284001
झांसी में NCC की 32 यूपी गर्ल्स बटालियन का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में एनसीसी की 32 यूपी गर्ल्स बटालियन का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 250 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इस फायरिंग प्रतियोगिता में तीन कंपनियों के 10-10 कैडेट्स ने राइफल से लक्ष्य पर निशाना साधा। शिविर के दौरान एनसीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण शिविर से कैडेट्स को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या की श्रीराम बारात मिथिला में जनक महल के साथ धूमधाम से निकली
Agra, Uttar Pradesh:06 oct आगरा आगरा उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीराम बारात में एक तरफ जहां अयोध्या की भव्यता दिखी तो वही दुसरी ओर प्रभु श्री राम अपने तीनों भाइयों के साथ भव्य बारात लेकर माता जानकी को ब्याहने मिथिला नगरी बने भावना स्टेट में सजे भव्य जनक महल पहुंचे श्रीराम लीला कमेटी की ओर से हर बार प्रभु श्रीराम की बारात को भव्यता देते हुए पिछले 149 सालों से आयोजन किया जा रहा है,इस नर भी प्र हु श्रीराम की बारात की शुरुआत मनकामेश्वर नाथ मंदिर से प्रभु श्रीराम और उनके तीनों भाइयों की कमेटी पदाधिकारियों और अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ,केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल,कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान सहित पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार,डीएम आगरा मनीष बंसल ने सामूहिक रूप से आरती उतारकर बारात की शुरुआत की,प्रभु श्रीराम की बारात में 150 से ज्यादा झांकिया शामिल रही जिसमें समाज को संदेश देती झांकियां जिसमें महिला को मेहंदी सिर्फ महिलाओं से लगवाने,विद्युत शवदाह गृह का प्रयोग करने,भारत माता की झांकी सहित,उज्जैन के महाकाल,करौली माता,श्रीनाथ जी और राधा कृष्ण की झांकियां प्रमुख रही,इस दौरान 15 किलो मीटर क्षेत्र में भ्रमण के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए वही दूसरी ओर सिकंदरा क्षेत्र में बनी मिथिला नगरी में जनक महल को भी नेपाल के जनक महल की तर्ज पर तैयार किया गया,प्रभु श्रीराम की बारात के आगमन से पहले माता जानकी डोले में सवार होकर क्षेत्र भ्रमण पर निकली और भक्तों को दर्शन दिए, प्रभु श्रीराम बारात और जनकपुरी देखने लाखों की संख्या में भक्त मौजूद रहे जो इस उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बारात और जनकपुरी के साक्षी बने बाइट प्रो एसपी सिंह बघेल/केंद्रीय राज्यमंत्री बाइट बबीता चौहान/अध्यक्ष राज्य महिला आयोग बाइट पुरुषोतम खंडेलवाल/अध्यक्ष रामलीला कमेटी/भाजपा विधायक0
0
Report
रायबरेली: खेत नाली विवाद में 45 वर्षीय भगवान दीन यादव की हत्या
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : बछरावां थाना इलाके में खेत की नाली को लेकर विवाद विवाद के दौरान 45 वर्षीय भगवान दीन यादव की पीट पीट कर की गई हत्या। ग गांव के ही पांच लोगों पर मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, आगे की कार्रवाही शुरू मृतक के भाई के मुताबिक लोहे की रॉड से दिया गया घटना को अंजाम बछरावां थाना क्षेत्र के घोरौना गांव का है पूरा मामला। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार मौके पर0
0
Report
खूँटी में पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के बंद को कांग्रेस ने दिया समर्थन
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग : पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के बंद को कांग्रेस का समर्थन खूँटी में पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। खूँटी पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बंद समर्थकों और समिति की संयोजक मंडली से मुलाकात की। परिसदन में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की。 केशव महतो कमलेश ने कहा कि ओबीसी आरक्षण की मांग जायज है और पिछड़ों के हक-अधिकार की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जातिगत संख्या की जानकारी के लिए जाति के लिए अलग कॉलम होना चाहिए। उन्होंने पिछड़ों के अधिकार को लेकर जारी संघर्ष में कांग्रेस के साथ रहने की बात कही。 मौके पर जितेंद्र कश्यप, किशोर कुमार गंझू, शिवनारायण गंझू, सयूम अंसारी, विक्रम महतो, प्रफुल्ल राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने 12000 बॉटल कोडिंगयुक्त कफ सिरप पकड़ी; बड़े नेटवर्क का खुलासा
Purnia, Bihar:पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है । दरअसल वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जलालगढ़ थाना पुलिस टीम गठित कर 12000 वोतल कोडिंग युक्त कफ सिरप पकड़ा है । साथ ही एक बिना नंबर की गाड़ी भी पकड़ा गया है । पूर्णिया सदर एसडीपीओ गौरव कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंध कफ सिरप पूर्णिया से अररिया भेजा जा रहा था जिसका बाजार मूल्य 25 लाख से ज्यादा है । उन्होंने कहा कि इस सिंडिकेट में जो भी लोग हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिनका आपराधिक इतिहास भी है और इस काम में बड़े-बड़े गोदाम का प्रयोग किया जाता है जिससे धीरे-धीरे माल की डिलीवरी की जाती है,उन्हें भी चिन्हित किया गया है। एक बड़ा नेटवर्क भी इसके पीछे काम कर रहा है जो जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।0
0
Report
UP NEWS : बिलसंडा CHC के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के सरकारी अस्पताल बिलसंडा में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं मृतका के परिजन डॉक्टरों और स्टाफ पर समय से ना आने और लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और शव को पीएम भेजा है। वही डॉक्टर का कहना है कि गर्भवती महिला के परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे। मामले की सूचना थाने भेजी गई है। गौरतलब है मामला थाना बिलसंडा क्षेत्र में पड़ने वाले ओढ़ाझार गांव का है। जहां के रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी शीतल देवी को सरकारी अस्पताल बिलसंडा लेकर आया। आरोप है शीतल दर्द की वजह से रोती चिल्लाती अस्पताल तक जीवित आई थी काफी देर तक कोई डॉक्टर और स्टाफ देखने नहीं आया। डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर छत्रपाल सिंह का कहना है महिला के परिजन उसे मृत अवस्था में अस्पताल आए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जिसका पुलिस पीएम कराया है।0
0
Report
भिवंडी-वाडा मार्ग पर हाइड्रोजन ट्रक पलटा, सिलेंडर लीकेज से इलाके में दहशत
Thane, Maharashtra:भिवंडी-वाडा रोडवर हायड्रोजन ट्रक पलटी कुडूसजवळ सिलेंडर लीक, वायू गळती शुरू.. परिसरात भीतीचे वातावरण.. प्रशासन सज्ज, वाहतूक विस्कळीत.. भिवंडी-वाडा महामार्गावर कुडूसजवळ मोठा अपघात घडला आहे. हायड्रोजनने भरलेला ट्रक पलटी होऊन सिलेंडर लीक झाला असून मोठ्या प्रमाणात वायू गळती सुरू झाली आहे. या घटनेमुळे परिसरात भीतीचे वातावरण पसरले आहे. रात्रीच्या सुमारास घडलेल्या या अपघातात ट्रक पलटला आणि त्यावरील हायड्रोजन सिलेंडर रस्त्यावर विखुरले गेले. व्हिडिओमध्ये दिसत आहे की, अपघातस्थळी ट्रक आडवा पडला आहे आणि सिलेंडरमधून वायूची गळती सुरू आहे. हायड्रोजन हा अत्यंत ज्वलनशील वायू असल्याने मोठ्या दुर्घटनेची भीती व्यक्त केली जात आहे. घटनेची माहिती मिळताच पोलीस प्रशासन आणि स्थानिक प्रशासन घटनास्थळी दाखल झाले आहे. खबरदारी म्हणून परिसरातील वाहतूक रोखण्यात आली आहे. या गळतीवर नियंत्रण मिळवण्यासाठी हेल्प फाऊंडेशन खोपोली टीमचे केमिकल एक्स्पर्ट धनंजय गिध यांना पोलीस प्रशासनाकडून पाचारण करण्यात आले आहे. तज्ञांची टीम घटनास्थळी दाखल होत असून गळती रोखण्याचे प्रयत्न सुरू आहेत. प्रशासनाने नागरिकांना अपघातस्थळापासून दूर राहण्याचे आवाहन केले आहे.0
0
Report
Advertisement
बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा ने कैप्टन स्मित मच्छार ہनुमान चालीसा पाठ कराया
Raipur, Chhattisgarh:कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने के लिए भाजपा नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अगुआई में दूधाधारी मठ प्रांगण में बड़ी तादाद में भाजपा नेता और स्थानीय लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस दौरान रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहें. हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ 11 बार हुआ, उसके बाद आरती हुई0
0
Report
राजस्थान में Census-2027 डिजिटल गणना आज से शुरू, नागरिक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जानकारी
Jaipur, Rajasthan:deepak goyal की फोटो के साथ फुल स्क्रीन करे जयपुर-जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर बैठक। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक। निदेशक, जनगणना कार्य बिष्णु चरण मलिक भी रहे मौजूद। 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी जनसंख्या गणना। 10 से 24 जनवरी तक सेल्फ एन्यूमेरेशन की सुविधा। पहली बार नागरिक खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी। 28 फरवरी की रात होगी बेघर आबादी की विशेष गणना। 1 से 5 मार्च तक चलेगा रिवीजनल राउंड। 1 मार्च 2027 रात 00:00 बजे होगी जनगणना की संदर्भ तिथि। राजस्थान में करीब 1.80 लाख फील्ड कार्मिक लगाए जाएंगे। देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी Census-2027। स्मार्टफोन के PE Mobile App से दर्ज होगा डेटा। रियल टाइम में होगी जनगणना की प्रगति की मॉनिटरिंग। पहले चरण में राजस्थान के 1,34,091 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का काम पूरा। HLO App के जरिए पूरा किया गया हाउस लिस्टिंग का काम। अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर प्रशिक्षण देने के निर्देश।0
0
Report
राजस्थान में स्टेट वॉर बुक अपडेट, नागरिक-सेना एकीकृत नियंत्रण स्पष्ट
Jaipur, Rajasthan:युद्ध, सीमा पर तनाव या किसी बड़ी आपात स्थिति में राजस्थान में किस विभाग की क्या जिम्मेदारी होगी, कमान किसके पास रहेगी और नागरिक प्रशासन व सेना किस तरह मिलकर काम करेंगे—इस पूरे सिस्टम को अब अपडेट किया जाएगा। राज्य सरकार ने ‘स्टेट वॉर बुक’ को मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें प्रशासनिक मशीनरी के हर स्तर पर कमान और नियंत्रण की स्पष्ट व्यवस्था दर्ज की जाएगी। सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और दक्षिण-pash्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत की अध्यक्षता में स्टेट वॉर बुक और सिविल-मिलिट्री कोऑर्डिनेशन कमेटी की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों और आंतरिक सुरक्षा की परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में नागरिक प्रशासन और सैनिक बलों को एकीकृत सोच के साथ काम करना होगा। किसी संकट में सरकारी तंत्र बिना देरी और सटीकता के साथ प्रतिक्रिया दे सके, इसके लिए एसओपी और संयुक्त कार्ययोजनाओं को भी लगातार मजबूत करना जरूरी है। बैठक के बाद सेना के अधिकारियों ने ‘प्रबल 3.0’ ड्रोन जैमर एवं काउंटर-ड्रोन सिस्टम का प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव ने इसकी तकनीकी क्षमताओं को देखा। सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने में इस तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को काउंटर-ड्रॉन तकनीक की ट्रेनिंग देने के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल भी चलाया जाएगा। बैठक में जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और भरतपुर सहित विभिन्न जिलों में लंबित रक्षा भूमि से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हुई। रक्षा भूमि के बार्टर, समयबद्ध म्यूटेशन, फॉरवर्ड कंपोजिट एविएशन बेस और दूसरी रणनीतिक परियोजनाओं के लिए भूमि अवाप्ति से जुड़े मामलों में प्रशासनिक बाधाएं दूर कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए स्थानीय वॉलंटियर्स और पूर्व सैनिकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। इनके डेटा बैंक के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सेवारत सैन्यकर्मियों के कल्याण के मुद्दे भी उठे। रेक्सको के जरिए रोजगार, ग्रेच्युटी लाभ तथा राज्य सेवाओं में पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए निर्धारित आरक्षण व रोजगार प्रावधानों को नियमानुसार लागू करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में रूटीन कार्यशैली के बजाय प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाएं। स्टेट वॉर बुक में जिस विभाग की जो जिम्मेदारी तय है, संकट आने का इंतजार किए बिना उसकी तैयारी पहले से पूरी रखी जाए। गौरतलब है कि स्टेट वॉर बुक युद्ध या बड़ी आपात स्थिति के दौरान राज्य की प्रशासनिक तैयारियों का ब्लूप्रिंट है। इसमें अलग-अलग विभागों और प्रशासनिक स्तरों की जिम्मेदारियां, कमान एवं नियंत्रण की व्यवस्था तथा आपसी समन्वय की रूपरेखा तय रहती है। इसे ‘यूनियन वॉर बुक’ की तर्ज पर अपडेट रखने पर बैठक में जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
UIT ने आलनपुर-रणथम्भौर रोड पर अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ाई 60 फीट तक बढ़ाने का कदम उठाया
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के आलनपुर से ताज होटल रणथम्भौर रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर आज UIT द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। शहर के विकास सौंदर्यकरण एवं आवागमन को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ UIT का पीला पंजा चला। UIT द्वारा मास्टर प्लान के तहत जेसीबी की मदद से सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जानकारों के अनुसार आलनपुर से रणथम्भौर की ओर जाने वाली सड़क की चौड़ाई 60 फिट मानी जाती है, जिसे लेकर यह कार्यवाही की गई है। UIT द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि UIT शहर में विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है और आलनपुर से ताज होटल तक जाने वाले रोड को भी चौड़ा किया जाना है; इस सड़क की चौड़ाई 40 फिट मानी जाती है और सड़क के दोनों ओर आठ-आठ फुटपाथ बनेंगे। 60 फिट तक चौड़ाईकरण के कार्य की अनुमति दी गई है।0
0
Report
Baramulla में Afzal Guru से जुड़ी Dairy Farm संपत्ति ध्वस्त
Gulmarg, Afzal Guru-Linked Property Demolished in Baramulla Baramulla, October 6: An alleged property linked to Parliament attack convict Afzal Guru, locally known as the “Dairy Farm,” was demolished in Baramulla on Monday. The property was situated on government flood land, which authorities cited as the reason for the demolition. Notices had reportedly already been served tmo the occupants for eviction. A security deployment was also witnessed in the area during the demolition operation. Authorities maintained that the action was taken as part of the process to remove encroachments from government land.0
0
Report
इटावा में सुपर TET तैयारी कर रही छात्रा का शव, हत्या की आशंका
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के यमुना नदी में सुपर टेट की तैयारी कर रही छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई; हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इटावा जनपद के थाना बढ़पुरा इलाके के अंतर्गत मिहोली गांव के पास यमुना नदी में आगरा जनपद के अंतर्गत रहने वाली युवती विशाखा, जो आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में रहकर सुपर TET की तैयारी कर रही थी, परिजनों से फोन पर बात हुई तो युवती ने 30 सितम्बर को घर आने की कही थी; लेकिन वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने gुमशुदगी दर्ज कराई है. वहीं आज युवती का शव इटावा में मिला है; परिवारों में कोहराम मच गया है. हालांकि इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला: तीसरे प्रत्याशी नहीं खड़ा करने का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:राज्यसभा चुनाव पर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश यादव तीसरा उम्मीदवार उतारते तो बीजेपी नौवां प्रत्याशी खड़ा करती, डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश यादव ने पहली बार समझदारी दिखाई है, अगर वह तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो उसका हारना तय था और बीजेपी प्रत्याशी का जीतना भी तय था, 2027 को लेकर भी अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, कहा 2027 में समाजवादी पार्टी 100 सीटों के नीचे जाने वाली है。 प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने पहली बार बुद्धिमता और समझदारी का परिचय दिया है, जो कि उन्होंने तीसरा प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो भारतीय जनता पार्टी नौवां प्रत्याशी खड़ा करती। लेकिन अखिलेश यादव ने समझदारी पहली बार दिखाई और तीसरा प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। डिप्टी ने कहा कि अगर अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो उसका हारना तय था और बीजेपी का जीतना तय था। राज्यसभा के लिए नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव के तीन नहीं बल्कि 403 सीटों पर नजर वाले बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह प्रक्रिया दी है。 हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को बीजेपी द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राधाकांत ओझा बहुत ही प्रतिष्ठित अधिवक्ता के साथ बीजेपी के जुझारू कार्यकर्ता रहें हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके सदन में जाना प्रयागराज के लिए गर्व का विषय है。 वहीं चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में सपा और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव बीजेपी के सत्ता में बने रहने से बेचैन हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब सुबह अखिलेश यादव ने तीन नहीं 403 की बात कही तो उनकी बात से यह साफ हो गया कि वह 2022 में भी इसी तरह का दावा कर रहे थे। लेकिन उनकी साइकिल 111 पर अटक गई थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार उनकी साइकिल की चैन 100 के नीचे पहुंचने तक उतर जाएगी और सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा。 चुनाव आयोग उसी को भारतीय नागरिक मानता है जो भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले अखिलेश यादव के बयान पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने कहा है सपा के जो विधायक और सांसद बने हैं वह भारतीय नागरिकों के नहीं क्या घुसपैठियों के वोटो से सांसद विधायक बने हैं。0
0
Report
सिवनी पुलिस ने गौवंश तस्करी के बड़े मामले में 70 पशु बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में कोतवाली पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर से नागपुर जा रहे एक कंटेनर को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा। कंटेनर की तलाशी में 70 गौवंश क्रूरता previoः भरे हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। मामले में कंटेनर चालक बहार ए आलम, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जब्त गौवंश को पुलिस सुरक्षा में दयोदय जीव रक्षा संस्थान, बींझावाड़ा में सुरक्षित रखवाया गया है। वहीं करीब 10 लाख रुपये कीमत के कंटेनर को रक्षित केंद्र सिवनी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।0
0
Report
उज्जैन के पार्श्वनाथ सिटी में भूजल गुणवत्ता सुधार के लिए स्थानीय लोग जांच मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी के करीब 400 परिवारों की पानी की समस्या को लेकर रहवासी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। रहवासियों ने कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमुद को शिकायती आवेदन सौंपकर भूजल की गुणवत्ता की जांच कराने और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के पीछे संचालित कुछ औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले केमिकल वेस्ट के कारण भूजल प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि बोरवेल के पानी में गंदगी, झाग, रंग और दुर्गंध की समस्या सामने आ रही है। रहवासियों के मुताबिक कॉलोनी में पीएचईडी का कनेक्शन नहीं है और अधिकांश परिवार ट्यूबवेल व बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं। ऐसे में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। शिकायती आवेदन में रहवासियों ने कई औद्योगिक इकाइयों का उल्लेख करते हुए संबंधित स्थानों का निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही कथित रूप से केमिकल वेस्ट डाले जाने वाले स्थानों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के साथ ही पानी और अपशिष्ट के सैंपल लेकर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग की गई है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी के बोरवेल और संबंधित औद्योगिक इकाइयों के पानी के अलग-अलग सैंपल लिए जाएं, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उन्होंने जांच पूरी होने तक परिवारों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक पेयजल उपलब्ध कराने की भी मांग की। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों से प्रदूषण फैलने या नियमों के उल्लंघन के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वास्तविक स्थिति जांच और पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी。 बाइट - पुरुष रहवासी बाइट - महिला रहवासी0
0
Report
Advertisement
