। दरअसल, यह कहानी गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले शिव कुमार पटेल की है। एक साधारण परिवार के मुखिया ई रिक्शा चलाकर अपने घर की देखरेख कर रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशनभोगी हैं। शनिवार को शिव पटेल अपने खाता से पेंशन की राशि निकालने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बागेश्वरी मोहल्ले स्थित CSP केंद्र पर गए। उन्होंने आधारकार्ड के माध्यम से 1000 रुपये की निकासी की। इसके बाद इनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक संदेश आया। पर्याप्त बैलेंस वाले जगह पर जब CSP संचालक की नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी शिव पटेल को दी गई कि उनके अकाउंट में सात अरब रुपये से अधिक राशि बैलेंस बता रहा है। फिर क्या था शिव पटेल के अचानक अरबपति बन जाने की बात आग की तरह फैल गई। मजाक में लोग कहने लगे कि अब शिव पटेल अरबपति बन गए! इस संबंध में पूछे जाने पर शिव पटेल ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर जो बैंक बैलेंस बता रहा है वह ₹7,596,951,951.16 बता रहा है। उन्होंने बताया कि एक पड़ोसी की मदद से S Central Bank of India की Station Road शाखा के मैनेजर से बात कर पूरी बात बताई। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने उन्हें कहा कि आज सेकंड Saturday को लेकर बैंक बंद है और कल (12.07.2026) को रविवार है तो बैंक बंद रहेगा। इसलिए आप सोमवार को बैंक में आएं। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने किसी तरह के लेनदेन और मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ करने से मना कर दिया है। चुकि यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है और घर से लेकर बाहर वाले लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर इतनी बड़ी रकम उनके बैंक खाते में किसने डाले? या फिर कोई तकनीकी खराबी की वजह से तो ऐसा नहीं हुआ!0
0
Report
Advertisement
कांकेर-नारायणपुर सीमांत इलाके में DRG-BSF-BDS ने छिपाए हथियार बरामद
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर नारायणपुर सीमांत इलाके में डीआरजी बीएसएफ और बीडीएस टीम को मिली सफलता नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार विस्फ़ोटक सामग्री बरामद, कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के आलपरस गुमचुर के जंगल पहाड़ी में छुपाकर रखा गया था डंप समान, नक्सलवाद समाप्त होने के बाद इन क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया आईईडी डंप हथियार बरामद कर उसे नष्ट कर जंगल को आईईडी मुक्त किया जाए। जंगलों में चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान में लगातार मिल रही सफलताएं।0
0
Report
जमुई बेलाटांड़ मोड़ पर ऑटो पलट, छह से अधिक घायल; ड्राइवर नींद आने के आरोप
Jamui, Bihar:जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ मोड़ के पास रविवार को एक अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी यात्री सोनो से चकाई की ओर जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेलाटांड़ मोड़ के पास पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक मंगल सिंह, छोटू विश्वकर्मा, कंचन देवी एवं उनके तीन बच्चे, खैरा थाना क्षेत्र के झुण्डों गांव निवासी नरगिश खातून, तथा रेहाना खातून एवं उनके चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और उनके इलाज की व्यवस्था कराई। हादसे के कारण को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ऑटो चालक मंगल सिंह का कहना है कि वाहन की स्टीयरिंग जाम हो गई थी, जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं घायल यात्री छोटू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि चालक को यात्रा के दौरान बार-बार नींद आ रही थी। उन्होंने बताया कि कई बार चालक को जगाया गया, लेकिन इसके बावजूद वह दोबारा झपकी लेने लगा, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
इंदौर डाकघर में डाक सहायक की हत्या: पति धारदार हथियार से हमला कर फरार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर पदस्थ उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की जानकारी तब लगी जब उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची। दरअसल इंदौर के डाक कुंज कॉलोनी में रहने वाली उर्मिला सैनी एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के रूप में पदस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनके पति अखिलेश सैनी ने किसी धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा, उसे एटीएम कार्ड और उसका पिन और कुछ रुपए देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद जब बेटी स्कूल से घर पहुंची, तो उसने मां को खून से लथपथ हालत में देखा और घटना की जानकारी परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
खेत में जानवर घुसने को लेकर विवाद, चचेरे भाई ने की हत्या
Noida, Uttar Pradesh:मसूदा। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम शिवपुरी में खेत में जानवर घुसने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने लाठी से हमला कर युवक की हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक के खेत में जानवर घुसने की बात को लेकर मृतक और उसके बड़े पिताजी के पुत्र श्रवण के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदली और श्रवण ने लाठी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सिर से खून बहने लगा एवं वह घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया। घायल की आरोपी ही अपनी मोटर साइकिल पर लेकर विजयनगर निजी चिकित्सालय पहुंचा और घायल का उपचार करवा कर उसे केलू चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर परिजन घायल को लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मसूदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मसूदा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया खेत में जानवर घुसने को लेकर हुए विवाद में हत्या की बात सामने आई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही।0
0
Report
KDMC के टिटवाला अस्पताल में प्रसव के दौरान टाके गलत लगाने का आरोप, महिला की हालत स्थिर
Kalyan, Maharashtra:KDMC चे टिटवाळा येथील रुग्णालय वादाच्या भोवऱ्यात गर्भवतीला प्रसूतीच्या ऑपरेशन दरम्यान चुकीच्या पद्धतीने टाके घातल्याचा आरोप महिलेवर उपचार सुरू नातेवाईकानी व्यक्त केला संताप वैद्यकीय अधिकारी म्हणतात चौकशी करणार .. कल्याण पूर्वेत राहणारी धनश्री सानप ही गर्भवती महिला 10 जून रोजी कल्याण पूर्व येथील शक्तीधाम रुग्णालयात प्रसुतीसाठी गेली . शक्तीधाम रुग्णालयातून तिला प्रसूतीसाठी टिटवळ्यातील केडीएमसीच्या रुग्णालयात पाठवण्यात आले. 14 जून रोजी या महिलेची प्रसूती झाली तिचे ऑपरेशन झाले. त्यानंतर 24 तारखेला या महिलेचे टाके काढण्यात आले . मात्र गेल्या काही दिवसांपासून तिला पुन्हा पोटात त्रास सुरू झाला जेव्हा पुन्हा ती तपासणीसाठी कल्याण पूर्व शक्तीधाम रुग्णालयात आली तेव्हा महिलेस व तिच्या नातेवाईकांना धक्काच बसला. महिलेच्या पोटात मोठ्या प्रमाणात पू जमा झाला होता .याबाबत संबंधित डॉक्टरांनी तिला टिटवळ्यातील डॉक्टरांनी चुकीच्या पद्धतीने टाके टाकल्याने असं घडल्याचे सांगितलं असा आरोप तिच्या नातेवाईकांनी केला . याबाबत रुग्णालयातील डॉक्टर आयेशा कादरी यांच्याशी संपर्क साधण्याचा प्रयत्न केला असता त्यांनी मात्र 24 तारखेला महिलेचे टाके काढण्यात आले त्यानंतर आज ती महिला या ठिकाणी आली आहे .त्यामुळे या दरम्यान ती घरीच होती तेव्हा काही इन्फेक्शन झालं असावं असं सांगितलं .. तर दुसरीकडे महिलेच्या नातेवाईकांनी मात्र टिटवाळ्यातील हॉस्पिटल प्रशासनावर गंभीर आरोप केले त्यांनीच टाके चुकीच्या पद्धतीने टाकल्याचे डॉक्टरांनी सांगितल्याचा आरोप नातेवाईकांनी केला. एकंदरीतच सध्या महिलेचे प्रकृती स्थिर असली तरी तिच्यावर शक्तीधाम रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत मात्र या घटने जबाबदार कोण असा सवाल तिच्या नातेवाईकांनी केला आहे .0
0
Report
सSingRauli: सरई में रोती मिली मासूम बच्ची, परिजन की तलाश जारी
Singrauli, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सिंगरौली सिंगरौली जिले के सरई बाजार में रोती हुई मिली मासूम बच्ची। पिता का नाम संतोष गुप्ता बता रही बच्ची। अपना पूरा पता और परिवार की जानकारी नहीं बता पा रही बच्ची। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। मासूम बच्ची को सुरक्षा के लिए थाने ले गई पुलिस। काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिले परिजन। सरई पुलिस ने आमजन से की पहचान कराने की अपील। बच्ची के परिजन या पहचान रखने वाले लोग तत्काल सरई थाने से संपर्क करें। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों की तलाश जारी। सरई थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
गंदगी के विवाद में चार गिरफ्तार, आरोपीयो ने जान से मारने की धमकी दी
Sakti, फगुरम चौकी प्रथम सुचना पत्र दर्ज कराई कि पीड़ित के घर के पास गंदगी करने से मना करने की बात को लेकर आरोपियो के द्वारा प्रार्थिया के पुत्र गौरीशंकर जोशी को आरोपीगण के द्वारा एक राय होकर घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर लाठी डण्डा से सिर एवं शरीर के अन्य भागो मे बेरहमी से मारपीट किया गया जिससे आहत गौरीशंकर जोशी के सिर में गंभीर चोट लगकर खुन निकलने लगा जिसे ईलाज हेतु खरसिंया के पद्मावती अस्पताल भर्ती कराया गया है रिपोर्ट पर चौकी फगुरम थाना डभरा मे अपराध कमांक 251/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 3(5) बी.एन.एस. कायम कर के द्वारा आरोपियो के विरूध्द त्वरित एवं कार्यवाही करने प्रकरण के नामजद आरोपीगण जो घटना के बाद फरार होने के फिराक में थे उनको दबिश देकर आरोपीगणो को पकड़कर सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने से आरोपियो के द्वारा घटना में प्रयुक्त तीन नग बांस के डण्डा को जप्त कर आरोपीगण 01. जगतराम ओगर 02. हिमालय प्रसाद ओगर 03. मोहन जोशी 04. रानु ओगर सभी निवासी ग्राम फगुरम चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।0
0
Report
मैहर में ब्राह्मण- कुर्मी विरोध के बीच ट्रैक्टर रैली, प्रशासन पर दबाव बढ़ा
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले में कथित वायरल ऑडियो को लेकर ब्राह्मण और कुर्मी समाज के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को क्षत्रिय कुर्मी संघ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मैहर कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्रित हुए और भारी संख्य में सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर रैली निकालकर रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष पति दीपू कैलाश मिश्रा के खिलाफ दर्ज मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में पर्याप्त और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की है। कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि कथित वायरल ऑडियो में पूरे कुर्मी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी को लेकर समाज में भारी नाराजगी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाली गई, जिससे शहर में काफी हलचल रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए CSP महेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नगर परिषद अध्यक्ष पति दीपू कैलाश मिश्रा का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो में कुर्मी समाज के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद ब्राह्मण समाज ने भी प्रदर्शन कर मामले को वापस लेने की मांग की थी। अब कुर्मी समाज ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ने तथा सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: भाजपा डैमेज कंट्रोल से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में भाजपा का डैमेज कंट्रोल, नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटा संगठन: हेमंत खंडेलवाल दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही है, जिसे दूर करने के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब संतुलन में है और सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, विकास कार्यों तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
