284003
झांसी रेल मंडल ने शुरू किया विशेष टिकट जांच अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी मंडल में रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया है। सूचना के अनुसार रेल सुरक्षा बल और जीआरपी की मदद से सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में अफरा-तफरी का माहौल भी बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जंतर मंतर प्रदर्शन में आंसू गैस-लाठीचार्ज: घायल छात्रा इलाज के बीच कांग्रेस जांच मांग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई और बर्बरता के विरोध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रदर्शन में घायल छात्रा नूतन टोप्पो और कांग्रेस नेता कुमार राजा ने मीडिया को संबोधित किया। जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा नूतन टोप्पो ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और सभी छात्र-छात्राएँ अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई और रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी गई। नूतन टोप्पो के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि लगातार आंसू गैस छोड़े जाने से प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे। उनका आरोप है कि उन्हें राजीव चौक तक ले जाया गया, जहां कई सुरक्षाकर्मी बिना नेम प्लेट और पहचान के मौजूद थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सुरक्षाकर्मी हथियारों से लैस थे और पार्क के भीतर भी आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे थे。 छात्रा ने दावा किया कि इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें एक गोली उनके कान के बेहद करीब से गुजर गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और उन्हें गंभीर हालत में hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनके कान की सर्जरी की गई। नूतन टोप्पो ने बताया कि वह गुरुग्राम में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करती हैं। घटना के बाद से उन्हें सुनने में परेशानी हो रही है और उनका इलाज अभी भी जारी है। वहीं कांग्रेस नेता कुमार राजा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कई छात्र-छात्राओं की तबीयत खराब हुई। उन्होंने दावा किया कि खराब पानी और अव्यवस्था के कारण कई लोग बीमार पड़े। उन्होंने बताया कि नूतन टोप्पो का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में कराया गया, जहां उनके कान की सर्जरी हुई। अभी भी उन्हें सुनने में दिक्कत है और डॉक्टरों ने एक सप्ताह बाद हियरिंग टेस्ट कराने की सलाह दी है。 कुमार राजा ने केंद्र सरकार से तीन प्रमुख सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 2006 के आदेश के अनुसार भीड़ नियंत्रण के दौरान बिना नेम प्लेट वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल ड्रेस में मौजूद कर्मियों को लाठी का प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया है तो इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी कार्रवाई संबंधित नियमों और अनुमति के तहत ही हो सकती है。 उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब और स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाओं की भी जांच कराने की मांग की。 बाइट: नूतन टोप्पो (जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्रा) बाइट: कुमार राजा (कांग्रेस नेता)0
0
Report
बकानी में शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी में तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति राजस्थान के आह्वान पर तृतीय श्रेणी शिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं प्रबोधकों की बैठक किला भवन में आयोजित हुई। बैठक के बाद शिक्षक रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। प्रदेश संयोजक महेश सैनी ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि रीट-2024 भर्ती की नियुक्तियों से पहले स्थानांतरण प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, ताकि वर्षों से अपने गृह जिले से दूर कार्यरत शिक्षकों को राहत मिल सके। ब्लॉक संयोजक सूरज सैनी ने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में और विलंब नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित किया जा रहा है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।0
0
Report
बरेली में सत्यम गौड़ पर जानलेवा हमला; वीडियो सामने, ICU में भर्ती
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में गौरक्षक और यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार देर रात एक दर्जन से अधिक दबंगों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। हमलावर उन्हें मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सत्यम हमलावरों से रहम की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपियों की पिटाई नहीं रुकती। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया निवासी 25 वर्षीय सत्यम गौड़ रविवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि टॉकीज रोड के पास पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर तब तक पीटते रहे, जब तक सत्यम बेहोश होकर सड़क पर नहीं गिर गए। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने सत्यम को मृत समझकर सड़क पर ही छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। रात के समय वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस चालक ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत स्टेडियम रोड स्थित वंश हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी रात में परिवार को नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह किसी के जरिए सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। फर्रुखपुर निवासी विक्की और उसके साथ आए अन्य लोगों ने सत्यम पर हमला किया। उनका कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सत्यम हमलावरों से छोड़ देने और रहम करने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई लोग लगातार उनकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडिेयो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
भाद्राजून में अटल पथ निर्माण: विधायक ने सुनिश्चित गति और गुणवत्ता के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:भाद्राजून में अटल पथ निर्माण कार्य को लेकर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश भाद्राजून, आहोर। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने भाद्राजून में स्वीकृत अटल पथ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। विधायक राजपुरोहित ने कहा कि अटल पथ के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दिनेशसिंह राठौड़, अमृत कुमार, रमेश नोरवा, शैतानसिंह, सुरेंद्रसिंह सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला: मीहबोपा मुफ़्ती ने स्पष्ट माफ़ी नहीं दी, वीडियो वास्तविक
Srinagar, Uttarakhand:Omar Abdullah on Mehbooba Mufti. Chief Minister Omar Abdullah on Tuesday said that PDP president Mehbooba Mufti has not issued a clear apology for her controversial remarks. He said that while Mehbooba Mufti stated, "If I am wrong, then main maazrat khwah hoon," this cannot be considered an unequivocal apology. Omar Abdullah further said that after the remarks surfaced, several PDP leaders initially claimed that the video was AI-generated. However, he noted that Mehbooba Mufti herself has now acknowledged that the video was genuine and that she had made those remarks. The Chief Minister maintained that despite this clarification, Mehbooba Mufti has still not offered a direct and unconditional apology for her statement.0
0
Report
जयपुर में पहली बार JSA सिल्वर शो, सिल्वर उद्योग को नई पहचान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में पहली बार होगा JSA सिल्वर शो. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्टर विमोचन किया. एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि देश-विदेश से 250 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 10 हजार से अधिक B2B बायर्स होंगे शामिल. शो 22, 23 और 24 नवंबर को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित. शो का उद्देश्य जयपुर और राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना, व्यापार को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना है. इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.0
0
Report
Advertisement
बहराइच में दिनदहाड़े लूट: 2 लाख 53 हजार लूटे गए, बदमाश फरार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में लूट की बड़ी वारदात, बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम, बीसी संचालक से 2लाख 53 हजार कर हुए फरार, दिन दहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में फैली दहशत, थाना पयागपुर क्षेत्र के शिवदहा निवासी अयोध्या प्रसाद क्षेत्र में स्थित मसढी चौराहे पर बीसी संचाल का कार्य करते हैं, बींसी संचालक खजुरी स्थित इलाहाबाद बैंक से बैंक संबंधी कार्य पूरा कर अपने बीसी सेंटर बैक के लिए रवाना हुआ था, थाना क्षेत्र में स्थित भिगुरी नहर पुल मार्ग पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने बंदूक की दम पर 2 लाख 53 हजार की नकदी व बीसी मशीन और बैग लूट कर मौके से फरार हो गए, दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, थाना पयागपुर क्षेत्र के भिगुरी नहर पुल का मामला। घटना से इलाके में हड़कंप, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी, बाईट पीड़ित0
0
Report
अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई: 1.1 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर बहुत बड़ी कार्रवाई, 1 अरब दस करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रयागराज पुलिस ने कर्क की बेनामी संपत्ति, अपराध से अर्जित बेनामी संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया, कुर्क होने वाली संपत्ति सदर तहसील के भीटी, कटहुला और पीपलगांव शाहापुर में थी, माफिया अतीक ने कुर्क होने वाली संपत्ति मदन लाल भारतीय के नाम से खरीदी थी, पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय ने उक्त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था, पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय के आदेश के बाद कुर्क की गई माफिया की बेनामी संपत्ति, कुर्की के बाद पुलिस ने संपत्ति पर लगाया नोटिस बोर्ड।0
0
Report
फर्रुखाबाद में ई-रिक्शा ड्राइवरों के बीच मामूली कहासुनी से हिंसक मारपीट, वीडियो सामने
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अगली खबर फर्रुखाबाद से है...जहां दो ई रिक्शा ड्राइवरों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हुई...जिसका वीडियो भी सामने आया है.. मामूली विवाद का बीच सड़क इस तरह हिंसक रूप लेना... एक बार फिर कानून के इकबाल पर सवाल खड़े कर रहा है...फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है...0
0
Report
Advertisement
जयपुर एसीबी ने 30 लाख रिश्वत मामले में तत्कालीन पटवारी नरेंद्र मीणा गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एसीबी की कार्रवाई 30 लाख रूपये के रिश्वत केस में 09-10 महीने से फरार तत्कालीन पटवारी नरेन्द्र मीणा गिरफ्तार गिरफ़्तार नरेन्द्र मीणा है तत्कालीन पटवारी, पटवार हल्का हाथोज, तहसील कालवाड़ 10 बीघा भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में नरेन्द्र मीणा ने ख़ुद और तत्कालीन तहसीलदार के नाम पर मांगी थी 50 लाख रूपये की रिश्वत दलाल विकास शर्मा हुआ था 30 लाख की रिश्वत लेते गिरफ़्तार ट्रैप के दौरान मुख्य आरोपी नरेन्द्र मीणा हो गया था मौके से फरार0
0
Report
एटा में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अलर्ट मोड जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट मोड़ पर, 30 जुलाई से श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शुरू होने को लेकर एटा पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी की तेज, सावन माह में राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से हर सावन के सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, सुरक्षा के कड़े इन्तजाम, एटा SSP डॉ. इलामारन जि0 के निर्देशन में लगातार पूरे कांवड़ रूट का किया जा रहा निरीक्षण, एटा SSP बोले कावड़ रूट और मुख्य चौराहो पर CCTV कैमरों से रखी जायेंगी पैनी नजर, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें और इंटर-डिस्ट्रिक्ट व इंटर-स्टेट समन्वय पर विशेष रहेगा फोकस, अराजक तत्वों द्वारा अगर कोई हुड़दंग/हरकत की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ की जायेगी सख्त कार्रवाई, वहीं SSP ने जनपदवासियों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है।0
0
Report
इटावा में दीवार विवाद पर चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दीवार के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया। चचेरे भाई ने ही अपने भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ पुलिस जांच में जुटी है। इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गाँव के रहने वाले 45 वर्षीय विनय कुमार अपने मकान पर लेंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए हाल ही में एक दीवार का निर्माण कराया गया था। इसी दीवार को लेकर उनके चचेरे भाई गुड्डू उर्फ रामकुमार से करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद विनय कुमार ने भरथना तहसील में शिकायत की थी। शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नाप-जोख की, जिसमें दीवार विनय कुमार की जमीन पर होना बताया गया। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ दिन पहले जब दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, तब भी आरोपी पक्ष ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। आज जब विनय कुमार अपने घर के पास मौजूद थे, तभी आरोप है कि उनका चचेरा भाई गुड्डू उर्फ रामकुमार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुड्डू ने विनय के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। तभी फरार आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी उसी दौरान आरोपी से पुलिस मुठभेड़ हो गई जिसमें गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारी शुरू
Jaipur, Rajasthan:इस बार राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह बीकानेर में आयोजित होगा। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समारोह स्थल से लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत व्यवस्था, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बीकानेर में होना जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों को बीकानेर जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय रखते हुए सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह भव्य होने के साथ-साथ गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित भी होना चाहिए। बैठक में बीकानेर जिला कलेक्टर से समारोह स्थल के चयन और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों से पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और बिजली की व्यवस्था को लेकर भी फीडबैक लिया गया। परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर आमजन और अतिथियों के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। किसी भी विभाग के स्तर पर कमी या आपसी समन्वय की समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। समारोह में विद्यार्थियों, लोक कलाकारों और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी मुख्य सचिव ने जोर दिया। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और राष्ट्रभक्ति की भावना की प्रभावी झलक दिखाई दे। सांस्कृतिक कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में बीकानेर में होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के अलावा बीकानेर और जयपुर में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। आयोजन स्थलों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह, जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक सहित संबंधित विभागों के senior अधिकारी मौजूद रहे। बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।0
0
Report
निकुंभ में सीएलजी बैठक: नागरिक सहभागिता से अपराध रोकथाम पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में डिप्टी हरिश्चंद्र सिंह और नवपदस्थ थानाधिकारी प्रभु सिंह ने अपराध नियंत्रण के लिए आमजन की भागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या संबंधित पुलिस अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों तक सूचनाएं तेजी से पहुंचती हैं और यदि नागरिक सतर्क रहकर पुलिस का सहयोग करें तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।0
0
Report
बकानी में किसान संघ का धरना: लंबित बीमा क्लेम व मुआवजे का शीघ्र भुगतान
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की लंबित फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा राशि के भुगतान की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार गोविंद मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चार दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 दिन पूर्व संगठन द्वारा चार दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया था, कि चार दिन के भीतर फसल बीमा क्लेम सहित मुआवजा राशि किसानों के खातों में जमा करा दी जाएगी। लेकिन धरना समाप्त हुए 13 दिन बीत जाने के बावजूद भी अधिकांश किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। संघ ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अपने वादे का पालन नहीं किया और किसानों को बार-बार आश्वासन देकर टालने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी पात्र किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि चार दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान संघ बकानी तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.0
0
Report
Advertisement
