284002
झांसी पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:SSP सुधा सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ागांव थाना पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और डंडा बरामद किया। यह गिरफ्तारी देर रात गश्त के दौरान डायमंड फैक्ट्री के पास से हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर कमिश्नरेट धरने पर BJP का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी के बचपना पर निशाना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है... मंत्री अविनाश गहलोत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा... वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर देश के कानून और संविधान को नहीं समझने का आरोप लगाया है... जयपुर में कमिश्नरेट के बाहर और अंदर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है... रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं... इसी बीच बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के धरने को लेकर निशाना साधा है... मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया... अविनाश गहलोत ने कहा कि चुनावों की आचार संहिता लगी हुई है और कांग्रेस को चुनाव में जाना चाहिए... लेकिन कांग्रेस को पता है कि वो जीत नहीं पाएगी, इसलिए ये सब कर रही है...कांग्रेस के पास अराजकता फैलाने का ही काम बचा है... राहुल गांधी जैसी ही कांग्रेस की नीचे की टीम है... कांग्रेस का दूसरा नाम आजकल अराजकता फैलाने वाली पार्टी हो गया है... राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा... बाइट- मंत्री अविनाश गहलोत वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा... चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के कानून और संविधान को नहीं समझना चाहती... उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया... बाइट- अरुण चतुर्वेदी फिलहाल, रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना जारी है... वहीं, इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है...0
0
Report
इस्राइल पर ताजा खबरें: क्या हो रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:israel0
0
Report
अलवर में पंचायती राज चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान दल रवाना
Alwar, Rajasthan:अलवर में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना अलवर। पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के मतदान को लेकर अलवर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद मतदान सामग्री वितरित की गई और उन्हें निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान दलों की रवानगी बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय परिसर से हुई। यहां से कठूमर, रैणी, गोविंदगढ़, खेड़ली-सौंखर, रामगढ़ और मुबारिकपुर पंचायत समितियों के लिए मतदान दल रवाना किए गए。 पहले चरण में गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला के अनुसार, पहले चरण में जिले की छह पंचायत समितियों में कुल 5 लाख 57 हजार 259 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें कठूमर पंचायत समिति के 1 लाख 20 हजार 877, रैणी के 1 लाख 46 हजार 318, गोविंदगढ़ के 74 हजार 642, खेड़ली-सौंखर के 67 हजार 936, रामगढ़ के 81 हजार 876 और मुबारिकपुर के 65 हजार 610 मतदाता शामिल हैं। वहीं, पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में 24 अक्टूबर को सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बाइट: डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में हाउस अरेस्ट: सांसद राकेश राठौर का रोका जाना भारी चर्चा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को किया गया हाउस अरेस्ट। कमलापुर चीनी मिल प्रकरण में कर्मचारियो और मिल प्रबंधन के बीच मध्यस्थता कराने जा रहे थे सांसद। संसद के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात। सांसद बोले, सत्ता को दिखाने के लिए मुझे रोका गया and यह उनका काम है। सीतापुर से कांग्रेस सांसद हैं राकेश राठौर। बाइट- राकेश राठौर सांसद कांग्रेस पार्टी0
0
Report
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, 6 महीने से बकाया स्टाइपेंड की मांग
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत 2021-22 के 150 इंटर्न डॉक्टर आज बुधवार को सुबह करीब 10 बजे नारेबाजी करते हुए नई बिल्डिंग के पोर्च में इकट्ठे हो गए। डॉक्टरों ने जमकर नारेबाजी की ओर स्टाइपेंड नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि वे पिछले 6 महीने से स्टाइपेंड की मांग कर रहे है। इसके लिए कॉलेज प्रिंसिपल से कई बार मिले। हर बार उन्हें आश्वासन मिला लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ओर न ही कोई स्टाइपेंड का भुगतान हुआ। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अग्ले दिनों में दिवाली का त्यौहार भी आ रहा है। ऐसे में उन्हें स्टाइपेंड का भुगतान नहीं मिला तो परेशानी होगी। इंटर्न डॉक्टर डूंगरपुर अस्पताल के अलग अलग वार्डों में ड्यूटी दे रहे थे। उनके हड़ताल पर उतरने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने लगी है। मरीजों ने कहा कि वे इलाज के लिए सुबह से अस्पताल में लाइन में लगे है। लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ है। न डॉक्टर है ओर न जांचें हो रही है। इससे परेशान मरीज ओर परिजनो ने भी नाराजगी जताई है।0
0
Report
जालंधर के सरकारी कर्मचारियों ने एक साथ छुट्टी-हड़ताल का ऐलान
Jalandhar, Punjab:ਜਲੰਧਰ ਚ ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਤੇ 22 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਹੜਤਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ پੈਨਸ਼ਨਰ ਫਰੰਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀਐਮ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਂਝੇ ਰੂਪ ਚ ਛੁੱਟੀ ਅਤੇ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ गया ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਐਮ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਸਾਰੇ ਸਰਗਾਲੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹ ਅਕਤੂਬਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਚ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਕਰਨਗੇ ਪਰ ਅੱਜ ਅਕਤੂਬਰ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਕਈ ਦਿਨ ਬੀਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਅਤੇ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡੀ ਮੰਗਾਂ ਅੱਜ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀ ਗਈ ਤੇ 21 ਅਤੇ 22 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਹੜਤਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੜ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦਾ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਖੁਦ ਹੋਵੇਗੀ।0
0
Report
Advertisement
बुराई पर अच्छाई की जीत! सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने किया रावण दहन
Kanpur, Uttar Pradesh:बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी का पर्व कानपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शास्त्री नगर में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। रावण वध के बाद आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। आकर्षक आतिशबाजी को देखकर मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बाद सेठ मुरारी लाल अग्रवाल के नेतृत्व में रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। पुतला धू-धूकर जल उठा और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
धुस मैदान में आयोजित हुआ रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के धूस मैदान में ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में ज़िलधिकारी और एसपी मौजूद रहे0
0
Report
उन्नाव : बेखौफ हत्यारों ने हाईवे पर बक्से में बंद कर फेंका युवक का शव
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : बेखौफ हत्यारो ने हाईवे पर बक्से में बंदकर फेंका शव। युवक का शव। चौकी से महज 300 मीटर दूर हाईवे पर बक्से में बंद मिला युवक का शव। मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खुलवाकर शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ASP आयुष श्रीवास्तव और CO सिटी बिनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश हुई शुरू। सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा चौकी के पास सनसनीखेज वारदात।0
0
Report
Advertisement
पुलिस स्मृति दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि और परिवारों का सम्मान
Jamshedpur, Jharkhand:पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित जमशेदपुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण किया। पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।0
0
Report
पंचायती राज चुनाव 2026: बूंदी वार्ड 20 में नामांकन की रफ्तार तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:बून्दी - पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार।पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी ने भी वार्ड नंबर 20 से फॉर्म लेकर जताई दावेदारी बूंदी जिला परिषद का वार्ड नंबर 20 है ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षितत, बून्दी। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी से जुड़े दावेदारों ने रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अभी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है.... नामांकन प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में चुनाव संबंधी तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला निर्वाचन विभाग ने जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किया है... नामांकन के दौरान निशा नागर और नूपुर तंवर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं जिला परिषद वार्ड संख्या 20 से पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड़ ने नामांकन फॉर्म लिया। वार्ड संख्या 22 से ओम धगाल ने भी नामांकन फॉर्म लिया है.....बून्दी जिला प्रमुख का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार राजनीतिक दलों की निगाह ओबीसी आरक्षित जिला परिषद वार्डों पर टिकी हुई है। वार्ड संख्या 20 भी ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा से पहले दावेदारों की सक्रियता ने जिले का सियासी पारा बढ़ा दिया है।0
0
Report
द्वारका में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले के सेक्टर-18 स्थित लालबत्ती चौक पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बजरी से भरे ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे के समय दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे, जो रामलीला देखकर अपने घर नजफगढ़ लौट रहे थे। इस हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ध्रुव, हर्षित और हितेश घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक गौरव के शव को डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक, उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी 41 वर्षीय होतम सिंह को पकड़ लिया है। हादसे में शामिल ट्रक और दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया है.0
0
Report
Advertisement
पंजू सराय के निजी कार्यक्रम का वीडियो वायरल, नोटों की बारिश
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha district के नौगांव سादात थाना क्षेत्र के गांव पंजू सराय में आयोजित एक निजी कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फिल्मी गानों की धुन पर लड़कियां जमकर डांस करती नजर आ रही हैं, वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोग नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। डांस, म्यूजिक और नोटों की बारिश के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। गांव पंजू सराय का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो कब का है और कार्यक्रम किस अवसर पर आयोजित किया गया था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.0
0
Report
कोटा जिले के लाडपुरा-सुल्तानपुर-इटावा-सांगोद में 22 अक्तूबर मतदान, 24 अक्तूबर सरपंच-वार्ड चुनाव
Kota, Rajasthan:कोटा पंचायत राज आम चुनाव-2026, प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल की ब्रीफिंग, जिला परिषद के 19 और पंचायत समिति के 84 वार्डों के लिए मतदान कल, 22अक्टूबर को होंगे लाडपुरा,सुल्तानपुर,इटावा और सांगोद पंचायत समितियों में चुनाव, 24अक्टूबर को होंगे सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव, मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण उम्मेद स्टेडियम में हुआ , मतदान सामग्री लेकर मतदान टीम वाहनों से मतदान स्थल पर होंगे रवाना, ई.वी.एम.,मतपेटी एवं रिकॉर्ड प्रदान दिए जा रहे हैं, चुनाव जुटी में अनुपस्थित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई,0
0
Report
उदयपुर पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर पुष्प अर्पण और रक्तदान कार्यक्रम
Udaipur, Rajasthan:पुलिस शहीद दिवस के मौके पर आज उदयपुर के पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह शहीद स्मारक पर पुष्पजली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी अमृता दुहन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों पुष्प अर्पित किए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में पौध रोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि जिन जवानों ने आम लोगो की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी है, उन्हें याद ओर हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे में समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती है। लोगो को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना हमारा कर्तव्य है。0
0
Report
Advertisement
