Jhansi: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य पात्रों का चयन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नगर के कटरा रोड पर भव्य पांडाल में मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज और मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के सान्निध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वशांति महायज्ञ हेतु मुख्य पात्रों का चयन किया गया। भगवान के माता-पिता का सौभाग्य श्रीमती सुलेखा-मनोज नायक को मिला, जबकि सौधर्म इंद्र के रूप में श्रीमती उषा-रविंद्र सिंघई और कुबेर इंद्र के रूप में श्रीमती श्वेता-नितिन जैन का चयन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
