284001
झांसी पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार किया, 5.95 लाख रुपये नकद बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि झांसी पुलिस ने चिरगांव थानाक्षेत्र के करगुवां गांव में जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारा। रविवार देर शाम मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। जबकि छह से सात लोग पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने जुआरियों के पास से 5 लाख 95 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डी और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: ACS संजय दुबे के वायरल वीडियो पर उच्चस्तरीय जांच; GeM मूल्य गड़बड़ियों की जांच
Noida, Uttar Pradesh:Bhopal (Madhya Pradesh): Pratima Bagri (Minister of State for Urban Administration) on High-Level Probe into Viral Video of ACS Sanjay Dubey / Action Against Irregularities in Procurement and Construction Works / Probe into Pricing Discrepancies on GeM Portal0
0
Report
चौमूं के चरण में मतदान, रामलाल शर्मा ने भाजपा के जीत के दावे दोहराए
Jaipur, Rajasthan:यह राजस्थानी भाषा बुलेटिन के लिए है चौमूं पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हो रहा मतदान गोविंदगढ़ और चौमूं पंचायत समिति में चल रहा है मतदान चौमूं में पहली बार बनाई गई है पंचायत समिति भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने दावा दोनों पंचायत समितियों में कमल खिलाने का किया दावा रामलाल शर्मा ने इलाके में घूम-घूम कर जाना रुझान भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कर रहे बातचीत रामलाल शर्मा ने कहा -विकास कार्य को देखकर जनता देती है वोट0
0
Report
कांग्रेस का गांव-गांव चौपाल अभियान: घर-घर वोटर लिस्ट सत्यापन और नाम उजागर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस का गांव गांव चौपाल अभियान को लेकर कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले का बयान राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मुद्दा उठाया है उसे लेकर वोट चोरी के खिलाफ 1 महीने का अभियान चलाया जाएगा घर घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन करेंगे जिनके गलत नाम जुड़े हैं उनको भी उजागर करेंगे 1 महीने तक घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर कहां बहुत ज्यादा संभावना इस बात की है कि हम अपनी प्रत्याशी को मैदान में उतरेंगे।0
0
Report
Advertisement
प्रवीणभाई भालोडिया की प्रार्थना सभा: बेटियों की नौकरी और पानी के संग्रह में योगदान
Morbi, Gujarat:બ્રેકિંગ દેશ અને દુનિયામાં અજંતા ઓરપેટ ગ્રુપ નો ડંકો vult? પર્વણભાઈ ભરોડિયા ની પ્રાર્થના સભા યોજાઈ મોરબા રજકોટ હાઇવે રોડ પર આવેલ ઉમા સંસ્કારધામ ખાતે ભાલોડીયા પરિવાર દ્વારા રાખવામાં આવી હતી પ્રાર્થના સભા રાજકીય અને સામાજિક આગ્રણીયો તથા પાટીદાર સહિતની વિવિધ સંસ્થાના આગેવાનોએ પ્રવીણભાઈ ભાલોડીયાને આપી શ્રદ્ધાંજલિ દીકરીઓને રોજગાર અને વતનમાં વરસાદી પાણીના વધુમાં વધુ સંગ્રહ માટે પ્રવીણભાઈએ કરેલ કામગીરીને લોકો કદી નહીં ભૂલે0
0
Report
अहमदाबाद व सूरत क्राइम ब्रांच ने 25.5 करोड़ रुपये की हीरोइन-मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त
Noida, Uttar Pradesh:Ahmedabad (Gujarat): Anupam Singh Gehlot (Ahmedabad Police Commissioner) and the Ahmedabad and Surat Crime Branches seized drugs worth Rs 25.5 crore. Heroin and mephedrone seized.0
0
Report
जोधपुर पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में कर्मचारियों का हंगामा, घटिया खाने के विरोध पर निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर: पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में कर्मचारियों का हंगामा घटिया क्वालिटी का खाना मिलने पर कर्मचारियों ने जताया विरोध पहला पुलिया स्थित सरकारी स्कूल का है पूरा मामला। सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षक की टीम को मौके पर बुलाया गया। खाने की गुणवत्ता को लेकर कर्मचारियों ने उठाए सवाल。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी: तीन महीनों में बूथ समिति गठन पर जोर
Panchkula, Haryana:PANCHKULA BREAKING UPDATE BJP STATE PRESIDENT DR ARCHANA GUPTA BAYAN. स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी जानकारी. हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभार_Dा डॉ भोला सिंह ने संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन दिया है. हरियाणा बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी ने दोपहर तक तीन बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ की है. प्रदेश अध्यक्ष और चार प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारीयों और जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ हुईं संगठनात्मक बैठक हुई है. इन बैठकों में अगले 3 महीने में हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा है. बैठक में हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा. भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला प्रभारी हर जिले में करेंगे प्रवास, रात्रि प्रवास के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे — डॉ अर्चना गुप्ता. वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारी देने पर मंथन हुआ है. प्रभारी स्मृति ईरानी ने बैठक में कहा है केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी — डॉ अर्चना गुप्ता. डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा आज दोपहर बाद तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी रहे नेताओं, पूर्व मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के साथ भी बैठकें होगी. कांग्रेस और इंडी गठबंधन के वोट चोरी पर किए जा रहे प्रदर्शन पर बोली डॉ अर्चना गुप्ता. कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रामक नैरेटिव फैला रहे हैं. कांग्रेस और अन्य दल जो चुनाव जीतते हैं, वहां ईवीएम ठीक है और हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं. डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस की सरकार के 1975 के समय के आपातकाल समेत तमाम सवाल खड़े किए. बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर डॉ. अर्चना गुप्ता का बयान. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील, किसी कर्मचारी को नहीं हटाने का आश्वासन दिया गया है. बिजली कंपनियों को जो काम दिया गया है HERC का फैसला है. सरकार बिजली कर्मचारियों के मामले में गंभीर है उनके साथ है — डॉ अर्चना गुप्ता. डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. डॉ. अर्चना गुप्ता का आरो पंजाब में नशे की समस्या से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. पंजाब में नशे के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अभियान के से पंजाब सरकार में बौखला रही है. डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे से मुक्ति के लिए मदद मांगने वाले पिता के साथ कथित व्यवहार को लेकर पंजाब सरकार पर उठाए सवाल.0
0
Report
पानीपत दौरे के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य कार्यक्रम, सुरक्षा तैयारी तेज
Panipat, Haryana:1 नवंबर को पानीपत आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ज्ञान मानसरोवर में होगा भव्य समारोह 26 अक्टूबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और चिकित्सा व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट पानीपत, हरियाणा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोकदी मुर्मू के प्रस्तावित पानीपत दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति 1 नवंबर को थिराना स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है。 उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी तैयारियां 26 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हेलीपैड तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस और दमकल विभाग को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 ब्रह्माकुमारीज की गोल्डन जुबली पर होगा आयोजन ज्ञान मानसरोवर के निदेशक भारत भूषण के अनुसार, ब्रह्माकुमारीज की ईश्वरीय सेवा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय 'विकसित भारत का संकल्प – ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान' रखा गया है。 इस अवसर पर ग्राम उत्थान से जुड़े राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य गांवों को नशामुक्त बनाना, स्वच्छता को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और लोगों में दैवीय गुणों का विकास कर आपसी विवादों को दूर करना है। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में इस प्रोजेक्ट से जुड़े चार भाइयों और चार बहनों को सम्मानित करने का भी अनुरोध किया गया है。 कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के शामिल होने की भी संभावना है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि यह एक भव्य एवं सफल आयोजन होगा。 बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त बाइट भारत भूषण निदेशक ज्ञान मानसरोवर0
0
Report
दबंगों की पिटाई से संजय की मौत, 11 नामजद पर मुकदमा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग मेला देखकर वापस लौट रहे दो युवक के घर दबंगों ने पीटा। घटना के संजय की मौके पर मौत हो गई; दोस्त मोनू ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दबंगों ने लाठी-डंडे से पिट-पिट कर संजय की हत्या की। पुलिस ने मृतक संजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति बिहार होली चौक की घटना।0
0
Report
Advertisement
कपूरथला में 12-13 साल के बच्चे के नशे वीडियो पर पुलिस एक्शन
Kapurthala, Punjab:कपूरथला में 12-13 साल के बच्चे के नशा सेवन का वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन हरकत में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाए गए बच्चे, प्राथमिक उपचार के बाद होंगे टेस्ट कमी उम्र में बच्चों तक नशा पहुंचने को लेकर उठे सवाल, नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता की जरूरत पर फिर छिड़ी चर्चा कपूरथला: पंजाब में नशे की समस्या के बीच कपूरथला के एक निजी इलाके से एक छोटे बच्चे के कथित तौर पर नशे का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चा उम्र में काफी छोटा नजर आ रहा है। उसकी उम्र करीब 12 से 13 साल बताई जा रही है। हालांकि, बच्चे की सही उम्र और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन पुलिस प्रशासन का दावा है कि संबंधित बच्चों को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब बच्चों की स्थिति और नशे के सेवन से जुड़े पहलुओं की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल जांच से पता चलेगी नशे के सेवन की अवधि डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके जरूरी टेस्ट करवाए जाएंगे। जांच के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चे किसी नशीले पदार्थ के संपर्क में कब से हैं और उनके स्वास्थ्य पर इसका कितना असर पड़ा है। मेडिकल जांच के नतीजों से आगे के उपचार की दिशा तय करने में भी मदद मिलेगी। इतनी कम उम्र में नशे की गिरफ्त में कैसे पहुंचे बच्चे? इस घटना ने एक बार फिर पंजाब में नशे की समस्या और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी कम उम्र में बच्चे कथित तौर पर नशे के सेवन तक कैसे पहुंचे? क्या किसी ने उन्हें नशे की ओर धकेला या उन्हें नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाए जा रहे हैं? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने की जरूरत महसूस की जा रही है। नशे की सप्लाई करने वालों तक पहुंचना बड़ी चुनौती इस मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर बच्चों तक नशा पहुंचाने के पीछे कौन लोग हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के जरिए यह पता लगाना जरूरी होगा कि बच्चों को नशीले पदार्थ कहां से मिले और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। हालांकि, इस संबंध में किसी व्यक्ति या गिरोह की भूमिका अभी प्रमाणित नहीं हुई है। पंजाब में नशे के मुद्दे पर फिर तेज हुई चर्चा कपूरथला से सामने आए इस वीडियो ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम और बच्चों को नशे से बचाने के प्रयासों पर फिर से बहस छेड़ दी है। यह घटना इस बात की जरूरत को रेखांकित करती है कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ परिवारों, स्कूलों, स्वास्थ्य विभाग और समाज को भी बच्चों की सुरक्षा तथा नशे के प्रति जागरूकता के लिए मिलकर काम करना होगा। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि बच्चों के उपचार के साथ-साथ मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और बच्चों तक नशा पहुंचने के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।0
0
Report
मोहाली पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ चोरी मामले का पर्दाफाश कर महिला को गिरफ्तार किया; लाखों नकद-गहने बरामद
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਿਊ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਉਂਦਿਆਂ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਡੇਢ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ ਅਤੇ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ, ਐੱਸਪੀ ਦਿਹਾਤੀ ਜਸਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਅਤੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਹਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ, 11 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮਨੋਹਰ ਇਨਕਲੇਵ, ਨਿਊ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਜਗਰੂਪ ਕੌਰ ਦੇ ਘਰੋਂ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਸਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਵਿੱਚ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ。 ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀਮਾ ਉਰਫ਼ ਜੁਮਪਾ ਦਾਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਹ ਪਾਸੋਂ ਡੇਢ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ, ਕਰੀਬ 13 ਤੋਲੇ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਸਵਾ ਦੋ ਤੋਲੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ。0
0
Report
रेणुका बांध विस्थापितों के लिए राहत: हाउसलेस परिवारों को कल चेक वितरित, विकास कार्यों पर भी चर्चा
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) पूरी हुई बांध विस्थापितों की माँग, कल हॉउसलैस परिवारों को चेक किए जाएंगे वितरित, रेणुका बांध विस्थापित समिति ने जताया आभार, बांध विस्थापितों की अन्य मांगों पर भी होगा मंथन, स्थानीय विधायक विनय कुमार भी रहेंगे मौजूद, प्रभावित पंचायतों में बंद विकास कार्यों को लेकर भी बांध प्रबंधन से होगी चर्चा, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए समिति के महासचिव योगी ठाकुर रेणुका बांध विस्थापितों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बांध विस्थापितों की मांग पूरी होने के बाद कल हाउसलेस 10 परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। रेणुका बांध विस्थापित समिति ने इस फैसले के लिए आभार जताया है। समिति के महासचिव योगी ठाकुर नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। योगी ठाकुर ने बताया कि कल रेणुका जी मे बांध प्रबंधन द्वारा हाउसलेस 10 परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहें वही समिति ने मांग पूरी होने पर स्थानीय विधायक विनय कुमार का भी आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से विस्थापितों की है मांग पूरी हो पाई है। उन्होंने बताया कि कल बांध विस्थापितों की अन्य लंबित मांगों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा ताकि लंबित मांगे भी जल्द पूरी हो। बाईट: योगी ठाकुर: महासचिव रेणुका बांध विस्थापित समिति रेणुका बांध विस्थापित समिति की ओर से कहा गया कि अब प्रभावित पंचायतों में बंद पड़े विकास कार्यों का मुद्दा भी बांध प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान प्रभावित करीब 22 पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित होने वाली पंचायतों में डूब क्षेत्र का हवाला देकर विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं ऐसे में मांग उठाई जाएगी कि जब तक बाँध निर्माण शुरू नहीं होता है तब तक यहाँ विकास कार्य को न रोका जाए।0
0
Report
Advertisement
बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान की तैयारी
Naya Chak, Bihar:एंकर- बिहार में कल एमएलसी का चुनाव होगा। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं चुनाव पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने को कहा गया है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव से संबंधित तैयारियों और मतदान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भागलपुर जिले में कुल 24 हजार 514 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 17 हजार 838 पुरुष, 6 हजार 674 महिला और दो अन्य मतदाता शामिल हैं。 मतदान के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नारायणपुर और बिहपुर प्रखंड कार्यालय भवन में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, सुल्तानगंज, शाहकुंड, नाथनगर और जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय भवन में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा सबौर प्रखंड कार्यालय भवन में मतदान की व्यवस्था की गई है। भागलपुर शहरी क्षेत्र में नगर भवन स्थित टाउन हॉल और जिला कृषि कार्यालय भवन में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं, नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत खरीक, नवगछिया, गोपालपुर और रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय भवन में मतदान होगा। पीरपैंती प्रखंड कार्यालय भवन, कहलगांव प्रखंड कार्यालय भवन और कहलगांव प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन के साथ सन्हौला प्रखंड कार्यालय भवन में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को चुनाव के दौरान अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने को कहा गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई करने और चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कल होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। अब प्रशासन के सामने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने और सभी मतदाताओं को निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।0
0
Report
बालू माफिया के विवाद में युवक पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती
Nawada, Bihar:नवादा जिले में बालू के अवैध कारोबार को लेकर विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर पांच स्थानों पर चाकू से वार किए जाने की बात सामने आई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंटू उर्फ वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार की देखरेख में टीम गठित की गई थी। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि महेश प्रसाद सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार पर जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत मिली थी। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। और चाकू मारने वाली युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल पुरुषोत्तम कुमार के अनुसार, वह अपना ई-रिक्शा लगाकर खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर को रास्ता देने के लिए ई-रिक्शा हटाने के क्रम में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज हुई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसी बीच चाकू निकालकर उनके शरीर पर कई वार कर दिए गए. युवक का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। घायल ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित इलाके में बालू के अवैध कारोबार के कारण विवाद की स्थिति बनी रहती है और कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। घटना ने इलाके में बालू के अवैध कारोबार और उससे जुड़े विवादों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
दहेज हत्या: पति, सास, देवर समेत पांच गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल हेडिंग - दहेज हत्या में पति, सास और देवर सहित पांच लोग गिरफ्तार मोहनिया डीएसपी ने की पुष्टि, तीन आरोपितों को भेजा गया जेल; कार व पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप。 वियो - कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान भभुआ वार्ड संख्या 18 निवासी दीपक कुमार की पुत्री सिम्भी कुमारी के रूप में हुई है। मामले में मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि मृतका के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी पति विपिन जायसवाल, सास सरस्वती देवी और देवर संदीप जायसवाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं, हिरासत में लिए गए अन्य दो लोगों की संलिप्तता को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। घटना के संबंध में मृतका के भाई रिशु कुमार ने रामगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सिम्भी कुमारी का विवाह 9 फरवरी 2022 को रामगढ़ निवासी गोपाल प्रसाद जायसवाल के पुत्र विपिन जायसवाल के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के उपहार व सामान दिए थे। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर व देवर समेत ससुराल वाले लगातार चार चक्का गाड़ी और पांच लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के अनुसार, 20 अक्टूबर को पीड़िता ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे कमरे में बंद कर जान से मारने की तैयारी कर रहे हैं। मायके वाले जब तक पहुंचे, तब तक उसकी हत्या कर दी गई थी। रामगढ़ थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर बीएनएस की धारा 80(2) और 61(2)(a) के तहत कांड संख्या 316/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。 बाइट - गोपाल कृष्ण, मोहनिया डीएसपी0
0
Report
Advertisement
