icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अनस उस्मानी: मुसलमानों का नुकसान समाजवादी पार्टी ने किया, बीजेपी ने उन्हें साथ जोड़ा

Noida, Uttar Pradesh:सलाम से ड्रैग करें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अनस उस्मानी ने कहा समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमानों का किया उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अनस उस्मानी ने एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर कहा इस चुनाव से पूरा 2027 चुनाव का फैसला नहीं किया जा सकता जहां पर गलतियां हुई है उनको हम लोग ठीक करेंगे बूथ स्तर पर काम करेंगे पार्टी को आगे बढ़ाएंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक मोर्चे को लेकर एक लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में तमाम पदाधिकारी के नाम है उस्मानी का कहना है कि चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को पार्टी में जोड़ने का काम करना है बहुत स्तर पर अल्पसंख्यकों को बीजेपी ने जो काम किया है वह जाकर बताना है पार्टी को मजबूत करना है अनस उस्मानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा इन तीनों ने सिर्फ अल्पसंख्यकों का वोट लिया है और उनको दरी बिछाना पर मजबूर किया है भाजपा ने अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाया है कई मुस्लिम चेहरे को मंत्री पद दिया कई लोगों को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया मुझे देखिए खुद इस पद पर बैठाया गया है भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है और मुसलमान की बात करें तो एक हाथ में लैपटॉप एक हाथ में कुरान की बात बीजेपी करती है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA का दिखावा कर कर मुसلमान को जोड़ने का काम करती, मुसलमान फिर भाजपा के साथ है और मुसलमान को पता है कि सरकार में गुंडागर्दी काम है कानून व्यवस्था सख्त है जमीनों पर कब्जेदारी नहीं होती है, पहले की सरकारों में अवैध कब्जे होते थे अनस उस्मानी ( भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष )
0
0
Report

दिवाली पर जयपुर डेयरी ने सरस घी से काजू कतली और बूंदी लड्डू लॉन्च किए

Jaipur, Rajasthan:एंकर-दीपावली पर मिठाई की मिठास में मिलावट का डर...तो अब जयपुर डेयरी ने उपभोक्ताओं को नया विकल्प दिया है। सरस घी से बनी काजू कतली और बूंदी के लड्डू अब डेयरी बूथों पर भी मिलेंगे। काजू कतली एक हजार रुपए किलो तो बूंदी के लड्डू 400 रुपए किलो में मिलेंगे। दिवाली के गिफ्ट पैक भी तैयार हैं। पिछले साल 33 टन मिठाई बेचने वाली जयपुर डेयरी ने इस बार 100 टन बिक्री का लक्ष्य रखा है। यानी मिठाई के बाजार में अब जयपुर डेयरी बड़ी हिस्सेदारी की तैयारी में है। दिवाली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग और मिलावट की आशंका के बीच जयपुर डेयरी ने उपभोक्ताओं को सरस घी से बनी मिठाइयों का नया विकल्प दिया है। अब उपभोक्ताओं को सरस की पारंपरिक मिठाइयों के साथ काजू कतली और बूंदी के लड्डू भी मिलेंगे। जयपुर डेयरी ने पहली बार इन दोनों मिठाइयों को अपने बिक्री नेटवर्क में शामिल किया है। ये मिठाइयां जयपुर शहर के प्रमुख सरस पार्लरों और डेयरी बूथों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उपभोक्ता 500 ग्राम काजू कतली का पैकेट 500 रुपए और एक किलो का पैकेट 1000 रुपए में खरीद सकेंगे। वहीं, बूंदी के लड्डू का आधा किलो पैकेट 200 रुपए में मिलेगा। यानी दोनों मिठाइयों की कीमत क्रमशः 1000 और 400 रुपए प्रति किलो रखी गई है। जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि दिवाली पर बाजार में मिलावटी मिठाइयों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सरस घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिक्री का दायरा बढ़ाया गया है। जयपुर डेयरी ने पिछले साल दिवाली के दौरान 33 टन मिठाइयों की बिक्री की थी। इस बार 100 टन मिठाई बेचने का लक्ष्य रखा गया है। डेयरी ने बल्क बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है ताकि परिवारों, संस्थानों और कंपनियों के लिए अग्रिम बुकिंग संभव हो। मिठाइयां शहर के प्रमुख सरस पार्लरों और डेयरी बूथों पर उपलब्ध रहेंगी। उपभोक्ता गिफ्ट पैक और मिठाइयों की जानकारी जयपुर डेयरी वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। पांच तरह के गिफ्ट पैक बनाए गए हैं: रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी, सरस पेड़ा, कलाकंद और श्रीखंड केसर पिस्ता जैसी मिठाइयां शामिल हैं। बहरहाल, दिवाली पर मिठाई बाजार में निजी दुकानों के साथ अब जयपुर डेयरी भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। पिछले साल 33 टन बिक्री के मुकाबले इस बार 100 टन का लक्ष्य बताता है कि डेयरी त्योहारी मिठाई बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए असली कसौटी मिठाइयों की गुणवत्ता, ताजगी, कीमत और समय पर उपलब्धता होगी। दीपक गोयल,जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर नगर निगम की लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री नहीं मिल पाई, आलू खराब

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, बाढ़ प्रभावितों को मिलने वाला खाद्य सामग्री नगर निगम कार्यालय में पडे पड़े सड़ रहा है, लेकिन नगर निगम बाढ़ प्रभावितों को उक्त खाद्य सामग्री बांटने में विफल साबित हुआ. दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर निगम में कर्मचारियों द्वारा आलू की सफाई का एक वीडियो सामने आया. बताया जा रहा है कि नगर निगम ने आलू सहित अन्य खाद्य साम्रगी बाढ़ प्रभावितों को बांटने के लिए खरीदी थी लेकिन समय रहते उक्त खाद्य साम्रगी निगम नहीं बांट पाया जिसके चलते आलू खराब हो गए. पूरे मामले में कांग्रेस ने नगर निगम पर बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदनहीन होने होने का आरोप लगाया, वहीं महापौर संजय पांडे ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाला खाद्य साम्रगी नहीं बांट पाने को लेकर नगर निगम की लापरवाही स्वीकार की. उन्होंने कहा नगर निगम का पूरा अमला पिछले एक महीने से दशहरा उत्सव की व्यवस्था करने में जुटा हुआ था जिसके चलते बची हुई खाद्य साम्रगी नहीं बांट पाए. कोताही बरतने वाले निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही. मामले के सामने आने के बाद नगर निगम खाद्य साम्ग्री बांटने की व्यवस्था करने में जुट गया है. वहीं कांग्रेस के आरोप पर महापौर ने पलटवार किया उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही है।
0
0
Report

झांसी में चूहा जलाने का वीडियो: आरोपियों की पहचान, केस दर्ज

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट बाहर कुरैशनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ लड़कों ने बेजुबान चूहे को बेरहमी से जिंदा जला दिया। इसका वीडियो बनाकर आरोपियों ने खुद ही वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़कों ने पहले एक चूहे को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांधकर लटकाया। उसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डाला गया और माचिस से आग लगा दी गई। आग लगते ही चूहा तड़पने लगा और जब रस्सी जलकर टूटी तो चूहा जलता हुआ भागने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर लड़कों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना पुलिस हरकत में आई और पेट्रोल डालकर चूहे को जलाने वाले लड़कों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

नारायणपुर में अर्णव तूफान का अलर्ट असर नहीं, बारिश ने फसल और बाजार प्रभावित

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर में जिले में अर्णव तूफान को लेकर प्रशासन द्वारा पहले ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि, जिले में तूफान का प्रभाव व्यापक रूप से देखने को नहीं मिला। पिछले दो दिनों से जिले में हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं खेतों में कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। अलर्ट के अनुरूप नहीं दिखा तूफान का असर अर्णव तूफान को लेकर जारी अलर्ट के बाद जिले के लोगों में मौसम को लेकर सतर्कता बनी हुई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, उस स्तर का प्रभाव नारायणपुर जिले में देखने को नहीं मिला। जिले में तेज हवाओं या व्यापक तबाही के बजाय हल्की बारिश का दौर ही प्रमुख रूप से दिखाई दिया। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों की सतर्कता बनी हुई है। कटी फसल को नुकसान की आशंका दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद रखी फसल के भीगने से नुकसान होने की आशंका है। अगर बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है, तो किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी कटी फसल को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दुकानदारों की बिक्री पर भी पड़ा असर to तूफान को लेकर जारी अलर्ट का असर बाजार और व्यापार पर भी देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम और तूफान की आशंका के चलते लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इसके कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हुई है और दुकानदारी प्रभावित हुई है। दुकानदारों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में कारोबार में कमी महसूस की जा रही है।
0
0
Report

पलामू के गांधी स्मृति टाउन हॉल में अनुसंधान प्रक्रियाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Babhandih, Jharkhand:पलामू के गांधी स्मृति टाउन हॉल में गुरुवार, 29 अक्टूबर को पलामू पुलिस की ओर से अनुसंधान प्रक्रिया एवं अनुसंधान में गुणवत्तापूर्ण सुधार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस अनुसंधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों की अनुसंधान क्षमता को बेहतर बनाना, जांच में गुणवत्ता सुनिश्चित करना और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।
0
0
Report

सीवान जीरादेई: तेजाब हमले में मुन्नी लाल राम गिरफ्तार

Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिला पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जीरादेई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुईया गांव निवासी मुन्नी लाल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पूरा मामला सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रुईया गांव का है। बीते 23 अक्टूबर को एक महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान महिला के शरीर पर तेजाब फेंककर उसे जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही जीरादेई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीवान के जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल टीम का भी गठन किया गया। वहीं, पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर जीरादेई थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी मुन्नी लाल राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रुईया गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

सतना में दहेज हत्या के फरार दंपति समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2023 में मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सतना एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि आरोपी विनोद पाल उर्फ दीपक (30), उसके पिता सैखीलाल पाल (60) और पत्नी पूनम पाल (23), निवासी मौहार के खिलाफ वर्ष 2023 में दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 304बी, 34 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में चालान पेश किया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तीनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लगभग तीन साल से फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

करवा चौथ पर चौथ माता मंदिर में भक्तों का सैलाब: महिलाएं जातीं हैं लंबी उम्र की दुआ

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाडा की पहाडियों पर करिब एक हजार फिट की उचाई पर विराजमान चौथ माता जन जन की आस्था का केन्द्र है और यहां आने वाले श्रद्धालु माॅ अम्बे के इस रुप को चौथ माता के रुप में पुजते है ,माता के दर्शन के लिये प्रदेश से ही नहीं बल्की देश के अन्य राज्यों से भी वर्ष भर लाखों की तादात में श्रद्धालु यंहा आते है, यहाॅ आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है की चौथ माता भक्तों की हर मुराद पुरी करती है कोई भी भक्त माता के दरबार से खाली हाथ नही लोटता ,माता सबकी झोली भरती है कोई संतान प्राप्ती, तो कोई सुख समृद्धि की कामना लेकर माता के दरबार में आता है और माता सबकी पुकार सुनती है ,विष खास कर महिलाओं में चौथ माता को लेकर खासी आस्था है । महिलाओं का मानना है की चौथ माता उनके सुहाग की रक्षा करती है, यहाॅ आने वाली महिला श्रद्धालु माता से अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है । हिन्दी महिनों की हर चौथ और विशेष कर आज करवा चौथ को महिलाऐं अपने पति की लम्बी उम्र के लिये माता का उपवास रखती है । दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाऐं शाम को चाॅद देखकर और माता के अर्क देकर अपने पति का चहरा देखती है और पति की सुरत में माता के रुप को देखकर ही व्रत खोलती है । साल भर यंहा माता के दरबार में भक्तों को ताॅता लगा रहता है । आज करवा चौथ के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों का विषेस महत्व माना जाता है, पहाडी की तलहटी में चौथ माता सरोवर बना हुआ है ,यहाॅ आने वाले श्रद्धालु सरोवर की पाल पर चढकर लबालब भरे तालाब के समीप उचें सुरम्य पहाड पर माता के भव्य दरबार को देखकर अभिभुत हो जाते है ,जो भी भक्त एक बार माता के दरबार में ढोक लगाने आता है वों यहा का सुन्दर और मनमोहक दृस्य देखकर बार बार माता के दरबार में आना चाहता है । आज करवा चौथ के अवसर पर चौथ माता के दरबार मे श्रद्धा का सैलाब उमड़ा ,बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने जहाँ माता चौथ भवानी के दर्शन कर अपने पति की लंबी उम्र और घर मे सुख शांति की कामना की वही कँवरी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना की ।
0
0
Report

SC directive: Strict adherence to fireworks rules is the festival's safety

Noida, Uttar Pradesh:जस्टिस सुंदरश ने कहा कि केवल आदेश देने से कुछ नहीं होगा, उनका जमीन पर पालन भी होना चाहिए। अधिकारियों को बताना होगा कि पटाखा विक्रेताओं की कितनी जांच हुई, कितने मामले दर्ज किए गए और क्या कार्रवाई की गई। अदालत ने प्रतिबंधित चीनी पटाखों की बिक्री पर नजर रखने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बेंच ने कहा कि जब तक नियमों का पालन नहीं होगा, तब तक आदेश देने का कोई फायदा नहीं है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। अधिकारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। कोर्ट ने बच्चों को पटाखों के नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों की मदद लेने का सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि लोगों को जागरूक बनाने के लिए विराट कोहली जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों और अन्य जानी-मानी हस्तियों के की मदद ली जा सकती है। बेंच ने कहा कि त्योहार मनाते समय बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। वहीं, एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण रोकने के लिए शीतकालीन कार्ययोजना लागू कर रही है।1 नवंबर से अगले drei महीनों तक शहर में सभी निर्माण कार्यों पर बैन लगा दिया जाएगा। BS-6 से कम उत्सर्जन मानक वाले और दिल्ली में रजिस्टर्ड नहीं किए गए वाहनों को 1 नवंबर से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी ASG ने माना कि पिछले साल जिन दिनों पटाखे जलाने की इजाजत थी, उन दिनों एक्यूआई अधिक दर्ज किया गया था
0
0
Report

उज्जैन: बिजली बिल वसूली के दौरान ग्रामीण ने कर्मचारियों से मारपीट की

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, बिजली बिल की वसूली करने पहुँचे विधुत विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीण ने पीटा, थाना इंगोरिया के गांव खरसुद खुर्द की घटना, पुलिस ने दो लोगो पर किया केस दर्ज, उज्जैन में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल घटना थाना इंगोरिया के गांव खरसोद खुर्द की बताई जा रही है। यहां गाँव में बिजली बिल की वसूली करने गई टीम के साथ किसान और उसके बेटे ने मारपीट की। कर्मचारी उनसे बिल की राशि जमा करने का कह रहे थे। घटना में कर्मचारी की बाईं आंख, कंधे और सिर में चोट आई है। गुरुवार को घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने किसान श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। यहां धारा 115 (2), 296 (A), 351 (3), 3(5) सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दरअसल बिजली विभाग में वरिष्ठ परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ ईश्वर भिलाला ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे वह साथी कर्मचारियों कचरू गारी, घनश्याम गारी और अनिल के साथ श्याम पंड्या के खेत स्थित मकान पर अस्थाई कृषि बिजली कनेक्शन के बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। श्याम पंड्या ने बिल जमा करने से इनकार कर उन्हें घर से जाने को कहा। ईश्वर ने कनेक्शन काटने की बात कही तो श्याम ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। इसके बाद उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान श्याम का बेटा अर्जुन भी वहां पहुंचा और उसने भी मारपीट की। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में कथित तौर पर पंड्या परिवार के लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद दिखाई दे रहा है। बताया गया कि विवाद में दो पुरुषों और तीन महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो और सभी लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच से होना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top