284002
Jhansi - मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़ चोर नगदी लेकर हुए फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र पुलिया नम्बर 9 में देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने प्रसिद्ध काली माता के मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर में रखी दानपेटी से नगदी चुरा कर फरार हो गए। सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। घटना की सूचना प्रेमनगर थाना पुलिस को दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर PM आवास, नक्सल नीति पर हमला किया
Begun, Rajasthan:उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत विकास मंत्री विजय शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस..प्रधानमंत्री आवास को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस.. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने फिर से झूठ बोला है.. भूपेश बघेल ने भ्रम फैलाने की कोशिश की है.. मैंने सीएम साय को लिखे पत्र में 10 लाख 60 हजार आवास पूर्व करने की बात लिखी.. जब चर्चा का विषय होता है तब भूपेश बघेल भाग नहीं लेते.. उनका मामला राहुल गांधी की तरह ही है.. टीएस सिंहदेव ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पत्र भी लिखा था.. विभाग के सचिवों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भी पत्र लिखा था.. PMAY (ग्रामीण), PM जनमन योजना के आवासों को भी जोड़ा गया है.. नक्सलवाद से लड़ने के लिए भी कांग्रेस ने 2023 में नीति बनाई थी.. वैसे ही सितंबर 2023 में PM आवास की स्वीकृति कांग्रेस ने दी थी.. PM आवास निर्माण के लक्ष्य को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- 2026-27 में PM आवास में लक्ष्य शून्य है.. PM आवास और आवास+ में जब स्वीकृति मिलेगी तब लक्ष्य दिया जाएगा.. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस को किया चर्चा के लिए आमंत्रित- भूपेश बघेल जहां चाहे बुला लें उनसे PM आवास पर चर्चा के लिए तैयार हूं.. नक्सलवाद पर कांग्रेस - भाजपा आमने सामने.. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- जिसका रोल मॉडल हिड़मा हो वो क्या नक्सलवाद खत्म करेंगे.. जिनके दिमाग में नक्सल हो वह क्या खत्म करेंगे नक्सलवाद.. पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने अप्रत्यक्ष रूप से नक्सलियों को समर्थन दिया था.. कांग्रेस ने 2023 में नक्सल की नीति बनाई थी.. नक्सलवाद के मामले में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया.. कांग्रेस बताए कि हिड़मा उनका रोल मॉडल कैसे हो सकता है? छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 12 ओपन जेल, मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा है.. सुबह और शाम को कैदियों को हाजिरी देनी होगी.. बेमेतरा में पूरी तरह बनकर तैयार कर लिया जायेगा.. महादेव सट्टा एप्प के सरगना सौरभ चंद्राकर की सुरक्षा के सवाल पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- केंद्र की संस्थाएं काम कर रही है..उसे यहां लाया जाएगा, और जो भी दोषी होंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा.. भूपेश बघेल ने कहा बहुत लोग एक्पोज होंगे.. मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- भूपेश बघेल क्या चाहते है कि क्या एक्सपोज ना हो.. चाहे कोई भी हो इसमें जांच होगी.. उन्हें धैर्य रखना चाहिए, जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी.. बाइट- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम0
0
Report
माही नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र के भाटोली गांव में माही नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। वही पुलिस शव की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है। डूंगरपुर जिले के साबला थाने के एएसआई वल्लभराम ने बताया कि भाटोली निवासी गणेश नामक व्यक्ति अपने खेतों की ओर गया था। जब वह नदी के किनारे पहुंचा, तो उसकी नजर नदी में तैरती हुई एक लाश पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव पानी में उल्टा होकर तैर रहा था। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वही पुलिस शव की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
जोधपुर रेलवे ने चलती ट्रेन के गेट पर वीडियो के खतरे पर 15 दिन का सुरक्षा अभियान शुरू किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। ट्रेन की रफ्तार,चेहरे पर आती हवा और गेट पर खड़े होकर बनाई गई एक रील... सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड का रोमांच पाने की यह कोशिश जिंदगीभर का हादसा बन सकती है। चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर पैर लटकाना,पायदान पर बैठना या लटककर वीडियो बनाना बेहद जोखिमपूर्ण है। इसी तरह के व्यवहार पर अंकुश लगाने और यात्रियों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 3 सितंबर तक चलेगा। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर अभियान के दौरान वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमें ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक कर रही हैं। टीटीई,ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ और आरपीएफ कर्मी यात्रियों को समझा रहे हैं कि ट्रेन चलने के बाद कोच के दरवाजे बंद रखें। गेट पर खड़े होकर पैर लटकाना,पायदान पर बैठना या लटककर सफर करना दुर्घटना का कारण बन सकता है। रेलवे का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ अलग दिखाने की चाह में कई लोग चलती ट्रेन के गेट और पायदान को वीडियो का बैकग्राउंड बना लेते हैं। लेकिन ट्रेन की गति,रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पोल, मोड़ या दूसरी ट्रेन की नजदीकी का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जरा-सी चूक गंभीर हादसे में बदल सकती है। रेलवे का संदेश साफ है कि रील बनाएं,यादें बनाएं,लेकिन सुरक्षित जगह पर,चलती ट्रेन के गेट या पायदान पर नहीं। चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना भी जोखिमभरब अभियान के दौरान यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से भी बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें और उतरें। ट्रेनों और स्टेशनों पर उद्घोषणा सहित अन्य माध्यमों से लगातार सुरक्षा संदेश दिए जा रहे हैं। स्टाफ भी बना सुरक्षा का साथी जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार अभियान में ट्रेन के भीतर तैनात स्टाफ को भी सुरक्षा जागरूकता से जोड़ा गया है। टीटीई और ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ यात्रियों को सुरक्षित व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आरपीएफ की टीमें भी यात्रियों को जोखिमपूर्ण गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दे रही हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में लो-फ्लोर बस में आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; मेंटेनेंस पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में रविवार को चलती लो-फ्लोर बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा कालवाड़ से चांदपोल जा रही JCTSL की रूट नंबर 24 की बस में हुआ। बस नंबर RJ14PD-8538 के इंजन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्रियों ने आनन-फानन में बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के दौरान बस में मौजूद अग्निशमन यंत्र को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। बताया गया कि बस में रखा अग्निशमन यंत्र खाली मिला, जिसके चलते आग पर काबू पाने में तत्काल मदद नहीं सकी। इसी दौरान पीछे से आ रहे पानी के टैंकर को मौके पर रोका गया। टैंकर की मदद से बस में लगी आग को बुझाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना ने JCTSL की बसों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस का मेंटेनेंस मातेश्वरी कंपनी की ओर से किया जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बसों की तकनीकी जांच और नियमित मेंटेनेंस किस स्तर पर किया जा रहा है। वहीं, यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि बस मार्च में कंडम घोषित हो चुकी थी, तो बिना पर्याप्त तकनीकी जांच के उसकी अवधि तीन महीने क्यों बढ़ाई गई ? अब देखना होगा कि घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में प्रसव के बाद मौत: परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: 100 बेड महिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के बाद रात करीब 9:30 बजे महिला की तबीयत बिगड़ी और करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। अमेठी के अम्मरपुर धौरहरा निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में भर्ती कराया था। प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: मृत महिला के पति राकेश पटेल ने कहा, "कल मैं अपनी पत्नी को यहां दिखाने लाया था। डॉक्टर ने कहा कि इनका टाइम पूरा हो रहा है तो इनका ऑपरेशन करना पड़ेगा। मैंने कहा कि ठीक है पर्चा बना दीजिए। उन्होंने जांच लिखी। कुछ जांच अंदर होनी थी। कुछ महंगी जांचे जो बाहर होती हैं, वह मिलाकर सभी जांच 5:30 बजे तक मैंने करवा लीं। 6:30 बजे मेरी पत्नी का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन से एक बेटी हुई। सभी चीज़ें नॉर्मल थीं। 8 बजे ओटी से वार्ड में शिफ्ट किया गया। मैंने वहां पत्नी का हालचाल लिया... पत्नी ने पेट दर्द बताया तो स्टाफ ने इंजेक्शन लगाने की बात कही। मैंने 5-6 बार स्टाफ को बुलाया लेकिन कोई नहीं आया..."0
0
Report
गणेश उत्सव के बीच जयपुर में 150 वार्डों की काउंटिंग भवानी निकेतन में
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना को लेकर अपडेट सामने आया है...गणपति बप्पा के जन्मदिन पर जहां मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा, वहीं उसी दिन ईवीएम से जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड पार्षदों की किस्मत का फैसला होगा। गणेश चतुर्थी पर मोतीडूंगरी मंदिर में होने वाले मेले और जेएलएन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव की मतगणना का स्थान बदल दिया गया है। अब कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज के बजाय भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मतगणना होगी। वीओ-1- 14 सितंबर को एक तरफ गणेश मंदिरों में गणपति बप्पा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के पार्षदों की जीत-हार का फैसला ईवीएम से निकलेगा। गणेश चतुर्थी के दिन मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में होने वाले मेले और उसी इलाके में मतगणना को लेकर पैदा हुआ पेंच अब सुलझ गया हैं। भक्तों की राह में मतगणना का ट्रैफिक और सुरक्षा इंतजाम बाधा न बने, इसलिए जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना की जगह बदल दी हैं। अब जयपुर नगर निगम की मतगणना कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज के बजाय भवानी निकेतन परिसर स्थित श्रीभवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में होगी। यहीं से 10 सितंबर को नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां भी रवाना होंगी। दरअसल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में बड़ा मेला लगेगा। देर रात से ही लाखों की तादात में श्रद्धालु मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। जेएलएन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव और रूट डायवर्जन की जरूरत होगी। ऐसे में यदि कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में मतगणना होती तो काउंटिंग के कारण बंद रहने वाले रास्तों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी। दूसरी ओर कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां भी संचालित होनी हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मतगणना स्थल बदलने पर मंथन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने अधिकारियों के साथ भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। मतगणना स्थल बदलने के बाद प्रशासन के सामने अब सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते मोतीडूंगरी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उसी दिन भवानी निकेतन में 150 वार्डों की मतगणना होने से यहां भी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाना होगा。 GFX IN गणपति बप्पा के जन्मदिन पर खुलेगी EVM की पोटली। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी... उसी दिन आएगा 150 वार्डों का रिजल्ट। मोतीडूंगरी में गणपति उत्सव, भवानी निकेतन में किस्मत का फैसला। एक तरफ गणपति बप्पा मोरया,दूसरी तरफ किसकी जीत-किसकी हार? गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिरों में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब उसी दिन भवानी निकेतन में खुलेंगी नगर निगम चुनाव की EVM。 कॉमर्स-राजस्थान कॉलेज की जगह अब भवानी निकेतन बनेगा रिजल्ट सेंटर。 पहली बार जयपुर नगर निगम की काउंटिंग नए स्थल पर कराने की तैयारी。 कॉलेज में पढ़ाई और गणेश चतुर्थी मेले के चलते बदला गया काउंटिंग सेंटर。 जेएलएन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बदला काउंटिंग प्लान。 कॉमर्स-राजस्थान कॉलेज से बजाय भवानी निकेतन फार्मेसी में काउंटिंग。 नगर पालिका-परिषद की काउंटिंग संबंधित निकाय मुख्यालयों पर होगी。 भवानी निकेतन से ही जिले की निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों होगी रवाना。 8 सितंबर को 16 नगर पालिका और 2 नगर परिषद की पोलिंग पार्टियां रवाना。 10 सितंबर को जयपुर नगर निगम की पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना。 9 सितंबर को नगरपालिका-परिषद में वोटिंग, 11सितंबर को निगम की वोटिंग。 वीओ-2-जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान से पहले 10 सितंबर को पोलिंग पार्टियां भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से रवाना होंगी। मतदान के बाद 14 सितंबर को यहीं ईवीएम खुलेंगे और पार्षदों की जीत-हार का फैसला होगा। वहीं जयपुर जिले की 16 नगरपालिका बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहपुर, नरायना, फागी, वाटिका और 2 नगर परिषद चौमूं और शाहपुरा के लिए पोलिंग पार्टियां 8 सितंबर को दो पारियों में रवाना होंगी। इन 18 निकायों में पहले चरण मे 9 सितंबर को वोटिंग होगी......नगर पालिका और नगर परिषदों की मतगणना संबंधित निकायों मुख्यालय पर ही होगी। गौरतलब हैं की अब तक जयपुर नगर निगम, पंचायतराज संस्थाओं, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की मतगणना कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में होती रही है। लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी का मेला, श्रद्धालुओं की भीड़ और कॉलेज में पढ़ाई तीनों वजहों से चुनावी गणित का ठिकाना बदल गया है। यानी 14 सितंबर को जयपुर में एक तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज होगी, तो दूसरी तरफ भवानी निकेतन में ईवीएम से तय होगा कि 150 वार्डों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसकी राजनीतिक पारी थमेगी। बहरहाल, एक ही दिन जयपुर में दो तस्वीरें दिखेंगी, मोतीडूंगरी में गणपति बप्पा के जन्मोत्सव का उल्लास और भवानी निकेतन में ईवीएम खुलने की बेचैनी। मंदिर में भक्तों की कतारें होंगी तो मतगणना केंद्र पर प्रत्याशीों की धड़कनें बढ़ेंगी। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के बीच तय होगा कि 150 वार्डों में किसके सिर पार्षद का ताज सजेगा। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
भोपाल के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में फैकल्टी कमी पर NSUI ने हाईकोर्ट में याचिका दायर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल NSUI का बड़ा आरोप नियम विरुद्ध संचालित हो रहे कई शासकीय नर्सिंग कॉलेज 6 शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्राचार्य नहीं, 10 में उप प्राचार्य नहीं, 15 कॉलेजों में नियमानुसार फैकल्टी का अभाव NSUI ने मान्यता प्रक्रिया, फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र एवं शैक्षणिक स्टाफ की कमी की उच्चस्तरीय जांच की मांग की NSUI ने शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में नियम विरुद्ध फैकल्टी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की भोपाल- मध्यप्रदेश में निजी नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के बाद अब शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्राचार्य, उप प्राचार्य तथा आवश्यक शैक्षणिक फैकल्टी की कमी और मान्यता के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में कथित अनियमितताओं को लेकर NSUI ने सरकार और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के समक्ष गंभीर सवाल उठाए0
0
Report
हिरदेनगर PHC में ताला, करोड़ों भवन के बावजूद मरीज इलाज को भटकते
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के हिरदेनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने नए भवन में अक्सर ताला लगा रहता है जबकि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भी अक्सर नदारद रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ के नियमित रूप से मौजूद नहीं रहने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। ये तस्वीरें हैं मंडला के हिरदेनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की... जहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लगा नजर आ रहा है। इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी में डॉक्टर की पदस्थापना होने के बावजूद नियमित उपस्थिति नहीं रहती। यही वजह है कि आसपास के ग्रामीणों को मामूली इलाज के लिए भी मंडला जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है। हिरदेनगर में 10 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यहां एक डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, वार्डबॉय और आउटसोर्स कर्मचारी पदस्थ हैं। हालांकि, स्टाफ नर्सों की ड्यूटी बम्हनी अस्पताल में भी लगाए जाने की बात सामने आई है। खास बात ये है कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नया पीएचसी भवन बनाया गया और 3 मई 2026 को अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट भी किया गया। लेकिन नई इमारत के बावजूद अगर अस्पताल में ताला और मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़े, तो सवाल स्वास्थ्य व्यवस्था की मॉनिटरिंग और जवाबदेही पर उठना लाजिमी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की जांच कराने, डॉक्टर और स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पीएचसी की प्रभावी मॉनिटरिंग की मांग की है। जहाँ इस अव्यवस्था के सवाल पर जिम्मेदार जवाब देने से बच रहे हैं वहीं अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है और हिरदेनगर के इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं कब पटरी पर लौटती हैं।0
0
Report
भतीजे ने चाचा पर हमला; शराब के नशे में मारपीट और गला दबाने कोशिश
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज | सीधी मझौली में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला लकड़ी के डंडे से मारपीट और गला दबाने का आरोप गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रीवा किया गया था रेफर रीवा ले जाते समय रास्ते में घायल ने तोड़ा दम मृतक के परिजनों ने भतीजे पर शराब के नशे में हमला करने का लगाया आरोप अस्पताल चौकी पुलिस ने शुरू की जांच और पंचनामा कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह होगी स्पष्ट मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की मझौली थाना क्षेत्र की घटना, इलाके में मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
संजय निषाद: अखिलेश यादव के पी फैक्टर पर पाकिस्तान का हवाला, देशभक्ति पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'पी फैक्टर' को लेकर दिए बयान पर कहा, "...कौन खाता यहां का, गाता पाकिस्तान का। पूरे देश को पता है आज के दिन में। उसमें किसी को परिभाषित करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान में भेजने वाले कांग्रेसी लोग हैं, वो मुसलमान भी इसी देश के नागरिक हैं... आज पाकिस्तान में कैसे वो रो रहे हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की कमी है, अब वहां के लोग कह रहे हैं, भारत की बाउंड्री तोड़ दी जाए, भारत के लोग बहुत अच्छे हैं..."0
0
Report
जालौन के गांधी चबूतरे पर आरक्षण हटाओ आंदोलन: सम-विकास के लिए जातिगत आरक्षण की समीक्षा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में रविवार को गांधी चबूतरा पर आरक्षण हटाओ आंदोलन के तत्वावधान में अनशन आयोजित किया गया। आंदोलनकारियों ने जातिगत आरक्षण की व्यापक समीक्षा, शिक्षा एवं रोजगार में अवसरों की निष्पक्ष व्यवस्था और कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने की मांग उठाई। वहीं उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी जाति, समुदाय या वर्ग का विरोध करना नहीं है। उन्होंने कहा कि आंदोलन समान नागरिक अधिकार, योग्यता के आधार पर अवसर, सामाजिक समरसता तथा कानून के समान और निष्पक्ष अनुपालन की मांग को लेकर किया जा रहा है। अनशन के दौरान जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर इसे चरणबद्ध रूप से समाप्त करने की दिशा में नीति बनाने की मांग रखी गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि शिक्षा और रोजगार में अवसर देने के लिए जाति के साथ आर्थिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों, प्रतिभा और वास्तविक जरूरत को भी आधार बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा UGC के वर्ष 2026 में जारी नए नियमों एवं विनियमों की पुनर्समीक्षा की मांग की गई। SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर आंदोलनकारियों ने निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाने तथा Demandों पर उच्चस्तरीय समिति गठित कर सार्थक चर्चा करने की अपील की। आंदोलनकारियों ने कहा कि अनशन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है और मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक आंदोलन संवैधानिक तरीके से जारी रहेगा।0
0
Report
टिकट पर नाम मिलान न होने पर किराया, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई संभव
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। टिकट जेब में है,सीट भी कन्फर्म है... लेकिन नाम किसी और का है तो ट्रेन में सफर करना भारी पड़ सकता है। रेलवे जांच में ऐसे यात्री पकड़े गए तो टिकट जब्त होने के साथ किराया और जुर्माना भी देना पड़ेगा। इतना ही नहीं,भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी आरक्षित टिकट पर यात्रा मान्य नहीं है। ऐसे मामले में रेल अधिनियम-1989 की धारा 142 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। टिकट जांच के दौरान यात्री पकड़ा जाता है तो टिकट जब्त किया जा सकता है। इसके बाद ट्रेन के प्रस्थान स्टेशन से यात्रा की पूरी दूरी का किराया वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त न्यूनतम 500 रुपए का जुर्माना भी देना होगा. उन्होंने बताया कि यदि यात्री किराया और अतिरिक्त शुल्क जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बकाया राशि की वसूली न्यायालय के माध्यम से भी की जा सकती है। भुगतान में चूक होने की स्थिति में छह महीने तक की कैद, दो हजार रुपए तक का शुल्क या दोनों का प्रावधान हो सकता है। नाम जांचना जरूरी रेलवे के अनुसार आरक्षित टिकट पर दर्ज यात्री का नाम महत्वपूर्ण होता है। केवल टिकट अपने पास होने से किसी दूसरे व्यक्ति को उस पर यात्रा का अधिकार नहीं मिल जाता। इसलिए यात्रा से पहले टिकट पर दर्ज नाम और अन्य विवरण की जांच कर लेना चाहिए। यात्रा के दौरान टीटीई द्वारा टिकट जांच के समय यात्री का पहचान पत्र देखकर नाम का मिलान किया जाता है। रेलवे की यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने नाम से जारी वैध टिकट पर ही यात्रा करें। किसी दूसरे के नाम के टिकट पर सफर करने से बचें, ताकि टिकट जांच के दौरान अतिरिक्त किराया, जुर्माना या कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान की 25 महिला कांस्टेबल NSG कमांडो कोर्स से आतंक के खिलाफ मजबूती पाएंगी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की बेटियाँ आतंक के मोर्चे पर मजबूत होंगी; अब एक्शन, रिस्पॉन्स और सुरक्षा की नई ताकत बनेंगी, NSG कमांडो कोर्स की ट्रेनिंग लेंगी. राजस्थान पुलिस की महिला कांस्टेबल अब आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए कमांडो ट्रेनिंग लेंगी. राजस्थान से RA C की 25 महिला कांस्टेबलों का पहला सामूहिक दल मानेसर, हरियाणा स्थित NSG अकादमी में ट्रेनिंग के लिए जा रहा है. पहली बार राजस्थान की महिला कांस्टेबलों का पूरा बैच NSG कमांडो कोर्स के लिए चयनित हुआ है. जयपुर से बांसवाड़ा और खैरवाड़ा की महिला कांस्टेबल भी इस बैच में शामिल हैं. उम्र 30 वर्ष से कम होना खास बात है. ट्रेनिंग 12 सप्ताह की है और मानेसर में होगी. ट्रेनिंग के भीतर शारीरिक क्षमता बढ़ाना, कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन करना, दबाव में सही फैसला लेना आदि शामिल है. NSG ट्रेनिंग 25 महिला कांस्टेबलों के लिए होगी; पूरा बैच एक साथ चुन लिया गया है. ADG RAC रूपिंदर सिंह ने कहा कि असली परीक्षा सिर्फ शरीर की ताकत नहीं, मानसिक मजबूती भी जरूरी है. NSG ट्रेनिंग से राजस्थान पुलिस हाई-रिस्क परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार होगी.0
0
Report
खाद्य विभाग ने त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर छापेमारी, हजारों किलो दूषित वस्तुएं नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:त्योहारों से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर एक्शन शुरु कर दिया है...इसी कड़ी में कानपुर से लेकर हापुड़ तक विभाग ने छापेमारी कर हजारों किलो दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट किया खाद्य विभाग का कहना है की आगे भी मिलावटखोरों पर सख्त एक्शन जारी रहेगा0
0
Report
भोपाल में TET विरोध प्रदर्शन: सरकारी स्कूलों की बदहाली और स्कूल बंदी के खिलाफ प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET के विरोध में राजधानी में प्रदर्शन नीलम पार्क में होगा राज्य स्तरीय प्रदर्शन TET के साथ सरकारी स्कूलों की बदहाली का भी विरोध जर्जर स्कूलों और बड़ी संख्या में स्कूल बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
