Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ने किया पारीछा सब स्टेशन का निरीक्षण

Jul 31, 2024 17:47:27
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी रेलवे सलाहकार समिति की सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा ने पारीछा सब स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। शर्मा ने विद्युत व्यवस्था, शीतल जल, अप्रोच रोड की मरम्मत, बैठने की व्यवस्था और स्टेशन की साफ-सफाई की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पूर्ण और लंबित कार्यों की स्थिति का भी पता लगाया। यह निरीक्षण यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए किया गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YMYadvendra Munnu
Feb 25, 2026 08:53:32
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत महुदी मोड़ के समीप स्थित अंजली ज्वैलर्स में देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर प्रवेश किया और गैस कटर की मदद से तिजोरी को काट डाला। अपराधी करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम द्वारा फिंगरप्रिंट स्कैनिंग कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पब्लिक इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 25, 2026 08:53:19
Darbhanga, Bihar:कुशेश्वरस्थान हिंसा के घायल के इलाज में लापरवाही पर मंत्री का सख्त रुख,डीएमसीएच अधीक्षक को लगाई फटकार, बोले डॉक्टर है या डाकू, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर में हुई दो लोगों के बीच मजदूरी के रुपए बकाए के विवाद में जातीय हिंसा की घटना में घायल युवक के इलाज में कथित लापरवाही को लेकर बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को जमकर फटकार लगाई। मंत्री स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हाल जानने पहुंचे थे। मरीज की स्थिति देखकर उन्होंने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और संबंधित चिकित्सक पर नाराजगी जताते हुए तीखे शब्दों में कहा, डॉक्टर है या डाकू? डॉक्टर भगवान का रूप होता है। मंत्री ने अधीक्षक से कहा कि डॉक्टर का कोई जाति नहीं होता, उसे भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन यहां जिस प्रकार घायल युवक का उपचार किया गया है, वह अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि मरीज के हाथ में लगी इस्पात की पट्टी बाहर से दिखाई दे रही है। यदि दोबारा पट्टी लगानी है या टांका देना है तो उसकी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऐसी अवस्था में मरीज को कैसे छुट्टी दी जा सकती है, जबकि उसका कंधा भी टूटा हुआ है और इतने दिनों बाद भी समुचित इलाज नहीं हुआ है। मंत्री लखींद्र पासवान ने सख्त लहजे में कहा कि मरीज का इलाज इसी अस्पताल में होगा और जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक उसे छुट्टी नहीं दी जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि यदि किसी प्रकार की संसाधन की कमी है तो उन्हें सूचित किया जाए, सरकार आवश्यक व्यवस्था करेगी। साथ ही संबंधित चिकित्सक की भूमिका की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी बात कही।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 25, 2026 08:52:48
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद् की कार्यवाही हुई शुरू आरजेडी एमएलसी सिद्दीकी के सवाल पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा की जो सवाल सिद्दीकी जी ने किया है राज्य सूचना आयोग में पेंडिंग मामले है परिषद्प में फसल सहायता देने की मांग उठी, मोतिहारी के तेजपुरवा पंचायत में फसल सहायता का मामला उठा, आरजेडी एमएलसी सौरभ कुमार ने सवाल किया, सुनील सिंह ने कहा 7 लाख से ज्यादा किसान है, र 50 हजार के लगभग किसानो को ही भुगतान हुआ, 2023 - 24 वर्ष का भुगतान किया जा रहा, 2025 - 26 का भुगतान कबतक होगा, मंत्री ने कहा जल्द दिया जाएगा, एमएलसी बंशीधर बृजवासी ने उठाया मुजफ्फरपुर जिले से मुजफ्फरपुर जिले से छपरा जाने वाले रोड में सरैया में पुल बनाने का मामला उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा विभाग में उठाया सदस्य लिखकर भेजें उसके बाद उसे पर जरूर विचार किया जाएगा राजद के सदस्य फैसल अली ने मिथिला राज्य बनाने का किया मांग मंत्री विजय चौधरी ने कहा की कुछ भी सच्चाई होती तो मैं बैठा रह जाता है लेकिन जिस तरह से उन्होंने दोनों बात कही वहां से एनडीए का समर्थन मिलता है और एनडीए सरकार अपेक्षा कर रही है कहीं से यह ताल मेल उनकी बात नहीं खाता है मिथिलांचल से वोट इसलिए मिलता है मिथिला में एनडीए सरकार विकास करती है कम कीमत में धान बेचने को मजबूरी का उठा सवाल, 2025 में 1800 रु प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हुए, सरकारी दर 2300 रुपया होने के बावजूद कम कीमत पर धान बेचा गया, 11 प्रतिशत किसानों का ही पंजीकरण हुआ, 2026 में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने का मांग उठाया, मंत्री प्रमोद कुमार का जवाब, 90 फीसदी किसानों का धान उचित मूल्य पर खरीद हुआ, धान खरीद की अंतिम तारीख 31 मार्च कर दिया गया, धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने पर विचार चल रहा है, सुनील सिंह ने धान अधिप्राप्ति लक्ष्य का उठाया सवाल, पिछले साल 45 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था, इस बार कम कर 36 लाख मीट्रिक टन क्यों किया गया, खाली बोर की कीमत विभाग 25 रुपया दो बोरे की लगाती है, आज इसकी कीमत हर जगह 40 रुपया है, दुनिया में कोई दुकान दिखा दे जो 25 रुपया में दो बोरा दे दे, उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने कहा कि पुलिस का जमीन विवाद में जो हस्तक्षेप है वह विधि व्यवस्था को लेकर हैं और जब तक CO नहीं बुलाये तब तक पुलिस को नहीं जाना है अतिक्रमण हटाने के जिला अधिकारी के द्वारा संबंधित विभाग या एसडीओ के अनुसार पुलिस विधिव्यवस्था के लिए बुलाया जाता है आरजेडी सदस्य उर्मिला ठाकुर ने पीएमसीएच में बच्चा चोरी का मामला उठाया आरजेडी सदस्य उर्मिला ठाकुर ने पीएमसीएच में बच्चा चोरी का मामला उठाया वित्तीय वर्ष 2026-27 के "परिणाम बजट", "बाल कल्याण बजट", "जेन्डर बजट" एवं "हरित बजट" (हिन्दी एवं अंग्रेजी) तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 का उपलब्धि प्रतिवेदन पुस्तिका की एक-एक प्रति सदन की मेज पर रखा गया नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि० के वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर रखा गया बिहार में पद्म अर्वाड से ऐसे भी लोग हैं जिनकी स्थिति खराब है और उनके 5000 से भी कम राशि प्रति महीना मिलते हैं नीरज कुमार ने उठाया मामला और कहां की मंत्री जी अनुरोध है कि पदम में अर्वाड को सम्मान दिया क्योंकि ऐसे लोग हैं जिनकी स्थिति ठीक नहीं है इस पर मंत्री ने कहा विचार किया जायेगा बिग ब्रेकिंग पद्म अवॉर्ड प्राप्त लोगो को मदद की मांग उठी, आर्थिक रूप से कमजोर पद्म श्री अवॉर्ड प्राप्त लोगो को मदद की मांग, ऐसे लोगों को मासिक मानदेय या आर्थिक सहायता देने की मांग उठी, जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने उठाया सवाल, मंत्री विजय चौधरी का परिषद में जवाब, यह मांग उचित और सराहनीय है, पद्म अवॉर्ड प्राप्त आर्थिक कमजोर लोगों को मदद की बात पर विचार किया जाएगा, सरकार चाहती है ऐसे कमजोर लोगों को मदद जरूर मिले, मंत्री ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया, भूमि विवाद के नाम पर सामाजिक अराजकता फैलाने वाले पर सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई विजय सिन्हा का बयान MLC समीर सिंह मामले में विजय सिन्हा ने जो समीर सिंह को परेशान करने वाला व्यक्ति है कितनी भी पहुंच वाले व्यक्ति हो उन पर कार्रवाई की जाएगी और जान मारने की जो धमकी मिली है उसे पर लिखकर कानूनी तौर पर भी सुरक्षा समीर सिंह को दी जाएगी बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 2:35 तक की गई स्थगित
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 25, 2026 08:51:58
Haldwani, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के श्रीविद्या मठ में स्विमिंग पूल के चश्मदीद बालक देवाचार्य ने बतायी हकीकत. कहा 2015 के पहले जाते थे श्री विद्यामठ लेकिन मतभेद के चलते अब जाना किया बंद. स्विमिंग पूल को लेकर पहली बार बोले बालक देवाचार्य कहा स्वरूपानंद सरस्वती के लिए बना था स्विमिंग पूल. शंकराचार्य को बालक देवाचार्य ने दी नसीहत कहा अविमुक्तेश्वरानन्द के रुख से हो रहा सनातन का अपमान. काशी के साधू संतों ने शंकराचार्य से किया किनारा, बोले बालक देवాచर्य अविमुक्तेश्वरानन्द ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद का समर्थन किया था. बालक देवाचार्य ने कही बड़ी बात कहा ममता बनर्जी और ओवैसी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं शंकराचार्य. गौरक्षा के नाम पर तो हैं साथ लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं के कारण संतों ने बनाई दूरी. पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर ने कहा 11 मार्च को लखनऊ में शंकराचार्य को नहीं मिलेगा संतों का समर्थन.
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 25, 2026 08:51:44
Agra, Uttar Pradesh:बच्चों से कथित यौन शोषण के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में प्रयागराज पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। तो वही आगरा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व मे जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी आगरा को ज्ञापन सौपा। इस घटनाक्रम के बीच राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि यह मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने “शंकराचार्य बेगुनाह हैं” के नारे लगाए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक द्वेष के तहत उन्हें फंंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक संत की छवि को बिना ठोस प्रमाण के धूमिल नहीं किया जाना चाहिए।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 25, 2026 08:51:22
Chittorgarh, Rajasthan:कांग्रेस ने राजधानी रायपुर के तूता गांव में फिल्म सिटी निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “चिपको आंदोलन” की तर्ज पर पेड़ों से चिपककर विरोध जताया और कटाई तत्काल रोकने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि अब तक करीब 200 पेड़ काटे जा चुके हैं, जिनमें 40 साल पुराने पेड़ भी शामिल हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि फिल्म सिटी परियोजना के लिए लगभग 1500 पेड़ों को काटने की तैयारी है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पंकज शर्मा, पप्पू बंजारे, कृणाल सिन्हा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 25, 2026 08:49:34
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत जिला पंचायत द्वारा शहीद भगत सिंह द्वार बनाया गया है। शहीद के नाम से शहीद द्वार बनाया गया है लेकिन उनका फ़ोटो गायब है, इसके बाद अधिकारी का इस वीडियो पर कहना है कि जरूरी होगा तक फ़ोटो लगा दिया जाएगा। तस्वीरों में नज़र आ रहे स्वागत द्वार को शहीद भगत सिंह के नाम पर जिला पंचायत विभाग से लाखों रुपए की लागत से बनाया गया है ये द्वार यूपी उत्तराखंड से सटे बॉर्डर क्षेत्र अमरिया सिख बाहुल्य क्षेत्र में बनाकर खड़ा किया गया, स्वागत द्वार पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर सांसद व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के फोटो लगाए गए लेकिन जिनके नाम पर इस लॉखों की कीमत का स्वागत द्वार बनाए गया उस पर से उनकी फोटो गायब कर दी। आप इस गलती को लेकर वहां से गुजरने वाले लोग उसका वीडियो बना कर वायरल भी कर रहे है और देश के नाम राजनीति करने वाले नेताओं को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिर क्या विपक्ष के नेताओं ने भी सत्ता की कमी को सोशल मीडिया पर उनकी नाकामी बताते हुए तमाम मुश्किलें खड़ी कर दी इसके बाद जिले में लगभग 11 करोड़ की लागत के बनाये गए एक दर्जन द्वारा और उनके निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार और तमाम देशभक्ति के नाम का ढिंढोरा पीटने वाले भाजपा नेताओं को विपक्षी नेताओं ने तंज करना शुरू कर दिया वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह के नाम पर टेंडर प्रक्रिया के तहत स्वागत द्वार बनवाए गए हैं इन सभी द्वारा को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों के पोस्टर उस पर लगाए गए हैं लेकिन शाहिद भगत सिंह का पोस्टर फोटो नियमावली में नहीं है लेकिन इसको दिखाकर इसकी जांच कराएंगे हालांकि बनाए गए स्वागत द्वार को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर एवं उनके प्रतिनिधি्ति और जिम्मेदार ठेकेदार अधिकारियों की जमकर फजियत हो रही है स्वागत द्वार को बनाएं कई माह से अधिक हो गया है लेकिन अब तक द्वार पर ना तो शहीद भगत सिंह की तस्वीर नजर आई और ना ही इन स्वागतद्वारों के लेकर कोई सुधार किया गया।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 25, 2026 08:49:22
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर\nविधानसभा डूंगरपुर\nअखिलेश शर्मा\nलोकेशन डूंगरपुर\n\nहेडलाइन- डूंगरपुर जिले में 9वीं कक्षा की 11922 बेटियों को साइकिलो का इन्तजार, 10 में से 5 ब्लॉक के लिए ही आई आधी अधूरे साइकिलें\n\nएंकर इंट्रो- शिक्षा विभाग का शैक्षणिक सत्र खत्म होने जा रहा है वही अभी तक डूंगरपुर जिले में 9 वी कक्षा की छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली निशुल्क साइकिलों का अभी भी इंतजार है। डूंगरपुर जिले में 11 हजार 922 छात्राओं को साइकिल मिलनी है लेकिन अभी तक 10 ब्लॉक्स में से केवल 5 ब्लॉक्स के लिए करीब ढाई हजार साइकिल पहुंची है | ऐसे में 6 हजार से ज्यादा बेटियों को अभी साइकिलो का इंतजार करना पड़ेगा।\n\nबॉडी- डूंगरपुर जिले के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमृतलाल यादव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटियों को साइकिलें प्रदान की जा रही हैं। इससे बेटियों को स्कूल आने के जाने की सुविधा मिलेगी। डूंगरपुर जिले में इस बार 11 हजार 922 बेटियां 9वी कक्षा में पढ़ाई कर रही है।  इसमें से 36 बेटियों को ट्रांसपोर्ट योजना का फायदा मिल रहा है।  वही विभाग के पास पिछले साल की 1073 साइकिलें बची हुई है।  ऐसे में विभाग को 10 हजार 813 साइकिलों की जरूरत है।  लेकिन विभाग को 5 ब्लॉक के लिए 4776 साइकिलो का खुला माल मिल गया है। इसमें से 3 हजार 40 साइकिलें तैयार हो गई हैं।  वही शेष साईकिल तैयार की जा रही है | 6 हजार 37 साइकिलें नहीं मिली है। ऐसे में ये साइकिल कब तक आएगी इसका विभाग के पास भी कोई जवाब नहीं है। हालाकि उन्होंने बताया के पहले चरण में जो साइकिले मिली है उन्हें जल्द तैयार करवाकर वितरण शुरू किया जाएगा |\n\nइन ब्लॉक्स में आई इतनी साईकिल\n\nब्लाक                    प्राप्त साइकिलों की संख्या    तैयार की गई साइकिलों की संख्या\n\nसीमलवाडा                              590                                 590\nझोथरी                                    590                                 400\nबिछीवाडा                               1195                                 750\nडूंगरपुर                                  1211                                  800\nसागवाडा                                 1190                                  500\n\nकुल                                       4776                                  3040\n\nबाईट- अमृतलाल यादव   एडीईओ डूंगरपुर\nअखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 25, 2026 08:48:48
Kishanganj, Bihar:गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर सीमांचल के तीन जिले अररिया, पूर्णिया और किशनगंज आ रहे हैं। आज शाम चार बजे गृहमंत्री पूर्णिया से हवाई मार्ग से किशनगंज पहुँचेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा एवं कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम रूप दी जा रही हैं। गृहमंत्री का आगमन आज शाम करीब चार बजे किशनगंज के जिला परिषद सभागार में होगा, जहां जिला प्रशासन, एसएसबी और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक होगी। गृहमंत्री लगभग ढाई घंटे तक बैठक कर सीमा की सुरक्षा पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा घुसपैठ, सीमा निगरानी और अन्य सुरक्षा संबंधी मामलों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रस्तावित सेना स्टेशन के निर्माण और प्रगतिशील ग्राम योजना पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद गृहमंत्री सीधे एमजीएम मेडिकल कालेज जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। मेडिकल छात्र-छात्राओं द्वारा उनका भव्य स्वागत कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। गृहमंत्री 26 मार्च की सुबह 10 बजे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें बिहार सरकार के उद्योग और पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल के नेताओं के साथ रणनीति बनाने पर चर्चा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि 2022 में भी किशनगंज आए थे और बूढ़ी काली मंदिर के दर्शन समेत कई कार्यक्रम किए थे।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 25, 2026 08:48:12
Jalaun, Uttar Pradesh:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद, जालौन जिले की माधौगढ़ सीट से प्रत्याशी की हुई घोषणा रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-25-02-2026 एंकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 9 अक्टूबर को “बसपा सुप्रीमों” मायावती के आवाहन पर हुई महारैली के बाद सियासी गलियारे की हलचल तेज हो गई है। इस महारैली में उमड़े नीले समंदर ने वर्तमान की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर कर दिए हैं। वहीं, इस रैली ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में जोश भर दिया है। चुनाव के शंखनाद को लेकर यूपी के जालौन जिले में मंगलवार को जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया है इसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार द्वारा एक गेस्ट हाउस में की गई। दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनैतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बसपा ने जालौन जिले की माधौगढ़ सीट से अपना कैंडिडेट का ऐलान कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है। अगर बात 2017 के चुनावों की करें तो मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शुरूआती चुनाव प्रचार में भाजपा के विधायक मूलचंद निरंजन का विरोध देखा गया। लेकिन, राजनीति को गोट ने इस कदर पलटी मारी कि बसपा की कैंडिडेट फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई। पिछले चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, माधौगढ़ सीट पर वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के मूलचंद्र निरंजन ने 34,974 वोटों से जीत हासिल कर ली थी। जबकि शुरुआती रुझान में आगे रहने वाली बसपा की शीतल कुशवाहा दूसरे स्थान पर रहीं। मूल चंद्र सिंह को कुल 1,05,231 वोट मिले, जबकि शीतल कुशवाहा 70,257 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं सपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह 63,035 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। माधौगढ़ सीट पर दिलचस्प है बसपा का मुकाबला, जब हाथी ने चली थी अपनी चाल जिले की माधौगढ़ सीट पर विधानसभा चुनाव हमेशा से दिलचस्प रहा है। यहां की सीट बसपा के लिए खास रही है। यहां पर आजादी के कुछ साल बाद 1962 से 1985 तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। रियासती घरानों का रसूख कम होने के बाद यहां हाथी ने दौड़ना शुरू कर दिया। 1989 में कांग्रेस प्रत्याशी राजा राजेंद्र शाह को हराकर बसपा से शिवराम कुशवाहा ने जीत दर्ज की। तब से बसपा पार्टी का ऐसा जनाधार बढ़ा कि अन्य पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। यही वजह रही वर्ष 1989,1993, 2002, 2007, 2012 में बसपा का विधायक चुना गया। प्रत्याशी घोषणा के बाद क्या बसपा को मिलेगा जनाधार बसपा सुप्रीमों के आदेश पर अपना खोया जनाधार पाने के लिए बसपा पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। यही वजह है कि विधानसभा चुनावों में एक साल का वक्त है लेकिन, यहां पर पहले प्रत्याशी के तौर पर आशीष पांडे को चुनावी मैदान में उतारा है। इसकी खास वजह यह भी है कि यह सीट बसपा को विधायक देती रही फिलहाल इस नाम की घोषणा के बाद अन्य दलों के लोग सक्रिय रूप से चुनावी मैदान में अपनी जोर आजमाइश शुरू करने में जुट गए हैं। बीजेपी पार्टी में आंतरिक कलह, मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा वहीं, प्रत्याशी की घोषणा के बाद कैंडिडेट का कहना है कि सुप्रीमों के आदेश पर इस सीट को जिताकर इस सीट को पार्टी को समर्पित करेंगे। वहीं, पार्टियों के आंतरिक निर्माण कलह को लेकर कहा कि कलह का काम बीजेपी सरकार में होता है। वहां के विधायक बृज भूषण अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ बैठ गए। नमामि गंगे योजना में हुए कार्यों को लेकर उन्होंने मोर्चा खोल दिया है。 बाइट:- आशीष पांडेय--प्रभारी, माधौगढ़ विधानसभा बाइट:- लालाराम अहिरवार--बुंदेलखंड प्रभारी, BSP
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Feb 25, 2026 08:46:51
Guwahati, Assam:गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज GMC में हर साल रमजान के महीने आते ही असम के कुछ युवा शहर के वक्त में और इफ्तार के वक्त गरमा गरम खाना और इफ्तार की सामग्री मुफ्त में देते आ रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी युवाओं ने अपने RAINDROP नाम को लेकर गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में बीमार लोगों के साथ रह रहे लोग को शहर के वक्त गरमा गरम खाना और इफ्तार के वक्त इफ्तारी मुफ्त में दे रहे हैं. करीब रोज हजारों की तादाद में शहर और इफ्तार युवाओं ने लोगों को करवा रहे हैं देखा जाए तो मेडिकल कॉलेज में रात को शहर के वक्त कोई भी होटल नहीं खुला रहता है उस वक्त बीमारियों के साथ रहने वाले लोगों को कहीं पर खाना नहीं मिलता था उसी को लेकर युवाओं ने एक मुहिम हाथ में ली की मेडिकल कॉलेज में वह लोग शहर के वक्त गरमा गरम खाना और इफ्तार की सामग्री मुफ्त में लोगों में बाटेंगे तभी से यह काम चलता ही आ रहा है. हमने अबिद आजाद से बातचीत की बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह मोहिम शुरू हो चुका है आज से 4 साल पहले और लगातार अभी असम तथा गुवाहाटी के स्थानीय लोग भी उन्हें मदद करने पहुंच रहे हैं पहले उन्होंने ही शुरू किया और अभी यह काम पूरे असम का हो चुका है असम के जो साधारण लोग हैं वह भी इस काम में जुड़े हुए हैं. देखा जाए तो उन्होंने कहा कि वह लोग आने वाले दिनों में भी इस तरह से गरमा गरम शहर और इफ्तार हर साल लोगों के बीच बनते रहेंगे. उन्होंने कहा सिर्फ मुसलमानी नहीं हिंदू भाई भी इस शहर और इफ्तार के वक्त खाना लेने पहुंचते हैं और उनको भी खाना दिया जाता है मुफ्त में. BYTE--- ABID AJAD इस मुहिम को शुरू करने वाले युवा
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 25, 2026 08:46:20
Kurukshetra, Haryana:भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर हजारों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले से हजारों कर्मचारी और कई विभागों की यूनियन के कर्मचारियों ने भाग लिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के पदाधिकारी ने कहा कि काफी लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं और आज किसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले पूरे प्रदेश भर में यह प्रदर्शन किया जा रहे है। और सभी जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहे हैं। और आज प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दी दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top