284002
Jhansi - समाजसेविका देश की राजधानी में शक्ति सम्मान अवाॅर्ड से हुईं सम्मानित
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी सिद्धि ग्रुप एवं एकेएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में देश की राजधानी दिल्ली में शक्ति सम्मान अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया। सिद्धि ग्रुप देश की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था है जो महिला सशक्तिकरण, मानवीय दृष्टिकोण आदि क्षेत्रों पर कार्य कर रही है यह संस्था देशभर में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेविकाओं को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करती है। यह कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल वेस्टेंड इन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक के रूप में सिद्धि ग्रुप की संस्थापिका सस्मिता मोहंती एवं सह संस्थापक भरत यादव, एकेएस सोसाइटी की चेयरपर्सन चंदना राउल उपस्थित रहीं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर के इस्माइलपुर में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में घर के अंदर 45 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा का खून से सना शव मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर स्थित मकान में मनोज विश्वकर्मा का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घर से बदबू आने पर लोगों ने कमरे को खोलकर देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की बुजुर्ग मां सावित्री देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए अपनी पोती और उसके साथ आए दो युवकों पर संदेह व्यक्त किया है। वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में नशे की हालत में सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। मृतक मनोज विश्वकर्मा का इस्माइलपुर में दो मंजिला मकान है। पारिवारिक जानकारी के मुताबिक, मनोज की शादी हुई थी और उसकी चार बेटियां थीं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पत्नी से आए दिन विवाद होने के कारण वह अपनी तीन बेटियों के साथ रांची चली गई थी। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले मनोज की बड़ी बेटी अंशिका घर आई थी। उसके साथ दो युवक भी आए थे। मनोज की मां सावित्री देवी घर से कुछ दूरी पर रहती हैं। उन्हें जब बेटे की मौत की जानकारी मिली, तो वह मौके पर पहुंचीं। बेटे का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सावित्री देवी ने बेटे की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने अपनी पोती और उसके साथ आए दो युवकों पर संदेह व्यक्त किया है। मां का यह भी कहना है कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की जांच में अभी तक किसी की संलिप्तता स्थापित नहीं हुई है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनोज शराब के नशे में सीढ़ियों से गिर गया होगा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके कारण उसकी मौत होने की आशंका है। घटना के समय घर में किसी के मौजूद न होने के कारण उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी होगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
कुशीनगर-देवरिया में मूर्ति विसर्जन सुरक्षा चाकचौबंद, पुलिस-प्रशासन जुटा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर/देवरिया - मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट - कसया थाना क्षेत्र के रामाभार घाट और देवरिया के हेतिमपुर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद - ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश - मूर्ति विसर्जन मार्गों पर पुलिस की लगातार पुलिस की निगरानी - शांतिपूर्ण और व्यवस्थित विसर्जन संपन्न कराने में जुटा पुलिस-प्रशासन।0
0
Report
रोहन राठी हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर किसान-ग्रामीणों का धरना SSP के आश्वासन के बाद समाप्त
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। रोहन राठी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन और ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। करीब पांच घंटे तक चले धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की। एसएसपी सूरज कुमार राय के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर बैठे किसान और ग्रामीण एसएसपी को कार्यालय से बाहर आकर उनकी मांगें सुनने और जांच को लेकर स्पष्ट आश्वासन देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले में पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग थी कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्षता से जांच की जाए और वास्तविक सच्चाई सामने लाई जाए। काफी देर तक चले धरने के बाद एसएसपी सूरज कुमार राय किसानों ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग सहित मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। धरने में शामिल कुछ लोगों के अनुसार, एसएसपी ने जांच और कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय मांगा है। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरैटी के ग्राम प्रधान विवेक राठी के बेटे रोहन राठी का शव 24 सितंबर 2026 को गांव के जंगल में खेत के पास मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ सीबीआई जांच की मांग भी उठाई गई थी। मामले को लेकर ग्रामीणों और विभिन्न पक्षों की पंचायतें हुईं, जिनमें पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा करने की मांग की गई। जांच को लेकर उठ रहे सवालों के बीच छह सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। अब एसएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों की निगाहें जांच की प्रगति पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर पुलिस ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित किया
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण\n\nधौलपुर।\nआगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में जिलेभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।\n\nइसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने राजाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने देवखेड़ा, बसई घीयाराम, मिठावली, खुड़िला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ग्रामीणों से जनसंपर्क कर संवाद किया।\n\nएएसपी वैभव शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्भीक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें और चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।\n\nइसके साथ ही धौलपुर पुलिस द्वारा पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिलेभर में लगातार पैदल गश्त, नाकाबंदी और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी एवं टीमें विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन कर रही हैं, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस का संकल्प है कि चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त हो।0
0
Report
प्रयागराज में भाजपा ने मतदान सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ DM को ज्ञापन सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (Uttar Pradesh): BJP Delegation Submits Memorandum to DM Over Alleged Irregularities in Graduate and Teachers’ Voter Lists, Demands Corrective Action Ahead of October 23 Elections. उत्तरप्रदेश MLC चुनाव - प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - 23 अक्टूबर को MLC की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए मतदान से पहले मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सुधारात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए DM को ज्ञापन सौंपा.0
0
Report
कपूरथला में DC दफ्तर कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन, वादे पूरे करने की मांग
Kapurthala, Punjab:कपूरथला में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन; सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहे कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और सरकार के वादे पूरे करने की मांग की कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला प्रशासनिक परिसर में पसरा रहा सन्नाटा, दफ्तरों में खाली रहीं कुर्सियां कपूरथला: कपूरथला में आज डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों और वादों को पूरा न करने के विरोध में उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के against जमकर नारेबाजी की। इस हड़ताल को 'अध्यापक दल पंजाब' ने भी अपना पूरा समर्थन दिया है।रोष प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से पुरजोर मांग की कि वादे के मुताबिक कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए और चुनाव से पहले कर्मचारियों से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाए।कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वर्ष 2022 से पहले (विपक्ष में रहते हुए) इसी तरह के संघर्षों के दौरान उनके साथ खड़े दिखते थे। तब वे वादा करते थे कि राज्य में उनकी सरकार आने पर कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन आज सत्ता में आने के बाद सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने से साफ मुकर रही है और उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश (मास कैजुअल लीव) लेकर हड़ताल पर चले जाने के कारण आज जिला प्रशासनिक परिसर (डीएसी) में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दफ्तरों में अधिकारियों और बाबुओं की कुर्सियां खाली नजर आईं, जिसके चलते कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया और अपने सरकारी कार्यों के लिए आए आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें जल्द न मानीं, तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र पर सवाल: जोथिमाणी कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JOTHIMANI SENNIMALAI (CONGRESS) ON REGIME CHANGE CONTROVERSY/ SUDHANSHU TRIVEDI / SMRITI IRANI दिल्ली: कांग्रेस सांसद जोथिमानि कहती हैं, "लोकतंत्र की नींव स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर टिकी होती है। लोग अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं, लेकिन भारत में क्या हो रहा है? जनता के जनादेश के बजाय, मौजूदा सरकार खुद तय कर रही है कि किसे वोट देने का अधिकार होगा और कौन सरकार चुन सकेगा। देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं देखा गया। चुनाव प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त, जिन्हें चुनावी प्रक्रिया का संरक्षक होना चाहिए था, उन्होंने भाजपा के पक्ष में पूरे चुनाव आयोग को ही दांव पर लगा दिया है और चुनाव जीतने में उनकी सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं।"0
0
Report
रायपुर में कालीमाता मंदिर परिसर में सिंदूर खेला का आयोजन, महिलाओं की भीड़
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर कालीबाड़ी कालीमाता मंदिर प्रांगण में सिंदूर खेला का आयोजन. बड़ी तादाद में महिलाएं मौजूद0
0
Report
मुंगेर के पोलो मैदान पर विजयादशमी: रावण वध से बुराई पर अच्छाई की जीत
Munger, Bihar:पोलो मैदान में भव्य रावण वध, बुराई पर अच्छाई की जीत का गवाह बना मुंगेर।रावण वध देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब, डीएम-एसपी ने राम, लक्ष्मण और हनुमान की उतारी आरती; आतिशबाजी से जगमगाया आसमान मुंगेर: विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को शहर के पोलो मैदान में भव्य रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावण वध देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान पहुंचे। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के जलते ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। मैदान में मौजूद दर्शकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारकर किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने भगवान श्रीराम का हाथ पकड़कर प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाया। तीर चलने के साथ ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे। पुतलों के दहन के साथ मैदान तालियों और जयकारों से गूंजने लगा। आतिशबाजी के मनमोहक दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। राम, लक्ष्मण और हनुमान के किरदार ने मोहा मन रावण वध कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की भूमिका निशा ओंकार कलाकुंज के निदेशक रितेश मिश्रा ने निभाई, जबकि लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका स्थानीय कलाकारों ने अदा की। कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। रावण वध के दौरान मैदान में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ इस आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बार पोलो मैदान में बेहतर व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही थी। मैदान के चारों ओर बनाए गए वॉच टावरों से भी पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही थी। उन्होंने जिलेवासियों से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के लिए पोलो मैदान में अस्थायी प्रकाश व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर श्रीरामलीला मैदान दुर्गा स्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक, समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर रोड पर निजी बस की टक्कर: तीन बेल और एक गाय की मौत, दो बेल घायल
Noida, Uttar Pradesh:पोकरण जैसलमेर जैसलमेर रोड पर निजी बस का कहर तीन बेल और गाय को मारी टक्कर, दो बेलों की दर्दनाक मौत, चाचा और पोकरण के बीच भीषण सड़क हादसा, निजी बस की टक्कर से दो बेलों की मौत, एक बेल गंभीर रूप से घायल, हादसे में निजी बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त, सड़क हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप, हादसे बाद लोगों की भीड़ हुई इकट्ठा ।0
0
Report
जोधपुर रिफ 2026: मेहरानगढ़ दुर्ग में 22–26 अक्टूबर, वैश्विक कलाकारों की धूम
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित 'जोधपुर रिफ 2026' का आयोजन 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग में किया जा रहा है। महाराजा गजसिंह द्वितीय के मुख्य संरक्षण और फेस्टिवल डायरेक्टर दिव्य भाटिया के निर्देशन में होने वाला यह फेस्टिवल इस बार अपने दो दशक (20 साल) पूरे कर रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक प्रसिद्ध संगीतकार सर मिक जैगर हैं। देश-विदेश के कलाकारों का अनूठा संगम इस संगीत समारोह में छह महाद्वीपों और एक दर्जन से अधिक देशों—जैसे कोलंबिया, चिली, पुर्तगाल, पोलैंड, स्कॉटलैंड और एस्टोनिया—के रूट्स म्यूजिक के सितारे पहली बार भारतीय जमीन पर अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। फेस्टिवल की असली धड़कन राजस्थानी लोक कलाकार हैं, जिसमें मंगणियार, लंगा, मेघवाल, भोपा, कालबेलिया, मीणा और भील समुदायों के 250 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, पद्मश्री अश्विनी भिंडे देशपांडे, मांगका मयांगलाम्बम, और अम्बी सुब्रमण्यम जैसे दिग्गज भारतीय कलाकार भी अपनी कला से समां बांधेंगे। पहली बार थिएटर: इस वर्ष जोधपुर रिफ में पहली बार थिएटर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आदिशक्ति थिएटर द्वारा 'बृहन्नला' नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। विविध मंच: मेहरानगढ़ दुर्ग वीर दुर्गादास मेमोरियल पार्क, जसवंत थड़ा के सनराइज और मूनराइज कॉन्सर्ट, चोकेलाव बाग, जनाना कोर्टयार्ड और राव जोधा डेजर्ट लाउंज जैसे विभिन्न स्थलों पर गूंजेगा। उद्घाटन और निःशुल्क प्रवेश: महोत्सव की शुरुआत 22 अक्टूबर को सुबह वीर दुर्गादास स्मृति पार्क (मसूरिया पहाड़ी) से होगी। इसी दिन शाम 7:30 बजे से मेहरानगढ़ दुर्ग पार्किंग एरिया में होने वाले ओपनिंग नाइट सिटी कॉन्सर्ट में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यह पांच दिवसीय महाकुंभ 26 अक्टूबर को जसवंत थड़ा पर सुबह के समापन समारोह के साथ संपन्न होगा। बाइट दिव्य भाटिया डायरेक्टर फेस्टिवल0
0
Report
डीग में नाबालिग बच्चों की हत्या: मां व प्रेमी गिरफ्तार, खौफनाक सच्चाई सामने
Noida, Uttar Pradesh:डीग गांव बडेसरा मे दो नाबालिग बालकों की हत्या का हुआ खुलाशा । ऑपरेशन संकल्प के तहत डीग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 1 मुलजिमा व उसके प्रेमी मुलजिम को किया गिरफ्तार। मृतक बालकों की मां एवं उसका प्रेमी गिरफ्तार प्रेम प्रंसग के चलते या उजागर होने के डर से मां एवं उसके प्रेमी ने की थी दोनों बालकों की हत्या। हत्या कर बालकों के शवों को घर से कुछ दूरी पर कडब के पूंजों मे दिया था डाल। जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने दी जानकारी。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में पंचायत चुनाव प्रचार तेज, कांग्रेस-भाजपा के नेता मैदान में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जिला परिषद और पंचायत राज चुनाव को लेकर जोधपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण का मतदान कल सुबह होने जा रहा है, वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार भी चरम पर पहुंचने लगा है। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभाएं कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता भी अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से आज जनसभाओं का आयोजन कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया गया। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई सहित अन्य नेता ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ग्रामीण देहात अध्यक्ष एवं विधायक गीता बराड़ भी पंचायत समिति सदस्य पद की प्रत्याशी कौशल्या और जिला परिषद सदस्य पद की प्रत्याशी प्रमिला चौधरी के समर्थन में जनसभाएं कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नेता ग्रामीण मतदाताओं को साधने और अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटे हैं। तो वही भाजपा के देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित बडे नेता भी अब मैदान में उतर चुके है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत फलोदी,लोहावट,चामू,सेखाला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभाए कर चुके है। तो वही केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने लूणी विधानसभा के गांवों की कमान संभाले हुए है। दोनो ही दलों की ओर से जिला प्रमुख के लिए प्रयास तेज कर दिए है।0
0
Report
अलवर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, 1000 बांग्लादेशी नागरिकों से करोड़ों की ठगी
Alwar, Rajasthan:अलवर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, बांग्लादेश के 1000 नागरिकों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा अलवर। साइबर संग्राम अभियान के तहत अलवर जिले की धौलागढ़ थाना पुलिस, साइबर क्राइम टीम और क्यूआरटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्सटॉर्शन के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को ब्लैकमेल कर साइबर ठगी करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह वर्ष 2024 से सक्रिय था और अब तक बांग्लादेश के करीब 1000 नागरिकों को अश्लील वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना शालीम खान व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से करीब 20 सदस्यों के नेटवर्क का संचालन करता था। गिरोह के सदस्य फेसबुक पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बांग्लादेशी नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। दोस्ती होने के बाद वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो तैयार कर उसकी रिकॉर्डिंग की जाती थी। इसके बाद वीडियो को एडिट कर संबंधित व्यक्ति को भेजा जाता और फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते थे। बदनामी के डर से कई पीड़ित आरोपियों को रकम देने के लिए मजबूर हो जाते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह बांग्लादेश में इस्तेमाल होने वाले 'बिकाश' डिजिटल भुगतान ऐप के जरिए रकम प्राप्त करता था। इसके बाद बांग्लादेश में मौजूद कथित सहयोगियों की मदद से राशि बैंक खातों और अन्य माध्यमों से आगे भेजी जाती थी। ठगी की रकम निकालने और आरोपियों तक पहुंचाने के लिए नकदी सहित विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि लेनदेन का पता लगाना मुश्किल हो। जांच में भारत और बांग्लादेश के बैंक खातों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार और डॉ. प्रियंका रघुवंशी के मार्गदर्शन तथा साइबर क्राइम डीएसपी वीरेंद्र सिंह भाटी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उकसी गांव के बांध की पाल पर दबिश दी। यहां से शालीम खान, दीनू खान, राहुल खान और निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोठड़ा उपला और गोठड़ा निचला क्षेत्र के निवासी हैं。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड और दो एयरटेल सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में धौलागढ़ थाने में एफआईआर संख्या 221/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D व 66E में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और बांग्लादेश में सक्रिय कथित सहयोगियों की तलाश कर रही है। साथ ही ठगी की कुल रकम, पीड़ितों की वास्तविक संख्या और वसूली गई राशि को विभिन्न बैंक खातों व अन्य माध्यमों से निकालने के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य संपर्कों और वित्तीय लेनदेन का भी खुलासा हो सकता है।0
0
Report
आमिर खान के उपभोक्ता विवाद पर कोटा कोर्ट में जवाब, प्रचार-प्रतिबद्धता पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:आमिर खान ने कोटा उपभोक्ता कोर्ट में पेश किया जवाब, शिकायत को बताया निराधार कोटा। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से जुड़े उपभोक्ता विवाद में बुधवार को कोटा जिला उपभोक्ता आयोग में 13 पेज का लिखित जवाब पेश किया गया। आमिर खान ने शिकायत को निराधार बताते हुए खारिज करने की मांग की है। मामला-snapped से वुडलैंड की कथित नकली बेल्ट और वॉलेट मिलने से जुड़ा है। परिवादी इन्द्र मोहन सिंह हनी ने आमिर खान को पक्षकार बनाने की मांग की थी, जिसे आयोग ने स्वीकार किया था। आमिर खान की ओर से जवाब में आरोप लगाया गया कि उन्हें वर्ष 2021 की शिकायत में वर्ष 2026 में शामिल किया गया और परिवादी ने प्रचार पाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। इन्द्र मोहन सिंह हनी ने कहा कि यह मामला किसी व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के अधिकारों और विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटीज की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है। हनी के अनुसार, उन्होंने आमिर खान का स्नैपडील विज्ञापन देखकर वुडलैंड की बेल्ट और वॉलेट खरीदे थे, लेकिन सामान की प्रामाणिकता पर संदेह होने पर अधिकृत विक्रेता ने उसे नकली बताया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 7 May 2024 के पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि करोड़ों रुपये लेकर विज्ञापन करने वाले सितारे उपभोक्ताओं के प्रति जवाबदेही से नहीं बच सकते। उनका कहना है कि सेलिब्रिटीज को किसी कंपनी या उत्पाद का प्रचार करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करनी चाहिए, क्योंकि जनता उनके चेहरे पर भरोसा करके सामान खरीदती है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर 2026 को होगी。0
0
Report
Advertisement
