284002
Jhansi - लव लेटर ना पहुंचाने पर दुकान के मालिक ने बच्चे पर दिखाई क्रूरता
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नबाबाद थाना क्षेत्र की मंडी चौकी के अंतर्गत आने वाला हैबेड मार्केट से सामने आया है, जहां पर एक नाबालिग बच्चे ने दुकान में काम करने वाले का लव लेटर लड़की तक पहुंचाने के लिए मना किया तो दुकान के मालिक ने बच्चे को मोबाइल की डाटा केबल से क्रूरता दिखाई और उसे खूब पीटा। जिसकी शिकायत पीड़ित बच्चे की नानी ने मंडी चौकी पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्यवाही ना होता देख पीड़ित अपनी हालात पर मायूस होकर लगातार न्याय के लिए भटक रहा है लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हैदराबाद में ड्रग केस के चक्कर में युवक ने पुलिस पर कार चढ़ाई, कांस्टेबल घायल
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A youth allegedly rammed his car into police personnel while attempting to escape during a drug enforcement operation in Abids on Sunday, leaving one constable with a fractured leg and injuring two others. According to police, H-NEW officials were conducting surveillance after receiving information about a drug deal near Payal Footwear in Abids. When officers intercepted a blue Maruti Baleno, its occupant, identified as Saif of Hussaini Alam, allegedly reversed the vehicle and ran over Constable Mahender Yadav's leg while trying to flee. The accused was chased and apprehended near Afzalgunj. Inspector Srikanth and Constable Vamsidhar sustained minor injuries during the operation, while Mahender Yadav was admitted to Yashoda Hospital with a fractured leg. Based on the constable's complaint, attempt to murder cases have been registered against Saif at Abids and Afzalgunj Police Stations. Further investigation is underway.0
0
Report
SC: शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, पुलिस कार्रवाई में आत्म-अनुशासन जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज जायज़ नहीं', SC की अहम टिप्पणी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है。 चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है। संविधान से मिले इस मौलिक अधिकार की रक्षा की जानी चाहिए। सिर्फ इसलिए कि कहीं आंदोलन हो रहा है, पुलिस लाठीचार्ज या जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग नहीं कर सकती। चीफ जस्टिस ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए आत्म-अनुशासन जरूरी है। सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता。 हर जान कीमती-SC बेंच के दूसरे सदस्य जस्टिस बागची ने कहा कि हमारे लिए हर जान कीमती है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों, दोनों में से जो भी घायल हुए हैं, हम दोनों के लिए चिंतित हैं。 आज कोर्ट में क्या हुआ चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह टिप्पणी उस वक्त की, जब जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी कुछ याचिकाएं उनके सामने रखी गईं。 याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील फौजिया शकील और विकास सिंह ने कोर्ट के सामने यह मामला उठाया। इस दौरान एक वकील ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए。 इस पर जस्टिस ज Joymaly बागची ने कहा कि हर व्यक्ति की जान महत्वपूर्ण है, चाहे वह कोई भी हो। हम सरकार से यह भी जवाब मांग सकते हैं कि हिंसक प्रदर्शनकारियों से घायल हुए पुलिसकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण क्यों उपलब्ध नहीं कराए गए。 पूरे देश के लिए तय प्रोटोकॉल ज़रूरी चीफ जस्टिस ने कहा कि प्रदर्शन के लिए पूरे देश में एक तय प्रोटोकॉल होना चाहिए। प्रदर्शन के लिए उचित जगह होनी चाहिए, ताकि बेवजह रोक-टोक न हो। अगर प्रदर्शन में असामाजिक तत्व हों, तो उनसे अलग तरीके से निपटा जा सकता है। यह सिर्फ दिल्ली का मामला नहीं है, ज़रूरत है कि पूरे देश में एक समान नियम हो सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में निष्पक्ष तरीके से अदालत की सहायता करेगी。 बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी सभी याचिकाओं पर एक साथ 28 जुलाई को सुनवाई करेगा。0
0
Report
NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद चलाने की मांग, विपक्ष पर मनोहर लाल का तंज
Chandigarh, Chandigarh:केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी , राजयसभा साँसद रही किरण चौधरी के आवास पर पहुँचे थे इस दौरान संसद की कार्यवाही बार - बार स्थगित होने पर और विपक्ष के हंगामे पर बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य मुद्दा जो था NEET EXAM का, वो चीजें निपट गई थी आज ऐसा लग रहा था कि सदन चलेगा , जनहित के मुद्दे की संसद में चर्चा की जाती है, ऐसे में सदन चलने देना चाहिए विपक्ष ने सदन न चलने देने की ठान रखी होगी, इसका नुकसान इनको ही होगा पहले भी इसका नुकसान खाया है, आगे भी ये भुगतना होगा पंजाब में पेपर लीक को लेकर बोले मनोहर लाल *अब ये मुद्दा हाइलाईट हो गया है, सरकार किसी की हो, कहीं भी हो इन विषयों पर जनता ध्यान आकर्षित करना चाहिए* *जैसा आंदोलन वो लोग दिल्ली में कर रहे थे, वहां जाकर भी इस प्रकार के मुद्दों पर करना चाहिए*0
0
Report
Advertisement
गौं माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग पर डूंगरपुर में गौ सम्मान यात्रा
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- गौ सम्मान आव्हान अभियान, शहर में निकाली गई गौ सम्मान यात्रा,गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की रखी मांग एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के संदेश के साथ आयोजित 'गौ सम्मान आव्हान अभियान' के तहत आज शहर में गौ सम्मान यात्रा निकाली गई | गौ भक्तों ने गौ माता के सम्मान में हुंकार भरी और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने सहित गौ माता के संरक्षण के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की | बॉडी- अभियान की शुरुआत में जिलेभर से आए गौ भक्त शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मैदान में एकत्रित हुए। यहाँ से 'गौ सम्मान यात्रा' निकाली गई | यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुँची। इस दौरान पूरे मार्ग में गौ भक्तों का उत्साह चरम पर था और शहर भारत माता व गौ माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। कलेक्ट्रेट पहुँचने के बाद गौ भक्तों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' घोषित करने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए देशभर में एक सख्त केंद्रीय कानून लागू करने, गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और देख-रेख के लिए केंद्र स्तर पर एक पृथक 'केंद्रीय गौसेवा मंत्रालय' का गठन किये जाने की मांग की है | बाईट-1 विनोद पंचाल गौ भक्त बाईट-2 राजकुमारी प्रजापत गौ भक्त0
0
Report
केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल मुद्दे पर शनिवार टाउनहॉल की तैयारी की
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल सभी को बहुत बधाईदेश के युवाओं ने अहंकारी सरकार को झुका दिया और धर्मेंद्र प्रधान जी को इस्तीफा देना पड़ा। प्रधानमंत्री जी से निवेदन E 20 का मामला भी सॉल्व कर दो। लोग बहुत परेशान हैं, लोगों की गाड़ियां खराब हो रही है। माइलेज खराब हो रहा है। प्रधानमंत्री से निवेदन इससे पहले यह मुद्दा बड़ा बने आप आगे बढ़कर इसको सॉल्व कर दो। सभी लोगों को साथ लाने के लिए इस शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट E 20 है, हमें उम्मीद है हजारों लोग इसमें शामिल होंगे। जो फिजिकल आ सकते हैं कांस्टीट्यूशन क्लब में 11:30 तक लोग पहुंचे जो लोग आ नहीं सकते हैं दिल्ली के बाहर के हैं। हजारों की संख्या में उम्मीद है ऑनलाइन जुड़ेंगे। एक फोन नंबर है उसके जरिए जुड़ सकते है। अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर शनिवार को एक टाउन हॉल किया जाएगा। लोग अपने सुझाव रखे, जो लोग नहीं आ सकते वो हेल्पलाइन नंबर पर अपना सुझाव दें। लोगों के सुझाव के बाद आगे क्या करना है तय करेंगे। प्रधानमंत्री के घर भी जाएंगा। कॉकरोच जनता पार्टी के आरोपों पर। ये सरकार झूठी है। जो कहती हैं वो नहीं करती। छात्रों पर मुकदमा किया जा रहा है। संसद में नया कानून बनाने पर। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप प्रधानमंत्री जी के पूरे बयान देख लो, ये उनकी नियत नहीं नहीं तो कानून तो पहले से भी है। फिर भी कोई कड़ा कानून जाता है तो हम उसका स्वागत करते हैं। पंजाब में पेपर लीक होने पर क्या पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दिया जाएगा? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी इतने साल सरकार रही एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। इसलिए ये लोग परेशान हैं। पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, बस सेंटर पर कुछ छात्रों ने स्मार्ट पेन ले जाकर पेपर बाहर भेजने की कोशिश थी। वैसा नहीं हुआ। महत्वपूर्ण- अरविंद केजरीवाल आगामी सप्ताह में E-20 पेट्रोल की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री के आवास पर जाएंगे। E 20 पर टाउनहॉल से ऑनलाइन जुड़ने के लिए केजरीवाल ने जारी किया नंबर 85888332120
0
Report
किसानों का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे विरोध: ट्रैक्टर रैली और ज्ञापन
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर किशनगढ-कोटपुतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे के विरोध में किसानों में भरी हुंकार आस -पास के किसान आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली ट्रैक्टर-टॉलियों से चौमूं उपखण्ड कार्यालय पहुंचेंगे किसान ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाइवे के विरोध में चौमूं SDM को देंगे ज्ञापन पुलिस प्रशासन किसानों के विरोध को लेकर हुआ अलर्ट तातेड़ा मोड पर किसानों ने हाईवे जाम पुलिस और प्रशासन की आला अधिकारी मौके पर मौजूद जयपुर कूंच की तैयारी कर रहे हैं किसान किसान नेता रामपाल जाट सुंदरलाल भाँवरिया सहित किसान नेता मौजूद 121 किसान0
0
Report
Advertisement
चूरू में पति-जेठ-देवर पर विवाहिता की जीभ काटने का आरोप
Churu, Rajasthan:चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र के गांव धीरवास की 42 वर्षीय विवाहिता के पति, जेठ और देवर ने मिलकर उसकी जीभ काटने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता को रविवार दोपहर तारानगर के सरकारी अस्पताल से चूरू के डीबी अस्पताल रैफर किया गया था। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया। भांजी सुनीता ने बताया कि उसकी मौसी जोधपुर के नीमा नीमड़ी की रहने वाली 42 वर्षीय सीता की शादी करीब 20 साल पहले धीरवास निवासी असमाल नाथ के साथ हुई थी। 20 दिन पहले घरेलू कलह के चलते पति असमाल नाथ, देवर मोड नाथ और जेठ सदानाथ ने ब्लेड से उसकी जीभ काट दी थी। इसके बाद विवाहिता जोधपुर के नीमनीमड़ी में अपने पीहर चली गयी थीं; शनिवार को वापस ससुराल धीरवास आयी हैं। तीन बच्चे हैं: दो लड़के व एक लड़की। साहवा थानाधिकारी जगदीश गोदारा ने बताया कि घटना करीब 20 दिन पहले हुई थी। जीरो नंबर एफआईआर जोधपुर मंडोर थाने में दर्ज थी, जिसे अब साहवा थाने भेज दिया गया है। विवाहिता फिलहाल बयान लेने लायक नहीं हैं; स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही जीभ काटने की बात की पुष्टि की जायेगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।0
0
Report
मुरैना के देवगढ़ में महिला हत्या: आरोपी की तलाश जारी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुरा में एक महिला की गला रेतकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। मृतका की पहचान विमला सिकरवार, पत्नी बाबू सिंह सिकरवार के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, महिला की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है。0
0
Report
367 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार: दुर्गावती पुलिस का बड़ा खुलासा
Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती पुलिस को मिली बड़ी सफलता: कार से 367 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद उत्तर प्रदेश से अवैध शराब की तस्करी के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी क्रम में कैमूर जिले की दुर्गावती थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा (चांद नहर) के पास से एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। मामले की जानकारी देते हुए गोपाल कृष्ण मोहनिया एसडीपीओ ने बताया कि बीती रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से एक संदिग्ध वाहन में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कर्मनाशा-चांद नहर के पास संघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक उजले रंग की जाइलो गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर- UP 65BR 2444) को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरار हो गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उससे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में: 8 PM ब्रांड: 38 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस) रॉयल स्टैग ब्रांड: 04 पेटी (375 ml के 69 पीस तथा 750 ml के 18 पीस) कुल मिलाकर पुलिस ने 367.695 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। एसडीपीओ के अनुसार, जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।एसडीपीओ ने कहा कि फरार चालक और गाड़ी के मालिक की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बोकारो में जब्त टैंकर काटने आया चोर रंगे हाथ पकड़ा गया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में जब्त टैंकर बना चोरों का निशाना, रंगे हाथ चोर गिरफ्तार। सेक्टर 1 तिरंगा पार्क के पास जब्त टैंकर काट रहा था चोर, स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ा गया। किया पुलिस के हवाले। बताते चले कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में सरकारी जब्ती भी अब सुरक्षित नहीं है। सेक्टर 1 स्थित तिरंगा पार्क के समीप GST विभाग द्वारा जब्त किए गए एक टैंकर को रात में चोर काटने पहुंच गया। लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई और उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये मामला बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 तिरंगा पार्क के पास का है। यहां विभाग द्वारा एक टैंकर को जब्त कर खड़ा किया गया था। रात में एक चोर टैंकर का हिस्सा काटने पहुंच गया। चोर के पास लोहा काटने के औजार भी थे। तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को सभी सामान और औजारों के साथ गिरफ्तार कर थाना ले गई।0
0
Report
बेगूसराय में हथियार प्रदर्शन: वीडियो से पुलिस पर सवाल, आरोपी हिरासत में
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर हथियार प्रदर्शन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक हथियारबंद युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हथियारबंद युवक ग्रामीणों के कब्जे में है और लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक बरारी गांव के पंडित टोला में हथियार लेकर पहुंचा था। आरोप है कि वह लोगों को धमका रहा था और हंगामा कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे घेर लिया, खदेड़कर पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद अपराधी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।0
0
Report
4 किमी खटिया पर अस्पताल पहुंचे ग्राम प्रधान, टोला तक सड़क कभी बनेगी?
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और विकास के दावों की पोल खोल दी है. जिले के डुमरिया प्रखंड के जादूगोड़ा गांव स्थित चिटामाटी टोला के प्रधान जंगल हेंब्रम की तबियत बिगड़ने पर उन्हें खटिया पर लाद ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया. इसकी तस्वीर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कई अधिकारी ग्रामीणों का दर्द जानने टोला जाने का विचार किया. घाटशিলা के एसडीओ, डुमरिया के बीडीओ और सीओ टोला के लिए पैदल निकल पड़े, लेकिन अधिकारी टोला तक नहीं पहुंच पाए. बीच में ही अधिकारियों ने अपना सफर रोक दिया. हालांकि अधिकारियों में टोला तक सड़क निर्माण करने का भरोसा दिया. 4 किमी पैदल चले ग्रामीण टोला के प्रधान जंगल हेंब्रम की तबियत बिगड़ गई. ग्रामीणों ने कई बार 108 एम्बुलैंस को कॉल किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान को एक खटिया पर लादा और अस्पताल के लिए पैदल निकल पड़े. 4 किमी पैदल चल ग्रामीणों के प्रधान को अस्पताल पहुंचाया. दुर्गम पहाड़ी और पथरीली रास्ते पार कर ग्रामीण खटिया पर ग्राम प्रधान को लेकर कानीकोचा पहुंचे. इसके बाद एक निजी वाहन कर प्रधान को अस्पताल ले जाया गया. ग्रामीणों ने कहा कि टोला तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बनी है. किसी के बीमार होने पर खटिया पर लाद अस्पताल लाना पड़ता है. एम्बुलैंस की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिलता है. आधे रस्ते में ही रुक गए अधिकारी खटिया पर ग्राम प्रधान को अस्पताल लेकर जाने की तस्वीर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया. घाटशिला के एसडीओ अमिताभ भगत, सीओ पवन कुमार और बीडीओ निलेश मुर्मू अन्य अधिकारियों के साथ ग्रामीणों का दर्द जानने टोला के लिए निकल पड़े. सभी पैदल ही पहाड़ी सड़क की चढ़ाई करने लगे. लेकिन अधिकारी बीच में ही रुक गए. ऊँचाई चढ़ने के दौरान अधिकारी हांफने लगे. तब उन्हें ग्रामीणों के दर्द का एहसास हुआ. इसके बाद एसडीओ ने टोला तक पहुंचने के लिए सड़क बनाने का निर्देश जेई को दिया. इसके बाद सड़क बनाने के लिए मापी शुरू कर दी है. अब ग्रामीणों को उम्मीद जागी है कि टोला तक जाने के लिए सड़क बन जाएगी.0
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा, दमोह: छात्राओं के साथ छेड़खानी पर बजरंग दल-अभिभावक SDM से मिले
Damoh, Madhya Pradesh:मनचलो की हिमाकत से लड़कियाँ परेशान बजरंगदल के साथ अभिवभावक पहुंचे एसडीएम के पास.. एंकर/ एमपी के छोटे शहरों और कस्बाई इलाकों से अक्सर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की खबरें आती है और तमाम दावों के बाद भी मनचलों की हिमाकत कम नहीं हो रही है। सूबे के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में लंबे समय से स्कूल और कॉलेज की स्टूडेंट्स मनचलों से परेशान है और हर दिन आवारा तत्व किसी न किसी लड़की को परेशान करते दिखाई दे जाते है। सड़क पर चलने से डरने लगी लड़कियों ने स्कूल कालेज जाने से मना करने के बाद अभिभावकों की चिंता बड़ी और अब स्थानीय बजरंगदल के कार्यकताओं के साथ अभिभावक एसडीएम के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने हालात बताए , अभिभावकों के मुताबिक स्कूल कालेज लगने और छुट्टी के समय नदी संख्या में मनचले सड़को पर रहते है गाड़ियों के साइलेंसर तेज होने के साथ लड़कियों को छेड़ रहें हैं। एसडीएम ने लोगों की शिकायत सुनने के बाद स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया है कि पुलिस इस बात लग ध्यान दे स्कूल कालेज के रास्तों पर चौकसी बढ़ाए ताकि घटनाएं न हो और लड़कियों में दहशत न फैले।0
0
Report
दुद्धी में बिजली के तार छूने से युवक की मौत, गांव में शोक
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ते समय 36 वर्षीय बीरबल करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीरबल मेहनत-मजदूरी और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी सहित दो बेटों और दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि पूरे सरडीहा गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
बरेली पुलिस मुठभेड़: तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, शहजाद घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। पुलिस मुठभैड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक बदमाश शहजाद के पैर में लगी गोली बदमाश शहजाद मेरठ का है निवासी लूट की कई घटनाओं में चल रहे थे वांछित मीरगंज थाना क्षेत्र के नगरिया सादात में देर रात हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
