284001
झांसी पुलिस ने अनाथालय में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई और उपहार बांटे
Jhansi, Uttar Pradesh:दीपावली 2024 की पूर्व संध्या पर झांसी डीआईजी कलानिधि नैथानी, सीओ स्नेहा तिवारी, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों ने अनाथालय में बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को मिठाई, फल, और उपहार देकर उनका दिल जीता और उनके साथ कुछ खास पल बिताए। इस कार्यक्रम में झांसी पुलिस के कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने बच्चों को अपनापन महसूस करवाया और यह संदेश दिया कि झांसी पुलिस हमेशा उनके साथ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सितारगंज तहसील में रिश्वत के आरोप, विजिलेंस टीम बंधक बनी; 20 घंटे बाद रिहाई
Bahara Boj, Uttarakhand:सितारगंज तहसील में रिश्वत के आरोप, विजिलेंस टीम बंधक बनी; 20 घंटे बाद रिहाई शिकायतकर्ता अवतार सिंह की शिकायत पर रिश्वतखोरी की यह कार्रवाई हुई थी ताकि भूमि कुर्की के आदेश समाप्त हो, भूमि को बंधनमुक्त किया जाए और लोन पर जारी आरसी की कार्रवाई खत्म हो। तहसील कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और लेखपाल, संग्रह अमीन और अन्य ने गेटों पर ताले लगा दिए। बीस घंटे बाद दोनों तहसील कर्मी रिहा किए जाने के बाद धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया गया।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में जिलाध्यक्ष के घर भतीजे के निधन पर ताज्जी दी
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah visited the residence of National Conference District President, Ganderbal, Sheikh Gayas-ul-Din, to offer condolences on the passing of his nephew, Sheikh Abdul Qayoom. He offered Fateha Khawani and prayed for eternal peace to the departed soul. The Chief Minister also prayed that Almighty Allah grant him the highest place in Jannat-ul-Firdous and bless the bereaved family with strength and patience to bear this irreparable loss.0
0
Report
अजमेर में मानसून अलर्ट: जलभराव से प्रशासन को कड़ी तैयारियाँ करनी होंगी
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी है। ऐसे में अजमेर में भी मौसम ने करवट ली है। बदलते मौसम को लेकर अजमेर जिला इंतजामिया भी अलर्ट है तो मकामियो में नदी नालों और बरसाती पानी को लेकर भी फिक्र सताने लगी है। अजमेर के अंदर कोट पहाड़ी इलाके से दरगाह इलाके में बरसाती पानी को लेकर मकामियो में बड़ी फिक्र है। लोगो का कहना है कि मानसून के अलर्ट होते ही रियासती हुकुमत भी चौकस हो गई है लेकिन ज़मीनी सतह पर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के नाकाफ़ी इंतजामों से शहरियों को मानसून में आने वाली परेशानी की टेंशन सता रही है। इसी तरह अजमेर के आनासागर झील, फॉयसागर और वरुण सागर को लेकर करोड़ो का खर्च किये जायेंगे। लेकिन आवामी सतह पर सवाल उठ रहा है कि मानसून से पहले इन नदी तालाबों समेत झीलों को पहले से ही क्यो दुरुस्त नही करवाया गया। अजमेर एक पहाड़ी इलाका भी है जहां पानी का बहाव तेज रहता है और कई निचली बस्तियां भी हैं जहां पानी भर जाता है। ऐसे में जिला इंतजामिया को खासा खयाल कर शहर भर के जलभराव इलाके का जायज़ा लेकर जल्द حفاظती कामों को अंजाम दिया जाना चाहिए। मौसम विभाग ने राजस्थान के 28 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।0
0
Report
Advertisement
ड्रेस कोड विवाद: सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स पर रोक ने छात्रों का भारी विरोध
New Delhi, Delhi:दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विवाद के साथ हुई है। कॉलेज प्रशासन द्वारा शॉर्ट्स पहनने पर लिखित रोक लगाने के बाद छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। पहले ही दिन कई छात्र शॉर्ट्स पहनकर कॉलेज पहुंचे और इसे अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला बताया। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज प्रशासन ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर कक्षाओं, असेंबली हॉल, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल और चैपल जैसे प्रमुख स्थानों पर शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगा दी है। कॉलेज परिसर में लगाए गए इस नोटिस में सभी जूनियर सदस्यों को निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस पर कॉलेज की नई प्रिंसिपल Susan Elias के हस्ताक्षर हैं। हालांकि छात्रों का दावा है कि व्यवहार में यह नियम केवल जूनियर छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि वरिष्ठ छात्रों पर भी लागू माना जा रहा है। शॉर्ट्स ड्रेस प्रतिबंध की बात सामने आते ही छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र शॉर्ट्स पहनकर कॉलेज पहुंचे और फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। छात्रों का कहना है कि कपड़े पहनना उनकी व्यक्तिगत पसंद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है, ऐसे में इस तरह की पाबंदी उचित नहीं मानी जा सकती। कई छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के इस कदम को "मोरल पुलिसिंग" करार दिया है। उनका कहना है कि संस्थान को छात्रों के पहनावे की बजाय शिक्षा की गुणवत्ता, अकादमिक माहौल और छात्र सुविधाओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए। हालांकि छात्रों का यह भी दावा है कि शिक्षकों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि फिलहाल इस नोटिस को सख्ती से लागू नहीं किया जाएगा। कॉलेज से जुड़े छात्रों और शिक्षकों के अनुसार, परिसर के कुछ हिस्सों में शॉर्ट्स पहनने को पहले भी अनौपचारिक रूप से हतोत्साहित किया जाता रहा है। खासकर डाइनिंग हॉल और प्रिंसिपल कार्यालय के आसपास इस तरह के पहनावे से बचने की सलाह दी जाती थी। लेकिन इस बार पहली बार इसे लिखित नोटिस के जरिए आधिकारिक रूप दिया गया है, जिसके बाद विवाद और तेज हो गया है। अब देखना होगा कि छात्रों के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन अपने फैसले पर कायम रहता है या ड्रेस कोड को लेकर कोई नया निर्देश जारी करता है। फिलहाल सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई से ज्यादा ड्रेस कोड की चर्चा तेज है.0
0
Report
DIG ने गोविंदगढ़ थाने का निरीक्षण कर लंबित मामलों के तेज निस्तारण पर निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर DIG प्रफुल्ल कुमार ने गोविन्दगढ़ पुलिस थाने का किया निरीक्षण गोविन्दगढ़ पुलिस में कामकाज को देखकर जताया सन्तोष पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ASP नीरज पाठक, DYSP शिवा शर्मा, SHO विनोद सांखला रहे मौजूद जयपुर ग्रामीण जिले के 9 पुलिस थानों को लिया गोद पुलिस थानों के कार्यों का मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण करेंगे पुलिस अधिकारी पुलिस व्यवस्था को अत्यधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने के लिए की गई पहल0
0
Report
टोंक में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश से उमस और गर्मी घटी
Tonk, Rajasthan:टोंक सावन मास की शुरुआत के साथ ही टोंक में मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आया। गुरुवार को शहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण, सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने किया मतदान
Patna, Bihar:लोकसभा-पटना एंकर-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में कई मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने बदलाव की उम्मीद के साथ वोट दिया है। वहीं कुछ मतदाताओं ने सरकार के कामकाज पर संतोष जताते हुए विकास और योजनाओं को ध्यान में रखकर मतदान करने की बात कही। कुल मिलाकर बांकीपुर में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के खिलाफ छात्र अनिश्चितकालीन आंदोलन तेज
Ranchi, Jharkhand:कल जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हजारों छात्र सड़कों पर उतरे थे और साफ संदेश दिया था कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और आंदोलन तेज जाएगा। अब उसी चेतावनी को छात्रों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है。 राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों छात्र पिछले कई घंटों से डटे हुए हैं। धरना स्थल ही अब उनका अस्थायी ठिकाना बन चुका है। छात्र यहीं रह रहे हैं, यहीं भोजन बना रहे हैं और कर रहे हैं, वहीं अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं। बरसात के मौसम के बावजूद तिरपाल से बने अस्थायी टेंट में रहकर वे आंदोलन जारी रखे हुए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक जेपीएससी और जेएसएससी की व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार नहीं किया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि अगर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने और परीक्षा देने के बाद भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं होती रहेंगी, तो फिर पढ़ाई का उद्देश्य ही क्या रह जाएगा। फिलहाल छात्र एक ही मांग पर अड़े हैं कि जब तक भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका यह आंदोलन किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगा।0
0
Report
आगरा में پولیس पर गम्भीर आरोप: मां-बेटे की दुर्घटना में मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के एत्मादपुर थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप。 गांजा तस्करी के शक में ऑटो चालक और साथी को चौकी लाया गया। चालक ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया。 अप्राकृतिक कृत्य और थर्ड डिग्री देने का भी लगाया आरोप。 मां को फोन कर चौकी में बंद होने की दी जानकारी। बेटे को छुड़ाने आते समय मां और मकान मालकिन हादसे का शिकार。 हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने दोनों को मारी टक्कर。 मकान मालकिन की मौके पर, मां की इलाज के दौरान मौत。 बेटे का आरोप—पुलिस नहीं पकड़ती तो दोनों की जान बच जाती। पुलिस ने आरोपों से किया इनकार, थर्ड डिग्री की बात बताई गलत。 डीसीपी ने एसीपी एत्मादपुर को जांच के दिए आदेश。 अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी。 कपिल अग्रवाल आगरा0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में ससुर-दामाद की मारपीट: वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- बीच सड़क ससुर और दामाद के बीच हुई जमकर मारपीट, बाल पकड़कर एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहे ससुर दामाद, विवाद के दौरान दामाद ने ससुर को सड़क किनारे पटका, मारपीट के दौरान ससुर को आई चोटें, पिता की पिटाई के बाद सालों ने जीजा को सिखाया सबक, अकेले होते हुए भी सालों पर भारी पड़ता रहा आरोपी जीजा, डायल 112 के पहुंचने पर शांत हुआ विवाद, आपसी विवाद के चलते मायके रह रही पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था युवक, विवाद के उद्देश्य से पहले ही साफी से ईंट पत्थर की पोटली बना कर पहुंचा था आरोपी दामाद, पीड़ित की तहरीर पर दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव का मामला।0
0
Report
गाजियाबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए की तेज कार्रवाई, बुलडोजर से ध्वस्त
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर जीडीए की कार्यवाही लगातार जारी है। एक बार फिर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बुलडोजर में प्रवर्तन जोन - 4 में बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसके अलावा बिना मानचित्र स्वीकृत के हो रहे निर्माण को भी तोड़ा गया। मनोज बेनीवाल द्वारा भूखण्ड सं-सीडी-16ए, अवन्तिका, गाजियाबाद पर प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेट बैक को प्रभावित करते हुए निर्माण कार्य किये जाने के कारण निर्माण के विरुद्ध नोटिस एवं विकास कार्य रोको नोटिस और अनुस्मारक नोटिस भेजा गया था। किन्तु निर्माणकर्ता द्वारा उक्त के सम्बन्ध में कोई सन्तोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत न किये जाने के कारण स्वीकृति से अतिरिक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। साथ ही निर्माण को सील किया गया। इसके अतिरिक्त महागुन ग्रुपहाउसिंग सोसाइटी के पास लगभग 6600 वर्ग गज भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने हेतु मिटटी फिलिंग करते हुए कच्ची सडक को एनएच-9 से जोड़ते हुए सीवर डालने की तैयारी की जा रही थी। प्राधिकरण से बिना स्वीकृति प्राप्त किये निर्माण करने पर उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।0
0
Report
करनाल में वन महोत्सव: सीएम सैनी ने बच्चों से पेड़ लगवाने को कहा
Karnal, Haryana:करनाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल के कुटेल में पहुंचे पौधा लगाकर राज्य स्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने वन उत्सव में पहुंचे हुए बच्चों को शब्द दिलाए एक पेड़ मां के नाम जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है ।0
0
Report
Advertisement
टोंक में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान शुरू, एसपी मीणा ने जागरूकता रैली की हरी झंडी
Tonk, Rajasthan:टोंक में महिला सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला पुलिस लाइन सभागार में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों से संवाद कर महिला सुरक्षा, जागरूकता और पुलिस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के बाद एसपी रोशन मीणा ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शहर के विभिन्न मार्गों के लिए रवाना हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव सहित महिला सेल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी रोसन मीणा ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद कर महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा अभियान के माध्यम से समाज में सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।0
0
Report
पिलानी से गोकुल का बास तक 8 किमी सड़क का शिलान्यास, हजारों ग्रामीणों को लाभ
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं पीपली-गोकुल का बास 8 किमी सड़क का हुआ शिलान्यास भाजपा नेता राजेश दहिया ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ करीब ₹2.40 करोड़ से बनेगी सड़क, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ कई गांव-ढाणियों को मिलेगा सूरजगढ़ का सबसे छोटा मार्ग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व मंत्री दिया कुमारी का जताया आभार ग्रामीण बोले- सड़क नहीं, क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत झुंझुनूं जिले के पिलानी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों से जिस सड़क का इंतजार था। वह अब जल्द हकीकत बनने जा रही है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 के तहत पीपली से गोकुल का बास तक 8 किलोमीटर लंबी सड़क का भाजपा नेता राजेश दहिया ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों और ढाणियों के हजारों लोगों के लिए विकास की नई राह खोलेगी। शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस सड़क को क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा नेता राजेश दहिया का आभार जताया। भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-ढाणियों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के तहत स्वीकृत इस सड़क का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने इस जनहितकारी परियोजना के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। ग्रामीणों ने बताया कि पीपली से गोकुल का बास तक का यह मार्ग लंबे समय से जर्जर और दुर्गम था। सड़क बनने से गोकुल का बास, शेडू की ढाणी, काजड़ा, डोबड़ा की सरहद, भापर, जीणी, झाझड़िया सहित आसपास के कई गांवों और ढाणियों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग सूरजगढ़ उपखंड तक पहुंचने का सबसे छोटा और सुविधाजनक रास्ता बनेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से किसानों को फसल मंडियों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों की आवाजाही आसान होगी और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना संभव होगा। साथ ही बारिश के दौरान आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या भी समाप्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने इसे केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत बताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा。0
0
Report
डूंगरपुर में फूलों से बनी सुगंधित अगरबत्तियाँ, महिलाओं के लिए रोजगार की नई राह
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा देते हुए डूंगरपुर नगर परिषद ने शास्त्री कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में अगरबत्ती निर्माण यूनिट की शुरुआत की है। इस अभिनव पहल का उद्घाटन स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर केके गुप्ता ने किया। यह यूनिट मंदिरों में प्रतिदिन चढ़ने वाले फूलों का सदुपयोग कर उन्हें सुगंधित अगरबत्तियों में परिवर्तित करेगी। इससे जहां धार्मिक आस्था से जुड़े फूलों का सम्मानजनक पुन: उपयोग होगा, वहीं शहर को स्वच्छ रखने के साथ महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।0
0
Report
Advertisement
