284003
Jhansi - दो पुराने ब्रिज को रेलकर्मियों ने दिया नया जीवन, भविष्य के लिए किया तैयार
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि मंडल के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सतत रूप से जारी है। सभी पुराने ब्रिज को नई मजबूती प्रदान की जा रही है। इससे ट्रेन की आवागमन और समयपालनता बेहतर होगी। इसके साथ ही संरक्षा में भी बढ़ोतरी होगी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी बाजार में देर रात आग, 20 दुकाने जलकर राख
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी सब्जी बाजार में देर रात आग लग गई. पहले एक दुकान में आग लगी, उसके बाद आग कई दुकानों में फैल गई, आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे सब्जी बाजार के लगभग 20 दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया. देर रात होने के कारण लोगों को देर से जानकारी हुई, तब तक 20 दुकानों में आग लग गई. वहीं आग की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया; स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय के मुताबिक आग किसी असामाजिक तत्व के द्वारा लगाई गई है. फिलहाल सब्जी बाजार की 20 दुकाने जल कर राख हो गईं; नुकसान बड़ा है. पुलिस आग लगने के कारण की छानबीन में जुटी है.0
0
Report
यूपी में बेटियों के खेल को मिली नयी ताकत और सम्मान बढ़ा गौरव
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath समस्त बाधाओं और आसुरी प्रवृत्तियों का संहार करने वाली माँ कात्यायनी नारीशक्ति के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय पराक्रम का प्रतीक हैं. वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का ऐसा माहौल था, जहां बेटियों के सपनों पर पहरे थे, उनके हौसलों पर बंदिशें थीं और उनकी प्रतिभा अवसरों के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर थी。 खेल के मैदान माफिया के कब्जे में थे, संसाधन नदारद थे और बेटियों की उड़ान को पंख देने के बजाय, उनके सपनों को चारदीवारी में कैद कर दिया गया था。 विगत साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में बदलाव की नई गाथा लिखी गई है। भय का स्थान सुरक्षा ने लिया है, उपेक्षा का स्थान प्रोत्साहन ने लिया है और संसाधनों के अभाव का स्थान खेल सुविधाओं के विस्तार ने लिया है。 गांव के खेल मैदानों और ब्लॉक स्तरीय मिनी स्टेडियम से लेकर जिला स्तरीय स्टेडियम, मंडल स्तरीय स्पोर्ट्स कॉलेज तथा मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तक, बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त आधार मिल रहा है。 ओलंपिक, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को लाखों-करोड़ों के पुरस्कार, ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत सीधी भर्ती जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन, उपलब्धियों को सम्मान और भविष्य को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं。 इस परिवर्तन की गूंज अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भी सुनाई दे रही है। एथलेटिक्स में पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी और अन्नू रानी, जूडो में अस्मिता डे, क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह, हॉकी में वंदना कटारिया, कुश्ती में दिव्या काकरान ने कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है。 जय माँ कात्यायनी。0
0
Report
गया में आदिवासी थीम के साथ दुर्गा पूजा: 35-40 प्रतिमाएं और झरना आकर्षण
Gaya, Bihar:गयाजी में अनोखी दुर्गापूजा, आदिवासी संस्कृति की दिखेगी झलक,कौआ स्थान में 35 से 40 प्रतिमाएं, कृत्रिम पहाड़ से शिवलिंग पर गिरेगा झरना,बांस, मिट्टी और पत्तों से सजा पूजा पंडाल,पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश. गयाजी में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के कौआ स्थान देवी स्थान पर इस बार श्रद्धालुओं को आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। यहां बांस, मिट्टी, पत्तों और पारंपरिक सामग्रियों से पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि पंडाल में 35 से 40 प्रतिमाओं के साथ भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और गयासुर की झांकी भी देखने को मिलेगी। वहीं, कृत्रिम पहाड़ से शिवलिंग पर गिरने वाला झरने का पानी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। गयाजी के कौआ स्थान देवी स्थान पर इस बार दुर्गापूजा को खास और आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है। पूजा पंडाल को आदिवासी थीम पर सजाया जा रहा है। इसमें आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने की कोशिश की गई है। पंडाल निर्माण में बांस, मिट्टी, पत्तों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक अलग तरह का धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा। इस बार पंडाल में करीब 35 से 40 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों के साथ गयासुर की झांकी भी विशेष आकर्षण होगी। इसके अलावा कृत्रिम पहाड़ तैयार किया जा रहा है, जिससे शिवलिंग पर झरने की तरह पानी गिरेगा। आयोजन समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा देना है। श्रद्धालुओं को यहां दुर्गापूजा के साथ गया की धार्मिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। समिति के अनुसार, पंडाल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि दर्शन के दौरान किसी को परेशानी न हो। समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन समिति के मुताबिक, पंडाल निर्माण और प्रतिमाओं पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। तैयारी पूरी होने के बाद यह पूजा पंडाल गयाजी में दुर्गापूजा के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सकता है। कुल मिलाकर, कौआ स्थान देवी स्थान की यह दुर्गापूजा धार्मिक आस्था, आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सजावट का अनूठा संगम पेश करने जा रही है। अब श्रद्धालुओं को इंतजार है पूजा की शुरुआत का, जब इस अनोखे पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के साथ कई आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी।0
0
Report
Advertisement
नवी मुंबई में जलकटौती पर वनमंत्री गणेश नाईक का साफ़ विरोध, कहा अभी नहीं
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईत होणाऱ्या संभाव्य पाणी कपातीच्या मुद्द्यावरून वनमंत्री गणेश नाईक यांनी नाराजी व्यक्त करत कुठल्याही प्रकारची पाणी कपात होऊ नये अशी भूमिका स्पष्ट केलेय. मोरबे धरणाचं पाणी नवी मुंबईकरांसाठी मुबलक असून पाणी कपातीची आवश्यकता नाही. कोरोना काळात नवी मुंबईकरांचं पाणी चोरलं गेलं ही बाब खरी असून नवी मुंबईकरांना 24 तास पाण्याचा शब्द आम्ही दिला असल्याने मुबलक पाणी असताना पाणी कपात करायची असेल तर यंत्रणा आम्ही राबवतो असा आक्रमक पवित्रा वनमंत्री गणेश नाईक यांनी घेतलाय.0
0
Report
तखतगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से पंडाल जगमगा
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ में नवरात्रि के पांचवें दिन गरबा महोत्सव की रौनक देखने को मिली। रात 9 बजे से ही महिलाएं और बालिकाएं सज-धजकर गरबा पंडालों में पहुंचने लगीं। माता जी की आरती के बाद गुजराती गरबा गीतों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। कस्बे के चौदरा माता मंदिर, धुमड़ा माता मंदिर, बायोसा मंदिर परिसर, जैन बगीची और वार्ड संख्या 3 में गरबा आयोजन हो रहे हैं। कई स्थानों पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गरबा करती दिखाई दीं। मंदिरों और पंडालों में की गई रंग-बिरंगी रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गरबा आयोजनों के दौरान बिना अनुमति फोटो और वीडियोग्राफी पर पाबंदी रखी गई है। वहीं, तखतगढ़ पुलिस लगातार गश्त कर रही है और असामाजिक तत्वों तथा शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नजर रख रही है।इधर, पंचायत समिति चुनाव को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार संबंधी प्रतिबंधों का पालन भी महत्वपूर्ण है। तखतगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरबा आयोजन से नवरात्रि का उत्साह नजर आ रहा है。0
0
Report
नवाबगंज में गोकशी के दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़, गोली से घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नवाबगंज में गोकशी मामले के दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ पुलिस पर जानलेवा हमला कर आरोपियों ने की फायरिंग पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को लगी गोली घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया 7-8 अक्टूबर की रात नवाबगंज क्षेत्र में हुई थी गोकशी की घटना घटनास्थल से बरामद हुए थे गौ-अवशेष मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को मिली सफलता गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, तथ्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई बाइट — अतुल श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल, कानपुर0
0
Report
Advertisement
नोएडा में चेन स्नैचिंग में वांछित दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल चेन स्नैचिंग की वारदातों में वांछित थे दोनों आरोपी, कब्जे से दो तमंचे, चोरी की बाइक और 2.19 लाख रुपये बरामद नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस और चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के बीच देर रात मुठभड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान और नॉर्थ घोंडा निवासी तनवीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, थाना -39 की टीम दादरी रोड पर सेक्टर-43 के पास नर्सरी के नजदीक संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय तेज रफ्तार से स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और अन्य पुलिसकर्मियों को भी सूचना दी। खुद को घिरता देख दोनों बदमाश सोम बाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। बारिश के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल और 2 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में नकदी थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना से संबंधित बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, सलमान पर 48 और तनवीर पर 44 मुकदमे दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
समस्तीपुर में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या; बदमाश पिकअप में लदी मिर्ची लेकर फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर ब्रेकिंग:समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने मिर्ची ले जा रहे ड्राइवर को गोली मारकर किया हत्या । पिकअप में लदा हुआ थी मिर्ची । स्थानीय की माने तो चार लोग कार सवार उसका पीछा करके मारी गोली।मृतक ड्राइवर की नहीं हो सकी है पहचान।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी ।घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल के समीप सलखन्नी चौक की ।0
0
Report
जयपुर में वसुंधरा राजे ने झालाना लेपर्ड सफारी की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-वसुंधरा राजे ने की झालाना लेपर्ड सफारी वन विभाग के हॉफ अरिजीत बनर्जी रहे साथ डीएफओ डॉ आशीष व्यास सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद एसीएफ जितेंद्र सिंह और रेंजर विजयपाल भी रहे साथ वनकर्मियों की मौजूदगी में किया जंगल भ्रमण वसुंधरा राजे का झालाना से रहा है पुराना नाता 2006 में शिकार औदी की पाल पर लगाया था बरगद का पौधा राजे के मुख्यमंत्री कार्यकाल में शुरू हुई थी झालाना सफार0
0
Report
Advertisement
बोरवेल में फंसे छह साल के मासूम भोमाराम भील की रेस्क्यू जारी
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर ओसियां 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम भोमाराम भील, 20 घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन का रेस्कयू जारी, करीब 620 फीट पर बच्चे की हलचल, रात भर देशी जुगाड़ से करते रहें मासूम को बाहर निकालने का प्रयास, मासूम को बचाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी NDRF और SDRF की टीमें, बोरवेल के रात भर से अंदर लगातार भेजी जा रही ऑक्सीजन, कैमरों से रखी जा रही नज़र बारीकी से नजर, कमरे में बच्चा हाथ हुआ मूवमेंट करता हुआ दिख रहा है, फलोदी जिला कलेक्टर अंकित कुमार और एसपी आदित्य खुद रात भर से कर रहे हैं मॉनिटरिंग0
0
Report
प्रयागराज में नवरात्रि पर दारागंज की काली स्वांग शोभायात्रा निकली
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: नवरात्रि के उत्सव के उपलक्ष्य में दारागंज इलाके में पारंपरिक उत्साह और भव्य उमंग के साथ ऐतिहासिक 'काली स्वांग' शोभायात्रा निकाली गई।0
0
Report
अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने के विरोध पर ग्रामीणों ने रात से धरना शुरू किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बड़े हनुमान मंदिर के सामने अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने का विरोध, रात से धरने पर बैठे ग्रामीण। नगर निगम के ट्रकों द्वारा लगातार कूड़ा डाले जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से यहां नगर निगम के बड़े ट्रकों के जरिए कूड़ा डाले जाने का आरोप है। इसका विरोध गांव भाकरी, सैनिक कॉलोनी और अचीवर्स सोसाइटी के लोगों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने रात से ही धरना देकर कूड़े से भरे ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया। सुबह नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों के साथ कूड़ा डालने वाली जगह और गांव से उसकी दूरी को लेकर बातचीत हुई। अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कूड़ा डालने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते लोगों ने रात से ही धरना शुरू कर दिया और साफ कर दिया कि अब किसी भी ट्रक को कूड़ा डालने के लिए अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों ने की आत्महत्या; ठाकूर ने सरकार पर हमला, 5000 मदद भीख जैसी
Amravati, Maharashtra:धक्कादायक दुष्काळाच्या ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या; यशोमती ठाकूर यांचा सरकारवर हल्लाबोल, पाच हजारांची मदत म्हणजे भीक संकटात सापडलेला परिसर: सप्टेंबर महिन्यात २८ तर ऑक्टोबरच्या पहिल्या नऊ दिवसांत आठ शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याची माहिती समोर आली आहे. नापिकी, दुष्काळ, बँका आणि खासगी सावकारांचे कर्ज तसेच मुला मुलींच्या लग्नाची चिंता यामुळे शेतकरी संकटात सापडले आहे. यंदाच्या खरीप हंगामात अमरावती जिल्ह्यात ४४ टक्के पावसाची तूट नोंदवण्यात आली आहे. या परिस्थितीवर काँग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर यांनी राज्य सरकारवर जोरदार टीका केली. ४० दिवसांत ३६ शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या होत असतील तर परिस्थिती किती गंभीर आहे. याची जाणीव सरकारने ठेवली पाहिजे अस मत यशोमती ठाकूर यांनी व्यक्त केलं. पाच हजार रुपयांच्या मदतीत साधा किराणाही येत नाही. ही मदत म्हणजे भीक दिल्यासारखे आहे असा घणाघात त्यांनी केला. सरकारला दुष्काळाचे गांभीर्य दिसत नसून मुख्यमंत्र्यांचे शेतकऱ्यांकडे पुरेसे लक्ष नसल्याची टीकाही ठाकूरांनी केली. मुख्यमंत्री एकाच वेळी अनेक महत्त्वाची खाती सांभाळत असल्याने त्यांच्यावर कामाचा अतिरिक्त भार असल्याचेही त्यांनी म्हटले. बाईट :- यशोमती ठाकूर, काँग्रेस नेत्या व माजी मंत्री0
0
Report
बेगूसराय के किरण दुर्गा स्थान में 81 स्वरूपों के साथ नवरात्र आकर्षणों का केंद्र, देखें खास तैयारी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में शारदीय नवरात्र को लेकर चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, इस बार बेगूसराय के किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। यहाँ भव्य पंडाल के साथ मां दुर्गा के 81 अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं के निर्माण के लिए बनारस, को Kolkata और अयोध्या से मूर्तिकारों को बुलाया गया है। देखिए, बेगूसराय से एक खास रिपोर्ट। भी ओ,बेगूसराय में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा समितियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय का किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।हर साल की तरह इस वर्ष भी किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की गई है।लेकिन इस बार यहां की सजावट और माता के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए खास होने वाली हैं। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं, मंदिर के बाहर 81 अलग-अलग स्वरूपों में देवियों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इन सभी प्रतिमाओं के साथ उनके नाम भी लिखे गए हैं, ताकि श्रद्धालु माता के विभिन्न स्वरूपों को जान सकें और उनके दर्शन कर सकें।माता की इन आकर्षक प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए बनारस, कोलकाता और अयोध्या से मूर्तिकारों को बुलाया गया है। मूर्तिकारों ने अपनी कला और हुनर से प्रतिमाओं को विशेष रूप दिया है। वहीं, पंडाल को भी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां लोग पूजा के दौरान यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य विजय झा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है और बाहर 81 अलग-अलग स्वरूपों में देवियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार पूजा को खास और यादगार बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक, किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान की अपनी अलग धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत माता रानी अवश्य पूरी करती हैं। इसी विश्वास के साथ हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।इस बार भी पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, ताकि दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।कुल मिलाकर, 81 देवियों के अलग-अलग स्वरूप, भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और विशेष व्यवस्थाओं के साथ बेगूसराय का किरण सार्वजनिक दुर्गा स्थान इस बार शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है।0
0
Report
हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति के बावजूद पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
Ranchi, Jharkhand:हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। हर वर्ष इस पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाता था, लेकिन इस बार उनकी मां के निधन के कारण वे रांची में मौजूद नहीं हैं। उद्घाटन के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनोद पांडेय ने कहा कि पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया है। आज से यह पंडाल सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है और भक्त यहां पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूजा पंडाल का उद्घाटन हर वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी मां के निधन के कारण वे यहां उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि, उनकी ओर से पूजा समिति को हर संभव सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूजा पंडाल के मुख्य संरक्षक भी हैं। विनोद पांडेय ने कहा कि माता रानी से यही प्रार्थना है कि झारखंड समेत पूरे देशवासियों की रक्षा करें और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे। बाइट: विनोद पांडेय, केंद्रीय महासचिव, झारखंड मुक्ति मोर्चा0
0
Report
Advertisement
