icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow17 Jan 2025, 02:09 pm

झांसीः संघर्ष महिला संगठन ने बांटे गर्म वस्त्र और खाद्यान्न सामग्री

Jhansi, Uttar Pradesh:

संघर्ष महिला संगठन के देखरेख में जिले के शिवपुरी रोड स्थित झांसी होम्स के पास गरीब बस्ती में गर्म वस्त्र वितरित किए गये। साथ ही बस्ती में उपस्थित बच्चों को खाद्यान्न सामग्री भी वितरित की गयी। संघर्ष महिला संगठन लगातार सर्दियों के मौसम में असहायों को ठण्ड से निजात दिलाने के लिए गर्म वस्त्रों का वितरण कर रहा है। संगठन की सर्वेक्षण टीम सूचना के आधार पर स्थानों का भ्रमण कर ऐसी बस्तियों को चयनित करती है जहां के लोग अभाव में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसके बाद कोर कमेटी द्वारा प्रस्ताव पारित कर उस बस्ती में वस्त्रों, खाद्यान्न और अन्य सामग्रियों का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में संगठन के सभी सदस्य गणेश विहार के समीप स्थित बस्ती में पहुंचे जहां कई लोग सर्दी के प्रकोप से प्रताड़ित दिखे l

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top