Jhansi - कन्याओं की शादी में संघर्ष सेवा समिति का अनोखा सहयोग
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी संघर्ष सेवा समिति द्वारा कन्याओं के विवाह में सहयोग का क्रम निरंतर जारी है. संघर्ष सेवा समिति कार्यालय से अब तक सैकड़ों बहन बेटियों को उपहार देकर एवं पैर पखारकर विदा किया जा चुका है. हंसारी निवासी प्रीति जिनके पिता लखन लाल पुताई का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. बचपन से ही प्रीति के सिर से माता का साया उठ चुका है. 30 अप्रैल को प्रीति की शादी है जिसमें डॉ संदीप को आमंत्रित करने प्रीति के परिजन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचे, आमंत्रण स्वीकार करते हुए डॉक्टर संदीप ने विवाह में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
