icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow24 Dec 2024, 07:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जम्मू से दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें 9-10 अक्टूबर को रद्द, यात्री भ्रमित

Jammu, जम्मू रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर है, जहां दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में 10 अक्टूबर को गंभीर ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने जम्मू मंडल से चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा को लेकर असमंजस का सामना करना पड़ रहा है। रद्द की गई ट्रेनों में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12446, ट्रेन संख्या 04082 और ट्रेन संख्या 22462 शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू तवी से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12426 भी 9 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना नहीं होगी。 रेलway के इस फैसले से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे की ओर से प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं और अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए लगातार जानकारी दी जा रही है。 रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और NTES ऐप की मदद ली जा सकती है
0
0
Report

बिहारीपुरा स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित, पुलिस संदिग्ध नाबालिग के पीछे

Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना रात करीब 1:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ में सामने आया कि करीब 16-17 वर्ष की एक लड़की को मंदिर परिसर से बाहर निकलते और बाउंड्री से कूदते हुए देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लड़की की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित शिवलिंग को मंदिर से हटवाया और मौके पर नया शिवलिंग स्थापित कराया। घटना के बाद क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

करंडे थाना घेराव: ग्रामीणों ने पुलिस की देरी पर किया आक्रोश प्रदर्शन

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया। आरोपियों को पकड़ पुलिस को सूचना देने के बावजूद स्थानीय थाना की पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण करनाडे थाना पहुंचे। करणडे थाना क्षेत्र के भीखमी गांव में 3 अक्टूबर को नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मायके ने दहेज के प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया। SDPO डॉ. राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया-बुझाया; मामला शांत हुआ। सिझौड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीण करंडे थाना पहुंचे और थाना अध्यक्ष ममता गिरी तथा अपर थाना अध्यक्ष कौशर आलम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची और कार्रवाई में लापरवाही बरती गई। ग्रामीणों के अनुसार 19 वर्षीय सोनिकुमारी की मौत के बाद उसके पति कुशेश्वर महतो और ससुर लक्ष्मण महतो को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले किया था; मृतका की सास मीना देवी को भी हिरासत में लिया गया था। इससे पहले भी पुलिस को सूचना दी गई, पर पहुंचने में देरी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने करंडे थाना का घेराव किया और डीएसपी ने स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई।
0
0
Report

बलरामपुर के उतरौला में योगी आदित्यनाथ का आगमन, प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली

Balrampur, Uttar Pradesh:*कल कालूबनकट आएंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन* बलरामपुर जनपद के उतरौला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित आगमन को लेकर ब्लॉक श्रीदत्तगंज के ग्राम कालूबनकट में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। सदस्य विधायक पलटूराम ने बताया कि मुख्यमंत्री बलरामपुर और उतरौला विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय है। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों में तेजी आई है।
0
0
Report
Advertisement

रामजी लाल सुमन के घर के पास महाराणा साँगा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास

Agra, Uttar Pradesh:देश की राजनीति में महाराणा राणा सांगा पर सदन में सपा राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन की विवादित टिप्पणी ने बाद भूचाल आ गया था,जिसके बाद करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने रामजी लाल सुमन के आवास पर जमकर तोड़फोड़ की थी,और लंबे समय तक विवाद चलता रहा जिसके बाद एत्मादपुर से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने नगर निगम में राणा सांगा की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव दिया,जिसे सदन ने पास किया और शासन को भेजा,शासन से हरि झंडी मिलने के बाद अब प्रतिमा लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है क्षत्रिय समाज का दावा किया गया था कि जिस महाराणा राणा सांगा को रामजी लाल सुमन ने गद्दार कहाँ था अब उसी महापुरुष की प्रतिमा सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर लगाई जाएगी जो सांसद को आते जाते महाराणा राणा सांगा की वीरगाथा और साहस की गवाही देगी और उन्हें प्रतिमा याद दिलाएगी की महान योद्धाओं को बारे में सोच समझकर बोलना चाहिए बाइट धर्मेंद्र परमार/स्थानीय दुकानदार बाइट राजीव चौहान/अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
0
0
Report

कम मानदेय और अधिक काम से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर

Kasganj, Uttar Pradesh:कम मानदेय और अधिक काम से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर, सीएचसी इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन कासगंज यूपी के कासगंज जनपद के पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार करते हुए सीएचसी इंचार्ज शिवा श्री तिवारी को ज्ञापन सौंपा सभी संविदा कर्मचारी एवं इनके अधीनस्थ स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनसे स्थायी कर्मचारियों के समान काम लिया जाता है, लेकिन इसके बदले उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि वे भी स्थायी कर्मचारियों की तरह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बाइट संविदा कर्मचारी
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों से पहले महंगाई ने घर के बजट पर भारी असर डाला: तेल-चावल-दाल महँगे

Ludhiana, Punjab:ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰ ਝਲਣੀ ਪਵੇਗੀ ਘਰ ਦੀ ਰਸੋਈ ਵਿੱਚ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਦਾਲਾਂ ਘਿਓ ਤੇਲ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਸਰੋ ਦਾ ਤੇਲ ਚੀਨੀ ਦੇ ਭਾਅ ਹੋਏ ਤੇਜ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਨੇ ਹਰ ਘਰ ਦੇ ਰਸੋਈ ਦਾ ਬਜਟ ਵਿਗਾੜ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਤੇਲ ਘਿਓ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਚੀਨੀ ਦਾਲਾਂ ਦੇ ਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਵਾਧਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਨਵਰਾਤਰਿਆਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਦੇ ਰੇਟ 30 ਤੋਂ 37 ਕਿਲੋ ਜੇਕਰ ਬਦਾਮ ਸੋਗੀ ਦੇ ਭਾਅ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ 100 ਤੋਂ 150 ਰੁਪਏ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜੇਕਰ ਦਾਲਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਦਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ 20 ਤੋਂ 30 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਕਿਲੋ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਦਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਸਰੂ ਦੇ ਤੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ 10 ਰੁਪਏ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਚੀਨੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਤੋਂ ਪੰਜ ਰੁਪਏ ਕਿਲੋ ਦੀ ਤੇਜੀ ਦਿਖ ਰਹੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਦੁਕਾਨਕਦਾਰੀ ਤੇ ਕਾਫੀ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮਹਿੰਗਾਈ ਇਨੀ ਕਿ ਸਾਰਾ ਬਜਟ ਹਿਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਭ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ
0
0
Report

राजनांदगांव: Blinkit पनीर में लेड मिला; दो डेयरी अमानक

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में Blinkit प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन बेचा जा रहा पनीर अमानक पाया गया है। जांच के दौरान पनीर में मानक से अधिक मात्रा में लेड मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शहर की दो दूध डेयरियों के दूध के सैंपल भी अवमानक पाए गए हैं। विभाग ने संबंधित संस्थानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों Blinkit प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन विक्रय किए जा रहे पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में पनीर अमानक पाया गया और उसमें लेड की मात्रा निर्धारित मानक से अधिक मिली। वहीं, कान्हा डेयरी और यादव डेयरी के दूध के सैंपल भी जांच में अमानक पाए गए हैं। विभाग ने इन मामलों में भी प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में राजनांदगांव खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी तरुण बिरला ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार जांच कर रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के साथ ही विभाग स्वयं संज्ञान लेकर भी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रहा है。 त्योहारी सीजन से पहले पनीर और दूध के सैंपल अमानक पाए जाने के बाद खाद्य सामग्री, मिठाई, दूध और पनीर का कारोबार करने वाले विक्रेताओं में हलचल है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सेहत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement

रणथम्भौर-चंबल क्षेत्र में अवैध खनन रोकथाम के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Sawai Madhopur, Rajasthan:उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी की अनुशंसाओं एवं निर्देशों की पालना, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व और चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक, वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर काना राम, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज कराने तथा विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ पेट्रोल पंपों पर बिना नंबर वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने तथा खुले में पेट्रोल-डीजल भरने की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने वन क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से शीघ्र क्रियाशील करने, नियमित गश्त एवं संयुक्त पेट्रोलिंग मजबूत बनाने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में चंबल नदी के घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण से संबंधित खसरों की पहचान, सीमांकन एवं संवेदनशील स्थलों के संरक्षण पर चर्चा की गई। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की सीमा के आसपास अवैध निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े प्रकरणों में अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई और लंबित मामलों में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रणथम्भौर में सफारी बुकिंग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने, आधिकारिक वेबसाइट के बेहतर प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। गणेश धाम पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटकों को जिले के पर्यटन स्थलों, सफारी बुकिंग एवं वन्यजीव क्षेत्र में प्रवेश संबंधी नियमों की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को सुप्रीम कोर्ट और सीईसी के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयावधि में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण, अवैध खनन और अतिक्रमण पर नियंत्रण तथा पर्यटन गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रभावी अंतरविभागीय समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। बैठक में वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक एसपी सिंह, उप वन संरक्षक मानस सिंह, उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी सुनील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले इटारसी जंक्शन पर 15 युवक-युवतियों को पुलिस अभिरक्षा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन से पहले इटारसी जंक्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे 15 युवक-युवतियों को पुलिस ने गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतारकर अभिरक्षा में ले लिया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को एक निजी रिसोर्ट में रखा है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब पुलिस ने अभिरक्षा में लिए गए सभी युवक-युवतियों को एक निजी रिसोर्ट में रखा है। रिसोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 50 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, एडिशनल एसपी पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इन युवक-युवतियों को बीती शाम से ही रिसोर्ट में रखा गया है। मामले में जब पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले में इंटरव्यू देने की अनुमति नहीं है।
0
0
Report

राजगढ़ में विवाहिता को जल्द दस्तयाब कराने के लिए किसान यूनियन ने ज्ञापन सौंपा

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में विवाहिता को जल्द दस्तयाब कराने के लिए किसान यूनियन ने ज्ञापन सौंपा राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के डोरोली गांव से करीब पांच दिन पहले लापता हुई विवाहिता को दस्तयाब करने और जेवरात बरामद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत (अराजनैतिक) के नेतृत्व में डीएसपी देशराज कुलदीप को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। पुखराज गुर्जर ने बताया कि डोरोली गांव से करीब पांच दिन पहले एक विवाहिता रात के समय लापता हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाहिता अपने और अपनी बहन के जेवरात लेकर चली गई। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई है। इस संबंध में राजगढ़ थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। यूनियन अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी गति से चल रही है। इसी को लेकर ग्रामीण डीएसपी कार्यालय पहुंचे और डीएसपी देशराज कुलदीप को ज्ञापन सौंपकर विवाहिता को जल्द दस्तयाब करने तथा जेवरात बरामद करने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं, डीएसपी देशराज कुलदीप ने ग्रामीणों को जल्द ही विवाहिता को दस्तयाब करने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top