Jhansi - समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। देश के गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव आंबेडकर पर दिए एक बयान पर बवाल हो गया। झाँसी में सपा के महानगर अध्यक्ष तनबीर आलम के नेतृत्व में सपाई कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। जहां धरना प्रदर्शन करते हुए, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है l
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज: मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट लिखने का नियम लागू, रियलिटी चेक में दुकानदारों में मिला जानकारी का अभाव
Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर यानी आज से खुली मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ यानी मिठाई कितने समय तक उपभोग के लिए उपयुक्त है, इसकी जानकारी प्रदर्शित करने का नियम लागू हो गया है। इसका मकसद ग्राहकों को मिठाइयों की ताजगी और उनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी देना है। लेकिन क्या दुकानदार इस नियम का पालन कर रहे हैं? क्या उन्हें सरकार के इस फैसले की जानकारी है? इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए ज़ी मीडिया संवाददाता अमित त्रिपाठी पहुंचे नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में जहां मिठाई की दुकानों पर पड़ताल के दौरान कुछ दुकानदार इस नियम से अनजान नजर आए। देखिए ये रिपोर्ट। वी/ओ- नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में मिठाई की दुकानों पर सरकार के नए नियम की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गई। सरकार ने 15 अक्टूबर से खुली मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ प्रदर्शित करने की व्यवस्था लागू की है लेकिन यहां कुछ दुकानदारों को इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आई। दुकानदार का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी अभी मिली है। हालांकि उनका दावा है कि वे रोजाना सीमित मात्रा में मिठाइयां बनाते और बेचते हैं। मिठाई की प्रकृति के हिसाब से उसकी उपयोग की अवधि तय कर तारीख लिखने की व्यवस्था अपनाई जाएगी। दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान पर मिठाइयां रोजाना तैयार होती हैं और आमतौर पर बचती नहीं हैं। लेकिन जब दुकान के काउंटर पर रखी मिठाइयों को देखा गया, तो उन पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ प्रदर्शित होती नजर नहीं आई। ग्राहकों का भी मानना है कि मिठाइयों पर उनकी उपयोग अवधि की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इससे लोगों को मिठाई की गुणवत्ता और ताजगी को लेकर फैसला लेने में मदद मिलेगी रियलटी चेक ऑन मिठाई दुकानदार वी/ओ- फिलहाल ठूठीबारी में हुई इस पड़ताल में नए नियम को लेकर जागरूकता की कमी दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि वे जल्द ही इस व्यवस्था को अपनाएंगे जबकि ग्राहक इसे स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम मान रहे हैं। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस नियम के पालन को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है और मिठाई विक्रेताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
