284003
झांसी प्रेमनगर - नि:शुल्क 'स्वास्थ्य शिविर संपूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी
Thana, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर नगरा में जुगनू मैरिज हॉल थाना प्रेम नगर के पास नि:शुल्क मेगा सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी द्वारा आयोजन किया गया. जिसमें डॉ प्रमोद कुमार कटियार प्रमुख अधीक्षक मंडलीय जिला चिकित्सालय झांसी आदि सभी आए हुए चेकअप करने वाले मरीज उपस्थित रहे सरकारी सीनियर डॉक्टर द्वारा जांच एवं दवाइयां वितरण निशुल्क सुविधाए दवाएं निशुल्क वितरण की गई l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PET-2026 के चलते गौतमबुद्ध नगर के 32 परीक्षा केंद्रों में अवकाश
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर में 30 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश PET-2026 परीक्षा के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा दो पालियों में हो रही PET परीक्षा के कारण शुक्रवार को घोषित की गई छुट्टी जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।0
0
Report
करवा चौथ प्रेमी से मिलने वाली चार बच्चों की मां पकड़ाई, पति-परिवार में हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:करवा चौथ पर प्रेमी से मिलने पहुंची चार बच्चों की मां, पति ने रंगे हाथ पकड़ा; देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार शाम करवा चौथ के त्योहार पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शादीशुदा महिला को उसके पति ने प्रेमी के कमरे पर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों और परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है। 15 साल पहले हुई थी शादी, 4 बच्चों की मां है महिला जानकारी के अनुसार, छटीकरा के रहने वाले मनोज की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व धौलपुर निवासी अंजू के साथ हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि अंजू का अपने गांव के ही रहने वाले संजय उर्फ गीतम नाम के युवक से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय मथुरा की एक ब्लैंकेट कंपनी में कार्यरत है और वसंत विहार कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है। पुलिस और जेठानी को लेकर मौके पर पहुंचा पति करवा चौथ की शाम करीब सात बजे पति मनोज को सूचना मिली कि उसकी पत्नी अंजू प्रेमी संजय से मिलने वसंत विहार स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची है। इस पर मनोज ने डायल 112 को सूचना दी और खुद परिवार के लोगों (देवरानी-जेठानी) को लेकर मौके पर पहुंच गया। देवरानी-जेठानी में मारपीट का वीडियो वायरल पति के मौके पर पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान परिवार की महिलाओं (देवरानी और जेठानी) के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की चर्चा है। हंगामे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कथित प्रेमी संजय मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने स्थिति पर काबू पाया और पति-पत्नी दोनों को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है。0
0
Report
मधेपुरा के बिहारीगंज में युवक की संदिग्ध मौत, शव रोककर जांच तेज
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली पंचायत के रामपुर डेहरू में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-08 निवासी बंकु राम के पुत्र विकास कुमार राम के रूप में हुई है। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को रास्ते में रुकवाकर अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की मां सुरो देवी के अनुसार, विकास पिछले पांच-छह वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे विकास के पिता की नींद खुली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के बगल में स्थित उस कमरे में विकास फंदे से लटका मिला, जहां गाय को बांधा जाता था। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है。 परिजनों के मुताबिक, विकास की शादी करीब चार वर्ष पहले उदाकिशुनगंज प्रखंड के सिंगापुर गांव में हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया गया कि उसकी पत्नी मनीषा देवी पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। मनीषा देवी ने बताया कि घटना के बाद उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई थी। गुरुवार को किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से उन्हें पति की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वह रामपुर डेहरू पहुंचीं। उस समय परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद पत्नी ने मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद से रास्ते में शव को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की। मामले की सूचना मिलने पर बिहारीगंज थानाध्यक्ष लव कुश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। बाइट : सुरों देवी, मां0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ पर मधेपुरा में महिलाएं निर्जला व्रत के बाद चांद दिखते ही पारण
Madanpur, Bihar:पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ गुरुवार को मधेपुरा में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। देर शाम चांद निकलने के बाद महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में उत्सवी माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद सोलह श्रृंगार किया और हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई। पर्व को लेकर बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही। मेहंदी, चूड़ी, लहठी, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। शाम को निर्धारित शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद सभी को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा। मधेपुरा में रात करीब 7:40 बजे चांद का दीदार हुआ। चांद निकलते ही महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा को देखा और फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा निहारा। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर महिलाओं ने दिनभर के निर्जला व्रत का पारण किया। व्रत खुलते ही परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। मधेपुरा में भी इस पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था की खूबसूरत झलक देखने को मिली।0
0
Report
गुमला पुग्गु में 5 करोड़ लागत से धूमकुड़िया भवन का शिलान्यास
Gumla, Jharkhand:गुमला पुग्गु गांव में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वृहद धूमकुड़िया भवन का शिलान्यास किया गया। झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने विधिवत पूजन एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। प्रस्तावित भवन 4 करोड़ 99 लाख 72 हजार 500 रुपये खर्च करेगा। इसका उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला का संरक्षण करने के साथ ग्रामीण युवाओं को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भवन बहुउद्देशीय होगा; भूतल पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के प्रशिक्षण के लिए हॉल, मांदर, ढोल, नगाड़ा, झांझ और घंट जैसे वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। ऊपरी तल पर पुस्तकालय और कोचिंग सेंटर होंगे, साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों और विवाह समारोहों के लिए विशाल विवाह हॉल भी बना जाएगा। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिण्डा ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए उन्हें समझना और उनसे जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा आदिवासी समाज की पहचान भाषा, रीति-रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं से है। साथ ही कहा गया कि धूमकुड़िया भवन शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं के विकास का माध्यम बनेगा और उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर व प्रशासनिक अधिकारी बनने के अवसर देगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को मार्गदर्शन और उचित सामग्री के साथ Civil Services समेत अन्य परीक्षाओं के लिए तैयारी की सुविधा मिलेगी। आयोजन में जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए आदि उपस्थित थे। भवन निर्माण को समय पर पूरा कराने का भरोसा जताया गया।0
0
Report
पटना ब्रेकिंग: बिहार में IAS विभागीय दायित्वों में बड़ा फेरबदल
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार में IAS अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बड़ा फेरबदल सी. के. अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया अरविन्द कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार पंकज कुमार को जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से किया जाएगा मुक्त अमित कुमार पाण्डेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना0
0
Report
Advertisement
Giridih Gandhi Chowk attack: Opposition uproar as Marandi says suspects linked to JMM
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह शहर के गांधी चौक में बुजुर्ग मनजीत सिंह बग्गा पर हुए जानलेवा हमले के बाद सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज गिरिडीह पहुंचे और मर्सी हॉस्पिटल में घायल मनजीत सिंह से मिलकर उनका हाल जाना. इसके बाद मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार और कल्पना सोरेन पर जमकर हमला बोला. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मारपीट करने वाला शख्स जेएमएम से जुड़ा हुआ है. दो दिनों तक मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह में घूम रही थीं, बैडमटन खेल रही थीं, लेकिन उन्हें एक घायल बुजुर्ग से मिलने का समय नहीं मिला. इससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी इन गुंडों के साथ मिली हुई हैं और उन्हें संरक्षण दे रही हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन पुलिस खुद आरोपियों को संरक्षण दे रही है. गिरिडीह में बाजार में जेएमएम के गुंडे खुलेआम आतंक मचा रहे हैं और सरकार मौन है. बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक में 75 वर्षीय मनजीत सिंह बग्गा के पुस्तैनी मकान पर आधी रात को जमीन कारोबारी धर्मेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा और उनके लोगों ने कब्जे की नीयत से हमला कर दिया था, जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने एक आरोपी सलीमुद्दीन को पकड़ा है.0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पचाला में मिलावट के मामले में 100 किलो मावा नष्ट किया
Tonk, Rajasthan:टोंक मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 100 किलो खराब मावा मौके पर नष्ट पचाला में मावा, सूजी और धनिया पाउडर के नमूने लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष अभियान “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” के तहत उनियारा उपखंड के पचाला गांव में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मावा, सूजी और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इस दौरान एक मिठाई प्रतिष्ठान पर बदबूदार और खराब स्थिति में मिला करीब 100 किलो मावा मौके पर ही नष्ट करवाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने पचाला स्थित श्री कमलेश्वर मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना लिया। वहीं, शेष बचे लगभग 100 किलो मावे की स्थिति खराब पाए जाने पर उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकृष्ण गोठवाल ने धनराज किराना स्टोर से श्री पावन ब्रांड की सूजी का नमूना लिया, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सांवर मल नेहरा ने घनश्याम किराना स्टोर से लहर ब्रांड के धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित किया。 प्रयोगशाला जांच के बाद होगी कार्रवाई विभाग की ओर से लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。 खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जा रही है。 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि त्योहारी सीजन में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावटी और अवधिपार खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और वैधता तिथि की जांच करने की अपील भी की。0
0
Report
खड़गे बयान के विरोध में भाजयुमो ने पुतला फूंका
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला अहिंसा सर्किल पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए खड़गे का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में झिलाय रोड स्थित प्रताप स्टेडियम से रैली के रूप में रवाना हुए। कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में खड़गे का पुतला लेकर अहिंसा सर्किल पहुंचे, जहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया。 इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विभिन्न राज्यों में अपना जनाधार खो रही है और इसी हताशा में उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर लोगों को लाभान्वित किया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस के नेताओं की ओर से इस प्रकार की बयानबाजी जारी रही, तो इसके विरोध में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धीरज पंडित, दिनेश राजपुरोहित, वंश शर्मा, राजेश्वर नरूका, गौरव शर्मा सहित भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
दूदू SHO के पुराने वीडियो ने माला-साफा पहनाने पर उठे सवाल, वायरल विवाद
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) dूदू एसएचओ द्वारा थाने में एक व्यक्ति को गले में माला और साफा पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। आमजन पुलिस की वर्दी की गरिमा पर उठा रहे है सवाल, दूदू थाने का बताया जा रहा है वीडियो। वीडियो में दूदू एसएचओ संजय मीणा मांगलवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच बनवारी को माला और साफा पहनाते हुए आ रहे हैं नजर। हालांकि दूदू एसएचओ संजय मीणा ने वीडियो को बताया पुराना, एसएचओ ने चुनावों के दौरान पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप। वीडियो बना हुआ चर्चा का विषय।0
0
Report
सिंगरौली पुलिस ने ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, 1,318 कोडीन सिरप जब्त
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे के अवैध नेटवर्क पर चला पुलिस का डंडा। 1,318 बोतल कोडीन सिरप और 52,560 नशीली गोलियाँ-कैप्सूल जब्त। ईंट प्लांट के सीमेंट गोदाम में छिपाकर रखा गया था नशे का जखीरा। स्टार मेडिकल स्टोर संचालक सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व बाइक जब्त।0
0
Report
मैनपुरी-करहल क्षेत्र रतिभानपुर में कार और बाइक की भिड़ंत,दोनों बाल-बाल बचे ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल क्षेत्र में रतिभापुर के पास कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई,हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में बाइक सवार और कार सवार दोनों बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा भिड़ंत। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
भिवानी में देव नगरवासियों ने CM दौरे से पहले काले झंडे दिखाने की चेतावनी
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे देव नगरवासी, जानिए क्या है पूरा मामला पानी-सड़क-सीवर की मांग को लेकर CM का विरोध करेंगे देव नगर के लोग देव नगर कॉलोनी की अप्रूवल पर विवाद, CM के कार्यक्रम में विरोध की तैयारी 40-45 साल से समस्याओं का सामना कर रहे देव नगरवासी, अब CM के सामने उठाएंगे आवाज भिवानी में CM के कार्यक्रम से पहले गरमाया देव नगर का मुद्दा, काले झंडे दिखाने की चेतावनी देव नगर के लोगों की दो टूक- पहले सुनो हमारी बात, फिर होगा समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध करेंगे देव नगरवासी, बोले- राजनीति नहीं, सुविधाएं चाहिए देव नगर की फाइल पर आपत्तियों से नाराज लोग, मुख्यमंत्री से पांच मिनट मिलने की मांग Anchoring हरियाणा के मुख्यमंत्री के कल भिवानी में होने वाले कार्यक्रम से पहले देव नगर कॉलोनी के लोगों ने विरोध का ऐलान किया है। कॉलोनीवासी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। वार्ड नंबर एक के पार्षद सूर्यकांत तंवर और देव नगर के प्रधान सूर्यकांत तंवर का कहना है कि कॉलोनी की अप्रूवल से जुड़ी फाइल पर बार-बार आपत्तियां लगाकर वापस भेजा जा रहा है, जिसके चलते यहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि कॉलोनी को अप्रूव किया जाए और उन्हें पीने का पानी, पक्की सड़कें, गलियां, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। हालांकि, कॉलोनीवासियों ने स्पष्ट किया है कि उनका विरोध खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के खिलाफ नहीं है, बल्कि अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए है। भिवानी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले देव नगर कॉलोनी का मुद्दा गरमा गया है। कॉलोनीवासियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। वार्ड नंबर एक के पार्षद सूर्यकांत तंवर ने कहा कि कॉलोनी को अप्रूव करवाने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फाइल पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बार-बार आपत्तियां लगाकर वापस भेजा जा रहा है。 पार्षद के अनुसार, कॉलोनी के लोग पहले भी प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रख चुके हैं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन और सांकेतिक धरना देने के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भी समाधान की मांग की गई, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। अब कॉलोनीवासी मुख्यमंत्री के भिवानी दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाने की तैयारी में हैं。 **बाइट: सूर्यकांत तंवर, पार्षद वार्ड नंबर-1** देव नगर के प्रधान सूर्यकांत तंवर ने बताया कि वह पिछले 40 से 45 वर्षों से कॉलोनी में रह रहे हैं। उनके अनुसार, यहां के लोग लंबे समय से पानी, गलियों, सड़कों और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी की अप्रूवल होने से विकास कार्यों का रास्ता साफ हो सकता है。 प्रधान ने आरोप लगाया कि पार्षद और अन्य प्रतिनिधियों की ओर से सरकार तक बात पहुंचाने के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासी कोई बड़ी परियोजना नहीं मांग रहे, बल्कि आम लोगों के जीवन से जुड़ी न्यूनतम सुविधाएं चाहते हैं। **बाइट: सूर्यकांत तंवर, प्रधान देव नगर** कॉलोनीवासियों ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होने की अपील की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि देव नगर कॉलोनी की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। सूर्यकांत तंवर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कॉलोनी की अप्रूवल से जुड़ी फाइल पर लगी आपत्तियों को जल्द दूर किया जाए और विकास कार्य शुरू करवाए जाएं। साथ ही देव नगर के प्रधान, उपप्रधान, पार्षद और वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाए。 वीओ-4: विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्षद और प्रधान ने स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान का वे पूरा समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि विरोध का उद्देश्य खिलाड़ियों का अपमान करना या उनके सम्मान समारोह में बाधा डालना नहीं है। वे केवल अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन, विधायक और सांसद तक अपनी मांगें पहुंचा चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं होने के कारण अब विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा。 कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री के कल भिवानी दौरे से पहले देव नगर कॉलोनी के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध का ऐलान कर दिया है। अब देखना होगा कि कॉलोनीवासियों के इस विरोध के बीच प्रशासन और सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या देव नगर के लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाओं और कॉलोनी की अप्रूवल को लेकर कोई राहत मिल पाती है。0
0
Report
करवा चौथ का सामान लेकर लौटते समय व्रती महिला बाइक से गिरकर घायल जिला अस्पताल से एम्स रायबरेली रेफर।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। महराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ करवा चौथ का सामान लेकर घर लौट रही एक व्रती महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से एम्स रायबरेली के लिए रेफर किया गया है। जहां अभी भी महिला की हालत गंभीर व अचेत है। हुआ है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे हलोर गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमारी पत्नी अखिलेश करवा चौथ व्रत थी, करवा पर्व के लिए बाजार से सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। तभी महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर मोटरसाइकिल से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे के बाद परिवार में करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
करवा चौथ न रखने पर पति ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई
Shivpuri, Madhya Pradesh:MP शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में करवा चौथ के Day पर पत्नी ने व्रत नहीं रखा तो पति ने बदरवास थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ आवेदन दिया। बिजरावन निवासी बारेलाल आदिवासी ने कहा कि उसकी पत्नी मिथलेश आदिवासी बेवफाई कर रही है, वह उसके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रख रही है और उसे मारना चाहती है; उसने चांद पूजा भी नहीं की। उसने कहा कि अगर इस बार उसने मेरी पूजा नहीं की तो मैं तलाक दे दूंगा। पुलिस ने मामले में महिला अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव को दूर करने की बात कही है। (बाइट - संजय मिश्रा एसडीओपी कोलारस)0
0
Report
Advertisement
