Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

झांसीः बुंदेलखंड मेले का खत्म होने वाला है इंतजार, मेले से संबंधित तैयारियां हो चुकी हैं पूरी

Dec 24, 2024 17:52:41
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी महोत्सव बुंदेलखंड मेले का इंतजार अब खत्म  होने वाला है। महोत्सव किले के मैदान के नजदीक लगने वाले क्राफ्ट मेला मैदान में महोत्सव का आगाज शुरू हो गया है। मेला शुरू होने में केवल दो दिन बचे हुए हैं।  मेेले से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मेले में विदेशी झूले, नव वाला झूला, ड्रैगन, आकर्षण केंद्र, भूत बंगला आदि रंगारंग कार्यक्रम भी होते रहेंगेl

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Mar 25, 2026 08:35:13
Munger, Bihar:खड़गपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। चोरों ने ज्वेलरी, बर्तन और फर्नीचर दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मुरादे पंचायत के रायपुरा स्थित महादेवपुर निवासी राहुल राज की “राजेश ज्वेलर्स सह बर्तन दुकान” तथा मोहनपुर निवासी नंदकिशोर शर्मा की फर्नीचर दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की। चोरों ने पहले फर्नीचर दुकान का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। वहां से कटर मशीन लेकर उन्होंने बांस की सीढ़ी के सहारे ज्वेलरी दुकान की दीवार काटकर अंदर घुसने का रास्ता बनाया।पीड़ित परिजन ने बताया की चोर दुकान से लगभग एक किलो चांदी, 6 ग्राम सोने के आभूषण, करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के बर्तन एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वहीं, नंदकिशोर शर्मा की दुकान से पांच कटर मशीन सहित अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ चोर दुकान के अंदर और कुछ बाहर खड़े होकर सामान निकाल रहे हैं। इधर, मुख्य बाजार स्थित प्लस पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय में भी चोरों ने निर्माणाधीन भवन से छड़, सीमेंट, वायरिंग तथा शौचालय के एल्युमिनियम गेट की चोरी कर ली। जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद महमूद आलम ने बताया कि बुधवार की सुबह 9:30 बजे जब विद्यालय पहुंचे तो देख की विद्यालय का ताला टूटा हुआ है विद्यालय में लगे बिजली के वायरिंग के सभी तार को कर उखाड़ कर लेकर चले गए मामले की सूचना खड़गपुर पुलिस को दी गई है पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीात की बाइट : मोहम्मद महमूद आलم प्रभारी प्रधानाध्यापक घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 25, 2026 08:34:56
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Mar 25, 2026 08:34:34
Srinagar, :आसिया अंद्राबी और उनकी सहयोगी की सज़ा की समीक्षा होनी चाहिए: महबूबा मुफ़्ती मुफ़्ती ने कहा, "हमारी उनकी विचारधारा से असहमति है, लेकिन इसमें एक मानवीय पहलू भी है, क्योंकि उनकी उम्र काफ़ी हो चुकी है और उन्होंने जेल में लंबा समय बिताया है; उनके पति ने भी जेल में 30 साल से ज़्यादा समय बिताया है।" "उन्हें मानवीय आधार पर सशर्त पैरोल पर रिहा किया जाना चाहिए, और उनकी सज़ा की समीक्षा होनी चाहिए।" उन्होंने यह बात तब कही जब PDP ने कश्मीर में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, "वृक्षारोपण अभियान का यह महत्व है कि अगर क़यामत का दिन भी आने वाला हो, तो उससे पहले भी इंसान को पौधे लगाने चाहिए। हमारी एक मशहूर कहावत है कि 'हमें पर्याप्त भोजन तभी मिलेगा जब जंगल बचे रहेंगे।' हमारे पैगंबर (PBUH) ने भी इस पर ज़ोर दिया था।" 24 मार्च, 2026 को दिल्ली की एक विशेष NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) अदालत ने प्रतिबंधित महिला अलगाववादी संगठन 'दुख्तरान-ए-मिल्लत' (DeM) की संस्थापक कश्मीरी आसिया अंद्राबी को कई अपराधों के लिए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। इन अपराधों में आतंकवादी गतिविधियों की साज़िश रचना और राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ना शामिल है। आसिया के साथ उनकी दो सहयोगियों, सोफ़ी फ़हमीदा और नाहिदा नसरीन, को भी 30-30 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई। अदालत ने अंद्राबी पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि फ़हमीदा और नसरीन पर 7-7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह फ़ैसला कल दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने सुनाया। ख़ालिद हुसैन
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Mar 25, 2026 08:33:18
Sahibganj, Jharkhand:स Sahibganj के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट में यूनिक सकुंतला ज्वेलर्स दुकान के मालिक बीते अज्ञात चोरों ने बन्दुक के बल पर लगभग 6 से 7 लाख की ज्वेलर्स और नकदी की लूट कर ली. जिसकी लिखित शिकायत राजमहल थाना में की गई. जानकारी के अनुसार अपने दुकान से घर जाने के क्रम में डेढ़गामा और मुन्नापटाल के बीच रास्ते में छेक कर गौतम स्वर्णकार के साथ मार पिट किया और उनका बैग छीन लिया बैग में नगद 80000 हजार नकद साथ ही सोना का Three अंगूठी जिसका वजन एक भरी, बारह आना एवं एक सोना का विस्किट एक भरी का और चाँदी तीनशौ ग्राम था. जिसकी अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख बताई जा रही हैं. जबकि अज्ञात अपराधी बैग लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया. जिसके बाद राजमहल थाना को लिखित आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं नगद राशि व सभी कीमती जेवरत की बरामदगी करने की गुहार लगाई है. इस घटना के बाद क्षेत्र के सभी दुकान संचालक डरे हुए हैं. वही इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जाँच कर रही है और जल्द ही इस मामले की उतभेदन करने की बात कर रही हैं.
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 25, 2026 08:33:02
Jasa, Bihar:नीलगाय के झुंड ने टेंपो पर कूदकर ली दो जिंदगियां बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, ससुराल से गांव लौटते समय हुआ हादसा कैमूर जिले के नौघड़ गांव से पश्चिम नेतपुर मौजा के पास नीलगाय के झुंड के अचानक टेंपो पर कूद पड़ने से वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझियावं गांव निवासी 60 वर्षीय ईनर राम और उनके 37 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश राम के रूप में हुई है। घायल अमिताभ राम जैदपुर गांव के रहने वाले हैं。 परिजनों ने बुधवार को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचकर बताया कि जयप्रकाश राम टेंपो चला रहे थे। वे तीनों बेलांव से ससुराल से लौटकर अपने गांव मझियावं जा रहे थे। रास्ते में नीलगायों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया और टेंपो पर कूद पड़ा। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया。 हादसे में जयप्रकाश राम और उनके पिता ईनर राम की मौके पर ही मौत हो गई। अमिताभ राम घायल हो गए, जिनका सदर अस्पताल भभुआ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। यह घटना जंगली जानवरों से बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोग नीलगायों के झुंड से सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे क्षेत्रों मे वन विभाग उचित कदम उठाए।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 25, 2026 08:32:31
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा कलेक्ट्रेट परिसर उस समय हंगामे का केंद्र बन गया जब एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ज्ञापन देने पहुंचे और उन्होंने ड्रोन कैमरा उड़ाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बिना अनुमति ड्रोन से रिकॉर्डिंग किए जाने पर पुलिस ने कड़ी आपत्ति जताई और मौके पर ही ड्रोन कैमरा जब्त कर वीडियो डिलीट करा दी। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब बिना परमिशन वाहन को परिसर में ले जाने पर पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत चालान भी कर दिया। हालांकि बाद में किसान संगठन के नेताओं से बातचीत के बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। नौगावां सादात सर्किल के सी ओ अवधमान भदोरिया ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की गतिविधि के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 25, 2026 08:31:57
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 25, 2026 08:31:09
Patna, Bihar:एंकर--पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अल्पना मार्केट के पास मनी कलेक्टर एजेंट से हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर एएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही डाटा डंप के जरिए संदिग्धों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरलत है कि बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर मनी कलेक्टर एजेंट से 20 लाख रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बाइट--दीक्षा सिटी एसपी सेंट्रल पटना
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 25, 2026 08:26:48
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में सड़क सुरक्षा को लेकर अब नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गई है और खास बात ये है कि इस बार कार्रवाई आम जनता नहीं बल्कि खुद सरकारी कर्मचारियों पर हुई है। बैतूल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर आज एक खास अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर तृप्ति पटेरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई में कलेक्टर कार्यालय के 8 कर्मचारियों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए। बता दें कि पहले ही सभी शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करने पर अब सीधे एक्शन लिया जा रहा है। प्रशासन का साफ संदेश है नियम सबके लिए बराबर हैं और अगर सरकारी कर्मचारी ही नियम तोड़ेंगे तो कार्रवाई भी सबसे पहले उन्हीं पर होगी। ताकि आम जनता में सही संदेश जाएं। बाइट वीरेंद्र जैन,एसपी बैतूल
571
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 25, 2026 08:26:32
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलोदा में एक दिन पहले हुए प्रदर्शन और चक्काजाम को लेकर पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई की है। प्रदर्शन के दौरान नाका नंबर एक पर मार्ग अवरुद्ध होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने करनी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह सहित 5 नामजद और 6 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह प्रदर्शन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में किया गया था। हालांकि पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
532
comment0
Report
Advertisement
Back to top