284003
Jhansi - पेंशनभोगियों के लिए द्वितीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा वरिष्ठ रेलवे संस्थान झांसी में वर्ष 2024 की द्वितीय पेंशन अदालत का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल कार्मिक अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पेंशन अदालत में निस्तारित किए गए प्रकरणों पर प्रकाश डाला और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिठौरा-चौक मार्ग पर खड़ी डीसीएम में टेंपो ने मारी टक्कर, चालक सहित 12 वर्षीय किशोर गंभीर घायल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। मिठौरा-चौक मार्ग पर मोरवन गांव के पश्चिम पुलिया के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे सड़क हादसा हो गया। पुलिया के पास खड़ी डीसीएम में मिठौरा की तरफ से आ रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गया। हादसे में टेंपो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पिपरा सोनाड़ी गांव निवासी श्रीराम गुप्ता (49) पुत्र गोबरी और भागवत गुप्ता के करीब 12 वर्षीय बेटे छोटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीराम गुप्ता कबाड़ का कारोबार करते हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिया के उत्तर तरफ डीसीएम संख्या यूपी 47 टी 0977 खड़ी थी। इसी दौरान टेंपो संख्या यूपी 56 टी 8344 उससे टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। श्रीराम गुप्ता के दाहिने पैर का घुटना टूट गया, जबकि छोटू के पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सूचना पर मिठौरा चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार पटेल कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कन्हैया वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जगदौर भेजवाया। चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार पटेल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है।0
0
Report
शराब के लिए पैसे न देने पर सिर्फ फोड़ा
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के औड़ेरी गांव में एक दबंग ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर ग्रामीण को पीट कर लहूलुहान कर दिया। औडेरी निवासी नरवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 22 नवंबर को रात्रि में आठ बजे वह अपने घर जा रहा था। तभी गांव के विनोद ने उसे रोक कर शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव को खुला चैलेंज: यूपी में महिला आरक्षण पर नया खेल
Kanpur, Uttar Pradesh:महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला चैलेंज बिल का समर्थन किया तो बचेंगे वरना राहुल गांधी जैसा होगा हाल – केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस और सपा जैसी सोच वाले दलों ने आजादी के बाद से महिलाओं का हक रोका – डिप्टी सीएम सपा के घोषणा पत्र को बताया ढकोसला पत्र 2027 में भारी बहुमत से तीसरी बार यूपी में खिलेगा कमल – केशव मौर्य सपा और कानून व्यवस्था का साथ होना नामुमकिन – डिप्टी सीएम सपा की साइकिल पंचर कर वापस सैफई भेजने का जनता बना चुकी है मन भाजपा और एनडीए का लक्ष्य 60 प्रतिशत वोट हासिल करना0
0
Report
Advertisement
CM योगी सहारनपुर में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे; पंडाल तैयार
Saharanpur, Uttar Pradesh:Date 28.11.2026 Name .. Neena jain location... saharanpur anchor....1 दिसंबर को सहारनपुर में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट देंगे CM योगी, रेमाउंट डिपो में तैयार हो रहा भव्य पंडाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री रिमाउंट डिपो स्थित मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का निरीक्षण जारी है!जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रेमाउंट डिपो पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को लेकर विशेष विजन रखते हैं। आज के आधुनिक दौर में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों, इंटरनेट, टैबलेट और लैपटॉप की भी आवश्यकता है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण करना सहारनपुर के लिए बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री का यह दौरा विद्यार्थियों के भविष्य को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के आने को लेकर आधिकारिक प्रोटोकॉल का इंतजार है। बाईट:-नगर विधायक राजीव गुम्बर0
0
Report
प्रतापगढ़ के उप प्रधान चुनाव ने क्रॉस वोटिंग से बदला राजनीतिक खेल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की आठों पंचायत समितियों में शनिवार को उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव ने सियासी दलों के गणित को पूरी तरह उलट-पलट कर रख दिया। सुबह नामांकन और जांच की प्रक्रिया के बाद मतदान हुआ और शाम पांच बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव में कहीं स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा तो कहीं बिना बहुमत वाली पार्टी ने बाजी मार ली। सबसे चौंकाने वाले नतीजे सुहागपुरा, प्रतापगढ़ और अरनोद पंचायत समिति में देखने को मिले। आठ पंचायत समितियों में भाजपा और कांग्रेस को दो-दो जगह सफलता मिली, जबकि भारत आदिवासी पार्टी ने तीन पंचायत समितियों में उप प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की। एक पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। प्रतापगढ़ पंचायत समिति में भाजपा के 8, कांग्रेस के 7 और बीएपी के 2 सदस्य थे। यहां कांग्रेस की ज्योति नागदा और भाजपा के भारत सिंह को 8-8 मत मिले। एक वोट खारिज होने के बाद मुकाबला बराबरी पर रहा। आखिरकार लॉटरी प्रक्रिया से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा के भारत सिंह विजयी रहे। यहां सबसे बड़ा सियासी सवाल बीएपी के दो सदस्यों की भूमिका को लेकर खड़ा हुआ। एक वोट खारिज हुआ, जबकि दूसरा वोट कांग्रेस के पक्ष में जाने से भाजपा को लॉटरी का फायदा मिला। यानी संख्या बल में भाजपा आगे थी, लेकिन जीत का रास्ता मतदान के बाद ही साफ हुआ। अरनोद में भाजपा और बीएपी के पास 6-6 सदस्य थे, जबकि कांग्रेस के 3 सदस्य थे। कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा, लेकिन मुकाबले में बीएपी के कंवरलाल मीणा को 8 और भाजपा के राहुल डांगी को 7 मत मिले। निर्दलीय राजू बाई को एक भी मत नहीं मिला। बीएपी प्रत्याशी को अपने छह सदस्यों से अधिक दो मत मिले, जबकि भाजपा को भी एक अतिरिक्त मत मिला। ऐसे में यहां भी क्रॉस वोटिंग के संकेत साफ दिखाई दिए। सबसे चौंकाने वाला परिणाम सुहागपुरा में आया। यहां बीएपी के 10 सदस्य होने के बावजूद पार्टी की प्रत्याशी पूजा मीणा को केवल एक मत मिला। भाजपा के शांतिलाल गुर्जर को 3 और निर्दलीय टीना डिंडोर को 9 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने बीएपी के भीतर मतदान को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। हालांकि, केवल परिणाम के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि किस सदस्य ने किसे वोट दिया, लेकिन पार्टी के बहुमत और प्रत्याशी को मिले मतों का अंतर जरूर चर्चा का विषय बन गया। वहीं धमोतर में भाजपा की सुगना बाई 10-5 से विजयी रहीं। पीपलखूंट में बीएपी के रकमेश्वर निनामा ने 12-5 से जीत दर्ज की। दलोट में बीएपी के प्रभुलाल 8 मत लेकर विजयी रहे। छोटीसादड़ी में कांग्रेस के गुलाब चन्द को 15 मत मिले, जबकि धरियावद में कांग्रेस के पिंटूलाल ने भाजपा के मुकेश को 18-6 से हराया। कुल मिलाकर उप प्रधान चुनाव ने जिले की राजनीति में नया संदेश दिया है। सदस्य संख्या में बहुमत होना ही जीत की गारंटी नहीं रहा। सुहागपुरा में बीएपी का बहुमत निर्दलीय के सामने बेअसर रहा तो प्रतापगढ़ में लॉटरी ने भाजपा की राह आसान कर दी। अरनोद में दोनों प्रमुख दलों के अतिरिक्त मतों ने सियासी समीकरण बदल दिए। इन नतीजों ने साफ कर दिया कि पंचायत समिति के चुनाव में पार्टी के आंकड़ों से ज्यादा अहमियत सदस्यों की व्यक्तिगत राजनीतिक पसंद और आपसी समीकरणों की रही।0
0
Report
विश्व बैंक के सहयोग से राजस्थान RHMP: 27 सड़कों पर 6373 करोड़ खर्च
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए विश्व बैंक की सहायता से 6373 करोड़ रुपए की लागत से 1858 किलोमीटर लंबाई की 27 सड़कों के विकास का काम किया जा रहा है। इनमें से 16 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि छह पर काम चल रहा है और पांच सड़कें डीपीआर स्तर पर हैं। परियोजना पर अब तक 2534 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना (RHMP) की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और असेसमेंट रिपोर्ट की जानकारी ली। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के साथ वित्त विभाग को परियोजना की वित्तीय प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि परियोजना के तहत पांच ईपीसी पैकेजों में 262.794 किलोमीटर लंबाई के सड़क कार्य शामिल हैं। वहीं, हैब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के दो पैकेजों में चार सड़कों के 193.805 किलोमीटर लंबाई के कार्य प्रगतिरत हैं। पांच अन्य सड़क मार्गों की फिजिबिलिटी स्टडी की जा रही है। विश्व बैंक वित्तपोषित परियोजना के पहले चरण में पूरे हुए 13 कार्यों से यात्रा के समय में 32 फीसदी की बचत हो रही है, जबकि लक्ष्य 10 फीसदी का था। प्रदेश की 44 सड़कों पर 81 टोल प्लाजा के जरिए टोल वसूली हो रही है। पांच राज्य राजमार्गों पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है। वहीं, एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से 3502 करोड़ रुपए खर्च कर 2020 किलोमीटर लंबाई की 31 सड़कों के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। परियोजना का उद्देश्य परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ राजस्थान स्टेट हाईवेज अथॉरिटी की नेटवर्क प्रबंधन क्षमता बढ़ाना भी है। बैठक में परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, वित्त (व्यय) सचिव डॉ. टीना सोनी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के शांति नगर में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली फंसकर हादसा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की सबसे पुरानी कॉलोनी में धसी सड़क, रेत से भरी ओवरलोड ट्रेक्टर ट्रॉली फंसी, ट्रॉली में अत्यधिक वजन होने के चलते हुआ हादसा, घटना में ट्रॉली पलटने की थी संभावना, शांति नगर इलाके की घटना, स्थानीय लोगों में आक्रोश, mामला पुलिस तक पंहुचा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त करके थाने ले गई पुलिस, जनकगंज थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
पंचायत एक्ट में बदलाव: गांव स्तर पर विवाह पंजीकरण अनिवार्य होगा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज अपने गृह जिले नरसिंहपुर पहुंचे। यहाँ आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पंचायत व्यवस्था में होने वाले बड़े बदलावों के संकेत दिए। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सरकार पंचायत एक्ट में संशोधन करने जा रही है। बाल विवाह निषेध अभियान के तहत अब गांव की पंचायतों में ही विवाह का पंजीयन अनिवार्य किया जाएगा, जिससे उम्र के प्रमाण पत्र का सत्यापन स्थानीय स्तर पर हो सके। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत सचिवों की शैक्षणिक योग्यता में बदलाव और त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद कर जल्द चुनाव कराने की बात भी कही।0
0
Report
डूंगरपुर में पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस और बीएपी जीते
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की 14 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। कहीं निर्विरोध निर्वाचन हुआ तो कहीं एक-दो मतों के अंतर से प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों में भाजपा का दबदबा नजर आया, वहीं कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। डूंगरपुर जिले की 14 पंचायत समिति में से साबला, सीमलवाडा, सागवाडा, पाडवा, बिछीवाडा, आसपुर और भंडारी 7 पंचायत समितियों में भाजपा ने अपने उपप्रधान बनाये | वही डूंगरपुर, कांग्रेस और गामडी अहाडा पंचायत समिति में कांग्रेस ने अपने उपप्रधान बनाये | इसके साथ ही चिखली, झोथरी और गलियाकोट में अपने उपप्रधान बनाये | वही कांग्रेस के सहयोग से पाल देवल पंचायत समिति में निर्दलीय उपप्रधान बना | डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति भंडारी में भाजपा की लीला देवी निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुईं। वही पाल देवल पंचायत समिति में निर्दलीय मोनिका डामोर निर्विरोध उपप्रधान बनीं। चिखली पंचायत समिति में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के दिनेश डामोर निर्विरोध उपप्रधान चुने गए। सीमलवाड़ा पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी परेश पटेल ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने बीएपी के अब्दुल गनी शेख को एक वोट से हराया। खास बात यह रही कि परेश पटेल भाजपा के सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस के सहयोग से वे उपप्रधान बनने में सफल रहे। इससे पहले भाजपा सदस्यों के समर्थन से कांग्रेस के महेंद्र भगोरा प्रधान निर्वाचित हुए थे। साबला पंचायत समिति में भाजपा के भूपेंद्र सिंह ने बीएपी की देवू कंवर को तीन मतों से हराकर उपप्रधान पद पर जीत हासिल की। वहीं बिछीवाड़ा पंचायत समिति में भाजपा की अनिता गमेती ने कांग्रेस की कल्पना पटेल को तीन मतों से हाराया। उन्हें बीएपी का समर्थन मिला। आसपुर पंचायत समिति में भाजपा के सुशील जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राणावत को_three मतों से हराकर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। गलियाकोट पंचायत समिति में बीएपी के विशाल ने भाजपा के मुकेश को सात मतों से पराजित किया | डूंगरपूर पंचायत समिति में कांग्रेस की सुनीता ने बीएपी के बलवंत को सात मतों से हराकर जीत दर्ज की। पाडवा पंचायत समिति में भाजपा के शिवराम ने निर्दलीय प्रत्याशी भरतलाल को एक मत से हराया। सागवाड़ा पंचायत समिति में भाजपा के धूलचंद पाटीदार ने बीएपी के अक्षय को पांच मतों से हराकर उपप्रधान पद हासिल किया। वहीं दोवड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस के मोतीलाल रोत ने निर्दलीय प्रत्याशी जयश्री खांट को छह मतों से हाराकर उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की। वही गामडी अहाडा में कांग्रेस के नगीन राम भगोरा ने जीत दर्ज करते हुए उपप्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया | इसी तरह झोथरी पंचायत समिति में बीएपी के विमल प्रकाश परमार उप प्रधान बने | इधर जीत के बाद उम्मीदवारों व समर्थको ने जमकर जश्न मनाया |0
0
Report
Advertisement
धनबल से जीता मालाखेड़ा? टीकाराम जूली ने भाजपा पर आरोपों की बौछार की
Alwar, Rajasthan:मालाखेड़ा पंचायत समिति में भाजपा की जीत के बाद राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने मालाखेड़ा में जनता के समर्थन के दम पर नहीं, बल्कि धनबल और बाहुबल के सहारे अपना प्रधान बनाया है। जूली ने कहा कि वे मालाखेड़ा में चूके नहीं हैं, बल्कि चुनाव के दौरान जिस तरह से धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल किया गया, उस पूरे घटनाक्रम को समझना भी जरूरी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया, जो आर्थिक रूप से बेहद संपन्न हैं और जिनका मालाखेड़ा पंचायत समिति के ग्रामीण क्षेत्र से कभी कोई जुड़ाव नहीं रहा। उनके अनुसार, प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बजाय शहर में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना जनता के बीच से जनप्रतिनिधि चुनने की मूल भावना के विपरीत है। नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव में बड़े पैमाने पर धन के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिस तरह धूमधड़ाका किया गया और करोड़ों रुपये खर्च किए गए, उससे पूरी स्थिति स्पष्ट होती है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। जूली ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर चुनाव आयोग कहां चला जाता है और ऐसी गतिविधियों पर उसकी नजर क्यों नहीं पड़ती? क्या चुनाव आयोग इस दौरान आंखें बंद कर लेता है? जूली ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सीबीआई से जांच कराई जाए तो चुनाव में खर्च किए गए धन का पूरा सच सामने आ सकता है। उन्होंने भाजपा की जीत को जनता के जनसमर्थन के बजाय धनबल के दम पर हासिल की गई जीत बताते हुए चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। बाइट: टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
जयपुर नॉर्दर्न रिंग रोड समेत बाईपास-रिंग रोड योजना पर वित्तीय-जमीन चर्चा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए सरकार का फोकस अब बाईपास और रिंग रोड परियोजनाओं पर है। जयपुर की प्रस्तावित नॉर्दर्न रिंग रोड को बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (BOT) मॉडल पर विकसित करने और इसे केंद्र सरकार की नई अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी से छूट दिलाने के प्रस्ताव पर मंथन किया गया है। सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन परियोजनाओं से जुड़े वित्तीय और जमीन संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने जयपुर नॉर्दर्न रिंग रोड को महत्वाकांक्षी परियोजना बताते हुए इसके क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना की वित्तीय व्यवस्था और जमीन से जुड़े मामलों का विस्तृत परीक्षण करने के साथ नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। बैठक में प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रस्तावित बाईपास और रिंग रोड के निर्माण पर होने वाले खर्च में केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी के विकल्पों पर चर्चा की गई। इसके तहत जमीन अधिग्रहण, लैंड पूलिंग, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) और रॉयल्टी से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। इसके अलावा एसजीएसटी और रॉयल्टी की प्रतिपूर्ति तथा परियोजनाओं में केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय जिम्मेदारियां तय करने जैसे मुद्दों पर भी मंथन हुआ। सरकार का जोर केवल बाईपास और रिंग रोड के निर्माण पर ही नहीं, बल्कि इनके आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास पर भी है। बैठक में परियोजनाओं के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सड़कों के आसपास व्यवस्थित विकास और सर्विस रोड के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी के प्रावधानों और राजस्थान में इसके क्रियान्वयन की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरों में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने, जाम की समस्या से राहत दिलाने और वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने में बाईपास और रिंग रोड परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी। बैठक में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता, जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, वित्त (व्यय) सचिव डॉ. टीना सोनी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
चौमूं में भाजपा ने विजय जुलूस निकाला, प्रधान-उप प्रधान समेत समर्थकों का सम्मान
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस नगर परिषद के बाहर आयोजित हुआ अभिनन्दन समारोह भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी हुए शामिल रामलाल शर्मा का कार्यकताओं ने किया स्वागत नवनिर्वाचित प्रधान रामगोपाल मीणा,उप प्रधान माया देवी भी रही मौजूद भाजपा के तमाम पंचायत समिति सदस्यो का किया गया सम्मान चौमूं पंचायत समिति में प्रधान और उप प्रधान पद पर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान नगर परिषद के बाहर अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी शामिल हुए, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नवनिर्वाचित प्रधान रामगोपाल मीणा और उप प्रधान माया देवी भी समारोह में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी ने0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने सादुलपुर के तीनों पंचायत समितियों में उपप्रधान जीता
Churu, Rajasthan:उप प्रधान चुनाव में भी कांग्रेस रहा दबदबा,तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत सादुलपुर व चांदगोठी में मतदान से तो सिधमुख में निर्विरोध हुआ निर्वाचन सादुलपुर,पंचायत राज चुनाव के तहत पंचायत समितियों में प्रधान पद के बाद अंतिम चरण में शनिवार को उप प्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों सादुलपुर, चांदगोठी और सिधमुख में कांग्रेस ने उप प्रधान पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा, सादुलपुर पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या को 12 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पूनम को 5 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार कौशल्या ने 7 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं चांदगोठी पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी स्वामी ने जीत दर्ज की। उन्हें 10 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कुसुम कंवर को 5 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा सिधमुख पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी भूपसिंह निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए। उनका एकमात्र आवेदन प्राप्त होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने जांच एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। प्रधान एवं उप प्रधान चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद पिछले दो दिनों से पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुट रही है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया तथा पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बाइट डॉ कृष्णा पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर0
0
Report
मुरैना में बाइक टक्कर के विवाद से युवक की हत्या, परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में बाइक की टक्कर को लेकर मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। तीन बाइक सवार युवकों ने सड़क पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सिर में चोट लगने के कारण युवक को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। बाइक सवार तीन युवकों ने एक अन्य बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लात-घूंसों और सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को ग्वालियर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवारी भी सड़क पर युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके कारण मृतक के परिजन और समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और घेराव कर विरोध दर्ज कराया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग है। पुलिस ने कहा है कि मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया गया कि तीनों आरोपियों की पहचान कर दो दिन के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
29 नवंबर को शहपुरा में विशेष दिव्यांगजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के दिव्यांगजनों और आम नागरिकों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 29 नवंबर को शहपुरा विकासखंड के बरगांव स्थित जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल में विशेष मेगा दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दिव्यांगजनों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों, उनके परिजनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
