284002
झांसी पुलिस ने चोर को पकड़ा, 11 चोरी की बाइकें बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की है। पुलिस ने नवाबाद थाना क्षेत्र के भगवन्तपुरा जाने वाले रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा पीछा करने पर पुलिस ने युवक को बाइक समेत दबोच लिया, पकड़ा गया युवक बाइक के कागज नहीं दिखा सका। पुलिस की पूंछताछ में बदमाश ने अपना नाम गौरी शंकर बताये हुये कहा कि वह लंबे समय से झांसी मेडिकल के आसपास बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
रायपुर: इशवा लग्जरी स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर पर पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने देवेंद्र नगर स्थित 'इशवा लग्जरी स्पा' में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में हुई रेड में स्पा से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच में सामने आया कि संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर (टिकरापारा) और मैनेजर मुकेश वर्मा (भिलाई-3) अन्य राज्यों की युवतियों से जबरन देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
धौलपुर के अवैध पशु हाट पर नोटिस, 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:पशुपालन विभाग ने धौलपुर संयुक्त निदेशक को दिया नोटिस। संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ ने दिया नोटिस। लंपी स्किन डिजीज के बावजूद अवैध पशु हाट का आयोजन। नहरकोठी में प्रत्येक गुरुवार पशु हाट लगने की शिकायत। पशुओं के एकत्रीकरण से संक्रमण फैलने की जताई आशंका। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग धौलपुर से मांगा स्पष्टीकरण। अवैध पशु हाट तत्काल बंद कराने के दिए निर्देश। 24 घंटे में कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पहुंचे ब्राजील डेलिगेशन, पुतिन समेत 18 देशों के नेता आज शाम तक पहुंचेंगे
Noida, Uttar Pradesh:ब्राजील का डेलिगेशन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं इसके अलावा 18 अलग-अलग देश के नेता और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के हेड आज शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे बाकी के छह अलग-अलग देशों के नेता कल सुबह दिल्ली पहुंचेंगे जिसमें चीन के राष्ट्रपति श्री जिनपिंग शामिल है0
0
Report
बालोतरा-धोरीमन्ना में वोट मांगने पर बवाल, रिश्तेदारों के बीच थप्पड़
Jaipur, Rajasthan:बालोतरा धोरीमन्ना में वोट मांगने को लेकर हंगामा, महिला ने थप्पड़ जड़ा बाड़मेर के धोरीमन्ना नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में वोट मांगने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी माडूदेवी के रिश्तेदार को कांग्रेस प्रत्याशी इमरती देवी की रिश्तेदार महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट की अपील करने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और कांग्रेस प्रत्याशी की रिश्तेदार महिला ने भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को थप्पड़ मार दिया。0
0
Report
जंगल सूअर के हमले से मेहरवान घायल, विजौरा में दहशत बढ़ी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा जनपद की ग्राम पंचायत विजौरा में ग्रामीण मेहरवान गोंड अपनी गायों के लिए चारा लेने गए थे, तभी एक जंगली सूअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस भयानक हमले में मेहरवान के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। खून से लथपथ मेहरवान को परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर रोसरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें अब नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे विजौरा गांव में दहशत का माहौल है। डरे हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि जंगली सूअरों को तुरंत पकड़ा जाए।0
0
Report
Advertisement
साहिबाबाद घर में कार लोन वेरिफिकेशन पर बेटी ने पिता-भाभी पर पिस्टल तानी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करने पर एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी पहले गाली-गलौज और हाथापाई हुई, फिर युवती वहां से चली गई। लेकिन करीब 25 मिनट बाद वह अपनी सहेली के साथ दोबारा पहुंची और घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद पिता और भाभी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला थाना साहिबाबाद क्षेत्र की वृंदावन गार्डन कॉलोनी का है। पीड़ित पिता हितेश तोमर की बेटी प्रियंका तोमर करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। 8 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ घर पहुंची और कार लोन के वेरिफिकेशन को लेकर पिता से बातचीत की। हितेश तोमर ने वेरिफिकेशन कराने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर प्रियंका ने पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी के साथ भी हाथापाई की गई।हंगामा बढ़ा तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवती वहां से चली गई। लेकिन करीब 25 मिनट बाद प्रियंका अपनी सहेली के साथ दोबारा घर पहुंची। इस बार उसने घर का मेन गेट तोड़ दिया और जबरन अंदर घुस गई। युवती ने पिता और भाभी पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। अपनी जान बचाने के लिए दोनों किसी तरह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटी प्रियंका तोमर और उसकी सहेली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी0
0
Report
कानपुर सेंट्रल स्टेशन: RPF ने 8 किन्नरों को गिरफ्तार, रेलवे एक्ट 145 के तहत कार्रवाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर RPF ने आधा दर्जन से ज्यादा किन्नरों को कोई अरेस्ट दिल्ली एन्ड की ओर यात्रियों से अभद्रता करते हुये पकडे गये गस्त कर रहे RPF जवानो को मिली थी शिकायत 8 किन्नरों को अरेस्ट कर लाया गया rpf थाने रेलवे एक्ट 145 के तहत सभी किन्नरों पर हुयी कार्रवाई0
0
Report
मकराना में मतदान सुबह 10 बजे तक 26.29%, महिलाएं भी कतार में
Didwana, Rajasthan:एंकर _ मकराना मे सभी 93 बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं। मकराना में सुबह 10:00 बजे तक 26.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। खास तौर पर कई जगह महिलाओं की भीड़ देखी जा रही हैं। मतदान के लिए 60 वार्डो में 284 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 23 भाजपा, 48 कांग्रेस, 9 आरएलपी और 184 निर्दलीय हैं। लगातार सभी वार्डो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पार्टियों पेट्रोलिंग कर रही है। सभी मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर तक केवल मतदाता को एंट्री ही दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर छाया, पानी व व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप मीणा द्वारा भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, 14 सितम्बर स्थापना की तैयारी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:गणेश चतुर्थी को लेकर राजनांदगांव में उत्साह का माहौल है। गणपति बप्पा की स्थापना 14 सितंबर को होनी है, लेकिन इससे पहले ही बप्पा के आगमन पर शहर में भव्य स्वागत किया गया। मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति ने ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और शानदार आतिशबाजी के बीच गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली। राजनांदगांव में गणपति बप्पा के आगमन पर आस्था और उत्साह का नजारा देखने को मिला। मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणपति की प्रतिमा को पंडाल तक लाने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे और ढोल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं आसमान में हुई शानदार आतिशबाजी ने गणपति बप्पा के स्वागत को और भी भव्य बना दिया। गणपति की प्रतिमा को पूरे भक्तिभाव के साथ पंडाल तक लाया गया, जहां आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से बप्पा की स्थापना की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। स्थापना से पहले ही गणपति बप्पा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिलहाल राजनांदगांव में गणपति बप्पा के स्वागत के साथ ही गणेशोत्सव का माहौल बन गया है। अब श्रद्धालुओं को 14 सितंबर का इंतजार है, जब विधि-विधान से बप्पा पंडाल में विराजेंगे।0
0
Report
नवगछिया में बांध टूटने से बाढ़ खतरा, रंगरा में दूसरा और तीसरा बांध टूटा
Naya Chak, Bihar:नवगछिया में एक के बाद एक अब तीसरा बांध टूटा, अहले सुबह रंगरा में जमींदारी बांध का 20 फिट हिस्सा टूटा, पानी का बहाव हुआ तेज, रंगरा में गहराया बाढ़ का खतरा, 14 नम्बर सड़क की ओर बढ़ पानी, मौके पर एसडीओ मौजूद बांध रिस्टोरेशन कार्य जारी, देर रात रंगरा के ही बनिया में कोसी नदी के दबाव से पुरानी रेल लाइन बांध टूटा था सुबह जमींदारी बांध टूटा, गोपालपुर प्रखंड में ब्रह्मोत्तर बाँध का 10 मीटर हिस्सा हुआ था क्षतिग्रसत0
0
Report
जगदलपुर में मूसलाधार बारिश से स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर जगदलपुर में गुरुवार शाम से लगातार मूसलाधार बारिश जारी, भारी बारिश की वजह से बस्तर में जन जीवन हुआ प्रभावित, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बस्तर में बारिश का अलर्ट किया जारी, लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों में शिक्षा विभाग का आदेश होगा लागू।0
0
Report
Advertisement
CBI ने नीमच में ड्रग मामले में दबिश दी; 50 लाख रिश्वत का मामला उजागर
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स से जुड़े एक बड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीमच में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की कॉलोनी में दबिश दी। गुरुवार देर शाम CBI की टीम ने CBN के सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को घेर लिया। ड्रग मेडिसिन जब्ती से जुड़े एक संवेदनशील मामले को मैनेज करने के एवज में 50 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन सामने आया है। यह रकम सीधे अधिकारी के पास न जाकर उनके किसी करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। गुरुवार देर शाम से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली। टीम ने ड्रग्स जब्ती के रिकॉर्ड, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच की, तथा घर के दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। इस अचानक कार्रवाई से नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। महकमे में सन्नाटा पसरा हुआ है और जांच का दायरा बढ़ने तथा आने वाले समय में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।0
0
Report
नवजात आधार नामांकन अब अस्पतालों में ही: बाल आधार अभियान से आसान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में नवजात बच्चों के आधार नामांकन को आसान बनाने के लिए जिले में ‘बाल आधार नामांकन अभियान’ की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों का आधार नामांकन जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा। IPPB के सहयोग से मोबाइल हैंडसेट और आधार किट के जरिए जन्म स्थल पर ही नामांकन की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था से अभिभावकों को अलग से आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अस्पताल से ही बच्चे का आधार बन जाएगा। इससे बच्चों को DBT समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। स्वास्थ्य विभाग और डाक विभाग की इस संयुक्त पहल से जिले में नवजात आधार नामांकन की प्रक्रिया तेज होगी।0
0
Report
हनुमानगढ़ के वार्ड 59 में सिर ईंट से फोड़ा: निरंजन नायक पर आरोप
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ के वार्ड 59 में सिर फोड़ा जंक्शन के वार्ड 59 सुरेशिया में हनुमान वर्मा नामक व्यक्ति का सिर ईंट मारकर फोड़ने का आरोप लगा है। आरोप निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन नायक पर आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को कण्ट्रोल किया और मतदान केंद्र पर मतदान जारी रहा।0
0
Report
Advertisement
