284001
Jhansi: 76वें गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में 76वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासन के सभी पुरुष अधिकारी उपस्थित रहे। ध्वज फहराने के बाद संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिससे समारोह में रौनक बढ़ गई। समारोह को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गन्ने का भाव 600 रुपये क्विंटल करने की मांग
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तराई क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम बहेड़ी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही किसानों के लंबित गन्ना भुगतान और मिल की बिक्री के संबंध में भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए गन्ना भुगतान होने तक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग रखी। किसान नेताओं ने आगामी धान खरीद को लेकर भी अपनी चिंताएं एसडीएम के सामने रखीं। उन्होंने क्रय केंद्रों पर समय से पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने तथा समय से तौल शुरू कराने की मांग की, ताकि किसानों को धान बिक्री के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार एसडीएम बहेड़ी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी, योगेश पाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, चौधरी अमर पाल सिंह जिला उपाध्यक्ष तराई क्षेत्र, चेतराम गंगवार, नंदराम गुर्जर, मोहम्मद सलीम उल्लाह, अजय पाल सिंह और गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
DuSu चुनाव: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान की तैयारी पूरी, सुरक्षा चाक-चौबंद
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में DuSu चुनाव की तैयारी पूरी। कुछ भी देर के बाद छात्र कर पाएंगे मतदान तमाम कॉलेजों के बाहर दिल्ली पुलिस की बेरिगेटिंग, दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर। आज dusu चुनाव में होगा कौन करेगा एक साल दूसरा अध्यक्ष पद पर राज。0
0
Report
आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 100 से अधिक युवाओं तक पहुंच, पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:आतंकी मॉड्यूल के व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़े थे 100 से अधिक संदिग्ध — सूत्र अल कायदा इन इंडियन (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल की जांच में 100 से अधिक युवाओं के बारे में जानकारी मिली है ये युवा उन व्हाट्सएप समूहों से जुड़े थे, जिनमें गिरफ्तार आरोपियों की सक्रियता थी इसी में पाकिस्तानी हैंडलर्स भी शामिल थे जाँच में पता चला है कि यूपी और आसपास के राज्यों के युवाओं को इन समूहों के जरिये देश विरोधी साहित्य, वीडियो और अन्य सामग्री भेजी जा रही थी एटीएस अब इन सभी की भूमिका की पड़ताल कर रही है सूत्रों के मुताबिक कोयंबटूर से गिरफ्तार मकसूद अली और पहले गिरफ्तार किए गए मोहम्मद नबील से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में इन समूहों की जानकारी सामने आई। समूहों में अलग-अलग राज्यों के युवा जुड़े थे। जांच में ऐसे संदेश और सामग्री मिलने की बात सामने आई है, जिनके जरिये युवाओं को भारत विरोधी विचारों से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। एटीएस अब समूहों से जुड़े युवाओं की पहचान के साथ उनके आपसी संपर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कौन केवल समूह में जुड़ा था और कौन सामग्री को आगे भेजने, नए लोगों को जोड़ने या नेटवर्क की गतिविधियों में सक्रिय था। एटीएस गिरफ्तार आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की जांच के साथ इस नेटवर्क के दूसरे संपकों और संभावित विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है。0
0
Report
Advertisement
स्वर्ण जैसे दुर्लभ फल की कटाई: नई खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छत्रपती संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना: 3408 घर पूरे, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर महापालिकेच्या माध्यमातून शहरात राबवल्या जाणाऱ्या पंतप्रधान आवास योजनेला नागरिकांकडून कमी प्रतिसाद मिळत आहे. या योजनेच्या पहिल्या टप्यात ११ हजार १२० घरे प्रस्तावित होती. मात्र, मुदत संपत आल्याने आता केवळ ३ हजार ४०८ घरेच पूर्ण करण्यात येणार आहेत. या घरांसाठी २०९४ लाभार्थीनी आपली १० टक्के रक्कम मनपाकडे जमा केली आहे. या योजनेसाठी अर्ज करण्याची अंतिम मुदत ३० सप्टेंबरपर्यंत वाढवली असून, त्यानंतर अर्ज करणाऱ्यांना अाडीच लाख रुपयांच्या अनुदानाचा लाभ मिळणार नाही. महापालिकेकडून शहरात पंतप्रधान आवास योजनचे एकूण पाच प्रकल्प राबवले जात आहेत. याद्वारे एकूण ३,४०८ घरे उपलब्ध करून देण्याचे प्रशासनाचे उद्दिष्ट आहे. विशेष म्हणजे, या योजनेचा लाभ केवळ छत्रपती संभाजीनगरमधील नागरिकांपुरता मर्यादित नाही. हा प्रकल्प 'राज्यभरातील नागरिकांसाठी खुला' असल्याने कोणत्याही जिल्ह्यातील पात्र नागरिक या घरांसाठी अर्ज करू शकतात.0
0
Report
भिवाड़ी की औद्योगिक नगरी में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के औद्योगिक नगरी में स्थित प्लास्टिक के दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग के गुब्बार से आसपास मची अफरातफरी, आज सुबह लगी अचानक आग, आग से पूरी फेक्ट्री हुई जलकर राख, आग से फेक्ट्री का टिन शेड गिरा, सुबह का समय होने से नहीं था कोई मजदूर, भिवाड़ी सहित आसपास की दमकल की करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़िया कर रही है आग बुझाने का प्रयास, भिवाड़ी के नयागांव में स्थित रितेश इंड्रस्ट्रीज नामक बताई जा रही है फेक्ट्री।0
0
Report
Advertisement
बारां के बरसाती नाले में फंसी कार: दो संतों को तीन घंटे बाद रेस्क्यू
Baran, Rajasthan:बारां के बरसाती नाले की रपट पर बहाव में फंसी कार उत्तरखंड के दो संतों को तीन घंटे बाद निकाला पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से किया रेस्क्यू बारां के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को सिलोरी धाम में तथाकथित बाबा रघुवीर बंजारा के यहां से पूजा पाठ करके लौट रहे थे तभी एक कार बरसाती नाले की रपट से उतरकर बहाव में फंस गई। कार में उत्तराखंड निवासी दो जने फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दस बजे बाद उनको बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड निवासी संत बालका देवाचार्य और उनका सहयोगी गंगोत्री निवासी राहुज केलवाड़ा के समीप सिलोरी धाम दर्शन करने आए थे। देर शाम करीब सवा 7 बजे यहां से वापस लौट रहे थे। तभी कार सहित नदी की रपट पर कार पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीआई नरेंद्र सिंह राजावत सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वे दूर पानी के तेज बहाव में बहकर कार में ही फंसे हुए थे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस के जवान दोनों जिंदगियों को बचाने की मशक्कत में जुटे रहे। प्रयास के बाद रात दस बाजे बाद उनको रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि गुरुवार शाम को Ke along Keलवाड़ा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सभी नदी नालों में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। ऐसे में पुलिया पार करते समय कार पानी के तेज बहाव का सामना नहीं कर सकी और पुलिया से नीचे गिरकर दूर तक चली गई। रात के अंधेरे में रेस्क्यू में भी पुलिस के जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टॉर्च की रोशनी में दोनों को बचाने का प्रयास किया।0
0
Report
नवी मुंबई एयरपोर्ट से शाम की उड़ान मुंबई से हटाने पर सेवाएं घाटे में
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर शहरातून मुंबईसाठी सुरू असलेली सायंकाळची विमानसेवा नवी मुंबई विमानतळावर वळवल्यामुळे प्रवाशांअभावी ती पूर्णपणे तोट्यात चालली आहे. नवी मुंबईत उतरल्यानंतर मुख्य शहरात जाण्यासाठी रस्तेमार्गे ३ ते साडेतीन तास लागत असल्याने प्रवाशांनी या सेवेकडे पाठ फिरवली आहे. परिणामी, १८६ प्रवासी क्षमतेच्या विमानात केवळ २७ ते ४७जणच प्रवास करत असून, प्रतिसाद नसल्याने कंपनीने हे विमान आठवड्यातून केवळ ४ दिवसांवर आणले आहे. त्यामुळे हिवाळी वेळापत्रकात ही सायंकाळची सेवा पूर्ववत छत्रपती शिवाजी महाराज आंतरराष्ट्रीय विमानतळाशीच जोडावी अशी मागणी पर्यटन ऑपरेटर्स आणि जनतेने केली आहे...0
0
Report
महाकाल के आशीर्वाद से पीएम नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कहते हैं, "महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए इस पवित्र भूमि पर आकर, हम पूरे देश और सभी नागरिकों की भलाई और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। आज हमने महाकाल की पूजा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल की नगरी से कोई भी बिना आशीर्वाद लिए नहीं जाता... मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि भगवान महाकाल हमारे प्रधानमंत्री को - जिनका जन्मदिन हमने कल मनाया - सेवा और समर्पण की भावना का आशीर्वाद दें, ताकि वे लगातार सफलता और प्रशंसा के साथ देश को विकास के पथ पर आगे ले जाते रहें।"0
0
Report
Advertisement
हिसार अनाज मंडी में भारी बारिश से मूंगफली बिखरकर 8-10 लाख का नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा | हिसार अनाज मंडी के व्यापारी देवेंद्र ने कहा, "हमारी अनाज मंडी में एक दुकान है। हमें भारी नुकसान हुआ है। वहां करीब 70-80 क्विंटल मूंगफली रखी थी पानी के बहाव में वह सब बह गई... हमें कम से कम ₹8-10 लाख का नुकसान हुआ है... यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सिर्फ़ आधे घंटे की बारिश के बाद ही पूरी मंडी पानी में डूब जाती है। यहां कोई उचित इंतज़ाम नहीं हैं..."0
0
Report
जमुई के गिद्धौर में कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी की अचानक मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में कार्यरत 43 वर्षीय शिक्षिका प्रियंका कुमारी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान चारकपत्थर थाना क्षेत्र के चारकपत्थर गांव निवासी सुरेश प्रसाद बरनवाल की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पति, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को प्रियंका कुमारी विद्यालय में अपनी ड्यूटी कर रहीं थीं। इसी दौरान वह विद्यालय के बाथरूम में गईं, जहां अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए गिद्धौर पीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पड़ोसी संजय ने बताया कि गिद्धौर से जमुई सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुरेश प्रसाद बरनवाल ने बताया कि घटना से पहले दोपहर करीब 12 बजे तक उनकी पत्नी से बातचीत ہوئی थी। इसके बाद विद्यालय से फोन आया कि प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हो गई है। वह विद्यालय पहुंचने की तैयारी कर ही रहे थे कि दोबारा फोन कर उन्हें जमुई सदर अस्पताल आने को कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पत्नी की मौत की जानकारी मिली। विद्यालय के समीप रहने वाले पड़ोसी संजय ने बताया कि प्रियंका कुमारी कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। पति सुरेश प्रसाद बरनवाल ने बताया कि फिलहाल प्रियंका की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
चाकसू नगर पालिका: भाजपा का चेयरमैन बनना तय, कांग्रेस का नामांकन खारिज
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) चाकसू में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म हुआ खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन के साथ जमा नहीं करवाई अमानत राशि, प्रतिभूति राशि डिपोजिट नहीं कराने पर कांग्रेस का नामांकन खारिज, चाकसू में भाजपा की पुष्पा देवी Sharma का चेयरमैन बनना तय, नामांकन जांच के दौरान कांग्रेस का पर्चा किया गया निरस्त, कांग्रेस का फॉर्म खारिज होने से भाजपा के लिए रास्ता साफ, अब चाकसू नगर पालिका में भाजपा की पुष्पा देवी के सिर अध्यक्ष का ताज, पार्षद चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर भी भाजपा की बाजी, चाकसू में वोटिंग से पहले ही चेयरमैन की तस्वीर साफ0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के DCP मीणा ने श्याम लाल और विवेकानंद कॉलेज के सुरक्षा इंतजाम देखें
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए देर रात श्याम लाल कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। दिल्ली: शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "शाहदरा ज़िले में दो कॉलेज हैं: श्याम लाल कॉलेज और विवेकानंद महिला कॉलेज। श्याम लाल कॉलेज सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में चलता है, जबकि विवेकानंद महिला कॉलेज में सिर्फ़ सुबह की शिफ्ट होती है। हमने सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए हैं; बाहरी मदद के अलावा, हमारा लोकल स्टाफ़ भी तैनात है। हमने इलाके में सही पेट्रोलिंग पक्की की है और सभी को हाई अलर्ट पर रखा है। SHO और पुलिस स्टेशन का स्टाफ़ चौकन्ना है, और हम किसी भी झगड़े को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं... ज़रूरत पड़ने पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही CCTV और मौके पर मौजूद फ़ोटोग्राफ़र भी होंगे।" जब उनसे EVM मशीनों के आने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "प्रशासन इनके आने की जानकारी देगा, लेकिन बूथों पर तैयारी पहले से ही पूरी है; हमें बस उन्हें वेरिफ़ाई करना है।"0
0
Report
दमोह में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपक पूजा: 6 लाख दीपक जलाकर सेवा संकल्प अभियान तेज
Damoh, Madhya Pradesh:सांसद और संस्कृति मंत्री के साथ लोगों ने दीपक जलाए। जिले ने 6 लाख दीपक जलाए, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर्ष का माहौल और सेवा का किया संकल्प। दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जहां दिन भर अलग-अलग सेवा भावी कार्यों का आयोजन हुआ। शाम के बाद जिला मुख्यालय समेत जिले भर में दीपक की जगमग रोशनी ने लोगों की खुशी का इजहार किया। जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अमले के साथ प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दस हजार दीपक जलाए। शहर के हृदय स्थल घंटाघर से शुरू हुई दीपमाला आंबेडकर चौक और भाजपा कार्यालय कीर्ति स्तंभ तक पहुंची और लोगों ने दीपक जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जगमग दीपकों के बीच शहर की छटा देखने लायक थी। इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा कि आज देश नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है और ये उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। वहीं सांसद राहुल सिंह ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि हम मोदी के जमाने में राजनीति कर रहे हैं जब देश विकसित भारत बन रहा है। इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि आज से शुरू हुए सेव संकल्प अभियान के तहत महीने भर अलग-अलग गतिविधियां चलेंगी और लोगों को सेवा भावी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा。0
0
Report
छतरपुर के सतई विद्युत मंडल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मचा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सतई विद्युत मंडल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया। अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सटई विद्युत मंडल कार्यालय में आज शॉर्ट सर्किट हो गया। ऐसा लगता था जैसे आतिशबाजी हो रही हो। घटना के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया.0
0
Report
Advertisement
