284003
झांसीः सीपरी बाजार पुलिस ने होम्स सिटी से ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। इसी सूचना पर एसओजी और सीपरी बाजार पुलिस ने होम्स सिटी पहुंचकर छापेमारी की जिसमें उद्देश्य गुप्ता, अमन भंडारी, राघवेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 16 मोबाइल, दो डायरी बरामद किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ड्रास में LG कप हॉर्स पोलो: चौथे दिन तेज़ मुकाबले देखने को मिले
Aram Pora, Ganderbal, The fourth day of the ongoing 6th Lieutenant Governor (LG) Cup Horse Polo Championship 2026 witnessed thrilling action at the International Horse Polo Stadium, Drass, attracting a large gathering of polo enthusiasts and local spectators. Deputy Commissioner, Drass, Imteeaz Kacho visited the stadium and watched the matches apart from interacting with organizing staff, media persons and players. He was accompanied by Zonal Physical Education Officer, Drass, Mohammad Ishaq; Police Inspector Mohammad Jamil, officials of the Department of Youth Services & Sports. The Deputy Commissioner expressed delight at the way the matches were being played and thanked the Department of Youth Services & Sports for the arrangments in place. He appreciated the players for their dedication, discipline and true sportsmanship. He lauded their commitment towards preserving Ladakh's rich horse polo tradition and boosted their morale by extending his best wishes for the remaining matches of the championship. The events of the fourth day featured four participating teams. The first match was played between Young Yulbu and D’ Meadows, followed by the second match between Polo Panthers and Ladakh Scouts Regimental Centre (LSRC). Both matches showcased impressive horsemanship, teamwork and competitive spirit, keeping the spectators engaged throughout the day. The ongoing championship continues to celebrate the rich tradition of horse polo in Ladakh while providing a platform for talented players to demonstrate their skills. The tournament has drawn enthusiastic public participation and remains a significant sporting event in Drass, promoting sportsmanship, preserving the region's cultural heritage and encouraging greater youth participation in traditional sports.0
0
Report
गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई: गुरु पूजा का महत्त्व कालका जी मंदिर से स्पष्ट
New Delhi, Delhi:देश भर में गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) 29 जुलाई बुधवार को मनाई जाएगी। देश भर में इस दिन शिष्य अपने गुरुओं, आध्यात्मिक आचार्यों और गुरु परंपरा का पूजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गुरु की पूजा करने से शिष्यों को शुभदायक फल प्राप्त होता है। इस बार गुरु पूर्णिमा को लेकर लोग असमंजस में हैं कि 28 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाया जाए या 29 जुलाई को, जिसके संबंध में दिल्ली के सिद्धपीठ काल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने जानकारी दी है। दिल्ली के सिद्ध पीठ कालका जी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है; इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई को पड़ रही है और उसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। उस दिन विशेष रूप से जो लोग अपने गुरु से दीक्षा लेते हैं, वे गुरु पूजन करते हैं। गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देव महेश्वर, गुरु साक्षात परब्रह्म हैं; ऐसे गुरु को हम प्रणाम करते हैं। इस पर्व पर अपने गुरु के प्रति आस्था प्रगट होती है तथा विधिवत गुरु पूजन किया जाता है।0
0
Report
बिहार बंद गया में सुरक्षा चाक चौबंद, प्रदर्शन जारी
Gaya, Bihar:बिहार बंद को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र संगठन, छात्रों के उग्र प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात.NIIT पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठन आइसा द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का गया जी में असर देखने को मिल रहा है। बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुबह से ही शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बंद के मद्देनजर डीएम आवास, रेलवे ट्रैक सहित शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। वही प्रदर्शन कारियो के साथ नगर पुलिस उपाधीक्षक व एसडीओ भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ सड़कों पर उतरकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हालांकि, बंद के कारण सड़कों पर आम दिनों की तुलना में गाड़ियों की आवाजाही थोड़ी कम देखी जा रही है, लेकिन व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह सामान्य हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि बंद को लेकर पूरी पुलिस टीम अलर्ट मोड पर है। तीन लेयर में सुरक्षा का इंतेजाम किया गया है। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने या उपद्रव फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी को भी शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में हाई रिस्क गर्भवती के लिए प्रसव सखी शुरू
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के अनुरूप बांसवाड़ा जिले के महात्मा गांधी जिला अस्पताल से हाई रिस्क गर्भवाली महिलाओं के लिए ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई। इस पहल का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचने से लेकर प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल एवं डिस्चार्ज तक प्रत्येक चरण में सहज, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था के तहत पिंक एप्रिन में तैनात प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मी एवं महिला स्वास्थ्यकर्मी ‘प्रसव सखी’ के रूप में कार्य करेंगी। वे हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को भर्ती, पंजीयन, जांच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार, विशेषज्ञ सेवाओं से जोड़ने तथा आवश्यकता होने पर रेफरल प्रक्रिया में भी सहयोग प्रदान करेंगी। इससे गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को अस्पताल में बेहतर मार्गदर्शन एवं समन्वित सेवाएं मिल सकेंगी। सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ योगेश कांचा, उप नियंत्रक डॉ डीके गोयल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कीर्तिश जैन, डॉ अमित वगेरिया ने व्यवस्थाओं को देखा और सखी के लिए नियुक्त स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया। 24 घंटे संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हेल्प डेस्क के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 104 जननी एक्सप्रेस, हेल्प डेस्क और प्रसव सखी की एकीकृत व्यवस्था के जरिए हाई रिस्क गर्भवतियों को घर से अस्पताल तक सुरक्षित परिवहन तथा अस्पताल में प्राथमिकता के साथ निर्बाध उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। चिकित्सा विभाग के अनुसार इस व्यवस्था से हाई रिस्क गर्भवतियों की नियमित निगरानी, समय पर उपचार, प्रभावी रेफरल प्रबंधन तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सरकारी अस्पतालों में मातृत्व सेवाएं अधिक संवेदनशील, मरीज केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण बनेंगी।0
0
Report
ये वायरल शो किसके लिए है? खुलासा हुआ
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बिस्तर आर्थोपेडिक-न्यूरो अस्पताल का लोकार्पण
Bikram, Bihar:लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल, राजवंशी नगर, पटना में ₹215 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 400 बेड वाले अत्याधुनिक भवन में ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण0
0
Report
Advertisement
मानसून से पहले नालों की सफाई: पश्चिमी दिल्ली में डी-सिल्टिंग का सच सामने?
Delhi, Delhi:मानसून को लेकर क्या है नालों की सफाई का सच मानसून से पहले पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के नालों की ज़मीनी हकीकत नालों की सफाई को लेकर हो रही है खाना पूर्ति नालों की सफाई के दौरान नाले की गाद वही छोड़ देने से लोगो की बढ़ रही हैं मुसीबत कथनी और करनी में दिखा बड़ा अंतर दिल्ली में मानसून कभी भी आ सकता हैऔर ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पश्चिमी जिले में नालों की सफाई समय पर हुई है? क्या पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के दावे ज़मीनी हकीकत से मेल खाते हैं,या हमीकत कुछ और हीं नजर आ रही है。 पश्चिमी दिल्ली में मानसून के मद्देनज़र नालों की सफाई का काम तो किया गया है लेकिन क्षेत्र के अधिकांश नालों से सिल्ट निकालकर वही डाल दी गई है जिसके चलते कभी भी बरसात आते ही सारी गाद वापिस नाले में चली जाती है।पीडब्ल्यूडी एमसीडी का दावा है कि उसके अधिकांश ड्रेनेज नेटवर्क की भी बड़े स्तर पर डी-सिल्टिंग की गई है। लेकिन हकीकत कुछ परे है अभी अभी नाले गंदगी से भरे पड़े है।नालों की पूरी तरह से सफाई नहीं हो पाई है केवल खाना पूर्ति की जा रही है。 हालांकि, कई इलाकों के स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ छोटे नालों में अब भी गाद और कूड़ा जमा है, जिससे तेज़ बारिश के दौरान जलभराव का खतरा बना हुआ है। लोगो का यह भी कहना है कि केवल नालों की सफाई ही नहीं, बल्कि समय पर सिल्ट का उठान और नियमित निगरानी भी बेहद ज़रूरी है। मानसून के दौरान नालों की समय पर और प्रभावी सफाई ही जलभराव रोकने की सबसे बड़ी कुंजी है। अब देखना होगा कि प्रशासन के दावे बारिश की पहली बड़ी परीक्षा में कितने सफल साबित होते हैं。0
0
Report
कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में चोर बाइक लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में चाबी लगी बाइक छोड़कर दुकान में गया युवक, चोर बाइक लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात* कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान के बाहर चाबी लगी खड़ी बाइक को एक युवक चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के ग्राम पल्टेपुर्वा, मौजा पैथाना निवासी संदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक संख्या यूपी 84 एआर 2867 से गांव दौलतपुर स्थित पुराने बस अड्डे के पास प्रिंस किराना स्टोर पर सामान खरीदने गया था। उसने बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी और चाबी बाइक में ही लगी छोड़कर दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद सामान लेकर बाहर आया तो बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो एक युवक बाइक को स्टार्ट कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बाइक में चाबी लगी होने के कारण सड़क से गुजर रहे युवक की नजर उस पर पड़ गई और वह बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
सोनभद्र में लूट के सनसनीखेज खुलासे; गोली लगी बदमाश गिरफ्तार, साथी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बभनी थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस अब इस वारदात में शामिल फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। देखिए यह रिपोर्ट। 18 जुलाई को बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में छत्तीसगढ़ के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सर्राफा व्यापारी से तीन बदमाशों ने चाकू के बल पर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नगद से भरा बैग लूट लिया था। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बभनी और म्योरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से शीशटोला जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रमेश साकेत के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मनोज साकेत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध .315 बोर तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 12 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात कबूल करते हुए चार लोगों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सोनभद्र पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। वहीं पुलिस का दावा है कि फरार बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
घाघरा की तबाही: गोंडा के तटीय लोग मजबूरन पलायन, मुआवजे की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में घाघरा नदी के तेज कटान के चलते तटीय इलाकों के रहने वाले लोग अब घाघरा नदी के किनारे से पलायन करके सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। पलायन करते समय तटीय इलाकों के रहने वाले लोग अपने फूस के और मिट्टी के मकानों को भी हटा करके सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं ताकि सुरक्षित स्थान पर अपना आशियाना बना कर तटीय इलाकों के ग्रामीण रह सकें। घाघरा नदी द्वारा तेजी से तटीय इलाकों में कटान कर के फूस के मकानों को और अस्थाई मिट्टी के मकानों को अपने आगोश में ले रही है, इसके साथ ही नदी किनारे लगी फसलों और उपजाऊ जमीनों को भी काट कर अपने कब्जे में ले रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाणी माझा के रहने वाले फतेह बहादुर यादव, संजय यादव, दिनेश यादव आदि इनके फूस के मकान नदी की कटान की जद में आ चुके हैं, ये लोग पलायन करके सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। अब बचे हुए फूस और अस्थाई मिट्टी के मकानों को ये लोग तोड़कर पलायन कर रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि इन्हें सुरक्षित स्थानों पर घर बनाने के लिए सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जाए और आर्थिक मुआवजा दिया जाए ताकि ये लोग घर बनाकर सुरक्षित स्थान पर रह सकें। बीते एक सप्ताह से घाघरा नदी का तेज गति से कटान जारी है, अब तक तरबगंज तहसील क्षेत्र में 100 बीघा से अधिक फसल और पांच अस्थाई फूस मकान नदी काट कर अपने कब्जे में ले चुके हैं। गोंडा जिले में बीते 24 घंटे से घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है और एल्गिन पर खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। घाघरा नदी में आज शनिवार सुबह 9 बजे 246938 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसमें गिरजा बैराज से 111776, शारदा बैराज से 126629 और सरयू बैराज से 3515 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में स्कूलों के बाहर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:स्कूलों के बाहर सख्ती... ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। स्कूलों के बाहर ओवरलोड ई-रिक्शा, टैक्सी और टेंपो की सघन चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई। फतेहगढ़ चौराहे के पास स्थित ब्लू वेल स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के बाहर सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उप परिवहन आयुक्त रामरतन (आरआर) सोनी, सीओ सिटी अभय वर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा, टैक्सी और टेंपो की बारीकी से जांच की गई। कई वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जबकि कुछ वाहन बिना आवश्यक दस्तावेज और नियमों के विपरीत संचालित होते मिले। ऐसे वाहनों के चालान किए गए और गंभीर अनियमितता पाए जाने पर कई वाहनों को सीज भी कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलते दिखाई दिए। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ओवरलोड ई-रिक्शा, बिना नंबर और कंडम वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। वाइट: रामरतन (आरआर) सोनी, उप परिवहन आयुक्त, कानपुर0
0
Report
ललितपुर में सांप लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे ग्रामीण, पांच वर्षीय बच्ची का इलाज शुरू
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जिला मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण अपने साथ बोरी में एक सांप भरकर ट्रामा सेंटर पहुँचा। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, दरअसल घर के आंगन में खेल रही एक बच्ची को इस सांप ने काट लिया था, जिसके बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर बच्ची सहित इलाज के लिए CHC बार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज उसके बाद जिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में जब परिजन अपनी 5 वर्षीय बच्ची को लेकर पहुंचे तो उसने अपने साथ बोरी में भरकर लाये सांप को बोरी से बाहर निकालकर दिखाया, जिसको देखकर मौके पर मौजूद लोग चौंक गए। फिलहाल इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। पूरा मामला बार थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे का है।0
0
Report
Advertisement
वायरल शो के बारे में अभी स्पष्ट खबर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छपरा में राष्ट्रव्यापी छात्र बंद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
Chapra, Bihar:देशभर में छात्र संगठनों के राष्ट्रव्यापी बंद का असर आज बिहार के छपरा में भी देखने को मिला। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच छात्रों ने शहर में मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छपरा के अंबेडकर भवन से जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी थाना चौक, नगरपालिका चौक होते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंचे। पूरे मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। नगरपालिका चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे एसपी रामपुकार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अपील की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के दौरान city के कई हिस्सों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे बंद का असर साफ तौर पर देखने को मिला। बाइट: छात्र नेता / एसपी रामपुकार सिंह आउट्रो: फिलहाल पूरे प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस की निगरानी में छात्र संगठनों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
बिहार बंद के बीच छात्र नेता प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
Madanpur, Bihar:बिहार बंद के आह्वान के दौरान शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र टी.पी. कॉलेज के समीप एकत्र हुए और दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की योजना समाहरणालय का घेराव कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की थी। छात्र जुलूस की शक्ल में समाहरणालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कॉलेज चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ दर्जन छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर सदर थाना ले गई। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवेंद्र भारती स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे थे। वहीं सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद सिंह, बेलारी थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्र नेताओं का आरोप था कि नीट पेपर लीक प्रकरण और उससे जुड़े मामलों में कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की。0
0
Report
Advertisement
