icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Mohit Singh ChadarMohit Singh ChadarFollow10 May 2025, 02:03 pm

Jhansi - शादी की अधूरी रस्में, फिर भी बीए की परीक्षा देने आई छात्रा

Jhansi, Uttar Pradesh:

मोठ तहसील के अन्तर्गत चिरगांव कस्बे में संचालित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में शुक्रवार की सुबह बीए परीक्षा में छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिली. दरअसल छात्रा अपने ससुरालजनों के साथ शादी की अधूरी रस्में कर बीए 4th सेमेस्टर की परीक्षा देने महाविद्यालय चिरगांव पहुंची, जहां इस दृश्य को देखकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों में चर्चा का विषय बन गया. वहीं छात्रा प्रीति पाल ने बताया कि अभी शादी पूरी संपन्न नहीं हुई फेरों के बाद अभी विदा होनी बाकी है, यहां से पेपर देने के बाद घर जाकर विदाई की जाएगी. वहीं मौजूद जेठ ने बताया कि अभी भी रिश्तेदार घर पर इंतजार कर रहे हैं घर पहुंच कर बाकी शादी की रस्में पूरी कर विदाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

धनतेरस पर निःशुल्क स्वामित्व पंजीकरण से नीमगांव के हितग्राहियों को मालिकाना हक मिला

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री*\nजनप्रतिनिधि व कलेक्टर की मौजूदगी में कराया गया रजिस्ट्री का कार्य,शत-प्रतिशत रजिस्ट्री वाले गांवों के पटवारियों का किया सम्मान*\n\n*हरदा।* धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत तहसील हंडिया की ग्राम पंचायत नीमगांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम नीमगांव, डोमनमऊ, छिड़गांव एवं रेवापुर के हितग्राही शामिल हुए।\n\nशिविर में जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की मौजूदगी में हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराया गया। शिविर में श्री पंकज विश्नोई, श्री भरत विश्नोई एवं श्री राजेश विश्नोई की स्वामित्व रजिस्ट्री की गई।\n\nग्रामीण पंकज विश्नोई ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत उनकी रजिस्ट्री पूर्णतः निःशुल्क हुई है, जिससे उनके लगभग 36 हजार रुपए की बचत हुई है।\n\n स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और संपत्ति संबंधी अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। संपत्ति का विधिवत अभिलेख होने से मालिकाना हक को लेकर सुरक्षा और विश्वास बढ़ा है। पुश्तैनी जमीन पर अभिलेख में कानूनी मालिकाना हक मिलने से ग्रामीणों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी अपनी पुश्तैनी जमीनों की रजिस्ट्री स्वामित्व योजना के तहत अवश्य कराएं।\n\nकार्यक्रम में शत् प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री पूर्ण करने वाले पटवारी राजीव जैन एवं धर्मेन्द्र yदुवंशी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया。
0
0
Report

पिछोर में राशन दुकानों पर खाद्य विभाग–पुलिस की कार्रवाई: सील, कालाबाजारी की जांच

Morena, Madhya Pradesh:पिछोर थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दो राशन दुकानों पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। दरअसल, खाद्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राशन दुकानों के संचालकों द्वारा गरीब हितग्राहियों को मिलने वाले सरकारी राशन की बाजार में कालाबाजारी की जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों राशन दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों में कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों राशन दुकानों को सील कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, जांच के बाद राशन की कालाबाजारी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

देवास में आबकारी विभाग ने 3.34 लाख रुपए की शराब जब्त, 14 प्रकरण दर्ज

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास MP devas जिले के कन्नौद, खातेगांव और नेमावर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 3 लाख 34 हजार 100 रुपए की शराब और महुआ लाहन जब्त किया। विभाग ने कुल 14 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक जगह टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। खेत में बने मकान से मिली देशी-विदेशी शराब काला फाटा हतनौरा में एक खेत पर बने मकान की तलाशी में 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की और 30 लीटर हाथ भट्टी शराब मिली। टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
0
0
Report

बीकानेर: धनतेरस-दीपावली पर मेघवाल ने स्थानीय बाजार को बढ़ावा दिया

Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से बड़ी खबर धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे लोकल मार्केट बाजार में खरीदारी कर स्थानीय दुकानदारों और वेंडर्स का बढ़ाया उत्साह अर्जुन राम मेघवाल ने खरीदे दीपक, लोकल फॉर वोकल का दिया संदेश खरीदारी के बाद खुद अपने यूपीआई से किया भुगतान स्थानीय व्यापारियों से बातचीत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी केंद्रिय मंत्री बोले-त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता लोकल बाजार से खरीदारी कर छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने की अपील धनतेरस और दीपावली पर स्वदेशी और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में शराब के नशे में पेट्रोल पंप संचालक की गोलीबारी, समोसा विक्रेता घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे शराब के नशे में पेट्रोल पंप संचालक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली समोसा बेचने वाले युवक के पैर में लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में FIR दर्ज की है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी तिगैला की है, जानकारी के अनुसार खाने के ठेले पर कहासुनी का विवाद हुआ था। विवाद के बाद पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली समोसा बेचने वाले युवक के पैर में लगी। सीसीटीवी फुटेज में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में युवक भागता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में FIR दर्ज कर ली है。
0
0
Report

बालेसर के खत्री स्वीट मार्ट ने 11,000 रुपये किलो मिठाई से दिवाली की धूम मचाई

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर में दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में भारी रौनक छाई हुई है। विशेषकर, सुप्रसिद्ध खत्री स्वीट मार्ट पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार दिवाली को खास बनाते हुए खत्री स्वीट्स ने 11,000 रुपये प्रति किलो की सबसे महंगी मिठाई लॉन्च कर पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बटोर ली हैं। पहली बार लॉन्च हुईं 5 नई प्रीमियम वैरायटी संवाद (नेजा ड्राई फ्रूट चिक्की, पिस्ता लॉन्ज, लोटस काजू बिसपोक, बादाम लॉन्ज, काजू न्यूट्रेला और मोती पाक जैसी नई प्रीमियम मिठाइयां) पहली बार पेश की गई हैं। वहीं, शुद्ध देशी घी से निर्मित पारंपरिक गुलाब जामुन, घेवर और खुरमानी हमेशा की तरह ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। देश-विदेश में खत्री जी के अम्ब, केर और सांगरी के अचार विदेशों तक एक्सपोर्ट हो रहे हैं। दिवाली पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर कूपन भी निकाले गए हैं। खत्री ब्रदर्स, नरसिंग और लक्ष्मण खत्री अपनी इसी शुद्धता और मेहनत के बलबूते अपने पिता का सपना साकार कर रहे हैं, जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं।
0
0
Report

धनतेरस पर छिंदवाड़ा बाजारों में खरीदारी की रौनक: सोना-चांदी और बर्तनों की भीड़

Chhindwara, Madhya Pradesh:धनतेरस का दिन बाजार हुए गुलज़ार देर रात खरीदी के बाद सुबह से बाजारों में रौनक छिंदवाड़ा के बाज़ारों में धनतेरस की धूम सुबह से ही बाजारों में देखी जा रही है. खरीदी के लिए आज का दिन काफी शुभ माना जाता है और लोग सोने चांदी की खरीदी और गाड़ियों की खरीदी के साथ साथ बर्तनों की दुकानों में भी पहुंच रहे है. सराफा बाजारों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है. तांबे और पीतल के बर्तनों की खरीदी की हमारी पुरानी परंपरा है लेकिन वही सोने चांदी की दुकानों में लोग चांदी का सिक्का लेने भी पहुंच रहे है तो उसी के साथ अन्य सोने चांदी के सामान भी खरीद रहे है . जी मीडिया की टीम कामठी जेवेलर्स पहुंची और लोगों से जाना आज की खरीदी के बारे में. लोगों का कहना है आज का दिन खरीदी के लिए काफी शुभ माना जाता है इसलिए वे आज खरीदी के लिए दुकानों में पहुंच रहे है उनकी मान्यता है और परम्परा भी जिसको लेकर वो खरीदी कर रहे है. सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है उसके बाद भी ग्राहकों की भीड़ दुकानों में कम नहीं हुई है .
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर: Developed Bharat-जी Ramji योजना एक माह के लिए स्थगित

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में धान कटाई के सीजन को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकसित भारत-जी रामजी योजना के कार्यों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर से 30 नवंबर तक योजना के तहत होने वाले सभी कार्य स्थगित रहेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य धान कटाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध कराना है, ताकि फसल कटाई के दौरान श्रमिकों की कमी न हो और खेती-किसानी का काम प्रभावित न पड़े। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है। खरीफ फसल की कटाई और कृषि कार्यों के व्यस्त सीजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नवंबर का महीना किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान खेतों में धान कटाई, फसल की ढुलाई और अन्य कृषि कार्य तेजी से चलते हैं। ऐसे में ग्रामीण मजदूरों की उपलब्धता किसानों के लिए बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जी रामजी योजना के तहत होने वाले कार्यों को एक महीने के लिए बंद रखा गया है, जिससे ग्रामीण श्रमिक खेती-किसानी के कामों में अपनी सेवाएं दे सकें और किसानों को फसल कटाई में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शासन की ओर से कृषि सीजन को ध्यान में रखते हुए योजना के कार्यों के लिए विशेष समय-सारणी तय की गई है। इसके तहत खरीफ फसल की कटाई के लिए 1 से 15 नवंबर तक और रबी फसल की बुआई के लिए 16 से 30 नवंबर तक कार्य स्थगित रखने का प्रावधान किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद 30 नवंबर से योजना के सभी कार्य दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे। इस फैसले से जहां किसानों को धान कटाई के लिए मजदूर मिल सकेंगे, वहीं कृषि कार्यों के महत्वपूर्ण समय में ग्रामीण श्रमिकों की उपलब्धता भी बनी रहेगी।
0
0
Report

पूरनपुर में नकली सोने का बड़ा खेल, 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदाकर बैंक को लगाया चूना, 6 आरोपी जेल भेज।े

FKFirasat KhanFollow10m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत।थाना पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली आभूषणों पर असली दिखाने वाला हॉलमार्क लगाने वाली मशीन और नकली सोने के आभूषणों के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,इनके कब्जे से एक अदद हार पीली धातु व एक अदद पैंडल पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा था तथा आदेश वर्मा के कब्जे से चार अदद कंगन पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा है, बरामद हुआ।आभूषण की क्वालिटी चेक कराने के लिए ज्वैलर्स से बरामद माल को टंच कराया गया, जिसमें सोने की मात्रा मात्र *3.03 %* तथा हार का वजन 21.97 ग्राम व पैंडल का वजन 4.67 ग्राम तथा चार कंगन का वजन 39.96 ग्राम पाया गया,भारतीय स्टेट बैंक शाखा स्टेशन रोड पूरनपुर में रोकड़ अधिकारी महेश चन्द्र गंगवार ने थाना पर आकर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि इकरार और आदेश वर्मा बैंक में आये और गोल्ड लोन लेने के लिए खाता खुलवाया तथा इनके द्वारा दिये गये सोने (गोल्ड) के आभूषण की जांच की गयी तो वह सोना नकली पाया गया तथा दिये गये गोल्ड पर 18 कैरेट का हॉलमार्क भी गुदा हुआ पाया गया,पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नकली आभूषणों को असली दिखाने के लिए उन पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदवाकर रखकर गोल्ड लोन लेते हैं।इकरार पुत्र नियामतनिवासी हरिपुर उर्फ हरियापुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जनपदपीलीभीत,आदेश वर्मा पुत्र मुकुन्द वर्मानिवासी मोहल्ला साहूकारा, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत,इसरार पुत्र मो० उस्माननिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जिलापीलीभीत,सुशील वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र राममूर्तिलाल वर्मानिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी, जिला पीलीभीत,अखिल कुमार उर्फ मनोज कुमार पुत्र हरीशंकर अग्रवालनिवासी मोहल्ला शेखचांद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत,विशाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला मलिक अहमद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीतपुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
0
0
Report

श्रावस्ती में नकली नोट छापने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow14m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस और एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। सोनवा पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने गिरिराज राइस मिल में छापेमारी कर नकली नोट छापते हुए तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से एक लाख 74 हजार रुपये के जाली नोट, कलर प्रिंटर और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली तमाम सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि दीपावली के त्योहार पर बाजार में नकली नोट खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बहराइच निवासी गिरिजा शंकर जायसवाल, श्रावस्ती निवासी नरेन्द्र कुमार चौरसिया और वृजेन्द्र गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मौके से 100, 200 और 500 रुपये के कुल 804 जाली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख 74 हजार रुपये है। इसके अलावा कैनन कलर प्रिंटर, चार इंक रिफिल, पेपर, कटर ब्लेड, कैंची, स्केल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यूट्यूब वीडियो और मुंबई में मिली जानकारी के आधार पर नकली नोट छापने का तरीका सीखकर इस अवैध कारोबार में जुटे थे। वृजेन्द्र नोटों की छपाई करता था, जबकि उसके दोनों साथी नोटों की कटाई, गड्डियां बनाने और पैकिंग का काम करते थे। आरोपियों ने दीपावली के त्योहार पर बाजार में नकली नोट खपाने की योजना बनाई थी। दुकानदारों से खरीदारी और जुआ खेलने वालों के बीच नकली नोट चलाने की तैयारी थी। इतना ही नहीं, एक लाख रुपये के असली नोट के बदले तीन लाख रुपये के नकली नोट देने के लिए ग्राहक भी तलाशे जा रहे थे। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को तीनों आपस में बराबर बांटने वाले थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top