284001
झांसी ग्रामीणों ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए किया अभिनंदन समारोह आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:भाजपा झांसी ग्रामीण के द्वारा मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन मऊरानीपुर के काव्या होटल में आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने वाले सभी मतदाता बंधुवर भगिनियों का अभिनंदन एवं आभार किया गया। सांसद अनुराग शर्मा ने सभी मतदाता बंधुओं एवं भगिनियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने संघर्ष एवं कड़े परिश्रम से विगत लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीधो कान्हू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 53 स्वर्ण पदक, टॉपरों को गोल्ड मेडल
Dumka, Jharkhand:दुमका के कान्वेंशन सेंटर में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 10वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो का पारंपरिक लोटा-पानी से स्वागत किया गया और उसके बाद शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई। दीक्षांत समारोह में कुल 53 स्वर्ण पदक विभिन्न विषय के छात्र-छात्राओं को राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के हाथों प्रदान किया गया। सबसे खास बात यह है कि पहली बार सीधो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा फूलो झानों मेडिकल कॉलेज के MBBS और वोकेशनल पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि अपने मेहनत और लगन से आज छात्र इस मुकाम को प्राप्त किया है। सीधो कान्हू की धरती में स्थापित सीधो कान्हू विश्वविद्यालय शिक्षा की अलख जलाने में निरंतर आगे बढ़ रही है; यहाँ के छात्र संघर्ष कर आगे बढ़ते हुए नये मुकाम को छू रहे हैं। भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए शासनगत और आगे बढ़ रहा है; विकसित भारत 2047 बनाने का लक्ष्य युवाओं की भूमिका को सबसे बड़ा माना जाना चाहिए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि युवा आगे बढ़ें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे से करें; झारखण्ड के कई बच्चे आज अच्छे जगह कार्यरत हैं और सरकार कई योजनाएं चला रही है। पहली बार सीधो कान्हू विश्वविद्यालय के अधीन फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल की छात्रा को गोल्ड मेडल मिलने के बाद छात्रा ने खुशी जाहिर की।0
0
Report
CM Samrat Chaudhry ने जलमार्ग से पटना के छठ घाटों की तैयारी का जायजा लिया
Danapur, Bihar:पटना छठ घाट की तैयारी का जायजा लेने जल मार्ग से निकले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। दानापुर नासरीगंज घाट से पटना गायघाट तक बन रहे सभी घाटों का ले रहे हैं जायजा ।साथ में कई अधिकारी समेत मंत्री हैं मौजूद ।0
0
Report
हरदीप पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद घोषित; प्रमाणपत्र जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हरदीप पुरी निर्विरोध राज्यसभा उपचुनाव में निर्वाचित घोषित हरदीप पुरी बने मप्र से राज्यसभा सांसद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लिया हरदीप पुरी का निर्वाचित प्रमाणपत्र विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर से लिया प्रमाणपत्र0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे, ASI गोलीकांड के बीच स्वागत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा ब्रीकिंग: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हैदराबाद से हवाई मार्ग से पहुंचे तेजस्वी यादव दरभंगा एयरपोर्ट, सड़क मार्ग से रवाना हुये बाबूबरही, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मदुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में ASI की गोली से हताहत परिजन से करेंगे मुलाकात, पिछले दिनों ASI की गोलीबारी में एक की मौत एवं तीन हुए थे जख्मी, दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में उमेड़े नेता एवं कार्यकर्ता। बाइट-पन्ना यादव,कार्यकर्ता0
0
Report
फलोदी में युवती अपहरण मामला: एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चला
Jodhpur, Rajasthan:विनोद प्रजापत फलोदी 8118802381 फलोदी एक सप्ताह बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर आक्रोशित लोग पुलिस थाने के सामने धरना दे रहे थे। बापिणी गांव में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में 29 अक्टूबर की देर रात को बापिणी गांव में पाकिस्तानी शरणार्थी हाल कालीबेरी जोधपुर निवासी लालुराम उर्फ मीदूराम सहित तीन अन्य लोगों पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप बताया है। फलोदी थाने में युवती के अपहरण का नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी युवती का कुछ भी पता न चलने पर आक्रोशित युवती के परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आज फलोदी थाने के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस युवती का पता नहीं लगा पाई है।0
0
Report
पटना में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजापुल गुमटी के पास छापेमारी कर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 2 जिंदा गोली और करीब एक किलो गांजा बरामद किया है। सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजापुल के पास एक गुमटी में गांजा रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया था कि युवक के पास हथियार मौजूद है। इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमटी पर छापेमारी कर शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद दोबारा इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया था। इस कार्रवाई की जानकारी SDPO-2 साकेत कुमार और थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नंदी ने प्रयागराज के गरीब परिवारों के साथ दीपावली शॉपिंग कराई
Prayagraj, Uttar Pradesh:योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गरीब परिवारों को कराई दीपावली की शॉपिंग, प्रयागराज के 53 गरीब बस्तियों के सैकड़ों परिवारों को कराई दीपावली की शॉपिंग, दीपावली में गरीब परिवारों के बीच हर साल खुशियां बांटते हैं नंद गोपाल गुप्ता नंदी। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी दीपोत्सव की खुशियां गरीब परिवारों के साथ मनाते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के 53 गरीब बस्तियों के सैकड़ों परिवारों के साथ सिविल लाइंस स्थित शॉपिंग मॉल पहुंचे हैं।यहां पर उन्होंने गरीब परिवारों को दीपावली में नए कपड़ों की खरीदारी करवाई। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की तरफ से दीपावली की खरीदारी करने के बाद गरीब बच्चों और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बचपन में उन्होंने भी गरीबी का दंश झेला है, गरीबी क्या होती है इसको वह करीब से देखे हैं। गरीब परिवारों में बच्चों में भी लालसा रहती है कि वह भी नए कपड़े पहन सकें। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके सामने मुश्किलें होती हैं। इस लिए उनकी कोशिश रहती है कि गरीब परिवारों में भी त्योहारों के मौके पर खुशियां रहें, वह भी दीपावली जैसा पर्व खुशियों के साथ मना सके। इस लिये गरीब परिवारों को दीपावली की खरीदारी कराने के लिए वह यहां पहुंचे हैं मंत्री नंदी ने कहा कि बच्चे अपने मन और पसंद के कपड़े खरीद सकें। इस लिए वह बच्चों और उनके परिवारों को साथ लेकर आएं हैं। मंत्री नंदी ने कहा उनकी कोशिश है कि खुशियां गरीब परिवारों में भी रहे, उसी मकसद से वह हर साल इन परिवारों को दीपावली की शॉपिंग कराते हैं。0
0
Report
दीपावली महोत्सव:नेशनल अकादमी में रामलीला का भव्य मंचन, विद्यार्थियों ने जीवंत किए प्रभु राम के आदर्श
Dhimloni, Uttar Pradesh:मऊरानीपुर। नेशनल अकादमी सेकेंडरी स्कूल, मऊरानीपुर में दीपावली महोत्सव के अवसर पर भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह झांकरी, प्रधानाचार्य अनीता सिंह, उप प्रधानाचार्य रिचा मिश्रा सहित डोली यादव, नेहा रजक, अमृता रिछारिया, श्रुति गुप्ता, इशिता गुप्ता, नीलम नेगी, वैशाली अहिरवार, साधना नामदेव, फरजाना अख्तर, सोनिया पाठक, सुमित द्विवेदी, गिरिजेश रिछारिया, अभिषेक पटेल, कृपेंद्र सुरतिया, संतोष कुमार, कार्तिक सैनी, शुभम राजपूत, आनंद भदौरिया, हरिओम रैकवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना रहा।0
0
Report
हापुड़ - धीरेंद्र शास्त्री के बयान से गरमाई सियासत, दिल्ली रोड पर लगे विरोध के पोस्टर
Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शहर के दिल्ली रोड सहित कई जगहों पर उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर लिखा है - ईशनिंदा करने वालों का उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर प्रवेश वर्जित है। एक अन्य पोस्टर में लिखा है - यह विवादित बयान धर्म, समाज और सम्मान पर चोट है। वहीं एक पोस्टर पर धर्म के नाम पर राजनीति करना बंद करो का नारा भी लिखा गया है। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने लगवाए हैं। पोस्टर लगते ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
पटना में जेडीयू तिरहुत शिक्षक प्रत्याशी अभिषेक झा बैठक में पहुंचे
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जेडीयू तिरहुत शिक्षक के उमीदवार अभिषेक झा बैठक में भाग लेने पहुंचे। अभिषेक झा ने कहा जो मजबूत होते है वही लड़ते हैं। कहा बैठक से वापस आ कर बताऊंगा हर की क्या वजह रही। बाइट — अभिषेक झा , जेडीयू नेता0
0
Report
अलवर में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट
Alwar, Rajasthan:दीपावली से पहले अलवर में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले मौके पर नष्ट अलवर। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को अलवर शहर के पंसारी बाजार स्थित जैन मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के दौरान करीब 100 किलो रसगुल्ले मौके पर ही नष्ट करवा दिए। रसगुल्लों में रंग की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, दुकान से रसगुल्ले और बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जैन मिष्ठान भंडार पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर दुकान संचालक को 14 दिन में व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश देते हुए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है। करीब 100 किलो रसगुल्ले नष्ट करवाने की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, इससे पहले प्यारे लाल रसगुल्ले की दुकान के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। यहां से रसगुल्ले का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। दुकान पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को भी सुधार नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करने पर इस दुकान का लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के आयुक्त हरिवंश चतुर्वेदी के निर्देश पर दीपावली के मद्देनजर प्रदेशभर में मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अलवर शहर के विभिन्न बाजारों में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के साथ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
आगरा में शराब तस्करी का खेल: पुलिस ने 30 लाख कीमत की शराब पकड़ी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में शराब तस्करी के बड़े खेल का पुलिस ने किया खुलासा। पुलिस ने 30 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी। ट्रैक्टर में बाजरे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब राजस्थान में सरपंच चुनाव और आगामी विधान सभा चुनाव के लिए एकत्रित की जा रही थी शराब, पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। तस्करी की जा रही 201 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने अपनाया था अनोखा तरीका。 थाना मलपुरा पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में मचा हड़कंप。0
0
Report
Advertisement
हांसी में कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया
Bhiwani, Haryana:हांसी में बजरंग गर्ग का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वोट चोरी से बनी देश व प्रदेश में सरकार वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान 25 नवंबर तक चलेगा, गांवों की चौपालों में कांग्रेस करेगी सम्मेलन हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने का आरोप, किसानों और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले हरियाणा के प्रत्येक जिले में वोट चोर-गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है. दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन किए गए, जिन्हें उन्होंने ऐतिहासिक बताया. अब तीसरे चरण में गांवों की चौपालों पर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके. उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने की तैयारी की जा रही है. उनके अनुसार प्रदेश में लगभग 17 प्रतिशत वोट काटने का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि 5 अक्टूबर को मतदान के दिन चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत 61.9 बताया था, जबकि 7 अक्टूबर को रात 8 बजकर 46 मिनट पर इसे बढ़ाकर 67.9 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि छह प्रतिशत वोटों का अंतर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया और 13 लाख 65 हजार 777 वोटों की चोरी करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई गई. बजरंग गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने में लगी हुई है. आज देश और प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है. किसान, कर्मचारी, मजदूर और व्यापारी समेत विभिन्न वर्गों के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं. किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि किसान अपनी धान और बाजरे की फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है. बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य से 900 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बिक रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धान की 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की घोषणा की थी, लेकिन सरकार 2461 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर भी धान की सरकारी खरीद नहीं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है और आढ़तियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध और नशे के मामले में आगे बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में आए दिन लूटपाट, हत्या और फिरौती जैसी वारदातें हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी जेलों में बैठकर और विदेशों में अपने गैंग चलाकर खुलेआम फिरौती मांग रहे हैं. उनके अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन लगभग चार हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपना अभियान लगातार जारी रखेगी.0
0
Report
जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने इकोलॉजिकल जोन में अवैध कॉलोनी ढहाई
Noida, Uttar Pradesh:जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई इकोलॉजिकल जोन में की कार्रवाई आगरा रोड पर बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनी होटल देवी रतन के पास बसाईं ja रही थी अवैध कॉलोनी प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किए निर्माण अवैध कॉलोनी के लिए किए गए निर्माण ध्वस्त किए0
0
Report
ABVP के छात्रों का बैतूल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन, सुरक्षा कठोर कदमों की मांग
Betul, Madhya Pradesh:एंकर बैतूल के सबसे बड़े जयवंती हाक्सर कॉलेज में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल बीते दिन कॉलेज के सुरक्षा गार्ड के साथ एक युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना से नाराज ABVP कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि संबंधित युवक पहले भी कॉलेज परिसर में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अब छात्रों ने साफ कर दिया है कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
