icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow28 Dec 2024, 02:37 pm

झांसीः थाना शाहजहांपुर पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, इनके पास से कीमत के जेवरात, तमंचा, कारतूस सहित बाइक बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी की शाहजहांपुर थाना पुलिस की टीम ने ग्राम बजीता से काण्डौर रोड पर चेकिंग के दौरान लूटेरे गैंग के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गये लूटेरों ने 24 दिसंबर को रात 8 बजे खजूरी गांव के पास तमंचे की नोक पर एक दंपति को लूटा था। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गये सोने के जेवरात, दो कीमती मोबाइल, एक अपाची बाइक और दो तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं। इन आरोपियों की पहचान आकाश चौधरी, बृजेश कुमार और अभिषेक के तौर पर हुई है। आरोपी बेरोजगार हैं, इसलिए लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चन्दौसी पटाखा बाजार: अग्निशमन विभाग की लापरवाही से सुरक्षा पर सवाल

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । अग्नि शमन विभाग की बड़ी लापरवाही ..पटाखा बाजार की सुरक्षा भगवान भरोसे . चन्दौसी में Zee मीडिया के रियल्टी चेक में पटाखा बाजार से फायर बिग्रेड कर्मी / दमकल वाहन , एंबुलेंस मिली नदारत .. जबकि अग्निशमन विभाग की अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने सख्त गाइड लाइन जारी कर 50 पटाखा दुकानों के क्लस्टर पर 2 फायर टेंडर ,1 एंबुलेस मेडिकल टीम के साथ अनिवार्य तौर पर मुस्तैद रहने के आदेश दिये है । पटाखा दुकानदारों और ग्राहकों ने अग्निशमन विभाग की लापरवाही पर जताई चिंता । चंदौसी थाना क्षेत्र के सीता रोड स्थित पटाखा बाजार का मामला । बाइट ... पटाखा दुकान दार , ग्राहक
0
0
Report

बारां के पटाखा बाजार में जीएसटी चोरी, बिना बिल कारोबार से सरकार को नुकसान

Baran, Rajasthan:बारां पर्चियों पर करोड़ों का पटाखा कारोबार, बिना जीएसटी बिल से चल रहा करोबार, जीएसटी चोरी कर सरकार को लगा रहे है चूना बारां। दीपावली के सीजन में बारां में पटाखों का करोड़ों रुपये का कारोबार पर्चियों पर चलने का मामला सामने आया है। शहर के सबसे बड़े थोक विक्रेता बिना जीएसटी बिल के पटाखे बेचकर टैक्स चोरी कर रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अटरू रोड पर संचालित आरडी ब्रदर्स पर बिना जीएसटी बिल के कारोबार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब दस माह पहले अवैध पटाखा कारोबार के चलते इनका गोदाम सील किया गया था, लेकिन अब फिर से नियमों को ताक पर रखकर व्यवसाय शुरू करने की बात सामने आ रही है। वहीं, फायर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि गोदाम बिना फायर एनओसी के चल रहा है। इस संबंध में फायर अधिकारी राम सिंह मीणा का कहना है कि आरडी ब्रदर्स ने पटाखा गोदाम में फायर सिस्टम नहीं लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते नियमों की अनदेखी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top