284003
झांसीः आरपीएफ और जीआरपी ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Jhansi, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर हरियाणा से अंग्रेजी शराब लाकर झांसी रेलवे स्टेशन पर बेचने का काम करता था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के इस्कॉन मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की
Patna, Bihar:पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार उन्होंने युवाओं से की अपील कि नशे से दूर रहे। 84 लाख में मनुष्य आते हैं.. भगवान ने आपको बनाया है... उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई करें इन सभी चक्कर में ना पड़े.. युवा आध्यात्मिक तपस्या करें.. चिंतन करें.. काम क्रोध लोभ मोह से बचें.. स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए मैंने बहुत लोगों को देखा है कैंसर के शिकार युवा हो रहे हैं.. बिहार में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं तो युवाओं से आग्रह करेंगे वह नशे से दूर रहें...0
0
Report
बिलासपुर के वेंकटेश मंदिर में जन्माष्टमी 15 साल बाद खास योग के साथ मनाई गई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के प्राचीन वेंकटेश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। 15 साल बाद विशेष योग बनने की बात को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए मंदिर में आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर में जन्मोत्सव का विशेष आयोजन होगा। इस दौरान भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन, पूजा-अर्चना और आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल, जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर बिलासपुर का प्राचीन वेंकटेश मंदिर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है और श्रद्धालु आधी रात होने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
राहुल गांधी दलितों के साथ खड़े: निशु आज़ाद के मुद्दे पर कांग्रेस का दावा
Noida, Uttar Pradesh:रांची, झारखंड | कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा, "राहुल गांधी हर उस मज़लूम के साथ हैं, जो सत्ता के द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। जिन्हें सत्ता के द्वारा सताया जा रहा है। सत्ता के द्वारा सताए जाने वाले हर व्यक्ति के साथ राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी है। निशु आज़ाद भी सत्ता के द्वारा सताई गई है। भाजपा के संरक्षण में लोगों ने उसके पिता पर हमला किया लेकिन उन लोगों की गिरफ्तारी तक नहीं हो पा रही है और वो बच्ची दर-दर भटक रही है... दलितों के नाम पर वोट की राजनीति करने वाली ये भाजपा असल में दलितों के साथ ऐसा ही व्यवहार करती है।"0
0
Report
Advertisement
बूंदी में मानसून फिर मेहरबान: बारिश ने खेतों-खलिहान को राहत दी
Jaipur, Rajasthan:एंकर। बुंदी बूंदी जिले में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। जिले भर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां आमजन को तेज गर्मी और उमस से राहत दी है, वहीं अन्नदाताओं के लिए यह बारिश किसी अमृत से कम नहीं है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में फसलों को जीवनदान मिला है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बूंदी शहर में भी कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सड़कों पर पानी-पानी का नजारा देखने को मिला। बारिश के बाद जिले भर के बांधों, तालाबों और अन्य जलाशयों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। सुहावने मौसम के बीच अच्छी बारिश से आमजन के साथ ही किसानों में भी खुशी का माहौल है।0
0
Report
धरसींवा में शव मिलने से सनसनी, टाटा मैजिक से जुड़ा गुमनाम मामला पुलिस जांच
Begun, Rajasthan:रायपुर धरसींवा में शव मिलने से सनसनी टाटा मैजिक में चादर से बंधा मिला व्यक्ति का शव पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागे चालक और उसका साथी रात करीब सवा एक बजे पुलिस ने किया था वाहन का पीछा परस्तराई से शीतला मंदिर तक पुलिस ने किया पीछा वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भागे आरोपी टाटा मैजिक से चादर में बंधा मिला शव वाहन पर लिखे मोबाइल नंबर से संजय उर्फ मोरध्वज चौहान का मिला कनेक्शन शव की पहचान और मौत के कारण का अभी खुलासा नहीं हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका, पुलिस जांच जारी शाम तक पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
द्वारका के कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप, रेस्क्यू जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर के द्वारका परिसर स्थित कालोनी में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप की स्थिति मच गई। बताया जाता है कि मगरमच्छ लगभग तीन से चार फीट लंबा है और कॉलोनी के पास ही बने खेत में मगरमच्छ घुस गया है जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई है मामले की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है हालांकि जहां पर मगरमच्छ घुसा है वहां पर पानी ज्यादा है इस कारण उसका रेस्क्यू अभी नहीं हो रहा है लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मदद से इसको खाली कराया जा रहा है और उसके बाद इस मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। वही स्थानीय लोग द्वारका परिसर में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत में है0
0
Report
Advertisement
गंदरबल बीजेपी ने Er. Ajaz को दो वर्ष के लिए निलंबित किया, अधिकारीयों के साथ दुर्व्यवहार के कारण
Aram Pora, Ganderbal, The Bharatiya Janata Party (BJP) unit in central Kashmir’s Ganderbal district suspended Er. Ajaz from the party for a period of two years citing misconduct with government officials and inappropriate behaviour toward the public. An official suspension order signed by BJP District President Ganderbal, Er. Gh. Hassan Rather, stated that the disciplinary action follows several formal complaints lodged by administrative authorities. "It has been decided that Er. Ajaz is hereby suspended from the party for a period of two (2) years with effect from 03/09/2026, on account of his misbehaviour and misconduct with government employees, as well as his unfriendly and inappropriate conduct towards the public," the order read.0
0
Report
Nishu Azad केस में Jha बोले, राहुल गांधी cognizance से पहले एक्शन होना चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | On the case related to CJP activist Nishu Azad, RJD leader Manoj Kumar Jha says, "... One person is openly saying how influential he is, that so-and-so person is his brother, in which he has spared no one. From the top level to the middle level, everyone is involved in this, so there is nothing left to say about it. Before Rahul Gandhi took cognizance of this, action should have been taken by taking suo motu cognizance."0
0
Report
महोबा में बारिश से कच्चे मकान ढह गए, 3 सेकंड में मलबा फैल गया
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग कच्चे मकानों के लिए काल बनी रुक रुककर हो रही बारिश, महज तीन सेकेण्ड में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, देखते ही देखते सड़क पर बिखर गया मकान का मलबा, सुनसान सड़क होने से टला बड़ा हादसा, तीन सेकेण्ड में मलबे तब्दील होते मकान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल, जनपद वासियों के लिए बबाल-ए-जान बनी बीते एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश, चरखारी तहसील क्षेत्र के कुड़ार गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
रघुवीर घाट में फिर से दराड़ गिरा, यातायात ठप
Ratnagiri, Maharashtra:खेड-रत्नागिरी रघुवीर घाटात गुरुवारी रात्री पुन्हा मोठी दरड कोसळल्याने वाहतूक ठप्प झाली आहे.. रत्नागिरी-सातारा जिल्ह्याला जोडणाऱ्या रघुवीर घाटात गुरुवारी रात्री पुन्हा मोठी दरड कोसळल्याने वाहतूक ठप्प झाली आहे.. रस्त्यावर माती व मोठे दगड आल्याने वाहनांची ये-जा बंद झाली असून,सातारा जिल्ह्यातील सुमारे १५ ते २० गावांचा रत्नागिरीशी संपर्क विस्कळीत झाला आहे.. दरड कोसळलेल्या ठिकाणी अकलपे-खेड एसटी बस सकाळपासून अडकली असून,बसमधील विद्यार्थी,महिला आणि अन्य प्रवाशांना मोठ्या गैरसोयीला सामोरे जावे लागत आहे.. खेडकडे येणारे अनेक प्रवासीही घाटात अडकले आहेत.. दरड हटविण्यासाठी संबंधित यंत्रणेकडून काम सुरू करण्यात आले आहे.मात्र, मोठे दगड असल्याने जेसीबीच्या मदतीने मलबा हटविण्यात अडचणी येत आहेत.. त्यामुळे ब्रेकरच्या साहाय्याने मोठे दगड फोडून रस्ता मोकळा करण्याचे काम करण्यात येणार आहे.. रस्ता पूर्ववत होण्यासाठी किती वेळ लागेल, हे अद्याप स्पष्ट झालेले नाही..0
0
Report
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूलों में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक.श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राधा-कृष्ण के रूपों में सजे बच्चे बने आकर्षण का केन्द्र रहे। गुरुवार, इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा स्थित राइजिंग एकेडमी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव विद्यालय की अध्यापिका स्वाती शुक्ला और सुधा मिश्रा के कुशल निर्देशन में बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन बृज गोपाल तिवारी ने किया, तथा विद्यालय के अध्यापक राधेश्याम यादव राहुल, रवि,कुलदीप , दीपेंद्र शुक्ला, अरविंद शुक्ला, कृष्ण लाल,नंद गोपाल तथा अध्यापिका कोमल शुक्ला, नेहा शुक्ला, आंशिक तिवारी, मीनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
मेरठ: धरने पर बैठे दलित नेता रवि गौतम आधी रात अस्पताल में भर्ती
मेरठ: 15 दिन से धरने पर बैठे दलित नेता रवि गौतम को पुलिस ने आधी रात उठाया, निजी अस्पताल में भर्ती मेरठ, 01 सितंबर 2026 - कमिश्नरी चौराहा पार्क में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे दलित नेता रवि गौतम को मेरठ पुलिस ने आधी रात को धरना स्थल से उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। रवि गौतम ने कल से अपनी मांगों को लेकर 3 दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की थी。 जानकारी के मुताबिक रवि गौतम पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और खुद व अपने साथियों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर धरने पर थे。 मामला 8 जुलाई से जुड़ा है। 8 जुलाई को दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर ललिता के परिजन और कई दलित संगठनों के नेता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्हें कलेक्ट्रेट में घुसने नहीं दिया गया और गेट बंद कर दिया गया। इसके विरोध में वो कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गए。 आरोप है कि उसी दौरान तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय ने नाराज होकर खुद सड़क पर उतरकर प्रदर्शनकारियों पर हाथों से पिटाई की थी। रवि गौतम को भी पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद अरेस्ट किया था और पुलिस वैन में बिठाने के बाद पूर्व SSP द्वारा उनकी पिटाई करने का आरोप लगा था। इसी घटना के बाद से रवि गौतम पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि तबीयत बिगड़ने के कारण एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
Advertisement
आत्मरक्षा में किया गया कदम? स्वतंत्र भारद्वाज का दावा जंतर-मंतर हिंसा पर नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता पर हमले को लेकर एक पॉडकास्ट के दौरान किए दावे पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा, "लोग जिसे हमला कह रहे हैं, वह असल में आत्मरक्षा था। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी हत्या हो सकती थी। मेरे पास वीडियो सबूत हैं। मुझे 10-15 लोगों ने घेर लिया था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर पर चोट लग गई। दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी... अभी भी जांच चल रही है और मैं पूरा सहयोग कर रहा हूँ। राहुल गांधी और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा पॉडकास्ट क्लिप नकली है। जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव के कारण छोड़ा गया, उनसे मैं कहना चाहता हूँ कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों की तरह हैं। लोगों को समझना चाहिए कि क्या बात व्यंग्य में कही गई थी।0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्रा का पहला बयान: योजना बनाओ, समय लगेगा
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज से मुलाकात के लिए वैदेही भवन पहुंचे। अयोध्या, उत्तर प्रदेश | श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा, "मैं यहां पर आया हूं और अभी मैं स्वयं इस पूरे सिस्टम के बारे में जानने का प्रयास कर रहा हूं। जैसा कि मैंने कल भी कहा था कि एक बार मैं इसे समझ लूं, उसके बाद मैं ट्रस्ट से आदेश और उनका गाइडेंस लूंगा। जो हमारी टीम है उसके सहयोग से हम आगे चलेंगे। जैसे ही कोई प्लान या रणनीति बनेगी हम उसे आपके सामने लेकर आएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "राम भक्तों का विश्वास और राम भक्तों का आशीर्वाद हमारे साथ रखें। आपके विश्वास और आशीर्वाद से हम जरूर आगे बढ़ेंगे। मुझे थोड़ा समय दें... हम प्लानिंग करेंगे और उसे लागू करने के लिए हमें थोड़ा समय चाहिए होगा। कुछ समय में आपको यह दिखने लगेगा।"0
0
Report
सहारनपुर रैली: जयंत चौधरी ने किसानों, युवाओं और गन्ने पर विपक्ष को घेरा
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर में जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली: किसानों, युवाओं और गन्ने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से गुरुवार को रामपुर मनिहारान क्षेत्र स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पत्नी चारु चौधरी और बेटी सायरा के साथ पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। समर्थकों ने नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। रैली स्थल पर करीब 7 से 8 हजार लोगों की भीड़ मौजूद रही, जबकि आसपास के जिलों से भी समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गर्मी और तेज धूप को देखते हुए रैली स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया गया और उसे पूरी तरह ढका गया। गर्मी से राहत के लिए पंडाल में मिस्ट फैन भी लगाए गए। अपने संबोधन में जयंत चौधरी ने युवाओं, किसानों और गन्ने से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने शौर्य चक्र विजेता हरियाणा के पूर्व सैनिक जय सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन का मंत्र था कि उनके कथन, कर्म या किसी काम से किसी को ठेस न पहुंचे। जयंत ने कहा कि युद्ध में पाकिस्तान के कई टैंक ध्वस्त करने वाले वीर सैनिक की यह सोच उन्हें बेहद प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और किसी को अपना दुश्मन नहीं बनाने की सीख लेने की अपील की。 जयंत चौधरी ने कहा कि यदि अगली पीढ़ी के युवाओं को खेती में पर्याप्त तरक्की नजर नहीं आती तो उनमें स्टार्टअप शुरू करने की हिम्मत होनी चाहिए। युवाओं के हाथ में कौशल और अच्छी शिक्षा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मंत्री के तौर पर उनका प्रयास है कि युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए रास्ते खुलें। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए युवाओं को खेती के साथ नए क्षेत्रों से जोड़ने पर जोर दिया। जयंत ने कहा कि पिछले साल देश में डीपीआईटी से पंजीकृत करीब 55 हजार नए स्टार्टअप शुरू हुए। रैली में पहुंचे उद्यमियों को मंच देने की पहल का भी उन्होंने जिक्र किया। गन्ने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि विपक्ष में रहकर कई बार ऐसी बातें कही जाती हैं, जिनसे अतिरिक्त वोट मिल सकें, लेकिन गन्ने के मुद्दे पर बात करने के लिए विपक्ष तैयार नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद उन्हें अभी भी रसगुल्ला दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर विपक्ष को चिट्ठी लिखेंगे और सहमति बनी तो लखनऊ रसगुल्ले का पैकेट भी भेजेंगे। जयंत ने कहा कि उत्पादक किसान के हितों की कीमत पर उपभोक्ता को बहाना नहीं बनाया जा सकता। किसानों के हितों को सुरक्षित रखते हुए संतुलित नीति बनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योगी व्यवस्था के खिलाफ खड़े होने वालों के लिए सख्त हैं, लेकिन किसानों के लिए उनका दिल नरम है। जयंत ने कहा कि देश में किसान बहुमत में होने के बावजूद राजनीतिक गलियारों में उनकी लॉबी कमजोर है। इसलिए किसानों को अपना पक्ष मजबूती से रखने वाला वकील चुनना होगा। एथनॉल के मुद्दे पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि एथनॉल का विरोध करते-करते सपा चौधरी अजित सिंह का भी विरोध कर रही है। उन्होंने सीबीजी प्लांट की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पराली, आलू जैसे बायप्रोडक्ट का इस्तेमाल कर गैस तैयार की जा सकती है। इससे किसानों को सस्ती खाद भी मिल सकती है और किसान तथा देश दोनों को इसका लाभ होगा。0
0
Report
Advertisement
