icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Amir SohailAmir SohailFollow30 Jul 2024, 12:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओबरा में अधेड़ के शव से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जांच शुरू की

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अधेड़ को रविवार रात ओबरा के वीआईपी तिराहे पर देखा गया था। सोमवार सुबह उसी व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। तस्वीरों के माध्यम से हम आपको बता दें कि ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहे के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यही व्यक्ति रविवार रात वीआईपी तिराहे के आसपास देखा गया था। सुबह शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके परReached और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव के पास से निर्वाचन कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहे के समीप का है।
0
0
Report
Advertisement

महावीरी मेला में युवक की हत्या: रंजिश की आशंका, जनता ने न्याय की मांग

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में महावीरी मेला में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है घटना बीते रात हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार की है जहाँ महावीरी मेला में आये 20 बर्षीय बसंत यादव की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई मृतक रूपंचक गांव का निवासी था व मेला में शामिल होने गया था मृतक के पिता बसन्त यादव ने बताया कि मेरा बेटा मेला देखने गया था जहाँ कुछ लोगो के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई पूर्व में खेलने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद हत्या की गई है गांव के ही लोग शामिल हैं हैम प्रशासन ने न्याय मांगते हैं हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए बाइट-बसन्त यादव ,मृतक के पिता
0
0
Report

19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया

Sasaram, Bihar:सूर्यपूरा थाना क्षेत्र के पवरा गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वहीं, मायके वालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान लक्ष्मीना के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 8 मई 2026 को उसकी शादी अर्जुन राम से हुई थी। शादी के बाद अर्जुन राम अपनी नवविवाहिता पत्नी को घर पर छोड़कर मजदूरी करने परदेस चला गया था। मौत के पीछे पारिवारिक विवादों और ससुराल पक्ष के दबाव की बात कही जा रही है। बाईट -- धनजी राम (मृतक के पिता)
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में SIR के बाद नाम कटने पर नोटिसों की भरमार

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत नई मतदाता सूची से कई लोगों के नाम गायब होने और बड़े पैमाने पर नोटिस जारी होने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, नो मैपिंग या तार्किक विसंगति जैसी श्रेणियों के तहत ये नोटिस भेजे गए हैं। कालकाजी स्थित सुधार कैंप के लोगों को लगभग 500 से 600 की संख्या में नोटिस मिला है और कई का नाम वोटर लिस्ट से कट चुका है। धर्मेंद्र बताते हैं कि SIR के बाद उनके कैंप में कुल 2600 वोट थे, जो नई ड्राफ्ट लिस्ट में 1300 से कम रह गए हैं; 500-600 लोगों को नोटिस मिला है। फॉर्म भरने के दौरान डॉक्यूमेंट इकट्ठा कर कैंप लगाया गया, पर ड्राफ्ट लिस्ट में आधे से अधिक नाम बाहर कर दिए गए। BLO घर-घर न पहुँच पाने से नोटिस नहीं मिल पा रहा है और समझ नहीं आ रहा कि नाम क्यों कटे। मुझे भी नोटिस मिला था कि मेरा नाम मिसमैच है और मुझे फॉर्म जमा करना था, जिसमें आधार, पैन, पुराने वोटर कार्ड और 2002 से जुड़े डॉक्यूमेंट मांगे गए। लोग परेशान हैं क्योंकि मैपिंग का नोटिस आ रहा है और डर है कि नाम वोटर लिस्ट से खत्म न हो जाए। पहले कैंप में दो बूथ थे पर SIR के बाद तीन बूथ हो गए हैं। राज्यपाल मंडल बताते हैं कि ड्राफ्ट लिस्ट में उनका नाम आया है, पर साथ में नोटिस मिला है; बेटी का नाम जुड़वाने पर भी कुछ मामला है लेकिन नाम आ गया। BLO के नोटिस मिलने का समय अभी नहीं है। Ayappa कहते हैं कि उनके घर में सात वोटर हैं, ड्राफ्ट लिस्ट में नाम आ गया है पर नोटिस भी मिला है; BLO से कहा गया कि इसे भरकर जमा करो अन्यथा नाम कट जाएगा, डॉक्यूमेंट जैसे आधार, पैन, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और 2002 से जुड़े डॉक्यूमेंट मांगे गए। कैंप में Jyotsna Jogiya बताती हैं कि SIR के समय BLO छुट्टी पर थे, इसलिए घर-घर फॉर्म नहीं दे पाईं; स्कूल चल रहे हैं, नोटिस अभी सभी तक नहीं पहुंच पाए हैं; अंतिम समय सीमा को लेकर लोगों में चिंता है। 50% वोटर बच गए हैं, लेकिन उनमें से भी कई को नोटिस मिला है; अगर फॉर्म समय पर जमा नहीं होगा तो नाम कट जाएगा। तीन बूथ हैं, पर वोटर कम हैं; नोटिस सही समय पर पहुंचाने के लिए सरकार को कदम उठाने होंगे। SIR प्रक्रिया के दौरान डेटा बेस की जांच के बाद अपात्र या असत्यापित नाम भी सामने आए हैं। नाम देखने के लिए ECI Portal या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाँच करें, BLO से संपर्क करें, अगर नाम सूची में नहीं है या नोटिस मिला है। फॉर्म-6 भरें अगर नाम कट गया है या जोड़ना है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में प्रवेश वर्मा के चांटा के बाद तिलक नगर, चांदनी चौक में हंगामा

New Delhi, Delhi:कल एक तरफ जहां तिलक नगर में दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क निरीक्षण के समय एक व्यक्ति को चांटा मारा था जिसके बाद मामला तूल पकड़ा बताया जा रहा है वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था उसे समय विधायक तिलक नगर से जनरल सिंह भी मौजूद थे वहीं दूसरी तरफ कल चांदनी चौक के हैमिल्टन रोड पर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक से विधायक हेमिल्टन रोड पर निरीक्षण करने गए तो वहां चांदनी चौक से बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की करी आप खुद देख सकते है ये वीडियो वायरल हो रही है
0
0
Report

यूपी में बेहतर पुलिसिंग के लिए पाठ्यक्रम बदला जाएगा, IGOT पोर्टल से उपलब्ध होंगे

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बेहतर पुलिसिंग के लिए अब पुलिसकर्मियों के पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी की जा रही है नए पाठ्यक्रमों को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारियों के अनुसार तैयार किया जाएगा इन पाठ्यक्रमों को केंद्र सरकार के एकीकृत ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल (आईजीओटी) पर उपलब्ध कराया जाएगा पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय को इस प्रक्रिया के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है सूत्रों के अनुसार इस संदर्भ में जारी निर्देशों के अनुसार कमिश्नरेट, जोन, रेंज और राज्य स्तरीय इकाइयां प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार कराने के लिए प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रशिक्षण निदेशालय को प्रस्ताव भेज सकेंगी प्रस्ताव में विषय, संक्षिप्त विवरण और संबंधित पद के लिए उसकी उपयोगिता बतानी होगी। पाठ्यक्रम तैयार करने से पहले निदेशालय की लिखित अनुमति जरूरी होगी। पाठ्यक्रम की अवधि 20 से 60 मिनट के बीच होगी। विषय विशेषज्ञों की मदद से प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाएगा और गुणवत्ता की समीक्षा के बाद प्रत्येक स्लाइड के लिए बोलने की सामग्री तैयार होगी। पाठ्यक्रम हिंदी में होंगे, जरूरत के अनुसार सरल अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया जा सकेगा। फोटो और वीडियो भी जोड़े जा सकेंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम के अंत में कम से कम 10 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
0
0
Report
Advertisement

भभौरी बाजार में वृद्ध की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर. सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गांव स्थित गोदाम चौराहा बाजार में सोमवार तड़के एक अधेड़ व्यक्ति की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव जेवेलर्स की दुकान के बरामदे में मिलने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान भभौरी गांव निवासी उदयराज यादव (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदयराज पिछले करीब 15 वर्षों से गोदाम चौराहा बाजार में ही रहकर घूमता-फिरता था। रात में वह अक्सर विंध्यवासिनी जेवेलर्स की दुकान के सामने बने बरामदे में सो जाता था। सोमवाज भोर करीब तीन बजे बाजार के लोगों की नजर दुकान के टूटे ताले और बरामदे में पड़े उदयराज के शव पर पड़ी। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। आसपास खून के निशान और दुकान की दीवार पर भी छींटे मिले। घटना की जानकारी तुरंत police को दी गयी। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर उदयराज की हत्या की गई है। दुकान खपरहां गांव निवासी हिमांशु सेठ की बताई जा रही है। फिलहाल दुकान से किसी सामान के चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दुकान का ताला टूटने और हत्या की घटना के बीच क्या संबंध है, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अतिस कुमार, सीओ सदर सम्यक चौधरी और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के थानों से भी फोर्स बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयराज चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाइयों अभयराज और छविराज यादव की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि छोटा भाई दीपराज मुंबई में रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर मां उभiyarाजी देवी उर्फ भुटका, भाभी अनीता सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने हत्या की वजह और हमलावरों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बाजार के दुकानदारों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

तिलक नगर थप्पड़ कांड से दिल्ली में सियासत गर्म, प्रवेश शर्मा इस्तीफे की मांग तेज

New Delhi, Delhi:तिलक नगर में हुए थप्पड़ कांड के बाद दिल्ली में सियासत गर्म है विपक्ष लगातार प्रवेश शर्मा के इस्तीफा की मांग कर रहा है सियासत काफी गर्म है पूरे मामले में कुल मिलाकर पांच शिकायत दर्ज हो चुके हैं जहां विपक्ष द्वारा प्रवेश शर्मा के खिलाफ शिकायत की गई है तो वहीं पर प्रवेश शर्मा के फेवर में भी शिकायत दर्ज की गई है कि आप सब का इस्तेमाल किया गया और इंजीनियर द्वारा भी जो है कंप्लेंट की गई है थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश शर्मा के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है काफी बैरिकेडिंग देखी जा सकती है और सीआरपी के सुरक्षाकर्मी भी तैनात है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top