icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284202
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow30 Jan 2025, 11:48 am

Jhansi: शहीद दिवस पर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित

Basari, Uttar Pradesh:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि देने के बाद सभी ने 2 मिनट का मौन धारण किया और 'रामधुन' गाते हुए बापू को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीराम बिलगैया की अध्यक्षता में एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जिससे कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी अन्याय का सामना कर सकता है। उन्होंने बताया कि गांधी जी के विचारों की आज देश को बहुत आवश्यकता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में विपक्ष और सरकार भिड़ंत तेज: केंद्र के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी खूब सुनाई दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र राज्य को योजनाएं तो दे रही पर राज्य सरकार ले नहीं पा रहीं वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा केंद्र झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है। बाबूलाल राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने पर उनको बेस मजबूत करना चाहिए था पर कुछ किए नहीं ,हम कहते हैं बाबूलाल से बनाईये हमें मुख्यमंत्री झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, केंद्र सरकार राज्य को योजनाएं देने को तैयार है पर राज्य सरकार ले ही नहीं पा रही, कुछ काम कर ही नहीं पा रही है। पिछले दिनों भी राज्य सरकार ने गृह विभाग की कई योजनाओं को रद्द कर दिया। यहाँ की सरकार काम ही नहीं कर रही है, काम करेगी तभी तो योजनाओं की राशि मिलेगी। बाइट ...बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बाबूलाल को जानकारी का आभाव है, बेवजह घाव पर नमक छिड़कते हैं वो। बीजेपी और केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है। पैसा झारखंड को नहीं दे रही है। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति की राशि काटी जा रही, नई नई नीति ला दिया जाता है। भारत सरकार अगर झारखंड के खनिज संपदा से चल रही है तो जो झारखंड का हक है वही मांग रहे हैं। झारखंड के हक को छीनना बर्दाश्त से बाहर है। जिंदगी में बीजेपी झारखंड में सत्ता में नहीं आएगी। आपकी नीति और नीयत साफ नहीं, झारखंड को सिर्फ चारागाह बना दिया। बाबूलाल पहला सीएम बने मौका मिला , आपको राज्य का बेस मजबूत करना चाहिए था। मैं तो कहता हूं बाबूलाल से बनाईये मुझे मुख्यमंत्री बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
0
0
Report

पलारी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और रैक पॉइंट की मांग लेकर प्रदर्शन

Seoni, Madhya Pradesh:पलारी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज और मालगाड़ियों के लिए रैक पॉइंट बनाने की मांग को लेकर पलारी सहित आसपास के करीब 150 गांवों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नागपुर जोन के डीसीएम अनिल एल. नागल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों की मांग है कि पलारी स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए और किसानों के अनाज के परिवहन तथा कृषि उपयोगी रसायनों की आपूर्ति के लिए रैक पॉइंट बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आम जनता और किसानों से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए रेलवे प्रशासन उनकी मांगों पर जल्द निर्णय ले।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में गुठनी में ट्रैक्टर पलटने से 14 वर्षीय बिट्टू की मौत, दो घायल

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान के गुठनी से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक 14 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। तीनों बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा-पुरैना मार्ग पर पुरैना गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के तीन बच्चे खेल-खेल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो गए। पुरैना गांव के समीप एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों बच्चे ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 14 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल आदित्य कुमार उर्फ राज के पैर में चोट आई है, जबकि अभिषेक कुमार को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बिट्टू कुमार गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव निवासी परमानंद राम का पुत्र था। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गुठनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
0
0
Report

झारखंड: आदिवासी समूह ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के विरोध में आवास घेराव-पुतला दहन

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे आदिवासी एकता मंच के बैनर तले किया गया प्रदर्शन, भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का आवास घेर किया पुतला दहन, जमकर की भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माँ के ऊपर दिए गए विवादित बयान के बाद आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान मे सैंकड़ो की संख्या मे गढ़वा पहुंचे आदिवासी समाज के द्वारा गढ़वा स्थित उनके आवास का घेराव किया गया। विधायक के आवास घेराव के दौरान सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किया गया था वहाँ पर पहुंचने के बाद आदिवासियों के द्वारा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और माफ़ी मांगने को कहा गया। तत्पश्चात जुलुस के शक्ल मे रंका मोड़ पहुँच कर विधायक का पुतला फुका गया। गौरतलब है की भाजपा विधायक के द्वारा एक यूट्यूबर को दिए गए 13 सेकंड के इंटरव्यू मे कहा था की एमएमडीआर बिल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐसे रो रहे हो की जैसे उनकी माँ मर गई हो। रोजगार मे भ्रष्टाचार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते है। विधायक के दिए गए बयान के जिसके सातवेँ दिन मुख्यमंत्री की माँ का निधन हो गया जिसके बाद उनपर रंका थाना मे एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया और आज यह कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आदिवासी एकता मंच सह जेएमएम के युवा जिला अध्यक्ष ने कहा की वर्तमान विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोंम गुरु की पत्नी के बारे मे अपमानित बाते कही गई थी ठीक उसके आठ दिन के बाद रूपी सोरेन का निधन हो जाता है जिससे हम आदिवासी समाज काफ़ी मर्माहित है उसी के खिलाफ वर्तमान विधायक का आज आवास का घेराव किया गया और जुलूस निकालकर रंका मोड़ पर उनका पुतला दहन किया गया। हम आदिवासी समाज के लोग मांग करते है की विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी समाज से माफ़ी मांगे अन्यथा आदिवासी समाज इनका सभी जगहों पर विरोध करते रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में चार बच्चों की मां लापता, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई

Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग: फतेहपुर में चार बच्चों की मां लापता, 15 लाख की जमीन बेचने के बाद गायब होने का मामला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका एंकर- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां के लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने एक मुस्लिम युवक पर महिला को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। महिला के देवर गोलू साहू के मुताबिक, महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है और महिला ने कुछ दिन पहले करीब 15 लाख रुपये की जमीन भी बेची थी। परिजनों का आरोप है कि संबंधित युवक पहले भी महिला का पीछा कर चुका था, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब महिला के लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पूरा मामला खागा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। खागा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी है और युवक पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है。 बाइट- गोलू साहू ( महिला का देवर )
0
0
Report

16 वर्षीय शरण्या ने महाराष्ट्र के पैरा-एथलीटों की कहानी किताब से चमकाई पहचान

Noida, Uttar Pradesh:महज 16 साल की उम्र में जहां बच्चे अपने करियर के सपने बुन रहे होते हैं, वहीं मुंबई की शरण्या खेरुका ने ऐसा काम किया है. जो देश के उन खिलाड़ियों को पहचान दे रहा है जिनकी कामयाबी के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है. शरण्या ने महाराष्ट्र के पैरा-एथलीटों की जिंदगी और उनके संघर्ष पर एक किताब लिखी है. जिसे पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया से सराहना मिली है. उनकी किताब 'Living Histories: Stories of Maharashtra’s Paralympians' उन खिलाड़ियों की अनकही कहानियों को सामने लाती है जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया. इस किताब में सुकांत कदम और संदीप संजय सरगर समेत महाराष्ट्र के पैरा-एथलीट्स के साहस, मजबूत इरादे और तमाम चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के सफर को दर्ज किया गया है. इस मौके पर PCI के डायरेक्टर सत्यनारायण भी मौजूद रहे. PCI के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने की तारीफ इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करते हुए, शरण्या खेरुका को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया से अपनी किताब 'लिविंग हिस्ट्रीज: स्टोरीज ऑफ महाराष्ट्र्स पैरालंपियंस' के लिए पहचान मिली है. यह किताब महाराष्ट्र के पैरा-एथलीट्स की प्रेरणादायक, लेकिन अक्सर अनकही रह जाने वाली कहानियों को बड़े पाठक वर्ग तक पहुंचाती है. इसमें मुश्किल हालात के बावजूद उनकी हिम्मत, मजबूत इरादे और संघर्ष की यात्रा को दर्ज किया गया है. यह पहचान मिलने के मौके पर PCI के डायरेक्टर सत्यनारायण, पैरा-एथलीट सुकांत कदम और संदीप संजय सरगर भी मौजूद थे. इन दोनों खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं को किताब में शामिल किया गया है. हर मेडल के पीछे एक ऐसा सफर होता है. जिसे चंद लोग देख पाते हैं. इसमें दर्दनाक नाकामियां, मुश्किल फैसले, लगातार प्रैक्टिस, संदेह के पल और बार-बार फिर से शुरुआत करने का साहस शामिल होता है.'लिविंग हिस्ट्रीज' इन खिलाड़ियों की व्यक्तिगत कहानियों को जिंदा करती है. यह बताती है कि किस तरह पैरा-एथलीट्स ने व्यक्तिगत और शारीरिक चुनौतियों का सामना किया, मुश्किलों से लड़े और वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराया. हैरानी की बात यह है कि बेहतरीन कामयाबी और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतने के बावजूद, इनमें से कई खिलाड़ी आज भी अनजान हैं. उनकी मेहनत और सफलता की कहानियां अब तक बड़े स्तर पर लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं.
0
0
Report
Advertisement

दीवाली से पहले अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल से तैयारी जांची गई

Pali, Rajasthan:पाली दीवाळी परब ने लेर अग्निशमन विभाग री मॉक ड्रिल दीवाळी परब ने ध्यान में राखता अग्निशमन विभाग री तरफ सूं आगामी तैयारिया ने लेर मॉक ड्रिल करी गई। इण दौरान सरस्वती स्कूल अर बांगड़ अस्पताल में मॉक ड्रिल कर व्यवस्थावां री जांच करी गई। अधिकारीयां रो कहणो है कि दीवाळी परब ने लेर कार्मिकां री मुस्तैदी खातर मॉक ड्रिल करवाई जावै है, जिण सूं कोई विकट परिस्थिति आवण पर तुरन्त राहत पहुंचाई जा सके। अधिकारीयां नै बतायो कि दीवाळी परब सूं पहल्या भी कई बार मॉक ड्रिल रो आयोजन करियो जावैगो, जिण सूं विभाग री तैयारियां मजबूत बणाई राखी जा सके.
0
0
Report

सादुलपुर नगरपालिका में अफरोज बानो के कार्यालय का उद्घाटन, झाझड़िया ने किया उद्घाटन

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार सादुलपुर नगर पालिका में वाइस चेयरमैन अफरोज बानो के कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझड़िया ने किया उद्घाटन, बोले—सभी को साथ लेकर करें शहर का विकास सादुलपुर _ नगर पालिका सादुलपुर में वाइस चेयरमैन अफरोज बानो के कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझड़िया ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान शहर के विकास, आमजन की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए। कुछ लोगों की सोच रहती है कि किसी न किसी तरह अड़चन पैदा की जाए, लेकिन ऐसी सोच से शहर का विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य किसी के काम में रुकावट डालना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना होना चाहिए। आपसी समन्वय और सहयोग से ही शहर में विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।झाझड़िया ने कहा कि शहर के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पूनिया की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में लोगों की अपेक्षा रहेगी कि राकेश पूनिया जैसे अध्यक्ष हों, जो सभी को साथ लेकर चलें और शहर के विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने आपसी तालमेल के साथ जनहित के कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पूनिया की अध्यक्षता में वाइस चेयरमैन अफरोज बानो के कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यालय शुरू होने से नगर पालिका के कार्यों के बेहतर संचालन तथा आमजन से जुड़े मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर विकास डॉकवेवाला, लाल मोहम्मद बियानी, निसार अहमद, राजेंद्र कलारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के विकास को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। बाइट: देवेंद्र झाझडिया (भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चूरु)
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में मक्का के दाम तेजी से ऊपर, उत्पादन घटने के बावजूद किसानों को राहत

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में अल्प बारिश ने भले ही मक्का की पैदावार पर असर डाला हो,लेकिन मक्का के बढ़ते दाम किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आए हैं। नई मक्का मंडी में पहुंचते ही भाव गिरने के बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बैतूल कृषि उपज मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है,जबकि प्रचलित भाव 2609 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इस साल जिले में सामान्य औसत बारिश से करीब 33 फीसदी कम बारिश हुई है,जिसके चलते किसानों के मुताबिक मक्का का उत्पादन करीब 25 से 30 फीसदी तक कम हुआ है। लेकिन उत्पादन घटने के बावजूद बाजार में मक्का की मांग और कीमतों ने किसानों को राहत दी है। मंडी में पिछले सप्ताह तक करीब 500 से 600 क्विंटल मक्का की आवक हो रही थी,जो अब तेजी से बढ़कर एक दिन में करीब 9 हजार क्विंटल तक पहुंच गई है। आवक बढ़ने के बावजूद भाव में गिरावट नहीं आई,बल्कि मक्का के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। किसानों को औसतन ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा का भाव मिल रहा है। यही वजह है कि किसान भी मक्का की कटाई, तुड़ाई और सुखाने में तेजी से जुट गए हैं, ताकि बढ़े हुए भाव का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके। अगर पिछले साल की बात करें तो सीजन की शुरुआत में मक्का के भाव महज 1200 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल थे। बाद में भाव करीब 2000 रुपए तक पहुंचे थे। यानी इस बार सीजन की शुरुआत में ही किसानों को पिछले साल के मुकाबले बेहतर भाव मिल रहे हैं। कम उत्पादन के बीच बढ़े दाम ने मक्का उत्पादक किसानों को राहत जरूर दी है। बाइट -1- बद्रीप्रसाद,किसान बाइट -2- सुनील,किसान बाइट -3- ऋतिक साहू,किसान बाइट -4- प्रदीप उइके,मंडी निरीक्षक,कृषि ऊपज मंडी
0
0
Report

डूंगरपुर में निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने स्ट्रांग रूम और क्रिटिकल बूथ निरीक्षण किया

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन पंचायती राज आम चुनाव 2026, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर व SP ने एसबीपी कॉलेज के स्ट्रांग रूम और क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण एंकर इंट्रो डूंगरपुर जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डूंगरपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। चुनाव तैयारियों की जमीनी हकीकत परखने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर देशलदान एवं जिला पुलिस अधीक्षक SP मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के एसबीपी राजकीय महाविद्यालय सहित पंचायत समिति झोथरी के विभिन्न अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। बॉडी जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार एसबीपी राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र स्ट्रांग रूम का बारीकी से अवलोकन किया। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के रखरखाव के पुख्ता इंतजाम देखे। वही उन्होंने मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण स्थल, सामग्री वितरण काउंटर और रवानगी के दौरान होने वाली भीड़ के प्रबंधन की योजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात, चुनाव में सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दोनों अधिकारी पंचायत समिति झोथरी पहुंचे। अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न क्रिटिकल (संवेदनशील) मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । क्रिटिकल तदान केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी बुनियादी जरूरतों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। मतदान केंद्र परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति और आपातकालीन स्थिति के लिए वैकल्पित रोशनी (इन्वर्टर/जनरेटर) के निर्देश दिए। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

जोधपुर के बोरवेल में 9 साल के भोमाराम की खोज जारी, पत्थर बाधा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। फलोदी जिले के नौसर गांव में खेत पर बने बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय भोमाराम को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय स्तर पर टीमें बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी हैं, लेकिन बोरवेल में करीब 550 फीट की गहराई पर आया पत्थर रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा बन गया है। बच्चे की अंतिम लोकेशन गुरुवार रात करीब 610 फीट पर मिली थी। अब पत्थर के कारण न तो कैमरे से बच्चे की स्थिति स्पष्ट हो पा रही है और न ही उस तक पहुंचने का रास्ता मिल रहा है। पिछले करीब आठ घंटे से पत्थर को हटाने और तोड़ने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी स्थानीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर रास्ता बनाने में जुटी हैं। पूर्व विधायक ने की सख्त गाइडलाइन बनाने की मांग रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच लोहावट के पूर्व विधायक किशनाराम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सरकार से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि बिजली कनेक्शन जारी करने से पहले बोरवेल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त गाइडलाइन होनी चाहिए। सुरक्षा मानकों की पालना और अंडरटटेकिंग के बाद ही कनेक्शन दिया जाए, ताकि खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाले हादसों को रोका जा सके। पिता बोले- खेलते समय बोरवेल में गिर गया बच्चा भोमाराम के पिता पांचा राम ने बताया कि गुरुवार दोपहर बोरवेल की मशीन खराब होने पर उसे बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। उन्होंने बताया कि देखते ही उसे बचाने के लिए प्रयास शुरू किए गए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। बच्चे के बड़े पिता घेवरराम ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना को 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका है। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top