284002
Jhnasi - ललितपुर हाईवे पर आम से भरा ट्रक बीच हाईवे पर पलटा
Jhansi, Uttar Pradesh:ट्रक के आगे अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर से चढ़कर पलट गया. ट्रक में भरे हुए आम बीच रोड पर जा गिरे. इस दौरान कुछ राहगीरों द्वारा हम भी लूट गए जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक की रखवाली करने में जुट गई. ट्रक पलटने की वजह से दोनों ही लोगों को मामूली चोटे आई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आयोध्या के बीकापुर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष; कई घायल
Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या। बीकापुर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष। मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के जोहन चितई मिश्र का पुरवा गांव का मामला। दो पक्षों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया गया। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल और कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
नवी मुंबई में हड़कंप: शिवसेना शिंदे गट के 5 नगरसेवकों ने दिया इस्तीफा
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील राजकारणात खळबळ माजवणारी बातमी समोर येत आहे. नवी मुंबईतील शिवसेना शिंदे गटाच्या पाच नगरसेवकांनी आपला राजीनामा जिल्हाध्यक्षांकडे सुपूर्त केल्याची धक्कादायक माहिती समोर येत आहे. तुर्भे डम्पिंग ग्राउंड येथे नवी मुंबई मनपातर्फे वेस्ट टू एनर्जी हा प्रकल्प राबविण्याचा घाट घातला जात आहे. या प्रकल्पाला स्थानिक नागरिकांचा मोठा विरोध असताना देखिल सत्ताधारी भाजपच्या दबावाखाली नागरिकांचा विरोध डावलून हा प्रकल्प रबविण्याचा घाट घालण्यात येत आहे. पुढील आठवड्यात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांची वेळ मिळाली असून त्यांची भेट घेऊन आम्ही पुढील दिशा ठरवू अशी प्रतिक्रिया शिवसेना नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी यांनी व्यक्त केलेय.0
0
Report
दिल्ली सरकार की दवाओं में बड़ा घोटाला: अस्पतालों तक नहीं पहुंची 400 करोड़ दवाएं
Noida, Uttar Pradesh:बड़ा खुलासा दिल्ली सरकार द्वारा खरीदी गई दवाओं का एक बड़ा हिस्सा अस्पतालों तक नहीं पहुँच रहा है。 इसके बजाय, दवाएँ सिर्फ़ कागज़ों और फ़ाइलों में ही बांटी जा रही हैं। दवाओं की बड़े पैमाने पर हेरा-फेरी हो रही है। दिल्ली सरकार ने 400 करोड़ रुपये की दवाएँ खरीदीं, लेकिन वे अस्पतालों तक नहीं पहुँचीं。 हमने पहले भी खुलासा किया था कि दिल्ली सरकार के अस्पताल ऐसी दवाएँ खरीद रहे हैं जिन पर MRP लिखा होता है। इससे अस्पताल की दवाओं को खुले बाज़ार में भेजकर बेचना आसान हो जाता है। इससे पहले AAP सरकार के समय, CPA के ज़रिए खरीदी गई दवाओं पर कोई MRP नहीं छपा होता था, बल्कि उन पर "दिल्ली Govt Supplies, Not for Sale" लिखा होता था。0
0
Report
Advertisement
बारिश से गजरौला में निर्माणाधीन भवन गिरा, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में लगातार बारिश ने ढहाई निर्माणाधीन बिल्डिंग,भरभराकर गिरे भवन का LIVE वीडियो हुआ वायरल अमरोहा जनपद के गजरौला में लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन भवन की अचानक भरभराकर गिर गई। निर्माणाधीन भवन के गिरने की पूरी घटना स्थानीय लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निर्माणाधीन भवन अचानक गिरती हुई दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह भवन किसी फैक्ट्री के लिए तैयार कराया जा रहा था। लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन भवन की नींव और ढांचे पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इमारत गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
बेमेतरा: खेत विवाद में हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बोरतरा गांव से हत्या का मामला सामने आया है। 6 अगस्त की सुबह ओमप्रकाश प्रजापति अपनी पत्नी के साथ खेत जा रहे थे। इसी दौरान लावारिश कुत्ते को भगाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बीच पुरानी रंजिश भी सामने आई। आरोप है कि शिवकुमार श्रीवास, रोशन श्रीवास, दीपक श्रीवास और सोमनाथ उर्फ छोटू श्रीवास ने ओमप्रकाश पर डंडे और पत्थरों से हमला किया। हमले में ओमप्रakash गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले साजा CHC और फिर जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ओमप्रकाश की मौत की पुष्टि की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर डंडा, पत्थर और अन्य साक्ष्य जब्त किए। चारों आरोपियों को 7 अगस्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
काशीराम चौक के ओला सेंटर में 280 बैटरियों का असुरक्षित भंडारण, सीलिंग प्रक्रिया
Darogapara, Chhattisgarh:काशीराम चौक स्थित ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन और हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण पाए जाने पर जिला प्रशासन ने सेंटर को तत्काल सील कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार शिव कुमार डनसेना और नायब तहसीलदार प्रतीक देवांगन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में बिना पर्याप्त वेंटिलेशन वाले टिन शेड में वाहन-बैटरियां रखी मिलीं। वहीं आग बुझाने के जरूरी उपकरण और प्रभावी फायर सेफ्टी व्यवस्था भी नहीं मिली। जन-सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पंचनामा तैयार कर पूरे कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई और सेंटर को सील कर दिया। प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता के बाद पहली बार जलपाइगुड़ के धूपगुड़ी में बिजली पहुंची, लोग खुश
Jalpaiguri, West Bengal:স্বাধীনতার পর এই প্রথম বিদ্যুৎ এল। ফলে উচ্ছ্বাসিত জলপাইগুড়ির ধূপগুড়ির মাগুরমারি ১ নম্বর পঞ্চায়েতের প্রধানপাড়া গ্রামের বেশ কিছু পরিবার। অভিযোগ, তৃণমূলের কিছু নেতার বাধায় এতদিন ওইসব দিনমজুর পরিবারে বিদ্যুৎ পৌঁছায়নি। সম্প্রতি যখন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী জল্পেশে পুজো দিতে এসেছিলেন, এনিয়ে তাঁর কাছে চিঠি দেওয়া হয় ওই পরিবারগুলির তরফে। তার পরই মাগুরমারি প্রধানপাড়া এলাকার ওইসব পরিবারে বিদ্যুৎ পৌঁছে দিতে উদ্যোগ নেওয়া হয় বলে জানান বিজেপির পশ্চিম মণ্ডলের সাধারণ সম্পাদক শিবু রায়। বাড়িতে প্রথম বিদ্যুৎ আসায় খুশিতে মাতেন মানুষজন।0
0
Report
अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर राजनीति गरमाई: धर्मांतरण मामले में अजय चंद्राकर का तीखा हमला
Raipur, Chhattisgarh:भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी का मामला. मामले में वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बड़ा बयान, कहा- गिरफ्तारी तो एक घटना मात्र हैं, वो किंगपिन है. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बढ़े रैकेट के सरगना है अरुण पन्नालाल. पन्नालाल की पूरी हिस्ट्री जांचनी चाहिए. ख़ुद कब धर्मांतरित हुए, कितने संस्थाओं से पैसा मिला? इसका उपयोग कहां हुआ, आजीविका कैसे चल रही सारे विषय में प्रशासन को जांच करना चाहिए. विदेशी फंडिंग के यहां के सरगना हैं पन्नालाल कांग्रेस जिला अध्यक्षों की रैंकिंग को लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का तंज, कहा- कौन देगा रैंकिंग? राहुल गांधी के पास समय नहीं है. वो गाड़ियों के पेट्रोल टंकी का ढक्कन खोल रहे हैं, उनके पास समय नहीं है. कांग्रेस के पास कुछ काम नहीं है. अपने लोगों को बिजी रखना है इसलिए वो इसतरह के उठक- बैठक कराते रहते हैं बाईट- अजय चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक, भाजपा.....0
0
Report
सूरजपुर में चाकू-नकली पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 112 से कार्रवाई
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर चाकू और नकली पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,, बोलेरो वाहन में सवार होकर छात्रों के घर धमकाने पहुंचे थे आरोपी,, स्थानीय लोगों ने डायल 112 को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ कराई कार्रवाई,, आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज,, रामानुजनगर थाना इलाके के महंगई गांव की घटना,,0
0
Report
Advertisement
फाजिल्का में पुलिस और BSF ने 30 किलो हेरोइन के साथ बाइक सवार गिरफ्तारी
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में काउंटर इंटेलीजेंस और बीएसएफ की 55 बटालियन ने संयुक्त तौर पर कार्यवाही करते हुए शतीरवाला रोड पर बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से करीब 30 किलो हैरोइन बरामद हुई है । बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तिरपाल के गट्टो में भरकर करीब 53 पैकेट हैरोइन के लेकर जा रहे थे । जिन्हें फाजिल्का के काउंटर इंटेलीजेंस और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है । हालांकि इस मामले पर फाजिल्का के स्टेटस स्पेशल आपरेशन सेल थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है । और आगे की कार्यवाही की जा रही है ।0
0
Report
तिघरा डैम में डूबे युवक की मौत की आशंका, SDRF रेस्क्यू जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर तिघरा डैम में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा युवक अपने साथी के साथ डैम के कच्ची पार इलाके में पहुंचा था,नहाने के लिए उसने पानी में छलांग लगाई,कुछ ही देर में युवक पानी में डूब गया साथी ने उसे बचाने की कोशिश की और शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाया, लेकिन युवक को डूबने से नहीं बच पाया सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने देर रात तक डैम में सर्चिंग की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला पुरानी छावनी निवासी शरद हुसैन अपने साथी दिलशाद खान के साथ नमाज पढ़ने के बाद पहुंचे थे तिघरा डैम0
0
Report
अतीक अहमद के बेटे अबान का कसारी मसारी कब्र में दफन, शव नाना-नानी के घर
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (Uttar Pradesh): Atiq Ahmed's Son Abaan To Be Buried At Kasari Masari Cemetery, Body Kept At His Maternal Grandparents' Home In Hatwa / Visuals अतीक अहमद के बेटे अबान को कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा; शव को हटवा में उसके नाना-नानी के घर पर रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
नागपुर से पचमढ़ी जाते बुजुर्ग पुलिसकर्मी की कंटेनर टक्कर से मौत
Chhindwara, Madhya Pradesh:नागद्वारी दर्शन पर जा रहे बुजुर्ग रिटायर्ड पुलिसकर्मी की कंटेनर की चपेट में आने से मौत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नागपुर से पचमढ़ी जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया. पचमढ़ी में नागद्वारी दर्शन के लिए निकले एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब वे सड़क किनारे प्रसाधन के लिए गए थे. मृतक की पहचान नागपुर के हिंगना निवासी कैलाश काचौरे के रूप में हुई है. वे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे अपने साथियों के साथ नागपुर से पचमढ़ी जा रहे थे. रास्ते में सिमरिया हनुमान मंदिर के पास सभी दर्शन के लिए रुके. इसी दौरान कैलास काचौरे सड़क किनारे प्रसाधन के लिए गए. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर साथियों ने उन्हें मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ इसके बाद आसपास मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि कुछ देर पहले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी है .जब साथी मौके पर पहुंचे तो देखा कि हादसे का शिकार कैलाश काचौरे ही थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
6 साल बाद भी शहीद छत्रपाल सिंह के नाम पर स्कूल नामकरण की मांग तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 22 की उम्र में जिस शहीद ने देश पर की जान कुर्बान! 6 साल में सरकार एक स्कूल का नाम भी नहीं दे पाई 6 साल बाद भी शहीद छत्रपाल के नाम का इंतजार 22 साल में देश पर कुर्बान हुआ छावसरी का लाल 12 अगस्त को जयंती, लेकिन अब तक स्कूल नामकरण अधूरा पूर्व विधायक के पास पहुंचे माता—पिता पूर्व विधायक ने कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग के सामने रखी बात देश के लिए महज 22 वर्ष की उम्र में सर्वोच्च बलिदान देने वाले झुंझुनूं जिले के छावसरी गांव के अमर शहीद छत्रपाल सिंह की जयंती 12 अगस्त को है। जयंती से महज चार दिन पहले एक बार फिर शहीद को सम्मान देने से जुड़ा मुद्दा सामने आया है। शहादत के करीब छह साल बाद भी शहीद छत्रपाल सिंह के नाम पर स्कूल का नामकरण नहीं हो पाया है। शहीद के पिता सुरेश पाल सिंह और माता शशि कला देवी ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी से इस मामले को लेकर मुलाकात की। जिसके बाद पूर्व विधायक चौधरी ने शहीद के माता-पिता के साथ कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग के पास पहुंचकर स्कूल का नाम अमर शहीद छत्रपाल सिंह के नाम पर किए जाने की मांग रखी। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि शहीद छत्रपाल सिंह के माता-पिता अक्सर उनसे मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल का नामकरण शहीद के नाम पर अब तक हो जाना चाहिए था। छत्रपाल सिंह केवल अपने माता-पिता के बेटे नहीं, बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और मां भारती के बेटे थे। उन्होंने युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शुभकरण चौधरी ने कहा कि वह शहीद के माता-पिता को साथ लेकर जिला कलेक्टर से मिले हैं। नामकरण में क्या दिक्कत आ रही है। इसकी जानकारी दी गई है। जरूरत पड़ने पर सरकार और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द स्कूल का नाम अमर शहीद छत्रपाल सिंह के नाम पर करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं जिला कलेक्टर ने भी शहीद के माता-पिता और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि स्कूल के नामकरण में आ रही समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा और नियमानुसार नामकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। शहीद छत्रपाल सिंह की शहादत को करीब छह साल बीत चुके हैं। सरकारें शहीदों के सम्मान और उनके नाम को हमेशा जीवित रखने के बड़े-बड़े दावे करती हैं। लेकिन छावसरी के इस शहीद के मामले में छह साल बाद भी स्कूल का नामकरण नहीं हो पाना कई सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि जिस जवान ने महज 22 साल की उम्र में देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उसके नाम पर एक स्कूल का नामकरण करने में आखिर छह साल क्यों लग गए? क्या शहीदों के सम्मान के सरकारी दावे सिर्फ घोषणाओं तक सीमित हैं? अब शहीद के माता-पिता को कलेक्टर के आश्वासन के बाद उम्मीद जगी है कि उनके बेटे को उसके गांव में यह सम्मान जल्द मिल सकेगा। गौरतलब है कि छत्रपाल सिंह झुंझुनूं जिले के छावसरी गांव के रहने वाले थे। करीब 22 वर्षीय छत्रपाल सिंह भारतीय सेना में पैरा ट्रूपर के रूप में तैनात थे। 5 अप्रैल 2020 को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब 15 घंटे चली इस मुठभेड़ में छत्रपाल सिंह शहीद हो गए। छत्रपाल सिंह करीब पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और महज 18 वर्ष की उम्र में देश सेवा के लिए सेना में चले गए थे। शहादत से पहले वे 29 दिन की छुट्टी काटकर 9 मार्च 2020 को ही ड्यूटी पर लौटे थे। उनका विवाह भी नहीं हुआ था। 12 अगस्त 1997 को जन्मे छत्रपाल सिंह की जयंती चार दिन बाद है। जयंती के अवसर पर एक बार फिर उनके शौर्य और बलिदान को याद किया जाएगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि शहीद को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर स्कूल का नामकरण कब होगा?0
0
Report
श्रीनगर में उर्स: संत दरगाह पर श्रद्धालुओं का उमड़ा उत्साह
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में धार्मिक उत्साह के साथ शेख सुल्तान-उल-आरिफीन का उर्स मनाया जा रहा है श्रीनगर, 8 अगस्त: शेख सुल्तान-उल-आरिफीन, जिन्हें मखदूम साहिब के नाम से जाना जाता है, का सालाना उर्स आज श्रीनगर में संत की पवित्र दरगाह पर धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है सैकड़ों श्रद्धालु दरगाह पर मत्था टेकने और दुआ मांगने के लिए जमा हो रहे हैं दरगाह पर खास नमाज़ और दुआ मजलिस भी हो रही है, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, खुशहाली और लोगों की भलाई के लिए दुआ मांग रहे हैं दरगाह पर आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला रहा है क्योंकि कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने धार्मिक रस्मों में हिस्सा ले रहे हैं और दुआएं की जा रही हैं0
0
Report
Advertisement
