झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शुरू किया नया महिला उद्यामिता सेल
Basari, Uttar Pradesh:झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक ICCC सभाकक्ष में की गई। बैठक की अध्यक्षता झांसी MP अनुराग शर्मा ने की। बैठक का प्रारम्भ करते हुए CLLAF सदस्यों पूर्व बैठक के कार्यवृत्त के अनुपालन प्रस्तुत किए गए। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं संचालित कराये जा रहे राइज इंक्यूबेशन सेंटर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाये जाने के उद्देश्य से महिला उद्यामिता डेवलपमेंट सेल का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि अनुराग शर्मा ने इस अवसर पर महिला उद्यमियों का सम्मान किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।