icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284204
Eshan KhanEshan KhanFollow30 Apr 2025, 04:44 am

Jhansi - जम्मू-कश्मीर में निर्दोष सैलानियों की हत्या से दुखित होकर ब्राह्मण समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Mauranipur, Uttar Pradesh:

मऊरानीपुर मंगलवार की शाम रानी लक्ष्मी वाई प्रतिमा के पास शांति निकेतन धनुषधारी मन्दिर के महंत बाबा राम दास ब्रम्हचारी एव मढ़ा मन्दिर के महंत श्री सोमेश्वरानद महाराजी के तत्वाधान में नगर के ब्राह्मण समाज व व्यापारी बन्धु समाज सेवी पत्रकार बंधुओेें ने मोमबती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया. इस मौके पर जय शंकर देवलिया ,राकेश अगिनहोत्री,मनोज मिश्रा, बापू तिवारी, लालजी तिवारी, संजय पुरोहित, दिनेश त्रिपाठी,बिनोद तिवारी गुरु त्रिपाठी अंशुल ,जीत नायक अजीत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खंडवा में वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी बरामद; पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Khandwa, Madhya Pradesh:चोरी छिपे जंगल काट कर सागौन की लकड़ी बेचने वाले माफियाओं पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही खंडवा जिले में वन विभाग ने जंगल से सागौन के पेड़ काटकर अवैध रूप से जमा की गई सागौन की लकड़ी बरामद की। इन लकड़ी चोरों ने खेत और जंगल में झाड़ियां के बीच यह लकड़ियां छुपा कर रखी थी। वन विभाग ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है। लगभग चार घन मीटर कीमती सागौन की लकड़ी है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपए में है अवैध रूप से जमा की गई सागौन लकड़ी के खिलाफ वन विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है। टिटगांव और खरखड़ी गांव में वन विभाग की टीम ने एक साथ दबिश देकर खेतों, घरों और बाड़ों में छिपाकर रखी गई लाखों रुपए की सागौन लकड़ी बरामद की है। वहीं लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाले चार हैंडकटर भी वन विभाग के हाथ लगे हैं। वन विभाग ने करीब 110 वनकर्मियों को एक साथ कार्रवाई के लिए मैदान में उतारा था। टीम ने दोनों गांवों में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और अवैध रूप से जमा की गई सागौन लकड़ी को जब्त किया। कार्यवाही होते ही आरोपी फरार हो गए। वन विभाग ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि टिटगांव और खरखड़ी गांव में अवैध लकड़ी को लेकर पहले भी वन विभाग की कार्रवाई होती रही है।
0
0
Report

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिलें बरामद

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता。 पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव, गजाधर वर्मा और आदित्य उर्फ करन के रूप में हुई है。 पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान तीनों आरोपी ओझा का पुरवा बाग में छह मोटरसाइकिलों के साथ मिले थे। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों से चोरी करने की बात बताई। बरामद वाहनों में दो मोटरसाइकिलें संग्रामपुर और गौरीगंज थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। आरोपी पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट खुरचकर मिटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

Sant Kabir Nagar: Attack on students returning from coaching, firing video goes viral

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : कोचिंग से लौट रहे दसवीं के छात्रों को रोककर पीटा, हवा में फायरिंग, वीडियो वायरल एंकर- संतकबीरनगर में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे गांव के बाहर कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे दो छात्रों के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन बाइकों से पहुंचे युवकों ने छात्रों की बाइक रोककर उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान लोगों के बीच-बचाव करने पहुंचने पर एक युवक ने असलहा निकालकर हवा में फायर कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीओ - बताया जाता है कि क्षेत्र के रजापुर सरैया गांव निवासी कक्षा दस का छात्र रमन यादव सोमवार सुबह अपने मित्र हरिओम गौतम के साथ बाइक से कांटे स्थित कोचिंग सेंटर गया था। दोनों छात्र कुछ देर बाद पढ़ाई पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कांटे गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही तीन बाइकों पर सवार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक रुकते ही युवकों ने दोनों छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से दोनों छात्र घबरा गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब छात्रों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचना शुरू किया तो एक युवक ने हवा में फायरिंग कर दी । फायरिंग के बाद युवक वहां से भागने लगे । इसी दौरान छात्रों और ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है。
0
0
Report

राम मंदिर के बाद काशी- मथुरा मंदिर पर बहस जरूरी: महंत राजूदास

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के पचोखरा धाम पहुंचे अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास जी महाराज, स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती के 71वें प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए महंत राजूदास, पचोखरा धाम से महंत राजूदास ने सनातन और हिंदू संस्कृति को लेकर रखी बेबाक राय, महंत राजूदास बोले- आज सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति पर खुलकर बहस की जा सकती है, पूर्ववर्ती सरकारों पर महंत राजूदास ने साधा निशाना, राम बोलने पर लिख दी जाती थी FIR, हनुमानगढ़ी से जुड़े पुराने घटनाक्रम का जिक्र कर महंत राजूदास ने विपक्ष पर उठाए सवाल, महंत राजूदास बोले- लाखों-करोड़ों हिंदुओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, राममंदिर निर्माण के बाद अब काशी-मथुरा के मंदिरों पर भी बहस की जरूरत- महंत राजूदास, महंत राजूदास ने काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण की पैरवी की, बोले- जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह काशी-मथुरा पर भी आगे बढ़ना चाहिए, राम मंदिर मामले का जिक्र कर महंत राजूदास ने न्यायिक प्रक्रिया पर रखी अपनी बात, राम मंदिर के बाद काशी-मथुरा के मुद्दे पर भी सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील, महंत राजूदास बोले- मंदिर निर्माण के मुद्दे पर समाज में संवाद और बहस होनी चाहिए, राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले पर भी महंत राजूदास ने दी प्रतिक्रिया, राम मंदिर में चोरी के दावे को महंत राजूदास ने खारिज किया, चढ़ावे से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की जरूरत- महंत राजूदास, राम मंदिर की व्यवस्थाओं में संतों की भूमिका बढ़ाने की महंत राजूदास ने की पैरवी, महंत राजू दास ने अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना, राजू दास बोले, गायत्री प्रजापति ने महा भ्रष्टाचार किया क्या अखिलेश यादव को सजा हुई, जैसे चंपत राय और अनिल मिश्रा पर आरोप लगाए गए निराधार थे, उन्होंने तत्काल इस्तीफा दिया और जांच में सहयोग भी कर रहे हैं, अतीक, आजम और मुख्तार से जुड़े पोस्टर पर भी महंत राजूदास ने दी प्रतिक्रिया, अपराधी-अपराधी होता है, गुंडा गुंडा होता है, दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवादियों के धर्म है इस्लाम, और इस्लामी विचार को बढ़ाने वाले जो यह तीन चार नाम है, जो सदैव हिंदुओं की इज्जत से खिलवाड़ किया, सनातन संस्कृति को तोड़ने का प्रयास किया है, एक मजहब, एक संप्रदाय की बात किया है, लेकिन योगी जी के शासन सत्ता सरकार में इनको जमीन में दफन कर दिया है, इनको समाप्त कर दिया गया है, अब यह तीनों का कोई काम नहीं, पचोखरा धाम में महंत राजूदास के बयान के बाद धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा तेज।
0
0
Report

भोरमदेव कॉरिडोर की धीमी गति पर सख्ती; ठेकेदारों को दो टूक निर्देश

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा भोरमदेव कॉरिडोर की धीमी रफ्तार पर सख्ती, ठेकेदारों को दो टूक निर्देश कवर्धा जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर में प्रसाद योजना के तहत करीब 146 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन भोरमदेव कॉरिडोर के कार्यों की समीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में कॉरिडोर के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। काम की धीमी गति को लेकर ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में दोनों मंत्रियों ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों को साफ शब्दों में चेताया कि काम में किसी भी तरह की लेटलतीफी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को भी निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने और गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए। भोरमदेव को धार्मिक और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में अब निर्माण कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता दोनों पर प्रशासन की निगाह रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

देहरादून में खजानदास–मधु चौहान के बीच सियासी टशन, सदस्यता को लेकर बवाल

Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून में भाजपा समाज कल्याण मंत्री खजानदास और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु भट्ट के बीच सियासी टशन देखने को मिल रही है पूरा क्या है मामला पेश है देहरादून सिख रिपोर्ट उत्तराखंड भाजपा की अंदरूनी सियासत में उस वक्त बड़ा उबाल देखने को मिला, जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान अपने समर्थकों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। वह अपने समर्थकों को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलवाना चाहती थीं, लेकिन समाज कल्याण मंत्री खजान दास की नाराजगी के चलते यह सदस्यता कार्यक्रम अधर में लटक गया। दरअसल, इस सियासी टशन के पीछे की वजह बीती रोज का घटनाक्रम बताया जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने अपने समर्थकों के साथ समाज कल्याण मंत्री खजान दास के आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की थी। आरोप लगाया गया था कि मंत्री विभागीय योजनाओं और कार्यों में भाजपा कर्मकर्ताओं की अनदेखी कर कांग्रेस समर्थित लोगों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। आवास पर हुए इस प्रदर्शन और नारेबाजी के बदले सियासी माहौल में जब मधु चौहान अपने समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाने प्रदेश मुख्यालय पहुंचीं, तो मंत्री की नाराजगी की वजह से समर्थकों को सदस्यता नहीं मिल सकी। हालांकि, उनके साथ मौजूद जनजाति कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि जो भी नाराजगी थी, उसके लिए माफी मांग ली गई है और प्रदेश अध्यक्ष की गैर मौजूदगी के कारण आज जॉइनिंग नहीं हो पाई। वहीं मधु चौहान ने भी इस पूरे घटनाक्रम को 'घर का मामला' करार देते हुए कहा कि जो गलतफहमियां थीं, उन्हें आपस में सुलझा लिया जाएगा। गीता राम गौड़ जनजाति विकास परिषद मधु चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भले ही नेताओं की ओर से ऑल इज वेल का दावा किया जा रहा हो, लेकिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिस तरह से यह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, उसने संगठन के भीतर पनप रही गुटबाजी को जगजाहिर कर दिया है। वही समाज कल्याण मंत्री का कहना है कि कोई मामला नहीं है और इस पूरे घटनाक्रम पर बिना सही तरीके से जवाब दिए ही वह भाजपा प्रदेश कार्यालय से चलेगए इस बाइट खजान दास समाज कल्याण मंत्री गीता राम गौड़ जनजाति विकास परिषद उपाध्यक्ष मधु चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऐसे में सवाल उठना लाजमी है— आख़िर समाज कल्याण मंत्री खजान दास और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के बीच उपजा यह सियासी मनमुटाव किस मोड़ पर जाकर शांत होगा? क्या 'घर का मामला' बताकर दबाई जा रही इस टीस का पटाक्षेप पार्टी प्रदेश की कमान आसानी से करा पाएगा, या फिर ऑल-द-बेस्ट की पटकथा के पीछे यह टशन उत्तराखंड भाजपा में कोई नया सियासी अध्याय लिखेगी? अब देखना होगा कि अपनों के ही बीच छिड़ी इस जुबानी जंग और खींचतान पर भाजपा संगठन क्या सख्त कदम उठाता है?
0
0
Report

पटना में वी वी गिरी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन

Patna, Bihar:रजनीश पटना Anchor सोमवार को पटना स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में VV Giri University की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। VV Giri University दरौंधा सिवान का आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर द्वारा किया गया। इस मौके पर बीजेपी MLC डॉ संजय मयूख और बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे VV Giri University के कुलाधिपति डॉ कौशल किशोर गिरी ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, उद्देश्य और भावी योजनाओं के साथ नवाचार, कौशल विकास और बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के योगदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। कुलाधिपति डॉ कौशल किशोर गिरी ने बताया कि नामांकन से लेकर परीक्षा परिणाम और अद्यतन जानकारी” संपन्न/निकल सकेगी। बाइट 1 डॉ कौशल किशोर गिरी, कुलाधिपति VV Giri University बाइट 2 संजय टाईगर, मंत्री उच्च शिक्षा बिहार
0
0
Report

किरनापुर बलवा: पूर्व सांसद समेत 63 के खिलाफ एफआईआर, 26 गिरफ्तार

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में 2 सितंबर को कथित तौर पर गर्भवती महिला और उसके पति के साथ पुलिस द्वारा मारपीट के आरोप से शुरू हुआ विवाद अब बलवाकांड और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। पुलिस जांच में इस पूरे मामले के पीछे सुनियोजित साजिश और शराब परोसकर माहौल बिगाड़ने के साक्ष्य सामने आये हैं। मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, समाज के जिलाध्यक्ष रमेश पांडे समेत कुल 63 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, पूरा मामला रुपयोँ की चोरी से जुड़ा है। 02 सितंबर को किरनापुर थाना क्षेत्र में डाकघर में रुपयों की चोरी हुई और मामले की जांच के दौरान पुलिस ने थाना ले आई कैलाश चौधरी और उनकी पत्नी सावित्री चौधरी को; लेकिन दंपत्ति ने आरोप लगाया कि थाने में उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। लेकिन इस कार्रवाई से समाज संतुष्ट नहीं हुआ और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए 15 सितंबर को आंदोलन घोषित किया गया। 15 सितंबर को किरनापुर में समाज का आक्रोश फूटा और प्रदर्शन के दौरान भीड़ का एक हिस्सा थाने पहुंच गया, जहाँ कुछ तत्वों ने थाने का घेराव कर माहौल बिगाड़ा और पुलिस पर पथराव किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया और आंसू गैस भी छोड़े। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। घटना के बाद पुलिस ने लोगों पर बलवा, पथराव और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू की। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सुनियोजित साजिश का शक है और यह भी कहा गया कि बाहरी तत्वों को एकत्र करने के साथ कुछ सामाजिक नेताओं और युवाओं को शराब परोसकर माहौल बिगाड़ा गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे किसकी भूमिका थी। मामले में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे समेत 63 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है और 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पर एसपी ने कहा है कि एफआईआर में किसी का नाम आना अपराध तय नहीं करता; जांच नए सिरे से होगी।
0
0
Report
Advertisement

बस्सी नगरपालिका: निर्मला खोलिया भाजपा चेयरमैन, सात निर्दलीयों का भाजपा पक्ष

Dudu, Rajasthan:बस्सी नगरपालिका चेयरमैन चुनाव में भाजपा की निर्मला खोलिया जीत गईं; कुल 22 मत मिले, कांग्रेस प्रत्याशी संगीता रैगर को 13 वोट प्राप्त हुए। निर्मला खोलिया इससे पहले वार्ड नंबर 21 से पार्षद निर्वाचित थीं। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा ने कहा कि बस्सी नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने से क्षेत्र में विकास गति होगी। पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया ने कहा कि आठ निर्दलीय पार्षदों में से सात ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कहा कि जनता से किए गए वादे पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगा।
0
0
Report

85 साल की उम्र में MA पास, लालचंद गोदारा ने उम्र को नहीं माना

Sirsa, Haryana:एंकर रीड कुछ करने की इच्छा अगर दिल में हो तो कोई भी बड़े से बड़ा काम भी आसान बन जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सिरसा के 85 वर्षीय बुजुर्ग लाल चंद गोदारा ने, लाल चंद गोदारा ने उम्र के इस पड़ाव में सबको हैरान कर एमए की पढ़ाई पास कर ली है और वो भी केवल पास ही नहीं बल्कि अच्छे नम्बरों से पास की है। लाल चंद गोदारा इस उम्र के पड़ाव में भी अपने आपको यंग ही मानते है और रोजाना कई किलोमीटर की सैर भी करते रहते है और रोजाना कोई भी जरूरी काम हो तो अपने साइकिल से ही मार्केट में जाते है और अपने काम को निपटाते है। सिरसा में 85 साल की उम्र में MA की डिग्री हासिल कर IGNOU से पढ़ाई पूरी करने का संदेश है कि Age is just a number। लालचंद गोदारा ने आठवीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की, 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की और कठिन मेहनत के दम पर 85 साल की उम्र में MA की डिग्री हासिल कर ली। उनका कहना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और अब उनका लक्ष्य भविष्य में पीएचडी करना है। परिवार में खुशी का माहौल है और दादा को गर्व की पल महसूस हो रहे हैं। पोती नव्या गोदारा ने बताया कि दादा के पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा से ही उसने भी शिक्षा के प्रति अपने रवैये में बदलाव महसूस किया।
0
0
Report
Advertisement

जमुई घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना, महिला सुरक्षा पर सवाल

Patna, Bihar:जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख जताते हुए बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जमुई की घटना बेहद दुखद है और इसे लेकर हम लोग शर्मिंदा हैं लेकिन सरकार को कोई शर्म और लाज नहीं रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और सरकार सिर्फ दावे कर रही है जबकि जमीन पर हकीकत कुछ और है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वह कहते थे कि रात में लड़कियां आजाद होकर घूम रही हैं। तेजस्वी ने कहा कि जमुई की घटना सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को दिखाती है। तेजस्वी यादव ने महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में लड़कियां दिन हो या रात, स्कूल हो, कॉलेज हो या सड़क, कहीं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top