icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली: बांसैरा में विश्व पर्यटन दिवस 26-27 सितम्बर को धूम

New Delhi, Delhi:दिल्ली में 26-27 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व पर्यटन दिवस यमुना किनारे स्थित बांसैरा में दो दिवसीय भव्य आयोजन करेगा दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) देश की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, खान-पान और संगीत की दिखेगी विविधता आयोजन में होंगे लोक एवं क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और मैजिक शो बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजक एवं सहभागिता वाली गतिविधियां ‘हुनर गली’, ‘यादों की गली’, ‘बचपन की दुकान’, ‘चिट्ठी घर’, ‘भारत के जायके’ और ‘मस्ती का अड्डा’ जैसे छह विशेष थीम जोन होंगे आकर्षण का केंद्र यमुना किनारे बांसैरा को संस्कृति, पर्यटन और मनोरंजन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आयोजन लोगों को यमुना नदी से जोड़ने और उसके प्रति जुड़ाव बढ़ाने पर भी रहेगा जोर 26 और 27 सितंबर 2026 को बांसैरा में होगा विश्व पर्यटन दिवस का खास आयोजन.
0
0
Report
Advertisement

टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर विरोध और काला झंडा दिखाने की तैयारी पर गिरफ्तारी: राजनीतिक टकराव तेज

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलित कांग्रेसियों द्वारा प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के टिहरी दौरे का विरोध करने और काले झंडे दिखाने की तैयारी करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया, कांग्रेसियों ने प्रभारी मंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी की और नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर नारेबाज़ी की, वही कांग्रेसियों ने कहा पीएम मोदी के जन्मदिन पर तो दिया जलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है लेकिन अंकिता भंडारी के नाम पर उसे श्रद्धांजलि के लिए बीजेपी द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है वही अब जब भी कोई बीजेपी के नेता मंत्री टिहरी दौरे पर आएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे, वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जनता के भावनाओं को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
0
0
Report

लਹिरागागा सरकारी अस्पताल में वर्षों बाद बड़े ऑपरेशन, डिलीवरी भी हुई; मंत्री गोइल ने कहा अस्पताल में मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगा

Lehragaga, Punjab:ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ’ਚ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਵੱਡੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ, ਡਿਲੀਵਰੀ ਵੀ ਹੋਈ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਪਹੁੰਚੇ ਹਸਪਤਾਲ, ਕਿਹਾ—ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ’ਚ ਜਲਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਐਂਕਰ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਅਹਿਮ ਤਸਵੀਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ। ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਰਹੇ ਅਚਾਰੀਆ ਵਿਦਿਆਨੰਦ ਜੈਨ ਇੰਸਟੀਟਿਊਟ ਆਫ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਐਂਡ ਰਿਸਰਚ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਵੱਡੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ, ਜਦਕਿ ਇੱਕ ਡਿਲੀਵਰੀ ਵੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਇਲਾਜ ਅਧੀਨ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। किसਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਵੱਡੇ ਇਲਾਜ ਵੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਯੋਗ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਮੁਫ਼ਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡਾਕਟਰ ਰਜਨੀਸ਼ ਜੈਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਅੱਜ ਇੱਕ ਮਰੀਜ਼ ਦੇ ਪਿੱਤੇ ਦੀ ਪੱਥਰੀ ਦਾ ਦੂਰਬੀਨ ਰਾਹੀਂ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਦਕਿ ਦੂਜੇ ਮਰੀਜ਼ ਦਾ ਹਰਨੀਆ ਦਾ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨਾਲ ਆਏ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਮਿਲੇ ਇਲਾਜ ’ਤੇ ਸੰਤੁਸ਼ਟੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇਲਾਜ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਪੈਸਾ ਖਰਚ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਵਿੱਚ ਮੈਡੀਕਲ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਵੀ ਕੀਤਾ।
0
0
Report
Advertisement

Modi के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन बनाम महंगाई- बेरोजगारी: कांग्रेस ने उठाए सवाल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा द्वारा देशभर में सेवा और संकल्प के साथ विकसित भारत अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, राजनांदगांव में कांग्रेस ने इन कार्यक्रमों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राजनांदगांव प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और आम लोगों की आर्थिक परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का विरोध किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सेवा और संकल्प के साथ विकसित भारत अभियान की शुरुआत के साथ कई जगहों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। इसी बीच राजनांदगांव में कांग्रेस ने भाजपा के इस आयोजन पर निशाना साधा है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाने के बजाय देश में आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। कांग्रेस का आरोप है कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। किसान, मजदूर, निम्न और मध्यम वर्ग के साथ ही व्यापारी वर्ग भी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ आम जनता महंगाई और रोजगार की समस्या से जूझ रही है, वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में दीप प्रज्वलन कर उत्सव मनाया जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा के इस कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करने की बात कही है।
0
0
Report

महासमुंद कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी- महंगाई के मुद्दे उठाए

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महासमुंद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। महासमुंद कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, वादाखिलाफी और किसान धोखा दिवस के रूप में मनाएगी। द्वारिकाधीश यादव ने केंद्र सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन उनमें से अनेक वादे आज भी पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर सरकार ने 100 दिनों में राहत देने का दावा किया था, लेकिन आम जनता आज भी महंगाई से परेशान है। इसी तरह युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन बेरोजगारी का मुद्दा आज भी गंभीर बना हुआ है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर घर नल और हर घर छत, युवाओं को रोजगार, किसानों से जुड़े वादे, काला धन वापस लाने सहित कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से किए गए वादों को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से जुड़े 43 अन्य वादों और मुद्दों को भी जनता के सामने रखा जाएगा और केंद्र सरकार से इन पर जवाब मांगा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बच्चों से पानी भरवाने के वीडियो पर स्कूल परिसर सुरक्षा पर सवाल, शिक्षा विभाग जांच

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरारी के शासकीय प्राथमिक शाला तेलियापुरान से बच्चों की सुरक्षा और स्कूल की व्यवस्था से जुड़ा मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो और जानकारी के मुताबिक प्राथमिक कक्षा में पढ़ने वाले छोटे बच्चों से शौचालय के लिए पानी भरकर ले जाने का काम कराया जा रहा था। जिस बाल्टी में पानी भरा गया, उसमें करीब 15 से 20 लीटर पानी होने की बात कही जा रही है। वीडियो में बच्चे पानी से भरी बाल्टी को उठाने में असमर्थ नजर आते हैं और उसे जमीन पर रखकर या खींचकर आगे ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों से पूछने पर उन्होंने बताया कि शिक्षक ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर पानी भरकर लाने और फिर दरवाजा बंद करने के लिए कहा था। मामला सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि प्राथमिक कक्षा के छोटे बच्चों से इतना भारी वजन उठवाने की जरूरत क्यों पड़ी और स्कूल में पानी व शौचालय की व्यवस्था के लिए दूसरे विकल्प क्यों नहीं अपनाए गए। भारी बाल्टी उठाने या खींचने के दौरान बच्चों के फिसलने या चोट लगने की आशंका को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। हालांकि, मामले में स्कूल प्रबंधन या संबंधित शिक्षक का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए शिक्षा विभाग की जांच जरूरी है, ताकि यह पता चल सके कि बच्चों से इस तरह पानी भरवाने के निर्देश किसने दिए और स्कूल में ऐसी स्थिति क्यों बनी।
0
0
Report

रामनगर में अवैध शीशम तस्करी पर वन सुरक्षा बल ने 28 गिल्टे बरामद

एंकर-तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में वन सुरक्षा बल की टीम ने अवैध शीशम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है,मुखबिर की सूचना पर टीम ने रामनगर तराई पश्चिमी के अंतर्गत आने वाले भगवंतपुर रोड स्थित एक प्लॉट में छापेमारी कर शीशम के 28 गिल्टे बरामद किए हैं, वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर वन अपराध दर्ज कर लिया है,अब वन विभाग की टीम बरामद लकड़ी के स्रोत और अवैध कटान स्थल की पहचान में जुटी है. तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की वन सुरक्षा बल टीम को 16 सितंबर को नियमित गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र से अवैध रूप से काटे गए शीशम के गिल्टे जसपुर क्षेत्र के भगवंतपुर रोड स्थित एक प्लॉट में जमा किए गए हैं. सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी वन सुरक्षा बल मथुरा सिंह मावड़ी ने गश्ती टीम को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की, टीम के मौके पर पहुंचने पर वहां शीशम के 28 नग बरामद हुए,वन विभाग ने सभी गिल्टों को तत्काल अपनी अभिरक्षा में ले लिया. वन विभाग के मुताबिक मामले में संबंधित वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया है,अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शीशम की यह लकड़ी कहां से काटी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं,साथ ही अवैध पातन स्थल की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने अवैध पातन और वन उपज की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त और निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. वन क्षेत्राधिकारी मथुरा सिंह मावड़ी के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल द्वारा सघन गश्त, मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की चोरी और अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.वही कार्रवाई करने वाली टीम में वन क्षेत्राधिकारी मथुरा सिंह मावड़ी, वन दरोगा मगन लाल, वन दरोगा वीरेंद्र सिंह परिहार, सुखदेव सिंह और वाहन चालक श्याम सुंदर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

टिहरी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू, कार्यक्रमों का आगाज

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुरूआत की और पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की,नई टिहरी बौराडी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प अभियान रथ को भी रवाना की गया और विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए वही रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ,इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया,प्रभारी मंत्री ने वही लोगो की समस्याएं भी सुनी और कहा आज शाम टिहरी झील के पास कोटी में आशीर्वाद का एक दिया कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा और 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report

एटा की कुटैना नहर में देवर-भाभी के शव, मौत का रहस्य बरकरार

Etah, Uttar Pradesh:एटा में देवर-भाभी का नहर में पड़ा मिला शव, नहर में देवर-भाभी का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, जानकारी के अनुसार कासगंज में 7 सितंबर को नहर में कूदे थे, आज एटा की कुटैना नहर में दोनों लोगों के शव मिले, मृतक देवर-भाभी कासगंज के रहने वाले है, फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण चलेगा पता, वहीं पुलिस हर पहलू से पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना मिरहची क्षेत्र के कुटैना नहर का पूरा मामला。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top