Jhansi
झांसी में जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के चलते किया अनिश्चितकालीन तक हड़ताल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में कोलकाता में महिला डॉक्टर की जान लेने के विरोध में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे दूरदराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल प्रशासन ने सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और कहा है कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। हड़ताली डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीपलकोटी THDC टनल हादसे में लापता श्रमिक की खोज तेज, मृतकों की संख्या 9
Karnaprayag, Uttarakhand:पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज एक और श्रमिक के शव को टनल से बाहर निकाल लिया गया है, जिसे जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। जिसके बाद अब घटना में मृतकों की संख्या 9 हो गयी है। बीओ1 / पीपलकोटी टनल हादसे में रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा स्लज को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी एवं स्लज को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिक की तलाश की जा सके। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लापता एक श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टनल के अंदर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं और श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
भाजपा विरोध की राजनीति छोड़ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें मुसलमान:मौलाना शहाबुद्दीन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी बयान में मुसलमानों से भाजपा विरोध की राजनीति से बाहर निकलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को हर बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नकारात्मक चर्चा करने के बजाय अपने और अपनी नई पीढ़ी के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।मौलाना ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक मुसलमान भाजपा के विरोध की राजनीति करते रहे हैं। समाजवादी पार्टी और अन्य तथाकथित सेक्युलर पार्टियों के कहने और उकसावे पर मुसलमान भाजपा के खिलाफ लामबंद होते रहे, जिसका राजनीतिक लाभ दूसरी पार्टियों को मिला, जबकि इसका नुकसान मुसलमानों को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब मुसलमानों को अपने नजरिए में बदलाव लाने की जरूरत है।उन्होंने आरोप लगाया कि तथाकथित सेक्युलर पार्टियों और खास तौर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुसलमानों को भाजपा के खिलाफ भड़काने का काम किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुस्लिम परिवार अपने बेटे या बेटी की शादी में भाजपा के किसी मंत्री या विधायक को बुलाता है तो उसका विरोध और बहिष्कार तक करने की बात कही जाती है।मौलाना ने समाजवादी पार्टी के पुराने राजनीतिक फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अलग-अलग समय पर भाजपा नेताओं के साथ राजनीतिक संबंध बनाए और भाजपा के नेताओं को सरकार में शामिल किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सपा की राजनीति के अलग-अलग चेहरों को पहचानने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि मुसलमान जगह-जगह भाजपा का विरोध करना बंद करें और अपने परिवार तथा आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के बारे में सोचें। पिछले वर्षों की नकारात्मक राजनीति ने समाज के विकास को पीछे धकेला है। अब शिक्षा, रोजगार, कारोबार और सामाजिक विकास की दिशा में सकारात्मक खाका तैयार करने की जरूरत है।मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि राजनीतिक दलों के उकसावे में आकर प्रदर्शन करने के दौरान कई बार आम मुसलमानों को लाठीचार्ज और जेल जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि राजनीतिक नेता अपने हित साधते रहे। उन्होंने मुसलमानों से राजनीतिक दलों की रणनीति को समझने और अपने भविष्य को प्राथमिकता देने की अपील की।0
0
Report
बिहार में सुधा डेयरी से बकरी दूध शुरू, रोजगार और आर्थिक वृद्धि के संकेत
Motihari, Bihar:बिहार में बदलने लगा है डेयरी का क्षेत्र, आने वाले 200 दिन में बहुत कुछ दिखेगा बदला बदला सा! जल्द ही बकरी का दूध भी मिलेगा सुधा केंद्र से! बिहार के अर्थव्यवस्था का बैक बोन है ग्रामीण जिसको लेकर सुधा डेयरी बहुत कुछ नया करने जा रहा है। सुधा डेयरी से बहुत जल्द बकरी का भी दूध मिलने लगेगा जिसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है। गाय भैंस के अलावा बकरी पालकों के लिए सुधा बिहार में और ज्यादा रोजगार सृजन करने जा रही है । मोतिहारी के प्रभारी सचिव सह सचिव डेयरी मत्स्य एवं पशुपालन विभाग शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि आने वाले दिनों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार सृजन करने को लेकर डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग बहुत कुछ करने जा रहा है। सुधा का सात हजार करोड़ का अभी व्यवसाय है , लक्ष्य बीस हजार करोड़ तक करने का है। सुधा डेयरी के लिए इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने काम करना शुरू कर दिया है। शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि जल्द ही जीविका दीदी के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में सुधा दूध का बूथ खोलना, प्रत्येक पंचायत में सुधा सखी नाम से कोऑपरेटिव बनाकर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना, पहले से कार्यरत कोपरेटिव सोसाइटी के करीब पैतालिस हजार सचिव है जिनकी संख्या बढ़ाई जायेगी, मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर बनाए जा रहे हैं, पशुपालकों को रियल टाइम में उनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी में कचरे से पटाखा बारूद से 11 वर्षीय छात्र झुलसा
Alwar, Rajasthan:बच्चों के खेलने की जगह कचरे में मिला पटाखों का बारूद, विस्फोट में 11 वर्षीय छात्र झुलसा भिवाड़ी。 खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में अवैध पटाखा निर्माण और बारूद के खुले में पड़े रहने का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को बच्चों के खेलने के स्थान के पास कचरे में आग लगाने के दौरान पटाखों के बारूद ने आग पकड़ ली। इसके बाद हुए जोरदार विस्फोट में 11 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से झुलसा गया। घायल बच्चे को पहले भिवाड़ी के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के बर्न वार्ड में जारी है। जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जिले के मोठा गांव निवासी राजनाथ अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भिवाड़ी के विजय नगर में किराए के मकान में रहते हैं। राजनाथ ट्रांसफार्मर बनाने वाली मेहरू टॉर्च कंपनी में काम करते हैं। सोमवार दोपहर उनका 11 वर्षीय बड़ा बेटा सचिन पारसी अन्य बच्चों के साथ घर के पास मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों ने कचरे के पास आग लगा दी। कचरे में पहले से मौजूद पटाखों के बारूद ने अचानक आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला सचिन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को भिवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां बर्न वार्ड में उसका उपचारचल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण और बारूद के खुले में पड़े रहने को लेकर प्रशासन की निगराणी और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में पहले भी आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद यदि बारूद बच्चों के खेलने वाले स्थान तक पहुंच रहा है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।0
0
Report
दिल्ली Pink Saheli Smart Card: 31 अगस्त 2026 तक मुफ्त यात्रा, फिर अनिवार्य
New Delhi, Delhi:दिल्ली में महिलाओं के लिए Pink Saheli Smart Card को लेकर सरकार ने समयसीमा बढ़ा दी है। ताजा आदेश के मुताबिक अब महिलाएं 31 अगस्त 2026 तक कागज वाला पिंक टिकट लेकर DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 1 सितंबर 2026 से Pink Saheli Smart Card अनिवार्य हो जाएगा। पहले पिंक कार्ड को 1 अगस्त से अनिवार्य किया जाना था। इसके बाद समयसीमा बढ़ाकर 16 अगस्त की गई और अब सरकार ने इसे करीब 15 दिन और बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। सरकार का कहना है कि महिलाओं को सुविधाजनक, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के सफर मिले, यह प्राथमिकता है। साथ ही सरकार चाहती है कि दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं को दी जा रही मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इससे फर्जीवाड़े और गड़बड़ी की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलेगी。0
0
Report
पटना में डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत: पोस्टमार्टम से होगी पुष्टि
Patna, Bihar:पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर-3 में कोलकाता की रहने वाली डांसर रोजी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एक कमरे से बरामद किया गया। रोजी 12 अगस्त को पार्टी के लिए आर्यन के कमरे पर आई थी। वह पहले भी पटना में रहकर डांस करती थी। आर्यन के मुताबिक, वह 14 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ देवघर चला गया था। इस दौरान उसका भांजा कमरे पर आया, जहां उसने रोजी को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उसने आर्यन को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद आर्यन पटना पहुंचा। रोजी के परिजन खबर लिखे जाने तक पटना नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि उसकी बहन भी पहले पटना में डांस करती थी और कुछ दिन पहले दिल्ली चली गई। रोजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच लाया गया, जहां मामा-भांजा पुलिस के साथ मौजूद रहे और शुरुआती कागजी प्रक्रिया पूरी की। घटनास्थल की एफएसएल टीम ने भी जांच की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। बाइट--सिपाही जक्कनपुर थाना0
0
Report
Advertisement
झारखंड: केंद्र के खान-खनिज संशोधन बिल के विरोध में JMM का बड़ा आंदोलन
Dumka, Jharkhand:केंद्र सरकार द्वारा पारित खान और खनिज (विकास और विनिय_TRAN) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ जेएमएम जोरदार आंदोलन करेगी। दुमका में जेएमएम की हुई जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक में विधेयक पर चर्चा करने के साथ झारखंड के अधिकार और हितों की रक्षा करने के लिए इस विधेयक के विरोध में संघर्ष करने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने पारित खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को काला कानून बताया। दुमका से जेएमएम सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि अलग राज्य के लिए हमलोगों ने जो संघर्ष किया था उससे ज्यादा और जोरदार तरीके से इस विधेयक का विरोध किया जायेगा। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड में हर तरह की खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है और आंदोलन के दौरान इन सभी को रोक दिया जाएगा जिससे पूरे भारत को आर्थिक क्षति होगी। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने इस विधेयक को जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय बताया और कहा कि यह विधेयक राज्य के अधिकारों, हितों और संसाधन पर बड़ा प्रहार है।0
0
Report
भाजपा की नई युवा टीम से बिहार में सरकार बनाने दावा; सरावगी ने दी बधाई
Patna, Bihar:पटना भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी बधाई.. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में युवा टीम बनी है महिलाओं की काफी भागीदारी है आने वाले दिनों में जहां भी भाजपा की सरकार नहीं है इस युवाओं नई टीम के साथ हम लोग वहां भी सरकार बनाएंगे... बिहार से भी तीन नेताओं को जगह मिली है उन सभी को बहुत-बहुत बधाई...0
0
Report
बांसवाड़ा: घर में मारपीट, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा शहर की राजतालाब थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच करने के आरोप लगे हैं। उडियापन, ठीकरिया निवासी सीता पत्नी अन्दू ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवाद के अनुसार 18 अगस्त की तड़के करीब 3 से 4 बजे 112 नंबर की बोलेरो सहित दो वाहन उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दरवाजा लात मारकर खोला और बेटे कल्पेश के बारे में पूछताछ करते लगे। इसी दौरान बेटी अनिता बीच-बचाव करने आई तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसके सिर पर डंडे से मारपीट की, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई, गंभीर हालत में अनिता को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। पीड़िता ने एसपी से संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है。 वीओ - घायल का इलाज बाइट==घायल पीड़िता0
0
Report
Advertisement
Satish Poonia Exclusive: पंजाब प्रभारी, हरियाणा के पूर्व प्रभारी
Noida, Uttar Pradesh:SATISH POONIA EXCLUSIVE 121 Prabhari Punjab and Ex Prabhari Haryana0
0
Report
मिनी ट्रक में अज्ञात व्यक्ति का शव: रिसोड पुलिस जांच में जुटी
Washim, Maharashtra:अनुसंधान: रिसोड शहर के वाशिम नाका परिसर में खड़े एक मिनी ट्रक में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस शव से क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। पिछले कुछ दिनों से यह मिनी ट्रक खड़ा बताया जा रहा है और रिसोड पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। यह शव किसका है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
कंवरपुरा सरकारी स्कूल के गेट के समय से देरी पर बंद, छात्रों ने किया विरोध
Jaipur, Rajasthan:दो मिनट की देरी पर बंद किया स्कूल का गेट, विद्यार्थियों को स्कूल में नहीं मिली एंट्री, कंवरपुरा के राजकीय उमा विद्यालय का मामला, गेट के बाहर विद्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जमवारामगढ़(जयपुर) एंकर- शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा जारी हुए आदेश के बाद आमेर ब्लॉक के कंवरपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह स्कूल का मुख्य गेट बंद करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, आरोप है कि निर्धारित समय से करीब दो मिनट देरी से विद्यालय पहुंचने वाले कई विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया, इसके बाद विद्यार्थियों ने गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, बताया जा रहा है कि विद्यालय का मुख्य गेट बंद होने के कारण कुछ विद्यार्थी काफी देर तक बाहर खड़े रहे, विद्यार्थियों के विरोध के बाद अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए और स्कूल का गेट खोलकर विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग की, आरोप है कि प्रधानाचार्य द्वारा गेट नहीं खोला गया, जिससे विवाद बढ़ गया, ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के कुछ स्टाफ को भी समय पर प्रवेश नहीं दिया गया, मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान प्रधानाचार्य सहित कुछ स्टाफ सदस्यों के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे, मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है, उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जांच करवाकर विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है, मामले को लेकर विद्यालय प्रधानाचार्य का कहना है कि विद्यार्थी स्कूल में रोज देरी से आते थे इसलिए गेट बंद किया था हालांकि कुछ देर बाद खोल दिया था0
0
Report
Advertisement
सतीश पूनिया पंजाब प्रभारी बनाए गए, बीजेपी पंजाब में सरकार बनाने की कोशिश करेगी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान - बीजेपी सांसद सतीश पूनिया को पार्टी का पंजाब प्रभारी बनाया गया है। वे कहते हैं, "यह मुझ पर पार्टी का भरोसा है कि मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। पंजाब में बीजेपी को कम नहीं आंका जा सकता। पंजाब में बीजेपी के पक्ष में और आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ एक लहर चल रही है। ड्रग्स और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर मौजूदा सरकार के ख़िलाफ़ भी नाराज़गी है। मेरा मानना है कि बीजेपी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करेगी और हम अपने दम पर सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।"0
0
Report
शिक्षा के मंदिर में शराब कांड: स्कूल में नशे में सोए शिक्षक का वीडियो वायरल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी: शिक्षा के मंदिर में शराब सेवन का आरोप, नशे में सोते शिक्षक का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय रिमारी में शिक्षक पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप, स्कूल परिसर में नशे की हालत में सोते शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,खड्डी संकुल का बताया जा रहा पूरा मामला,ग्रामीणों ने शिक्षक के व्यवहार पर जताई नाराजगी,वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप,शिक्षक के आचरण पर उठे गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,शिक्षा के मंदिर में वायरल वीडियो ने स्कूलों की व्यवस्था और निगरानी पर खड़े किए सवाल0
0
Report
चरणदास महंत और ज्योत्सना महंत ने भाजपा और रेलवे को घेरा
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत मनेंद्रगढ़ पहुंचे। दोनों नेताओं ने ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार, संगठन और रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भाजपाकी राष्ट्रीय टीम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता नहीं दी गई। दिल्ली में प्रदेश के भाजपा नेताओं की कोई पूछ-परख नहीं बची है, महंत ने कहा जिससे हमें खुशी है। उन्होंने कहा प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी को दुख मानना चाहिए कि अब राष्ट्रीय पार्टी में जगह नहीं बची है। साथ ही महंत ने सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने ने कहा महिला मोर्चा संभाल ले मेरी शुभकामनाएं है। एमसीबी जिले के बंजी में प्रस्तावित पावर प्लांट को लेकर भी चरणदास महंत ने सरकार से पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग है। उनके मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी पावर प्लांट का वादा किया था। क्षेत्र में कोयला खनन होने के बावजूद मांग पूरी नहीं हुई है। वहीं, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना कर देश और छत्तीसगढ़ की जनता के सुख, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। ट्रेनों की लेटलतीफी और बंद ट्रेनों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन रेल मंत्री व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे का फोकस सिर्फ कोयला परिवहन से राजस्व जुटाने पर है। सांसद ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए वे रेल सुविधाओं के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
